सोनभद्र सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर गुप्त काशी होते हुए काशी में होगा यात्रा का समापन
सोनभद्र। काशी के विद्वानों (विद्वत् सदस्यगण, चिकित्सकगण, व्यवसायीगण, शोधकर्तागण, चिंतकगण, समाजिक कार्यकर्तागण) द्वारा तीर्थायन यात्रा” 2024 रविवार 4 अगस्त को सोनभद्र सर्किट हाउस से निकलेगी जिसका समापन गुप्तकाशी से होकर काशी में होगा।
Advertisement
बता दें कि अखिल भारतीय भगवान परशुराम अखाड़ा परिषद, तीर्थायन वाराणसी, काशी कथा आश्रम,अंतरराष्ट्रीय काशी घाट वाक विश्वविद्यालय के सहयोग से आलोक कुमार चतुर्वेदी संयोजक, डॉक्टर अवधेश दीक्षित आयोजक व संजय शुक्ला के नेतृत्व में यह यात्रा सम्पन्न होगी।
Advertisement
संयोजक आलोक चतुर्वेदी ने बताया कि यह यात्रा 4 अगस्त रविवार को सोनभद्र सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर मारकुंडी पहाड़ी स्थित वीर लोरिक पत्थर, इको पॉइंट, सलखन फॉसिल्स पार्क, शिव मंदिर गोठानी, अगोरी किला, दुअरा घाटी अमर गुफा,अंचलेश्वर महादेव मंदिर होते गुरु कृपा आश्रम, हाथीनाला हनुमान मंदिर, बायोडायवर्सिटी पार्क, वैष्णो मंदिर डाला होते हुए गुप्तकाशी शिवद्वार से काशी के लिए रवाना होगी। जहां यात्रा का समापन होगा।
प्रत्येक पर साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
साढ़े 13 साल पूर्व यज्ञ स्थल को लेकर हुई मारपीट का मामला
अभियुक्तगणों की जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
मामले के विचारण के दौरान सिर में प्राणघातक चोट लगने की वजह से सुमित्रा देवी की हो गई थी मौत
अर्थदंड की धनराशि का 75 प्रतिशत रामनगीना चौबे को मिलेगी
सोनभद्र। साढ़े 13 वर्ष पूर्व यज्ञ स्थल को लेकर हुई मारपीट के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर एक ही परिवार के 6 दोषियों प्रकाश चन्द्र चौबे,कामेश्वर
Advertisement
सौरचौबे,शेषमणि चौबे, योगेंद्र चौबे,प्रमोद कुमार चौबे व प्रदीप चौबे को 5-5 वर्ष की कैद व प्रत्येक पर साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियुक्तगणों की जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अर्थदंड की धनराशि का 75 प्रतिशत रामनगीना चौबे को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी थाना क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी प्रह्लाद पांडेय पुत्र रामेश्वर पाण्डेय ने विंढमगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 18 जनवरी 2011 को सुबह 8 बजे उनके रिश्तेदार रामनगीना चौबे पुत्र स्वर्गीय लालता चौबे निवासी पतरिहा, थाना विंढमगंज, जिला सोनभद्र महुली बाजार गए थे।
Advertisement
बाजार में सड़क पर प्रकाश चंद्र चौबे से यज्ञ कराने के स्थल को लेकर कहासुनी करने लगे। लोगों के काफी समझाने बुझाने के बाद वे घर चले गए। इसी बात को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे गांव के प्रकाश चंद चौबे पुत्र विजय शंकर चौबे, कामेश्वर चौबे पुत्र स्वर्गी लालता चौबे,शेषमणि चौबे व योगेंद्र चौबे पुत्रगण कामेश्वर चौबे, प्रमोद कुमार चौबे व प्रदीप चौबे पुत्रगण कैलाश चौबे निवासी पतरिहा एक रॉय होकर लाठी डंडा लेकर रामनगीना चौबे के घर में घुस आए और उन्हें लाठी डंडे से मारने पीटने लगे तथा मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देंने लगे।
Advertisement
जब उनका बेटा बुन्देल कुमार चौबे, पत्नी सुमित्रा देवी, बहु किरन देवी और बेटी सुजाता चौबे बचाने गई तो इन लोगों को भी मारा पीटा। इस दौरान रामनगीना चौबे, बुन्देल कुमार चौबे और सुमित्रा देवी को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। सुमित्रा देवी के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से बेहोश होकर गिर गई। सुजाता चौबे और किरन देवी को भी शरीर में चोटें आई हैं। शोरगुल की आवाज सुनकर सच्चिदानंद चौबे, कलामुद्दीन, आनंद कुशवाहा समेत आसपास के तमाम लोग आ गए और बीच बचाव किया।
Advertisement
अभियुक्तगण जान मारने की धमकी देते हुए चले गए।लोगों के सहयोग से सभी घायलों को दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टर ने गम्भीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।
AdvertisementAdvertisement
विवेचक ने मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। कोर्ट ने 6 मार्च 2013 को अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप तय किया था। मामले के विचारण के दौरान सिर में प्राणघातक चोटें लगने की वजह से सुमित्रा देवी की मौत हो गई।
Advertisement
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषियों को 5-5 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक पर साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि का 75 प्रतिशत रामनगीना चौबे को मिलेगी।
