सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन: मारवाड़ी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
तीज मेले में लगे विभिन्न प्रकार के स्टाल रहे आकर्षण का मुख्य केंद्र
हरियाली तीज पर पारंपरिक वेश- भूषा में सजी महिलाएं
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं महिला मंडल द्वारा बढ़ौली चौराहा के पास स्थित एक होटल में हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीज मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ बीना सिंह एवं डॉ अंजलि सिंह (प्रधानाध्यापिका विंध्य कन्या महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी सोन महिला मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया एवं महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड ने सयुक्त रूप से बताया कि तीज मारवाड़ी समाज का सबसे बड़ा पर्व है।
Advertisement
इस त्योहार पर सभी सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं हाथों में मेहंदी रचाती है वह तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन के साथ झूले का आनंद लेती हैं।
Advertisement
मेले में लगे विभिन्न प्रकार के प्रसाधन सामग्री, राखी, भगवान की पोशाक आदि के स्टाल लगाए गए थे जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों और सावन के मल्हारो पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Advertisement
महिलाओं और बच्चों को बहुत तरह के गेम्स खिलाए गए और जीतने वाले को उपहार दिया गया। सेल्फी कॉर्नर की भी व्यवस्था की गई थी जहां महिलाओं ने सेल्फी खींची और जमकर मस्ती की और साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाया।
Advertisement
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया,सचिन रितु जालान, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, पूर्व अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल, महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सुनीता सांवरिया, अनीता कनोडिया, पूनम खेतान, मीरा जालान, सुनीता सराफ, चित्रा जालान, दीप्ति केडिया, पूनम केडिया सहित महिलाए उपस्थित रही।
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 10 किलोग्राम के साथ 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया
मनीष चौबे (राबर्ट्सगंज)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के कुशल निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदया के निकट पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना रा0गंज के उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय मय टीम के नेतृत्व में दो नफर गांजा तस्करो को 10 किग्रा अवैध गांजा के साथ पकरी नहर पुलिया के पास से दोहपर 13.15 बजे गिरफ्तार किया गया ।
Advertisement
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर थाना पर वादी मुकदमा उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय के फर्द पर थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 573/24 धारा 8/20/29 एrनडीपीएस एक्ट बनाम शुभम यादव पुत्र सुनील यादव उम्र 20 वर्ष नि0 लोहतलिया थाना करमा है जनपद सोनभद्र
सनोज यादव पुत्र रामबली उम्र 19 वर्ष नि0 लोहतलिया थाना करमा जनपद सोनभद्र 3. सुनील पटेल पुत्र अज्ञात निवासी लालगंज मीरजापुर पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायिक हिरासत मे जिला कारागार गुरमा भेजा गया ।
Advertisement
गिरफ्तारी का विवरण- 1. शुभम यादव पुत्र सुनील यादव उम्र 20 वर्ष नि0 लोहतलिया थाना करमा जनपद सोनभद्र 2. सनोज यादव पुत्र रामबली उम्र 19 वर्ष नि0 लोहतलिया थाना करमा जनपद सोनभद्र
वांछित अभियुक्तगण का विवरण – 1. सुनील पटेल पुत्र अज्ञात निवासी लालगंज जनपद मीरजापुर बरामदगी का विवरण- 1. अभियुक्त शुभम यादव के कब्जे से 06 किग्रा नाजायज गांजा बरामद 2. अभि0 सनोज यादव के कब्जे से 04 किग्रा नाजायज गांजा बरामद
Advertisement
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रा0गंज सोनभद्र 2. हे0का0 सन्दीप कुमार यादव चौकी हिन्दुआरी थाना रा0गंज सोनभद्र 3. हे0का0 शंकरलाल थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र 4. का0 कृष्णा यादव थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र 5. हे0का0 विनोद भारती थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र
जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान और काकोरी काण्ड की 100वीं वर्षगांठ मनाये जाने के समबन्ध में जनप्रतिनिधिगणों के साथ की बैठक
हर घर तिरंगा अभियान को हर्षोल्लास व पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाये- जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी०एन० सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जन सुनवाई कक्ष में जनप्रतिनिधिगणों के साथ हर घर तिरंगा अभियान व ककोरी काण्ड के सभी वर्षगांठ मनाये जाने के सम्बन्ध में मा० जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधिगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि ककोरी काण्ड के 100वीं वर्षगांठ व हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया जाना है,
