अलग राज्य गठन से ही पूर्वांचल का विकास संभव- पवन कुमार

HIGHLIGHTS

  • अलग राज्य गठन से ही पूर्वांचल का विकास संभव

सोनभद्र। अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्वांचल की तकदीर और तस्वीर बदलने की परिकल्पना अलग राज्य के बिना संभव नहीं है।

Advertisement

एड पवन कुमार सिंह ने सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे क्षेत्र के नौनिहालों का भविष्य गर्त में है। यहां न तो अच्छी शिक्षा है, न स्वास्थ्य सुविधाएं, न रोजगार के अवसर और न ही विकास का कोई नामोनिशान। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें पूर्वांचल की समस्याओं को अनदेखा कर रही हैं, जबकि नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में लगे हुए हैं।

Advertisement



पूर्वांचल में अलग राज्य की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि जब तक पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। हमारी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए एक अलग राज्य जरूरी है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बदहाली पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यहां के बच्चों का भविष्य अंधकार में है।सोनभद्र में शिक्षा के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य के लिए “एम्स”  जैसा उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान खोला जाए एवम् बुनियादी सुविधाओं की कमी को पूरा  किया जाय, जिससे  पूर्वांचल के लोग पलायन करने पर मजबूर न हो।

Advertisement

उन्होंने सरकार से अपील की कि पूर्वांचल की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
पूर्वांचल के लिए अलग राज्य की मांग करते हुए एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि यदि सरकारें इस दिशा में कदम नहीं उठातीं, तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और तब तक आवाज उठाएंगे जब तक पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

विश्व आदिवासी दिवस पर निकाला गया भव्य जुलूस

HIGHLIGHTS

  • विश्व आदिवासी दिवस पर निकाला गया भव्य जुलूस

सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा स्थित  जय बड़ा देव स्थल पर शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस पर मेला और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख मान सिंह , बसपा नेता संजय कुमार गोंड  के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने   कहा कि  9 अगस्त को पूरी दुनिया में आदिवासी दिवस का आयोजन हो रहा है।हमारी जीवन शैली और संस्कृति दुनिया को भाती रही है जरूरत है कि हम संस्कृति का सरंक्षण करे और जो बुराइयां समाज और परिवार को तोड़ रही है उससे मुक्त हो।

Advertisement

इसके लिए  दारू शराब सबसे बड़ा बाधक है।हमे  शिक्षित होना है और समाज को आगे ले जाना है।ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और संजय गोंड ने आदिवासी संस्कृति की सराहना की और कहा कि हम प्रकृति पूजक है।और हमे जल ,जंगल ,जमीन का सरंक्षण करना है। जंगल बचाना है ।इसके पूर्व ब्लॉक क्षेत्र के बकरिहवा से बभनी होते हुए म्योरपुर तक लगभग 40 किमी बाइक और अन्य वाहन से आदिवासियो ने जुलूस निकाला और बाजार का भ्रमण किया।

Advertisement

बड़ा देव स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के साथ  मेला का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक  कार्यक्रम का लुफ्त  मुंबई से आए फिल्म निर्देशक और निर्माता ने भी उठाया।बसपा नेता संजय द्वारा भोजन की व्यवस्था किया गया। इसके साथ आरंग पानी में भी आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजक मंडल के  जय मंगल,महीपत, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव,जवाहर लाल मरकाम,अरविंद ,नीरज मरकाम,  राजू गुप्ता, हरी प्रसाद सलवंदी, सुबलाल उरेती आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



1 month 369

HIGHLIGHTS

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

DM को पौधा भेंट करने के साथ पौधा वितरण अभियान के तीसरे चरण का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • पौधा वितरण अभियान के तीसरे चरण का हुआ शुभारंभ
  • पहले दो चरणों में विंध्य सेवा फाउंडेशन द्वारा 19782 पौधों का किया जा चुका है वितरण एवं रोपण

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। समाजसेवी संगठन विंध्य सेवा फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में चलाए जा रहे पौधा वितरण एवं पौध रोपण अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में फाउंडेशन के जिलामंत्री हर्षवर्धन केसरवानी सहित फाउंडेशन के सदस्य विनय श्रीवास्तव व कुशाग्र कौशल शर्मा द्वारा जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को पौधा भेंट करने के साथ पौधा वितरण महा अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

इस दौरान हर्षवर्धन ने बताया कि समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विंध्य सेवा फाउंडेशन द्वारा सन 2022 से ही जिले में लगातार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टिगत रखते हुए ऑक्सीजन उत्सर्जन करने वाले पौधे एवं फलदार पौधों का वितरण एवं रोपण का कार्य किया जा रहा है और पहले और दूसरे चरण में कुल 19782 पौधों का वितरण एवं रोपण किया जा चुका है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 78 गांवों में लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पौधा रोपण भी किया गया है।
इस अवसर पर निवर्तमान राज्य सभा सांसद राम सकल, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, एडीएम सुभाष चंद्र यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, फाउंडेशन के सदस्य विनय श्रीवास्तव, कुशाग्र कौशल शर्मा सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोगपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन
  • महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ( गोगपा) कार्यकर्ता वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर  प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव को सौंपा।