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया है कि शैक्षिक सत्र: 2024- 25 की घोषित स्थानान्तरण नीति के अन्तर्गत इस बार बहुत से शिक्षक और शिक्षिकाओं का विभाग द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन स्थानान्तरण किया गया, किन्तु खेद का विषय कि जो शिक्षक और शिक्षिकाऍं आकांक्षी जनपदों एवं विकास-खण्डों में सेवारत हैं
Advertisement
एवं उनका स्थानान्तरण गैर- आकांक्षी जनपदों तथा विकास-खण्डों में किया गया है उन्हें प्रतिस्थानी के अभाव में अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है । ऐसी स्थिति में यह प्रश्न उठता है कि यदि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाना था तो इनका स्थानान्तरण क्यों किया गया ?
Advertisement
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि प्रतिस्थानी की व्यवस्था विभाग द्वारा की जानी चाहिए। यह विभाग का दायित्व है इसप्रकार का स्थानान्तरण करने एवं इस प्रकार का शासनादेश निर्गत करने से पहले प्रदेश स्तर पर प्रतिस्थानी शिक्षकों की सूची जारी की जानी चाहिए थी। स्थानान्तरण आदेश होने के बावजूद भी कार्यमुक्त नहीं हो पाने से सम्बन्धित शिक्षक और शिक्षिकाओं कों में अत्यन्त निराशा , दु:ख एवं आक्रोश व्याप्त है।
Advertisement
इस सम्बन्ध में संगठन द्वारा महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्रीमती कंचन वर्मा जी को पत्र लेकर ऐसे शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए प्रतिस्थानी की व्यवस्था करने अथवा उन्हें प्रतिस्थानी के बिना ही कार्य मुक्त करने हेतु समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है । अशोक कुमार अवाक ने आशा व्यक्त किया कि महानिदेशक संघ की इस माॅंग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगी।
सोनभद्र। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र की बैठक शनिवार को इन्डीयन ट्रेनिंग सेंटर मेन चौक पर हुई जिसमे आई टी के अध्यक्ष अजय केशरी की पत्नी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया इसके पश्चात बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
Advertisement
फिर 15 मिनट के पश्चात बैठक शुरू हुई जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को नई दिल्ली स्थित रंग भवन में 43 वे राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन में सोनभद्र से अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी पदाधिकारी भाग लेगे बैठक में भारत सरकार के कई मंत्रीगण उपस्थिति रहेगे
Advertisement
राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री मुकुन्द मिश्रा, तेजाराम सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी के समक्ष सोनभद्र की सबसे बड़ी समस्या नजूल सहित व्यापारी समस्याओं को उठाया जायेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा जायेगा।
Advertisement
और शीध्र निस्तारण कराने की माग की जायेगी सोनभद्र जनपद में उ प्र उधोग व्यापार मण्डल एक मात्र व्यापार मण्डल है जो सबसे बड़ा पुराना राष्ट्रीय संगठन है जिसकी बैठके निरंतर राष्ट्रीय वप्रदेश स्तर पर हर तीन माह पर सुचारु रुप से होती रहती है जिससे अब तक सोनभद्र के कई व्यापारी समस्याओं का समाधान कराया जा चुका है।
Advertisement
बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा आन्नद गुप्ता, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबु, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अब शादी में मिले उपहार की बना लें लिस्ट’ विवाह के बाद जमा करनी होगी वर-वधू भेंट सूची- दिपिका सिंह
शादी, निकाह में लेनदेन की प्रथा खत्म कराएगा दहेज मुक्ति अभियान, समाज में जागरूकता लाने हेतु बनाई गई कार्य योजना
सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी /जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी पुनीत टंडन के दिशा निर्देशन में शनिवार को महिला थाना दुद्धी में थाना प्रभारी संतू सरोज की अध्यक्षता में बैठक कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत आम जनमानस में प्रचार प्रसार किये जाने हेतु कार्य योजना बनाई गई ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि समुदाय में फैली सोच जैसे भ्रूण हत्या,बाल विवाह, दहेज की मांग करने आदि को बदलने हेतु आवाज उठाने एवं जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलायें जाने के बारे में जानकारी दी गई।
Advertisement
केन्द्र प्रशासक दिपिका सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए बना है यह कानून बता दें कि दहेज एक सामाजिक बुराई है, जिसके कारण समाज में महिलाओं के प्रति अकल्पनीय यातनाएं और अपराध उत्पन्न हुए हैं. साथ ही भारतीय वैवाहिक व्यवस्था दूषित हुई है. दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूम में किया जाने वाला भुगतान है.