Advertisement
काकोरी काण्ड के 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान प्रातः 08.00 बजे से चलाया जायेगा, नगरीय क्षेत्रों में भी 09 अगस्त, 2024 से 15 अगस्त, 2024 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और विद्यालयों में प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी, हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है,
Advertisement
झण्डा फहराते समय सदैव केशरियां रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अजीत रावत ब्लाक प्रमुख सदर, कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला महामंत्री,
Advertisement
अशोक कुमार मौर्या जिला उपाध्यक्ष, राम सुन्दर निषाद जिला महामंत्री, जीत सिंह खरवार जिला महामंत्री, बृजेश श्रीवास्तव जिला संयोजक, ओम प्रकाश यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि, संजय जायसवाल जिला कार्य समिति सदस्य, चेयरमैन प्रतिनिधि सहित अन्य सम्मानितगण उपस्थित रहें।
पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस- जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी०एन० सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने सम्बन्धी बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 14 व 15 अगस्त रात्रि में सरकारी भवनों आदि को प्रकाशमान किया जायेगा, जिसके संयोजक सम्बन्धित कार्यालाध्यक्ष होंगे।
Advertisement
आजादी के दिन 15 अगस्त को सरकारी भवनों/इमारतों/स्वतन्त्रता से जुडे स्थलों/शहीद उद्यान परासी दूबे को भी रात्रि में प्रकाशमान किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि 15 अगस्त, 2023 को सुबह 07:00 बजे क्रास कन्ट्री रेस तियरा स्टेडियम, राबर्ट्सगंज जिसके मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर होंगे जो हरी झण्डी दिखाकर क्रास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ करेंगे, क्रास कन्ट्री के प्रतिभागियों को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा पुस्कृत भी किया जायेगा, प्रातः 07.00 बजे से जनपद एवं तहसील स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रभातफेरी निकाली जायेगी।
Advertisement
रॉबर्ट्सगंज तहसील के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया जायेगा, जिसके संयोजक उपजिलाधिकारी/तहसीलदार सदर होंगें, जिले के सभी स्कूलों पर/शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण तत्पश्चात् सभी विद्यालयों पर वृक्षारोपण किया जायेगा एवं बच्चे पौध रोपण करेंगे, वृक्षारोपण उपरान्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में डि-बेट खेलकूद कार्यक्रम, विकलांगों के लिए विशेष खेलकूद का आयोजन, स्कूल चलों अभियान एवं स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में पूर्वाचल व जनपद के सेनानियों का योगदान के सम्बन्ध में जानकारी, समसामयिक विषयों पर गोष्ठी, जिसके संयोजक सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे,
Advertisement
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी द्वारा एवं सभी कार्यालयों एवं स्कूलों व अन्य कार्यालयों पर वृक्षारोपण सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा किया जायेगा, जिसके संयोजक प्रभारी अधिकारी, नजारत/प्रभागीय वनाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, / जिला विद्यालय निरीक्षक / बीएसए, समस्त प्रधानाचार्य तथा कार्यालयाध्यक्ष होंगे। मध्यान्ह 12.00 बजे देश भक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बालिका इण्टर कालेज रॉबर्ट्सगंज होगा, जिसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे, जिले के सभी स्थानीय निकाय मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे, जिसके संयोजक सीएमओ (कोआर्डिनेटर) मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/व्यापार मण्डल राबर्ट्सगंज होंगे,
Advertisement
जिला अस्पताल के रोगियों में जिलाधिकारी द्वारा फल वितरण किया जायेगा, जिसके संयोजक सीएमएस, सीएमओ, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी होंगें, जिले के सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सास्कृतिक कार्यक्रम जहां किये जायेंगे वहीं विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान की व्यवस्था होगी, जिसके संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रधानाध्यापक, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय/कस्तूरबा विद्यालय/ जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगें।
Advertisement
