सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने आज भ्रमणशील रहकर पुलिस परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जनपद में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने हेतु की गई तैयारी के संबंध में संबंधित प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारीगण से जानकारी प्राप्त की, जिलाधिकारी ने राजकीय
Advertisement
पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया किया, इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सीटिंग प्लान व्यवस्था सी०सी०टी०वी० कैमरा, बाउंड्री वॉल सहित विभिन्न बिंदुओं के संबंध में प्रधानाचार्य से जानकारी प्राप्त की और
Advertisement
निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए, शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करना है।
सोनभद्र। जिले के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व एसपी डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा थाना ओबरा पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए,
Advertisement
जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया
राबर्ट्सगंज,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र जिले की आपात बैठक आनंद कटरा पर की गई जिसमें राबर्ट्सगंज नगर के प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल व्यवसाई धर्मेंद्र सिंह और उनकी पत्नी की हुई हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए आक्रोश पर प्रकट किया गया और पुलिस प्रशासन से अति जल्द से जल्द घटना का खुलासा किए जाने की मांग की गई।
Advertisement
इस दौरान व्यपरियो का कहना है कि घटना से व्यापारी वर्ग आक्रोश है व व्यापारियों में भय व्याप्त है घटना की अति शीघ्र खुलासा न किए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Advertisement
बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष अजीब जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, रीवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री, राजेश सोनी ऑल सब्जी, अध्यक्ष श्याम बाबू, युवा नगर अध्यक्ष संदीप केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
तुलसी जयंती के अवसर पर पुस्तक विमोचन एवम कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
सोनभद्र। बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर प्रयागराज में आज शिव गंगा इंस्टीट्यूट निकट आनंद भवन के सभागार में दिन के एक बजे से सोन साहित्य संगम सोनभद्र के तत्वाधान में संस्था के संयोजक कवि पत्रकार अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र “गुरु” की काब्य संग्रह “खामोश कैसे रहूं” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
Advertisement
उक्त जानकारी पत्रकारों से बात करते संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने दी। श्री मिश्र ने बताया कि तुलसी जयंती के अवसर पर मेरी प्रथम काब्य संग्रह का विमोचन एवम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमे प्रयागराज सहित पूर्वांचल के कवि गण और काब्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
Advertisement
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सद्स्य एवम पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय रहेंगे एवम कार्यक्रम का संचालन जानी मानी कवियत्री साहित्यिक संस्था गीत कस्तूरी की निदेशक डा रचना तिवारी करेंगी।
Advertisement
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के राष्ट्रीय सचिव डा गोकुलेश्वर दिवेदी सहित प्रयागराज एवम पूर्वांचल के नामी गिरामी कविगण,साहित्यकार,पत्रकार, समाज सेवी एवम अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे।
राबर्ट्सगंज में एक दिल दहलाने वाली घटना: बिल्डिंग मटेरियल व्यसाई और उसकी पत्नी की हुई हत्या, कमरे में मिला खून से लथपत शव
दंपती की हुई हत्या, खून से लथपथ मिला शव; मचा हड़कंप
हर्षवर्धन केसरवानी
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक-राज पैलेस के पास कमरे में दंपति का खून से लथपथ शव मिला है। शनिवार को हुई इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। दंपति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हैं।
Advertisement
बतादें कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से करीब 300 मीटर की दूरी पर धर्मशाला चौक के समीप एक कमरे में धर्मेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी मंजू देवी (42) निवासी ब्रह्मनगर दूसरी गली का खून से लथपथ शव मिला। दोनों का शव धर्मशाला-राज पैलेस के पास दूसरे आवास में मिला हैं। जिस जगह पर घटना हुई,
Advertisement
वहीं धर्मेंद्र की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब धर्मेंद्र के साले सुनील निवासी डेहरीकला रॉबर्ट्सगंज कमरे पर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। कमरे में पूरा समान फैला पड़ा था।
Advertisement
कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी गायब था, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जांच पड़ताल किया।
5 अक्टूबर 1928 को नोटिफाइड एरिया रॉबर्ट्सगंज के प्रथम अध्यक्ष बने थे बद्री नारायण केसरवानी
20 वर्षों तक रहा इनका कार्यकाल।
नहीं निर्मित है प्रथम अध्यक्ष के नाम से कोई स्मारक, उद्यान, द्वार।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में प्रस्तावित रॉबर्ट्सगंज बस स्टैंड का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास के नाम पर नहीं हो पाया।
सोनभद्र। अगस्त क्रांति के अवसर पर इतिहासकार एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने जिला अधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह से भेंट कर केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित, स्वरचित कृति भारतीय संस्कृति में सूर्योपासना एवं जनपद सोनभद्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची एवं जनहित में प्रस्ताव दिया।