Advertisement
बता दें कि दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए देश में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 बना है. अब से इस कानून का सख्ती से अनुपालन होगा और जिले में होने वाले सभी विवाह जो पंजीकृत हो या अपंजीकृत, उनके दोनों पक्षों को सूची बनाकर, दोनों पक्षों के हस्ताक्षर के बाद यह सूची जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी के कार्यालय कलेक्ट्रेट सोनभद्र में प्रस्तुत की जाएगी.
Advertisement
संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व गायत्री दुबे द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाफ सेंटर सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली एवं वहां पर प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। बैठक में वन स्टाप सेन्टर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह,जिला बाल संरक्षण इकाई संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, रोमी पाठक, ओ.आर.डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला आरक्षी व अन्य लोग उपस्थित रहें।
फरियादियों के द्वारा कुल 42 प्रार्थना पत्र पड़े, 2 मामलो का हुआ निस्तारण
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। शनिवार को मुख्य समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह की अध्यक्षता में दुद्धी तहसील मे आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम और एसपी द्वारा सयुक्त रूप से फरियादियों की जन समस्याओ को सुना गया।,
Advertisement
जहाँ फरियादियों के द्वारा कुल 42 प्रार्थना पत्र सामने आये, जिसमे 2 फरियादियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं शेष बचे हुए अन्य प्रार्थना पत्र को लेकर संबंधितों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु करने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों के द्वारा समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
Advertisement
जिससे फरियादियों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेश राय, सीएमओ अश्वनी कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, एबीएसए महेंद्र मौर्य, बीड़ीयो रामविलास चौरसिया सहित दुद्धी सर्कल के थानाध्यक्ष एवं अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे
रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में मनाई गई पुण्यतिथि
शहीद स्थल प्रबन्धन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में हुआ आयोजन
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में दो अगस्त पुण्य तिथि पर शायर रिंद बनारसी को साहित्यकारों ने कचहरी परिसर सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में आयोजन कर याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र संपादक असुविधा पत्रिका व गीतकार जगदीश पंथी मुख्य अतिथि ने रिंद साहब के चित्र पर माल्यार्पण व शमां रौशन कर विधिवत शुभारंभ किया।
Advertisement
रिंद बनारसी के पुत्र शायर जुल्फिकार हैदर ने नम आंखों से पुष्प अर्पित किए और उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए भावुक हो गए। दिवाकर द्विवेदी मेघ, प्रभात सिंह चंदेल, राकेश शरण मिस्र नोटरी अधिवक्ता, जयराम सोनी, कवयित्री कौशल्या चौहान, धर्मेश चौहान, दयानंद दयालू ,दिलीप सिंह, दीपक, मदन चौबे, सुधाकर स्वदेशप्रेम ने उनके कृतित्व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए सजल नेत्रों से उनकी ग़ज़लों पर प्रकाश डाला। गीतकार जगदीश पंथी ने सच्चे आम आदमी से जुड़े गजल गो रिंद साहब की शायरी जो सीधे दिल में उतर जाती थी बताया।
Advertisement
संयोजन व संचालन कर रहे निदेशक शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने कविता,,,रिंद वंशज मेरे पूज्य को है नमन, शब्द सुमनों से मैं कर रहा हूं वंदन। पुण्य तिथि पर समर्पित है श्रद्धांजली, तुम खुदा रूप तेरा तुझको है अर्पण। सुनाकर भाव विभोर होकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किए। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र ने रिंद साहब को नमन करते हुए उनके शायरी में जिये जीवन यथार्थ आम आदमी के जीवन से जुड़ी सामाजिक सरोकारों से दो चार करती धारा के विपरीत गजल नज़्म जो रूमानी अदाओं में भी एक संदेश देती थी सवाल करती थी उनका जन्म बनारस जरूर रहा लेकिन कर्म भूमि सोनभद्र रही लाजवाब शायर को सलाम किया। इस अवसर पर रिषभ, शिवमोचन, फारुख अली हाशमी, गुलाम हुसैन, ठाकुर कुशवाहा, शिखा, गोपाल, देवानंद पांडेय एडवोकेट, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट आदि रहे।
कृषि विकास (खेत तालाब योजना) के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ किया जाये सुनिश्चित-डीएम
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला मिशन समिति एवं डब्लू०सी०डी०सी० समिति की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि संरक्षण इकाई, रावर्ट्सगंज एवं चोपन, सोनभद्र में डब्लू०डी०सी० पी०एम०के०एस०वाई0-20 के अन्तर्गत क्षेत्रफल 10495.00 हे0 में वाटरशेड विकास कार्य, उत्पादन प्रणाली एवं
Advertisement
आजिविका सम्वर्द्धन के अन्तर्गत डब्लू० डी०सी०-1 (घोरावल) में कुल क्षेत्रफल 4245.00 हे०. डब्लू०डी०सी०-3 (नगवों) में कुल क्षेत्रफल 3134.00 हे० एवं डब्लू०डी०सी०-2 (चोपन) में कुल क्षेत्रफल 3116.00 हे0 में कार्य से भूमि उपचारित कर साथ ही साथ परियोजना क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को उपायुक्त स्वतः रोजगार के माध्यम से चयनित कर लाभ पहुँचाया जायेगा व
Advertisement
पं०दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत क्षेत्रफल 800.00 हे० तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (खेत तालाब योजना) के अन्तर्गत कुल 70 लघु तालाब (20ग्22ग्3), पहले आवक पहले पावक के आधार पर ऑनलाईन पंजीकरण के माध्यम से चयन कर किया जायेगा। मनरेगा कन्वर्जेन्स के अन्तर्गत क्षेत्रफल 1497.00 हे० भूमि सुधार का कार्य विकास खण्ड-घोरावल, नगवॉ एवं चोपन में किया जायेगा,
Advertisement
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त समस्त योजनाओं का पारदर्शिता पूर्वक क्रियान्वयन कराया जाना सुनिश्चित किया जाये, उक्त योजनाओं से सम्बन्धित कार्यों में किसी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता न बरती जाये और पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों का कृषि विकास (खेत तालाब योजना) के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ किया जाये।
Advertisement
बैठक में जय प्रकाश उप कृषि निदेशक सोनभद्र, श्रीमती सरिता सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार सुश्री नमिता शरण, जिला पंचायत राज अधिकारी डा० हरिकृष्ण मिश्र, जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी रावर्ट्सगंज एवं चोपन सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।
जनपद में पैल लैब और विद्या शक्ति केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया शुभारम्भ।
सोनभद्र। जनपद में नीति आयोग द्वारा अधिगम स्तर सुधार हेतु संचालित पैललैब का द्वितीय सत्र और विद्या शक्ति केंद्र का जनपद में एक साथ सभी विद्यालयों में शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा कंपोजिट विद्यालय मुसही राबर्ट्सगंज में किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी ने योजना का लाभ लें रहे कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों से वार्ता कर स्थिति को परखा, उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय सारणी के साथ शिक्षण और पैललैब में छात्रों को उनकी अधिकतम क्षमता के अनुसार पुनरावृत्ति, उपचारात्मक शिक्षण एवम मूल्यांकन अपेक्षित अधिगम स्तर को प्राप्त किया जा सकता है।
Advertisement
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भाषा, गणित और विज्ञान को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वी. कामाकोटी द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट विद्या शक्ति को भी सोनभद्र में स्थापित स्मार्ट क्लासों में चलाया जाएगा।