Advertisement

गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है। अबकी बार 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व होने की वजह से इसके उपलक्ष्य में 8 अगस्त को ही कलेक्ट्रेट पर यह कार्यक्रम रखा गया है। जिले भर के आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया की अगुवाई में मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर पोया की मौजूदगी में जिले के आदिवासियों, वनवासियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव को सौंपा गया।

Advertisement

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से रामचंद्र टेकाम,राजेंद्र सिंह मरपची,विनोद सिंह, श्याम विहारी मरकाम, संतोष कुमार,भरत लाल कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

भव्यता के साथ मनाया जाएगा आजादी का महापर्व, जिले के सभी घरों में फहराया जाएगा तिरंगा- अनिल सिंह

HIGHLIGHTS

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी की हुई कार्यशाला।

सोनभद्र।  गुरूवार  को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक आवश्यक कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर कराया गया। जिसमें  बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यशाला कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार मौर्या ने किया।

Advertisement

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे और जिले के सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

Advertisement

घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की गयी है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था करायी गई है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे।

Advertisement

हर विधानसभा मे युवा मोर्चा द्वारा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका के रुप मे मनाया जायेगा। और कहा कि 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभाषिका को याद दिलाने के लिए प्रदर्शनी कार्यक्रम होंगे। इसमे सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम भी सोशल मीडिया पर चलाया जायेगा।

Advertisement

कार्यशाला कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस को महापर्व के रुप मे मनाने के लिए केन्द्रिय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार 11 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम निर्धारित किये गये है। जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाने के लिए जिले मे लगभग 70 हजार झण्डा वितरण का लक्ष्य है। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। नव जवानों को यह बताना है कि 14 अगस्त को क्या हुआ था। जिलेें में प्रदर्शनी लगेगी और गोष्ठी होगी।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व सांसद रामशकल, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अनिल सिंह गौतम, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, रंजना सिंह, अनिल सिंह, सुनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

क्रान्तिकारियों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन,जुड़कर दे आप भी अपनी सहभागिता- DM

HIGHLIGHTS

  • क्रान्तिकारियों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन,  शासनादेशानुसार रूप रेखा तैयार- डीएम
  • काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ एवं 13 से 15 अगस्त, 2024 को आयोजित होने वाले ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान से जुड़े

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने गुरूवार को अवगत कराया है कि ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन‘‘ की 100 वीं वर्षगाठ के अवसर पर दिनांक 09 अगस्त 2024 से क्रान्तिकारियों के सम्मान में विविधि प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें, जिसकी रूप रेखा शासनादेशानुसार तैयार कर ली गयी है, 09 अगस्त 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वछता अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा,

Advertisement

शताब्दी महोत्सव जनपद में विभिन्न गतिविधियों के साथ वर्ष-पर्यन्त मनाये की तिथि निर्धारित की गयी है, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन‘‘ की 100 वीं वर्षगाठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह मनाया जायेगा, काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्ष गाठ के शुभारम्भ की तिथि दिनांक 09 अगस्त 2024 को शहीद स्मारको, स्मृति स्थलो, अमृत सरोवरों के तट पर वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें।

Advertisement

इस अवसर पर व्यापक स्तर पर किशोर एवं युवाओं के सहयोग एवं सहभागिता से उक्त आयोजन को सफल बनाया जायेगा। उक्त आयोजन को व्यापक एवं सफल बनाये जाने हेतु बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा तकनीकी प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सरकारी एवं निजी संस्थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों/शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सम्पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी,

Advertisement

इस हेतु जनपद स्तर पर प्राथमिक/उच्चतर विद्यालयों/महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में निम्नानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगितांए आयोजित किये जायेंगें जैसे- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता- काकोरी ट्रेन एक्शन, मैनपुरी षडयंत्र केस, 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थानों एवं आजादी के ज्ञात एवं अज्ञात नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, चित्रकला/पेंटिंग प्रतियोगिता- 1857 की क्रांति के स्थानीय नायक, स्थानीय घटनांए,

Advertisement

काकोरी के नायक एवं घटनाएं, 1857 से 1947 तक के क्रांतिकारियों पर आधारित किशोर एवं युवा वर्ग हेतु चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, सुलेख एवं निबन्ध प्रतियोगिता- बच्चों एवं विद्यार्थियों में भाषा एवं लेखन में अभिरूचि एवं विकास के प्रोत्साहन हेतु 05 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिये सुलेख प्रतियोगिता एवं किशोरवय के बच्चों के लिये निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, उक्त प्रतियोगिताओं का विषय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों/विभिन्न घटनाएं एवं स्थलों पर आधारित होगा।