ध्वजारोहण के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम समस्त राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं कस्तुरबा गाँधी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विशेष भोजन जिसके संयोजक समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज/ सचिव मण्डी समिति राबर्ट्सगंज होगे, इसी प्रकार से अपरान्ह 03 बजे शहीद स्थल परासी दूबे पर स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी अमर शहीद उद्यान पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, माल्यापण, वृक्षारोपण द्वारा किया जायेगा,
Advertisement
15 अगस्त को शाम 06.30 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं राष्ट्रीय एकीकरण साम्प्रदायिक सौहार्द, आदि पर गोष्ठी तथा कवि सम्मेलन का आयोजन स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में किया जायेगा, जिसके संयोजक उप जिलाधिकारी सदर, उप पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पूर्ति अधिकारी आदि होंगें। जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने जिले के जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों,
Advertisement
मीडिया के पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संगठनों के साथ ही जनपद वासियों से अपील किया है कि वे स्वतन्त्रता दिवस को पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह,
Advertisement
उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।56१
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 29 वीं पुण्यतिथि पर समाज सेवियों,साहित्यकारों,पत्रकारों ने किया याद, ग्रामवासी सेवा आश्रम में आयोजित हुई, गोष्टी में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की ली शपथ
सोनभद्र। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी,गांधी वादी विचार धारा को अपने जीवन मे आत्मसात करने वाले,भारतीय संस्कृति एवं लोकचेतना के संवाहक,शोषित पीड़ित मजलुमो के लिए आजीवन संघर्ष रत, लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित, सच्चे राष्ट्रभक्त, कर्मयोगी,युग पुरुष,युगद्रष्टा , धर्मपरायण तथा दया,करुणा और सहिष्णुता के सच्चे पोषक पत्रकारिता के स्तम्भ,
Advertisement
उच्च विचार व सादगी की प्रतिमूर्ति, जिनका जीवन हम सभी के लिए सदा प्रेरणास्रोत हैं जो अदम्य साहस व मजबूत संकल्प शक्ति प्रतीक गौवध,मदिरा, लाटरी(जुआ), अश्लील प्रदर्शन,के प्रखर विरोधी और हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का पद देने के लिए लड़ाई लड़ने वाले वनवासी सेवा आश्रम की सन 1954 में स्थापना करने वाले,ग्रामवासी पत्रिका का सन 1923 प्रकाशन आरम्भ करने वाले संस्थापक संपादक , सन 1952 से 1957 तक जनपद सोंनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के प्रथम विधायक पंडित ब्रजभूषण मिश्र “ग्रामवासी” जी महामानव को उनकी 29 वी पुण्यतिथि पर ना केवल अपने तरफ से बल्कि उनके महान विचारों के समर्थक राष्ट्रभक्त सोनभद्र जनपद सहित सभी देशवासियों की तरफ से उनको कोटि कोटि नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ।
Advertisement
उक्त बाते ग्रामवासी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर चोपन सोन नदी के तट पर स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने कही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा ग्रामवासी जी के चित्र के सक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एव पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या से पधारे संत बाबा इंद्र भूषण दास ने और संचालन ग्रामवासी आश्रम के संयोजक राजेश अग्रहरी ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम में उपस्थित सोनभद्र के जाने माने कवि साहित्यकार दिवाकर दिवेदी मेघ विजयगढ़ी ने ग्रामवासी दादा को याद करते हुए उनके साथ बिताए स्मृतियों को साझा करते हुए दादा के ऊपर लिखी एक कविता सुनाई और कहा कि ग्रामवासी जी का जीवन अनुकरणीय एवं वंदनीय है। वही कार्यक्रम में आए इंजिनियर अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि दादा जी के बारे में जितना कहा जाए कम है क्योंकि दादा जी का जीवन देश और समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित था। पत्रकार समाज सेवी मनोज कुमार चौबे ने कहा कि ग्रामवासी दादा सदा हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत रहेंगे। गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के रवि संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि दादा जी ने इस क्षेत्र के लिए जो काम किया है वो कोई दूसरा कभी नहीं कर सकता है और उनको अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
Advertisement
इसी प्रकार कार्यक्रम में आए अतिथियों में मुख्य रूप से अजय कुमार गुप्ता,विनोद कुमार सिंह,राकेश देव पाण्डेय,सतीश कुमार चतुर्वेदी,धर्मेंद्र कुमार पांडेय राजू सहित दर्जनों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत मां का सच्चा सपूत बताया।
Advertisement
कार्यक्रम का समापन करते हुए अध्यक्षता कर रहे बाबा इंद्र भूषण दास जी ने कहा कि मैं कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूं और अपील करता हूं कि दादा जी के पांच सूत्रों को अपने जीवन में धारण करते हुए देश और समाज के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उनकी पुत्री शुभाषा मिश्रा जी को भी नमन करता हूँ जो उनके जीवन यात्रा के प्रत्येक कालखंड की उपलब्धियों को संग्रहित कर सजोने और संवारने का ना केवल काम कर रही हैं अपितु आज की युवा पीढ़ी को उनके उच्च आदर्शों को अपना कर अपने जीवन को अवलोकित करने के लिए सामग्री भी उपलब्ध करा रही है।
सोनभद्र, ओबरा।जनपद में गैंगेस्टर एक्ट व जघन्य अपराध के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध पशु तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम ओबरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Advertisement
जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में उ.नि. मु० ऐश खां, उ.नि. जुनैद खां मय हमराह हे.का. हेमन्त बारी, हे.का. इमरान खान व हे.का. ओंकार यादव के द्वारा मुखबीर की सूचना पर सुभाष तिराहा से अभियुक्त मु० हबीब उर्फ शक्की पुत्र कादिर मुहम्मद निवासी कनहरा थाना ओबरा गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।
Advertisement
बताया गया कि उक्त अपराधी पूर्व में धाना ओबरा में मु0अ0सं0 141/23 धारा 3/5A/8 गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में जेल गया हुआ था, जो वर्तमान में जमानत पर रिहा था, जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 65/2024 धारा 3(1) उ०प्र० गिरोह बन्द एं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का वांछित अभियुक्त था, जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसको मंगलवार को थाना स्थानीय से वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा सुभाष तिराहा से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा, उप निरीक्षक मु० ऐश खाँ, उपनिरीक्षक जुनैद खाँ, हे0का0 हेमन्त बारी, हे0का0 इमरान खाँ, हे0का0 ओमकार यादव शामिल रहे।
डेंगू एवं मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सोनभद्र। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू एवं मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मच्छर जनित रोगों का संचरण चल रहा है ज
नपद में डेंगू तथा मलेरिया के प्रकोप की लगातार आशंका बनी बनी हुई है इसके क्रम में कुछ संदिग्ध मरीजों की भी सूचना प्राप्त हुई है इससे कैसे बचाव किया जाए।
Advertisement
उसे पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेमनाथ एवं जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने विस्तृत प्रकाश डाला।
वहीं कार्यशाला में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है परंतु अभी तक मुख्यालय पर न हीं एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया न हीं कीटनाशक दवाई छिड़की गई।
Advertisement
इस पर डीएमओ ने कहा कि नगर निकाय रावटसगंज को 7 जून को ही 20 लीटर टेमीफास एवं 15 किलो बी .टी.आई. उपलब्ध करा दिया गया है श्री शर्मा ने कहा कि बावजूद इसके इतनी गंभीर बीमारी के बचाव हेतु छिड़काव न कराया जाना चिंताजनक है जबकि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि लोगों को उपचार में कोई कमी ना रह जाए ना ही कोई वायरस फैले।
Advertisement
श्री शर्मा ने कहा कि डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाए एवं लोगों को बताया जाए की कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाए भारतीय दंड संहिता की धारा 188A के अनुसार उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान भी किया गया है।
Advertisement
जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने कहा कि 2023 में सोनभद्र के मकरी बारी एवं अन्य गांव में मलेरिया के प्रकोप से कई मौत हो चुकी है 2022-23 में मलेरिया एवं डेंगू के मामलों में वृद्धि भी देखी गई है उन्होंने कहा कि 2023 में मलेरिया की जांच दर 8.17 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि पूर्व में 3.31 प्रतिशत थी यह दर उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक थी यह स्थिति तब है जब अधिकृत पैथोलॉजी से जो रिपोर्ट आती है। जो लाइसेंस विहीन पैथोलॉजी हैं वह इनमें शामिल नहीं है ।
Advertisement
नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि अब एंटी लारवा एवं कीटनाशक के छिड़काव की जिम्मेदारी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत की है परंतु देखा जाए तो अधिकांश गांव में अभी भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं हुआ है जो कभी भी विकराल रूप ले सकता है उन्होंने कहा कि नेटवर्क विहीन ग्रामों में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाए एवं जनमानस को जागरूक किया जाए कि मलेरिया ,डेंगू, डायरिया, अन्य रोगो के बचाव हेतु क्या एहतियात बरते जाय। क्योंकि अब यह संचारी रोग गांव में भी तेजी से फैल रहा है।
Advertisement