Advertisement
इस प्रस्ताव में उन्होंने यह मांग किया कि आजादी के 7 दशक से अधिक समय व्यतीत होने के पश्चात रॉबर्ट्सगंज नोटिफाइड एरिया के प्रथम अध्यक्ष बद्रीनारायण केसरवानी जिनका कार्यकाल 20 वर्षों तक रहा। इनके नाम पर आज तक कोई भी भी स्मारक, द्वार, उद्यान आदि का निर्माण नहीं कराया गया है।
Advertisement
आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष मे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित प्रख्यात क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी, बलराम दास केसरवानी का नाम जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के बस स्टैंड पर अंकित नहीं हो पाया है।
Advertisement
श्री केसरवानी ने प्रस्ताव के माध्यम से यह मांग किया कि प्रथम नोटिफाइड एरिया अध्यक्ष बद्री नारायण जी के नाम पर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत एक उद्यान का निर्माण कराया जाए एवं इसमें सोनभद्र जनपद के सेनानियों के नाम, घटना आदि का विवरण गौरव स्तंभ पर अंकित कराया जाए। ताकि स्थानीय नागरिकों सहित सोनभद्र जनपद में आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी, शोधार्थी प्रेरणा प्राप्त कर सके।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई करके स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ के शुभारंभ एवं वीरों को नमन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण।
सोनभद्र। काकोरी ट्रेन एक्शन के शुभारम्भ एवं वीरों को नमन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सम्बोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, इस अवसर पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, सजीव प्रसारण कार्यक्रम को देखा।
Advertisement
इसके पश्चात विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर के गाॅधी उद्यान में पौध रोपण भी किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में रोपित किये गये पौधों को संरक्षित करने की अपील जनमानस से की। शुक्रवार को प्रातः 08.00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के नेतृत्व में काकोरी ट्रेन एक्शन के शुभारम्भ एवं वीरों को नमन कार्यक्रम के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,
इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर व झाड़ियों की कटान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी, स्वच्छता की शपथ दिलाते समय उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहना सबकी जिम्मेदारी बनती है,
Advertisement
प्रत्येक व्यक्ति को सप्ताह में दो घण्टे श्रम अवश्व करना चाहिए, स्वच्छता सबसे पहले स्वयं से, परिवार मोहल्ले से, गांव और कार्य स्थल से शुरू की जाती है, प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अपने दिनचर्या में स्वच्छता को शामिल करना चाहिए, स्वच्छता रहने पर लोग कई बीमारियों से अपने को सुरक्षित रखते हैं।
Advertisement
‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव‘‘ के शुभारंभ के अवसर पर ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अश्वनी कुमार व विद्यालयो में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गयी, देश भक्ति गीत, खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर साफ-सफाई व पौध रोपण भी किया गया।
Advertisement
कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस 100वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित।
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है अब जोर कितना बाजुएं कातिल में है”।
Advertisement
सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर सोनभद्र “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय” के तत्वावधान में शुक्रवार को “काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस के 100वीं वर्षगांठ” का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन परिसर प्रभारी डाॅ० प्रदीप कुमार यादव ने किया।
Advertisement
एनएसएस इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पांडेय ने विषय स्थापना के साथ कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में डाॅ० दिनेश कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक मील का पत्थर बताया और राम प्रसाद बिस्मिल सहित सभी क्रान्तिकारी नायकों के बलिदान को नमन किया।
Advertisement
आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में अपने सम्बोधन में डाॅ अविनाश कुमार दूबे ने काकोरी एक्शन दिवस और युवा क्रन्तिकारी संगठन के आजादी के लिए दिये गये योगदान का विश्लेषण किया और इसे एक सराहनीय कदम बताया। अध्यक्षीय सम्बोधन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर प्रभारी डाॅ० प्रदीप कुमार यादव ने वर्तमान युवा पीढ़ी का राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले क्रांतिकारी हमारे प्रेरणास्रोत हैं।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ विनोद कुमार पाण्डेय ने ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह को राष्ट्र समारोह के रूप में आयोजन के लिए संकल्प व्यक्त करते हुए शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खां, राजेन्द्र लाहिड़ी और रोशन सिंह के गुनगुनाये गीत ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है अब जोर कितना बाजुएं कातिल में है’ को गुनगुनाकर राष्ट्र के प्रति स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता को ब्यक्त किया।
Advertisement
समारोह में सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी ने किया। कार्यक्रम में डॉ रागिनी श्रीवास्तव, डॉ रणबीर प्रताप सिंह, ज्योति, पूनम, विनित, रोहित, अभिषेक, अनिष,पूजा, आदित्य, अविनाश की सहभागिता महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारणी ने लिया शपथ