Advertisement

भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता- काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रेरणादायी घटनाक्रम एवं काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के आयोजन विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/उच्च शिक्षा संस्थान स्तर पर कराये जायेंगें, विजेताओं को 15 अगस्त 2024 स्वतन्त्रता दिवस के आयोजन पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। प्रभात फेरी की दूरी लगभग 0.5 किमी0 से 1.0 किमी0 की होगी जिसमें नागरिक सुरक्षा संगठन एवं पुलिस के द्वारा सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किये जायेंगे,

Advertisement

समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं अध्यापकों द्वारा प्रार्थना सभा के समय काकोरी ट्रेन एक्शन एवं उसके नायकों/विभिन्न घटनाओं पर चर्चा की जायेगी, इसके अतिरिक्त समस्त शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों, अमृत सरोवरों, अमृत वाटिकाओं पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित नागरिकों को काकोरी ट्रेन एक्शन के वृतांत को पढ़कर सुनाया जायेगा, विभिन्न नागरिक संगठनों, व्यापरिक संगठनों,

Advertisement

स्वयं सेवी संस्थाओं एवं जन सहभागिता के गाध्यम से मानवता के प्रति सेवा धर्म एवं समर्पण विकसित किये जाने हेतु उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन यथा-रक्तदान शिविर आदि का आयोजन किया जायेगा एवं अस्पतालों में फल वितरण भी किया जायेगा, 09 अगस्त 2024 को जनपद में शहीद स्मारकों/अमृत सरोवरों/अमृत वाटिकाओं पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ कार्यक्रम आयोजित करते हुए पौधरोपण किया जायेगा,

Advertisement

जिसमें न्यूनतम 100 पौधों का रोपण किया जायेगा, ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ एवं 13 से 15 अगस्त, 2024 को आयोजित होने वाले ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की फोटो/वीडियो/सेल्फी संस्कृति विभाग के पोर्टल पर https://culturalevents.in अपलोड करें, उक्त फोटो/वीडियो/सेल्फी ‘‘नमो‘‘ एप एवं भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये पोर्टल पर https://harghartiranga.com भी अपलोड किये जायेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

ADM सहदेव मिश्रा हुए सम्मानित

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को अगस्त क्रांति की 82 वी वर्षगांठ के अवसर पर आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 कुसमाकर श्रीवास्तव एवं जनपद सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज के अध्यक्ष सीबीडी पांडेय द्वारा अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्रा, सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार,डीएचओ सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

   आज ही के दिन मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में महात्मा गांधी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन का शुभारंभ किया गया था, इसी के साथ पूर्वांचल के जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर, बनारस, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर सहित देश भर में असहयोग आंदोलन की धूम मच गई और अंततः 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी प्राप्त हुई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

राजू हत्याकांड मामले में दो दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 25-25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब साढ़े 10 वर्ष पूर्व हुए राजू  हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 10 वर्ष पूर्व  हुए राजू हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों संजय कुमार धोबी व मनीष कुमार को उम्रकैद व 25-25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राजेश उर्फ बल्ला पुत्र स्वर्गीय बद्री  प्रसाद गुप्ता निवासी न्यू मार्केट रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने 4 नवम्बर 2013 को  रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि  3/4 नवंबर 2013 को रात्रि करीब 12 बजे उसके छोटे भाई राजू उर्फ ननकू से  संजय कुमार धोबी पुत्र  मुन्नालाल उर्फ खेदू निवासी अशोक नगर , रॉबर्ट्सगंज तथा मनीष कुमार पुत्र लालधारी निवासी आर्यनगर, रॉबर्ट्सगंज के बीच गाली गलौज हो गया,था,

Advertisement

क्योंकि संजय और मनीष दारू पीकर दरवाजे पर गाली दे रहे थे। जिसपर उसके भाई ने दो चार थप्पड़ मारकर दोनों को भगाने की कोशिश किया। इसपर संजय और मनीष ने यह धमकी दिया कि 24 घण्टे के भीतर हमलोग तुम्हें सबक सिखा देंगे।इसके बाद करीब 2:30 बजे भोर में संजय और मनीष फिर उसके घर पर आए और माफी मांगने लगे और कहा कि अब हमलोग कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद कहा कि दिवाली की हमलोगों को त्यौहारी दीजिए और हमलोग राजू के साथ जाकर कुछ खा पी लेंगे।

Advertisement

उसके बाद संजय और मनीष राजू को लेकर नईबस्ती शराब की दुकान पर ले गए और धोखे से राजू के ऊपर ईट और पत्थर से प्रहार कर सर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचा कर हत्या कर दिया। लाश मौके पर पड़ी है। आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर  कोर्ट ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों संजय कुमार धोबी व मनीष कुमार को उम्रकैद व 25-25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

CM योगी ने 300 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल का किए उद्घाटन

लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को में लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के अंतर्गत नवनिर्मित 300 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण ‘हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल’ के उद्घाटन किए।




	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें