गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र, ओबरा।जनपद में गैंगेस्टर एक्ट व जघन्य अपराध के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध पशु तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम ओबरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में उ.नि. मु० ऐश खां, उ.नि. जुनैद खां मय हमराह हे.का. हेमन्त बारी, हे.का. इमरान खान व हे.का. ओंकार यादव के द्वारा मुखबीर की सूचना पर सुभाष तिराहा से अभियुक्त मु० हबीब उर्फ शक्की पुत्र कादिर मुहम्मद निवासी कनहरा थाना ओबरा गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।

Advertisement

बताया गया कि उक्त अपराधी पूर्व में धाना ओबरा में मु0अ0सं0 141/23 धारा 3/5A/8 गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में जेल गया हुआ था, जो वर्तमान में जमानत पर रिहा था, जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 65/2024 धारा 3(1) उ०प्र० गिरोह बन्द एं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का वांछित अभियुक्त था, जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसको मंगलवार को थाना स्थानीय से वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा सुभाष तिराहा से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा, उप निरीक्षक मु० ऐश खाँ, उपनिरीक्षक जुनैद खाँ, हे0का0 हेमन्त बारी, हे0का0 इमरान खाँ, हे0का0 ओमकार यादव शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है एंटी लारवा व   कीटनाशक दवाई का किया जाए छिड़काव- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • डेंगू एवं मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सोनभद्र। मंगलवार को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू एवं मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मच्छर जनित रोगों का संचरण  चल रहा है ज

नपद में डेंगू तथा मलेरिया के प्रकोप की लगातार आशंका बनी बनी हुई है इसके क्रम में कुछ संदिग्ध मरीजों की भी सूचना प्राप्त हुई है इससे कैसे बचाव किया जाए।

Advertisement

उसे पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेमनाथ एवं जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने विस्तृत प्रकाश डाला।

 वहीं कार्यशाला में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है परंतु अभी तक मुख्यालय पर न हीं एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया न हीं कीटनाशक दवाई छिड़की गई।

Advertisement

इस पर डीएमओ ने कहा कि नगर निकाय रावटसगंज को 7 जून को ही 20 लीटर टेमीफास एवं 15 किलो बी .टी.आई. उपलब्ध करा दिया गया है श्री शर्मा ने कहा कि बावजूद इसके इतनी गंभीर बीमारी के बचाव हेतु छिड़काव न कराया जाना चिंताजनक है जबकि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि लोगों को उपचार में कोई कमी ना रह जाए ना ही कोई वायरस फैले।

Advertisement

श्री शर्मा ने कहा कि डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु सामुदायिक  जागरूकता कार्यक्रम किया जाए एवं लोगों को बताया जाए की कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाए   भारतीय दंड संहिता की धारा 188A के अनुसार उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान भी किया गया है।             

Advertisement

जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने कहा कि 2023 में सोनभद्र के मकरी बारी एवं अन्य गांव में मलेरिया के प्रकोप से कई मौत हो चुकी है 2022-23 में मलेरिया एवं डेंगू के मामलों में वृद्धि भी देखी गई है उन्होंने कहा कि 2023 में मलेरिया की जांच दर 8.17 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि पूर्व में 3.31 प्रतिशत थी यह दर उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक थी यह स्थिति तब है जब  अधिकृत पैथोलॉजी से जो रिपोर्ट आती है। जो लाइसेंस विहीन पैथोलॉजी हैं वह इनमें शामिल नहीं है ।                             

Advertisement

नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि अब एंटी लारवा एवं कीटनाशक के छिड़काव की जिम्मेदारी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत की है परंतु देखा जाए तो अधिकांश गांव में अभी भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं हुआ है जो कभी भी विकराल रूप ले सकता है उन्होंने कहा कि नेटवर्क विहीन ग्रामों में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाए एवं जनमानस को जागरूक किया जाए कि मलेरिया ,डेंगू, डायरिया, अन्य रोगो के बचाव हेतु क्या एहतियात बरते जाय। क्योंकि अब यह संचारी रोग गांव में भी तेजी से फैल रहा है।       