सोनभद्र। बार एवम बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित कर अधिवक्ता एवम वादकारी हितों की रक्षा करना बार एसोसिएशन का दायित्व है। उक्त बाते नगर स्थित केशरी एम्पायर निकट चंडी तिराहा के सभागार में दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्षा पूनम सिंह ने कहा। समारोह की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता प्रसिद्ध नाथ सोनी ने एवम संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवम दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं द्वारा मंचासीन अतिथियों को माला,स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारणी के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय को मुख्य अतिथि अधिवक्ता पूनम सिंह ने पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई एवम नव निर्वाचित कार्यकारणी के अन्य सभी पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रसिद्ध नाथ सोनी ने पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Advertisement
इसके बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रसिद्ध नाथ सोनी के साथ एल्डर कमेटी के सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह एवम राकेश शरण मिश्र ने नव निर्वाचित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किया। जिसमे उपाध्यक्ष पद हेतु अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार केशरी,महासचिव पद हेतु फैजान अंसारी, कोषाध्यक्ष पद हेतु विजय कुमार जायसवाल, प्रवक्ता पद हेतु राकेश पति त्रिपाठी, सह सचिव पद हेतु प्रदीप धर दिवेदी, को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य पद हेतु उमापति पांडेय,एवम जनार्दन पांडेय,को दिया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, विनोद कुमार चौबे, सुरेंद्र कुमार पांडेय सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्तमान महामंत्री राजीव सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय और सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा करते हुए दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारणी को अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित कार्यकारणी के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय ने कहा कि मैं आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवम अभिनंदन करता हूं
Advertisement
और यह विश्वास दिलाता हूं अपने पद के दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से बिना किसी पक्षपात के सदा देश समाज एवम अधिवक्ता हितों के लिए करूंगा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रसिद्ध नाथ सोनी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए सभी को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता रमेश कुमार केशरी,अधिवक्ता अमित कुमार पाठक, अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय, अधिवक्ता आशुतोष कुमार पाठक, अधिवक्ता दिनेश धर दुबे, अधिवक्ता विपिन दुबे, अधिवक्ता अमित कुमार पांडेय,अधिवक्ता नवीन कुमार पांडेय,हिमांशु मिश्र उपस्थित रहे।
सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अभियान चलाकर विभिन्न पुलिस टीमो द्वारा द्वारा मा0 न्यायालय से वांछित चल रहे 01 महिला सहित 13 वारण्टीगण को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक महोदय यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के आदेश के क्रम थाना रा0गंज पर वारण्टी व वाँछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।
AdvertisementAdvertisement
उक्त आदेश के क्रम में थाना रा0गंज पर गठित विभिन्न टीमो द्वारा पूर्ण मनोयोग व अथक परिश्रम से श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व व निकट पर्यवेक्षण में मा0 न्यायालय से कुल 15 वारण्टो का निस्तारण करते हुए कुल 13 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उक्त में एक वारण्टी द्वारा अपना रिकाल प्रपत्र व एक वारण्टी की मृत्यु होना ज्ञात हुआ । गिरफ्तार वारण्टीगण को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है । वारण्टी की गिरफ्तारी का विवरण निम्न है –
Advertisement
गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान- दिनांक 09.08.2024 समय व स्थान भिन्न भिन्न गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. सन्तोष पुत्र रामबचन धोबी नि0 ग्राम मझिगांवा पोस्ट तेन्दू थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष 2. रामबचन धोबी पुत्र गोपाल नि0 ग्राम मझिगांवा पोस्ट तेन्दू थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 60 वर्ष 3.जगदीश पुत्र तुलसी नि0 ग्राम तियरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 60 वर्ष
Advertisement
4.प्रवीण कुमार उर्फ भोला पुत्र लक्ष्मीनारायण सा0 बढौली थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 31 वर्ष 5. लालता पुत्र रिचक कोल सा0 बसौली थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 59 वर्ष 6. संजय पटेल पुत्र विजय पटेल सा0 निपराज थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष 7. बुल्लू पुत्र बनवारी सा0 करौली थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष 8. रामबृक्ष पुत्र बनवारी सा0 करौली थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष
Advertisement
9. रुपनारायण पुत्र भोगे सा0 बसौली थाना रा0गंज सोनभद्र 10. किरन पत्नी श्याम किशोर सा0 कंजड बस्ती थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष 11. ओमप्रकाश पुत्र संतोष सा0 हमीदनगर पूरब मोहाल थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष 12. इन्द्रजीत पुत्र स्व0 फेकन नि0 ग्राम सहिजन खुर्द थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष 13.दिनेश कुमार यादव पुत्र रामदुलारे यादव नि0 चुर्क थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 39 वर्ष