जिला मंत्री नरेंद्र मोदनवाल ने कहा कि जिला खनिज निधि से स्वास्थ्य विभाग को 40000 मच्छरदानी प्राप्त हुई हैं परंतु अभी जनपद के दुरूह क्षेत्रो में मच्छरदानियों का वितरण नहीं हो सका है बैठक में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेमनाथ, जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,कंसल्टेंट कुमार शुभम ,आरके सिंह ,अनिल दुबे, मधु आदि लोगों उपस्थित रहे
पूर्वदशम/दशमोत्तर शिक्षण संस्थानो के प्राचार्य/ प्रधानाचार्यों के साथ छात्रवृत्ति कार्यशाला का किया गया आयोजन
चालू वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत हेतु छात्रवृत्ति समय सारिणी जारी-मुख्य विकास अधिकारी
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चालू वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जारी छात्रवृत्ति समय-सारिणी एवं बैंकिंग एन०पी०सी०आई० नयी गाईडलाइन्स के अनुसार आनलाईन आवेदन से लेकर वितरण तक की कार्यवाही में आ रही कठिनाईयो के सम्बन्ध में जनपद के समस्त पूर्वदशम/दशमोत्तर शिक्षण संस्थानो के प्राचार्य/प्रथानाचार्यों के साथ छात्रवृत्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों एवं नया शासनादेश में आधार पेमेन्ट ब्रिज प्रणाली के माध्यम से छात्र के आधार सीडेड बचत बैंक खाते में सीधे धनराशि अन्तरित किये जाने का प्रावधान है,
Advertisement
जिसके लिए छात्र छात्राओं को आधार सीडेड बैंक खाते को एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराने आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी, उन्होंने कहा कि निर्देशो एवं आवेदन पत्रों में प्रगति लाये जाने से सम्बन्धित शिक्षण संस्थान स्तर से धीमी गति से डाटा अग्रसारण होने की स्थिति में जनपद के समस्त पूर्वदशम/ दशमोत्तर शिक्षण संस्थानो को प्राचार्य/प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल एवं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित समस्त कल्याण विभाग एवं जिला अग्रणी प्रबन्धक (लीड बैंक) के साथ कार्यशाला/बैठक का आयोजन हो रहा है।
Advertisement
आयोजित कार्यशाला में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के प्रबन्धक, प्राचार्य, प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहें।
कवि प्रभात कुमार चौरसिया की पुस्तक “तुम फिर उग आना” का होगा विमोचन
राष्ट्रीय संचेतना समिति एवं विचार मंच द्वारा किया गया है आयोजन
नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभागार में दोपहर बाद एक बजे से होगा कार्यक्रम
सोनभद्र। राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र एवं विचार मंच सोनभद्र की ओर से संयुक्त रूप से 11 अगस्त रविवार को दोपहर बाद एक बजे से कविकुल शिरोमणि श्री रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसके अलावा कवि प्रभात कुमार चौरसिया की पुस्तक ” तुम फिर उग आना” का विमोचन भी होगा।
Advertisement
राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र के संयोजक जगदीश पंथी ने बताया कि यह आयोजन विचार मंच सोनभद्र के संयोजक नरेंद्र नीरव जी के सहयोग से हो रहा है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभागार में 11 अगस्त रविवार को दोपहर बाद एक बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
Advertisement
इस अवसर पर चार प्रकार के सम्मान से चार लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें तुलसी सम्मान से ओम प्रकाश श्रीवास्तव प्रकाश मिर्जापुरी अदलहाट मिर्जापुर को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार से श्री अजय शेखर सम्मान से श्याम किशोर जायसवाल, डिबुलगंज, सोनभद्र, दयाराम पांडेय स्मृति सम्मान से दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ विजयगढ़ी, सोनभद्र तथा सरस्वती श्री सम्मान से अनुपमा वाणी, सोनभद्र को सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि काव्य संकलन “तुम फिर उग आना” कवि प्रभात कुमार चौरसिया के पुस्तक का विमोचन होगा। कवि, साहित्यकार, पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी के साथ ही साहित्य प्रेमियों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।
महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे
सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ( गोगपा) कार्यकर्ता 8 अगस्त को कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है।
Advertisement
अबकी बार 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व होने की वजह से इसके उपलक्ष्य में 8 अगस्त को ही कलेक्ट्रेट पर यह कार्यक्रम रखा गया है। जिले भर के आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम में जुटेंगे।
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया की अगुवाई में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर पोया भी शामिल रहेंगे। जिले के आदिवासियों, वनवासियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा जाएगा।