Advertisement

जिला मंत्री नरेंद्र मोदनवाल ने कहा कि जिला खनिज निधि से स्वास्थ्य विभाग को 40000 मच्छरदानी  प्राप्त हुई हैं परंतु अभी जनपद के दुरूह क्षेत्रो में मच्छरदानियों का वितरण नहीं हो सका है बैठक में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेमनाथ, जिला  मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,कंसल्टेंट कुमार शुभम ,आरके सिंह ,अनिल दुबे, मधु आदि लोगों उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



कलेक्ट्रेट सभागार में छात्रवृत्ति कार्यशाला का किया गया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पूर्वदशम/दशमोत्तर शिक्षण संस्थानो के प्राचार्य/ प्रधानाचार्यों के साथ छात्रवृत्ति कार्यशाला का किया गया आयोजन
  • चालू वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत हेतु छात्रवृत्ति समय सारिणी जारी-मुख्य विकास अधिकारी


सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चालू वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जारी छात्रवृत्ति समय-सारिणी एवं बैंकिंग एन०पी०सी०आई० नयी गाईडलाइन्स के अनुसार आनलाईन आवेदन से लेकर वितरण तक की कार्यवाही में आ रही कठिनाईयो के सम्बन्ध में जनपद के समस्त पूर्वदशम/दशमोत्तर शिक्षण संस्थानो के प्राचार्य/प्रथानाचार्यों के साथ छात्रवृत्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisement

  इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों एवं नया शासनादेश में आधार पेमेन्ट ब्रिज प्रणाली के माध्यम से छात्र के आधार सीडेड बचत बैंक खाते में सीधे धनराशि अन्तरित किये जाने का प्रावधान है,

Advertisement

जिसके लिए छात्र छात्राओं को आधार सीडेड बैंक खाते को एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराने आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, उन्होंने कहा कि निर्देशो एवं आवेदन पत्रों में प्रगति लाये जाने से सम्बन्धित शिक्षण संस्थान स्तर से धीमी गति से डाटा अग्रसारण होने की स्थिति में जनपद के समस्त पूर्वदशम/ दशमोत्तर शिक्षण संस्थानो को प्राचार्य/प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल एवं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित समस्त कल्याण विभाग एवं जिला अग्रणी प्रबन्धक (लीड बैंक) के साथ कार्यशाला/बैठक का आयोजन हो रहा है।

Advertisement

आयोजित कार्यशाला में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के प्रबन्धक, प्राचार्य, प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

11 अगस्त को तुलसीदास जयंती पर सम्मान समारोह का होगा आयोजन: जगदीश पंथी

HIGHLIGHTS

  • कवि प्रभात कुमार चौरसिया की पुस्तक “तुम फिर उग आना” का होगा विमोचन
  • राष्ट्रीय संचेतना समिति एवं विचार मंच द्वारा किया गया है आयोजन
  • नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभागार में दोपहर बाद एक बजे से होगा कार्यक्रम



सोनभद्र। राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र एवं विचार मंच सोनभद्र की ओर से संयुक्त रूप से 11 अगस्त रविवार को दोपहर बाद एक बजे से कविकुल शिरोमणि श्री रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसके अलावा कवि प्रभात कुमार चौरसिया की पुस्तक ” तुम फिर उग आना” का विमोचन भी होगा।

Advertisement

राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र के संयोजक जगदीश पंथी ने बताया कि यह आयोजन विचार मंच सोनभद्र के संयोजक नरेंद्र नीरव जी के सहयोग से हो रहा है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभागार में 11 अगस्त रविवार को दोपहर बाद एक बजे से कार्यक्रम  शुरू होगा।

Advertisement

इस अवसर पर चार प्रकार के सम्मान से चार लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें तुलसी सम्मान से ओम प्रकाश श्रीवास्तव प्रकाश मिर्जापुरी अदलहाट मिर्जापुर को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार से श्री अजय शेखर सम्मान से श्याम किशोर जायसवाल, डिबुलगंज, सोनभद्र, दयाराम पांडेय स्मृति सम्मान से दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ विजयगढ़ी, सोनभद्र तथा सरस्वती श्री सम्मान से अनुपमा वाणी, सोनभद्र को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि काव्य संकलन “तुम फिर उग आना” कवि प्रभात कुमार चौरसिया के पुस्तक का विमोचन होगा।  कवि, साहित्यकार, पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी के साथ ही साहित्य प्रेमियों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोगपा कार्यकर्ता 8 अगस्त को पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट

HIGHLIGHTS

  • महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे


सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ( गोगपा) कार्यकर्ता 8 अगस्त को कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे।
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है।

Advertisement

अबकी बार 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व होने की वजह से इसके उपलक्ष्य में 8 अगस्त को ही कलेक्ट्रेट पर यह कार्यक्रम रखा गया है। जिले भर के आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम में जुटेंगे।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया की अगुवाई में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर पोया भी शामिल रहेंगे। जिले के आदिवासियों, वनवासियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मूल संघ की प्रान्तीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न

रविवार की सायं को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की प्रान्तीय वर्चुअल बैठक प्रान्तीय संरक्षक जी. एस. शुक्ल के मुख्य आतिथ्य एवं प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी ने किया। बैठक का संचालन प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक द्वारा किया गया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर पदाधिकारियों एवं संघनिष्ठ शिक्षकों द्वारा अपने विचार मुखर होकर रखे गए।
           

  लखनऊ मण्डल से अर्चना देवी ,लखीमपुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेश कुमार जोशी , प्रयागराज मण्डल से मण्डलीय उपाध्यक्ष डॉ राहुल दुबे, कल्पना पाल, रितु यादव, और श्री देवेश कुमार, वाराणसी मण्डल से मण्डलीय अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह, मण्डलीय महामन्त्री वेद प्रकाश राय, वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्रनाथ यादव, वाराणसी के संयुक्त मन्त्री लाल चन्द्र वर्मा,

Advertisement

कानपुर मण्डल से इटावा  के जिला मन्त्री अजय कुमार यादव , अयोध्या मण्डल से राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक एवं सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी एवं अमेठी से अनुराग मिश्र, बरेली मण्डल से बबिता राठौर , रेखा यादव ,विन्ध्याचल मण्डल से विनय कुमार श्रीवास्तव, अनुरुद्ध सिंह, सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति,सन्दीप कुमार कन्नौजिया, निशान्त कुमार शर्मा , चित्रकूटधाम मण्डल से अवन्तिका और सुचित्रा मधुकर , झाॅंसी मण्डल से ललितपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रान्तीय विधि मन्त्री राम सिंह राजपूत, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राहुल जैन,

Advertisement

बस्ती मण्डल से डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, मुरादाबाद मण्डल से वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार गौतम , वरुण कुमार शुक्ल, गोरखपुर मण्डल से जनपद महाराजगंज के संगठन मन्त्री दीपक विश्वकर्मा, मेरठ मण्डल से संजीव बालियान, सहारनपुर मण्डल से रत्न प्रकाश त्रिपाठी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
           

Advertisement

बैठक में आकांक्षी जनपदों एवं विकासखण्डों से स्थानान्तरित शिक्षकों की कार्यमुक्ति,प्रतिस्थानी की व्यवस्था,
ज्येष्ठता सूची का प्रकाशन,एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति,अधीनस्थ राजपत्रित से समूह ख में पदोन्नति, सदस्यता अभियान,मूल संघ का सशक्तिकरण, समय सारणी एवं शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का विरोध,ज्येष्ठ प्रवक्ता को विद्यालय का प्रभार दिया जाना,उत्तराखण्ड से आए हुए शिक्षकों की ज्येष्ठता का निर्धारण,