Advertisement
बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने बताया कि कक्षा 1 और 2 के लिए शिवनाडर फाउन्डेशन द्वारा शिक्षा इनेशिएटिव अन्तर्गत भाषा और गणित हेतु डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराया गया है जो छात्रों के बुनियादी भाषा और संख्या को सुदृढ़ करने में मदद कर रहा है। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज धनंजय सिंह, एआरपी हृदेश सिंह, जिला कार्यक्रम सहयोगी, नीति आयोग फरदीन अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु तिवारी,
Advertisement
कार्यक्रम सहयोगी प्रशांत चतुर्वेदी, पैललैब टीम, जिला समन्वयक शिव नाडर फाउंडेशन विपिन शुक्ला, प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर जनपद को निपुण बनाने की प्रतिज्ञा ली। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयी परिवेश के बाहर सामुदायिक सहभागिता के माध्यम भी निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उपस्थित अभिभावकों, विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधान का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय मुसही के छात्रों से विभिन्न स्तर के प्रश्न पूछकर उनके अधिगम स्तर को परख रहे थे,
Advertisement
उन्होंने कक्षा 5 के छात्रों से सामूहिक रूप से प्रश्न किया कि सप्ताह में कितने दिन होते हैं, तो सभी ने सही जवाब दिया। फिर उन्होंने पूछा कि एक महीने में कितने सप्ताह होते हैं तो एक छात्र ने तपाक से सही उत्तर दिया, तब उन्होंने उसी छात्र से पूछा कि क्या तुम बता सकते हो कि एक साल में कितने सप्ताह होते हैं, छात्र ने इधर उधर देखा और कक्षा में लगे हुए स्मार्ट बोर्ड की ओर चला गया, लोग भौचक्के रह गए कि ये क्या कर रहा है।
Advertisement
उसने स्मार्ट बोर्ड को बड़े ही आत्मविश्वास से ऑन किया और प्रश्न को हल करते हुए सही उत्तर बता दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने उसे अपने पास बुलाया और उसकी पीठ थप थपाते हुए उसका नाम पूछा, उसने बताया सर मेरा नाम अंश है। मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी गाड़ी से बिस्किट का पैकेट मंगाया और उसे दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षण प्रणाली की उपयोगिता को इस छात्र ने सार्थक किया है, आकांक्षी जनपद सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास को प्रारंभ करने का निर्णय सार्थक साबित हो रहा है।
पर्यावरण प्रेमियों ने बरसात के बाद भी बढ़चढकर लिया हिस्सा।
मुख्य विकास अधिकारी ने अर्जुन और पीपल का वृक्ष लगाकर अभियान को ऊंचाई पर पहुंचाया ।
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित उरमौरा के तेजनगर कालोनी में शुक्रवार को जवमहर्षि वेदव्यास उद्यान के अनावरण के साथ ही एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम कॉलोनी वासियों की ओर से आयोजित किया गया ।
Advertisement
तेज बरसात के बावजूद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार के हाथों पीपल एवं अर्जुन का वृक्ष लगाया गया । इसके पश्चात पूर्व विधायक तीरथ राज और कई अन्य सछमाजसेवियों ने भी ने भी पौधा रोपित किया । पूरे उद्यानमें, पीपल, बेल, अर्जुन, आंवला, आज के वृक्ष लगाया गया ।
Advertisement
महर्षि वेदव्यास उद्यान को साफ सुथरा और हरा भरा रखने का संकल्प वहां रहने वाले परिवारों ने लिया जिसमे श्यामा प्रसाद पांडेय , पवन मिश्रा,विनोद शर्मा, प्रिंस, ,हृदयेश मौर्या, रहे । वृक्षारोपण के कार्यक्रम का संचालन तेज नगर में ही रहने वाली साहित्यकार डॉ रचना तिवारी ने किया। श। एक पेड़ मां के नाम के इस कार्यक्रम में संतोष पांडेय,अमरनाथ सिंह,
Advertisement
संतोष मौर्या, कव़ि एवं अधिवक्ता राकेश शरण मिश्रा ,दिलीप शुक्ला,राहुल सिंह ,राकेश पांडेय, ज्ञानू सोनी,अशोक पाठक आदि पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।