Advertisement

संस्कृत एवं हिन्दी  की एनसीईआरटी की पुस्तकों की अनुपलब्धता,विषय विसंगति के कारण 6 विषयों के लगभग 500 एल.टी. शिक्षकों की पदोन्नति का अवरुद्ध होना,अत्यधिक संख्या में अनावश्यक विभागीय सूचनाओं एवं आदेशों के कारण विद्यालय के सामान्य पठन-पाठन का प्रतिकूल रूप से प्रभावित होना,विद्यालयों में इकाई शाखाओं का गठन,जनपदीय, मण्डलीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन का आयोजन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
          

Advertisement

इन समस्याओं के समाधान हेतु निम्नलिखित निर्णय लिया गया कि पीड़ित/ प्रभावित शिक्षकों से प्रत्यावेदन लेकर उन्हें शासन/ प्रशासन के सम्मुख रखा जाए,शिक्षा निदेशक (मा.), महानिदेशक स्कूल शिक्षा,अपर मुख्य सचिव एवं शिक्षा मन्त्री से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता का प्रयास किया जाए मूल संघ की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान का प्रभावी संचालन किया जाए,15 अगस्त तक विद्यालय इकाइयों का गठन किया जाए,

Advertisement

25 अगस्त तक जनपदीय अधिवेशन कराए जाऍं, 05 सितम्बर तक मण्डलीय अधिवेशन कराए जाऍं, तथा सितम्बर- अक्टूबर माह में संयुक्त प्रान्तीय अधिवेशन का आयोजन किया जाए।
      प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द गौतम, प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं ए.आई.एफ.टी.ओ. नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति, वाराणसी मण्डल की मण्डलीय अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय और मुख्य अतिथि जी.एस.शुक्ल ने उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय शिक्षकों को एकजुट होकर मूल संघ को सशक्त करने का आह्वान किया जिससे कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण त्वरित ढंग से हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

श्रीराम कथा आयोजन को लेकर समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • श्री राम कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श भरे जीवन का होता है समागम




अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। प्रभु श्रीराम का जीवन आदेशों से भरा हुआ रहा है। उनके जीवन को आत्मसात करने का सबसे सशक्त माध्यम श्रीराम कथा श्रवण है, जिसके माध्यम से हम अपने जीवन में में भगवान श्री राम के आदर्शों को उतार सकतें हैं। उक्त बातें ओबरा नगर स्थित श्री राम कथा आयोजन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक में वक्ताओं ने व्यक्त किए। श्री राम कथा आयोजन समिति से जुड़े देवेंद्र केसरी के आवास पर आहूत की गई।

Advertisement

बैठक में श्री रामकथा आयोजन को लेकर सभी ने अपने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम की भव्यता की भी रणनीति बनाई। बैठक में आगामी 3 अक्टूबर को ओबरा नगर स्थित आरती चित्र मंदिर प्रांगण में होने वाले श्री राम कथा जो परम पूज्य श्री राजन जी महाराज के मुखारविंद से होना सुनिश्चित हुआ है को लेकर की जा रही तैयारी पर भी चर्चा हुई। इसी के साथ ही कथा को सफल बनाने के साथ ही साथ समिति से जुड़े हुए जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Advertisement

अध्यक्षता कर रहे दीनदयाल केसरी ने कहा कि इस कार्यक्रम में हमारे समिति के जितने भी पदाधिकारी हैं वह सभी जी जान से जो भी उनसे हो सके वह अपनी सहभागिता दें। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त दिन रविवार को पुनः एक बार बैठक आहूत होगी जिसमें सभी सदस्यों को उनके कार्यभार का दायित्व उन्हें सौंपा जाएगा।

Advertisement

इस मौके पर श्री राम कथा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य धुरंधर शर्मा, राजीव वैश्य, वीरेंद्र केसरी, जयशंकर भारद्वाज, अनिल कांत वाष्णेऺय, पुष्पराज पांडेय, अजय तिवारी, विवेक मालवीय, जयप्रकाश केसरी, समीर माली अरविंद सोनी, जीतू केसरी, जयप्रकाश केसरी, चंद्रशेखर केसरी, शिवजी प्रसाद केसरी सहित समिति से जुड़े हुए पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

बरसाती नदी बन रही विद्यार्थियों को स्कूल जाने में बाधक

HIGHLIGHTS

  • कुछ वर्षों पहले वरसात में बहने से हो चुकी है दो महिलाओं की मौत

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थानान्तर्गत सोढ़ो से परनी (हरदीमोड़) संपर्क मार्ग में पड़ने वाली नदी  है जो कि एक बरसाती नदी है । बरसात के मौसम आस-पास के नालों व खेतों का पानी इस नदी से होकर रिहंद डैम में जाता है। भारी बरसात होने की दशा में स्थिति बहुत ही भयावह जो जाती है और आवागमन बिल्कुल ठप्प हो जाता है।

Advertisement

जिसके कारण विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं व इस रास्ते से होकर जाने वाले तमाम राहगीरों को मुश्किलात का सामना करना पड़ता है । अत्यधिक आवश्यकता पड़ने की स्थिति में अपनी जान ज़ोखिम में डालकर पार करना पड़ता है। ध्यातव्य हो कि विगत कुछ वर्ष पूर्व रक्षाबंधन के शुभअवसर पर राखी बांधकर आ रही दो महिलाएं इस नदी के तीव्र बहाव में बह गई

Advertisement

और काल के गाल में समा गई थी इसके बावजूद भी संबंधित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के द्वारा अब तक उल्लिखित मार्ग पर कोई पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा सका, जो अत्यंत खेदपूर्ण है। आये दिन इस रास्ते से आवागमन करने वाले छात्रों व राहगीरों के साथ अनहोनी होने की प्रबल आशंका बनी रहती है।

Advertisement

समय रहते चेत जाना ही इस समस्या का निराकरण है ताकि दुरूह और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों के जीवन को सुगम किया जा सके प्रतिदिन आने जाने वाले विद्यार्थियो सुनिता, किसमत, सिमा, सीता, मोनू, अनुज, बैजनाथ इत्यादि व शिक्षकों व ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण करने की मांग की है/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

सावन माह में मां शीतला मंदिर पर हुआ अखंड कीर्तन व भव्य भंडारे का आयोजन

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र, ओबरा। नगर के मां शीतला मार्ग स्थित शीतला मंदिर में सोमवार से हरि कीर्तन अखंड आयोजन किया गया जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शीतला धाम सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन सेवार्थ रूप में मंगलवार को किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मां शीतला सेवा धाम समिति के अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता,

Advertisement

सचिव गणेश प्रसाद अग्रहरी, कोषाध्यक्ष किशोरी दास बंसल, एवं संरक्षक बलवंत अग्रवाल के साथ रामजीअग्रहरि, अरुण अग्रहरी ,अनिल केसरी, चुन्नीलाल बाजपेई ,अच्छे लाल शुक्ला जी की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें महिला मंडल की सभी महिलाएं भजन कीर्तन के साथ उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

भिखारी बाबा द्वारा सुनाई जा रही शिवपुराण की कथा, लगातार पन्द्रहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और भिखारी बाबा द्वारा सुनाई जा रही शिवपुराण कथा
  • रामगढ़ कसारी भिखारी  बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन



सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में लगातार पन्द्रहवें दिन  सोमवार को रुद्राभिषेक   किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक  चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन भिखारी बाबा द्वारा शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है। 

Advertisement

सावन माह में लगातार पन्द्रहवें दिन  सोमवार को रेवती तिवारी, रामा देवी,रविंद्र उमर वैश्य, प्रियंका उमर वैश्य,पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, सत्यनारायण, रमा देवी, संजय गुप्ता, आभा देवी, राजेश गुप्ता, पूनम गुप्ता, शुभम सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी,

शांति देवी, किशोरी लाल पासवान, करुणा सिंह, अनिल कुमार सिंह,सावित्री देवी, राम मूरत, रजवंती देवी,रामजी, शारदा देवी, महेंद्र कौर, अर्चना कौर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement
Advertisement

भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा उनके द्वारा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण  कराई जा रही है। कालो देवी, हीरा,सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इंद्रावती पांडेय, लाला महाराज समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें