मित्र वन वृक्षारोपण अभियान के तहत यूपी व बिहार के जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
मनीष चौबे
वैनी, सोनभद्र। विकास खंड नगवा के उत्तर प्रदेश और विहार राज्य के बार्डर पर स्थित सुअरसोत में दोनों राज्य के स्थानीय वनाधिकारी के उपस्थित में सदर विधायक भुपेश चौबे ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह बिहार राज्य के अधौरा प्रखंड के ब्लॉक प्रमुख विपीन यादव पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अमरेश पटेल के द्वारा वनमीत्र कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया।
Advertisement
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक भुपेश चौबे ने कहा कि योगी सरकार कि पहल पर उत्तर प्रदेश राज्य से जो बार्डर राज्य के जिले जुड़े हुए हैं वहां पर वनमीत्र के तहत दोनो राज्यों के वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाय वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्ववान पर एक पेड़ मां के नाम पर एक जन अभियान बन गया है।
Advertisement
जिससे वन विभाग के अलावा जनसहयोग द्वारा करोड़ों पौधे लगाए जा रहे हैं वहीं कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख नगवां, ब्लॉक प्रमुख अधौरा पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सम्बोधित किया इस मौके पर डीएफओ कुंज मोहन वर्मा वन क्षेत्राधिकारी अधौरा मंटु पासवान,
Advertisement
वन क्षेत्राधिकारी माची नवीन राय ग्राम प्रधान लालता यादव विहार राज्य के कोल्हुआ गांव के मुखिया राजवंश बंदरों का विनोद यादव महेंद्र पाल सिंह रामजीलाल सहित वन विभाग के लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे
उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति के द्वारा अधिकारीगणों के साथ की गयी बैठक
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति की द्वितीय उप समिति द्वारा जनपद अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति नीलिमा कटियार, विधायक समिति सदस्य, डॉ० मनोज कुमार प्रजापति, विधायक समिति सदस्य सलोना कुशवाहा, जिलाधिकारी बीएन सिंह,
Advertisement
मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में जनपद में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान सभापति द्वारा जनपद में पर्यटन के विकास हेतु की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में पर्यटन अधिकारी से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की,
Advertisement
स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी, कौशल विकास, महिला समूहों द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सभापति ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं,
Advertisement
जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए कार्यवाही की जाये, जिससे कि जनपद में पर्यटकों के आने की संख्या में वृद्धि हो और लोगों को जनपद में रोजगार के साधन विकसित हो सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से बेरोजगार युवक व युवतियों को इस प्रकार के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाये, जिससे कि वह जनपद में ही रोजगार के साधन प्राप्त कर सकें। उन्होंने जनपद में महिला समूहों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे और बढ़ावा दिया जाये।
लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर ,मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के नामचीन हिंदी साहित्य के रचनाकारों का किया अभिनंदन
अवसर था गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव एवं कैसे खामोश रहूं पुस्तक विमोचन का
सोनभद्र। विंध्य पर्वतमाला की आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र की बहुचर्चित साहित्यिक संस्था सोन साहित्य संगम ने हिंदी साहित्य के मार्तंड,भक्त प्रबर, संत शिरोमणि,, सगुणोपासक,राम भक्त गोस्वामी तुलसीदास के जन्मोत्सव पर विंध्य क्षेत्र के सुदूर अंचल धर्म और सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज की धरती पर पुस्तक विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन कर साहित्य के क्षेत्र में इतिहास रचने का कार्य किया है।
Advertisement
बताते चलें कि साहित्यिक संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र की प्रथम पुस्तक खामोश कैसे रहूं के लोकार्पण समारोह एवं कवि सम्मेलन में हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने वाली कई अन्य संस्थाओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई और पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुना कर सभागार में बैठे कविता प्रेमियों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
Advertisement
कवियों ने गीत, गजल, मुक्तक एवं हास्य व्यंग्य की रचनाएं पढ़कर कवि सम्मेलन को ऊंचाई पर पहुंचाने के साथ ही कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने तथा संचालन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की मंचीय कवियत्री गीतकार एवं गीत कस्तूरी संस्था की निदेशक डॉक्टर रचना तिवारी ने किया।
Advertisement
इस दौरान लखनऊ से चलकर प्रयागराज आए हिंदी साहित्य के विद्वान एवं अधिवक्ता जयनारायण पांडेय यहां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।वहीं विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी मुख्य वक्ता और संस्थान के सचिव एवं विश्व स्नेह समाज के संपादक डॉक्टर गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी और प्रतापगढ़ से चलकर आए प्रखर शिक्षाविद बी के त्रिपाठी,भाजपा नेत्री शशि त्रिपाठी तथा हिंदी श्री पब्लिकेशन के प्रमुख और प्रख्यात कवि आनंद अमित विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
Advertisement
इस अवसर पर विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी, सचिव डा गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव ईश्वर चरण शुक्ल,गीत कस्तूरी संस्था की निदेशक एवं गीतकार डॉक्टर रचना तिवारी, प्रतापगढ़ से आए शिक्षाविद वी के त्रिपाठी, भाजपा नेत्री शशि त्रिपाठी,
Advertisement
लखनऊ से पधारे साहित्य सेवी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जय नारायण पांडेय,भदोही के वरिष्ठ कवि साहित्यकार आनंद अमित सहित कई अन्य विद्वानों को सोन साहित्य संगम के निदेशक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे।
Advertisement
वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र और मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और साहित्यिक पुस्तक भेंटकर शब्द शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। सभागार में बैठे साहित्य और कविता में अनुराग रखने वाले श्रोताओं की तालियों से सभागार गुंजित हो उठा जो देखते ही बन रहा था।
स्मार्ट मीटर के साथ केबिल उपभोक्ताओ से लेकर लगाने के विरोध में व्यापार मण्डल ने सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। मंगलवाट को अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड राबर्ट्सगंज को उप्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र ने राबट्सगंज नगर में लग रहे स्मार्ट मीटर के साथ केबिल उपभोक्ताओ से लेकर लगाने के विरोध में ज्ञापन सौपा जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में विधूत विभाग के द्वारा बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है
Advertisement
लेकिन केबिल उपभोक्ताओ से लिया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है कार्यदाई संस्था को उपभोक्ताओ से केबिल के साथ मीटर लगाने का प्रावधान है जो उपभोक्ताओ का शोषण है जिसपर रोक लगाने की मांग की रोक न लगने पर उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र आन्दोलन करने को बाध्य होगा
Advertisement
जिसकी सारी जिमेवारी विद्युत विभाग की होगी ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी पदाधिकारी उपस्थिति थे
सर्व समाज के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, न्याय दो.. हत्यारों को फांसी दो.. के लगाए नारे
स्वर्ण जयंती चौक पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले के अविलंब खुलासे और हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की गई। न्याय दो… हत्यारों को फांसी दो.. के जमकर नारे लगाए गए।
मनीष चौबे (राबर्ट्सगंज)
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी और उसकी पत्नी का बेरहमी से किए गए कत्ल का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। इससे खफा सर्व समाज के लोगों ने जहां मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला।
Advertisement
वहीं, स्वर्ण जयंती चौक पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले के अविलंब खुलासे और हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की गई। न्याय दो… हत्यारों को फांसी दो.. के जमकर नारे लगाए गए।
Advertisement
वी वांट जस्टिस.. के जमकर लगे नारे
अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक पटेल, आनंद पटेल आदि ने, जिला मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज शहर के मेन चौक से स्वर्ण जयंती चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पीड़ित परिवार को न्याय दो, हत्यारो को फांसी दो के लगाए गए नारे। वी वांट जस्टिस.. के स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ स्वर्ण जयंती चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Advertisement
शीघ्र नहीं हुआ खुलासा तो बड़े आंदोलन का अपनाया जाएगा रास्ता : विवेक
एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। हत्या की वजह क्या थी इसकी भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। नगर के व्यस्ततम और सुरक्षित इलाके में जिस तरह से खौफनाक वारदात हुई उसने लोगों को दहशत में डाल रखा है।
Advertisement
कहा कि अगर अविलंब मामले का खुलासा कर हत्यारों का की गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। हत्या का था इतना खौफनाक तरीका कि लोगों के खड़े हो गए थे रोंगटे बताते चलें कि गत शनिवार की भोर में, हत्यारों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से सटे मकान के उपरी तल में घुसकर,
Advertisement
व्यावसायिक धर्मेंद्र सिंह पटेल उर्फ गुड्डू और उसकी पत्नी मंजू देवी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या का तरीका कितना खौफनाक था कि मौके की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। हत्या की आखिर क्या थी वजह? तरह-तरह की चर्चाएं एक तरफ जहां घटना के चार दिन बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Advertisement
कोई प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा मसला होने का दावा कर रहा है तो कोई रुपए के लेनदेन से जुड़े प्रकरण को हत्या की वजह बताने में लगा हुआ है। सही वजह क्या है? इसकी जानकारी जहां अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, लोगों की निगाहें पुलिस की तरफ से की जा रही तफ्तीश और उसके जरिए आने वाले खुलासे पर बेसब्री से टिकी हुई हैं।
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के अध्यक्षता में आयोजित की गई।मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि यह आकांक्षी जिला घोषित है और बिजली,पानी ,स्वास्थ्य , समेत जो भी समस्या आ रही है उसका निस्तारण तत्काल करे।
Advertisement
अन्यथा एक सप्ताह बाद भी शिकायत मिलती है तो सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत स्तर पर सभी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सदन में जो भी समस्या आई है उसका हर हाल में निस्तारण किया जाए।
Advertisement
इसके पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक मौर्या ने हर घर नल जल योजना के तहद जलाशय का पानी आपूर्ति में पारा की मौजूदगी का निस्तारण कराया जाए।अन्यथा पूरा क्षेत्र प्रदूषित पानी के चपेट में आकर स्वास्थ्य से जूझेगा। उन्होंने सीएचसी में गंदगी को लेकर भी आवाज उठाई।
Advertisement
अन्य सदस्यो ने झोला छाप पर कार्यवाही और मच्छर रोधी दवा छिड़काव की मांग रखी तथा नियमित बिजली आपूर्ति की मांग और जर्जर तार बदलने का आग्रह किया।
Advertisement
सीएचसी अधीक्षक डा पी एन सिंह ने स्वास्थ योजनाओं की जानकारी दी पशु चिकित्साधिकारी राहुल राज ने पशु बीमा और मौसमी बीमारियो को लेकर जानकारी दी।खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने बताया कि 15 विद्यालय में शिक्षक नही है। कृषि विभाग से श्रवण कुमार ने बताया की 22 हजार किसानों में 18 हजार को प्रधान मंत्री किसान निधि का लाभ मिल रहा है।सोलर पंप लगवाने का भी आह्वान किया।
Advertisement
जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह,राम विचार गोंड,जनकधारी तथा विधायक प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कई समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हुए निस्तारण की मांग रखी।खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा फहराने और एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत अजय सिंह ने करते हुए पिछली कार्यवाही बैठक में पढ़ कर सुनाया।
Advertisement
मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, रामदयाल प्रजापति,दिनेश जायसवाल,संगीता जायसवाल, अरुण उपाध्याय, श्रवण कुमार,सुजीत सिंह, राजु खरवार,दीनबंधु यादव सहित बीडीसी सदस्य और प्रधान उपस्थित रहे।
सोनभद्र। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के सिविल लाईन रोड पर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तो की काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन पूजन करने के लिए भारी संख्या में पहुंचे थे। पूजारी राज कुमार पांडेय द्वारा सर्वप्रथम भगवान वीरेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया इसके इसके पश्यात दिव्य आरती हुई और फिर प्रसाद का वितरण किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर वीरेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि श्रावण मास का महीना काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस महीने में ही भगवान शिव और पार्वती का मिलन हुआ था ऐसे में इस महीने को लेकर काफी ज्यादा मान्यताएं है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं ओर मनोवांछित सभी कामनाओं की पूर्ति करते हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। रेनुकुट वन प्रभाग के म्योरपुर वन रेन्ज अन्तर्गत ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने बनमहरी वन ब्लॉक के खाटा बरन में वैटलैंड संरक्षण वन को लेकर पौध रोपण किया इस दौरान मान सिंह गोड़ ने कहा कि आज के दौर में आधुनिक युग में लोग प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते जा रहे हैं दिन पर दिन पेड़ पौधों के कटान होने से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है।
Advertisement
इससे बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा तथा एक दूसरे को पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना चाहिए इसलिए हम सबको ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
Advertisement
रेंजर जबर सिंह यादव ने बताया की उक्त स्थान पर 15 एकड़ में पौध रोपण किया गया है।इस दौरान वन दरोगा शिवकुमार यादव,शकील अहमद, अनिल कुमार,सर्वेश कुमार,चंद्रभान पटेल,सुजीत अग्रहरी, समाजसेवी सुधीर कुमार समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
राकेश मिश्र द्वारा कृत पुस्तक खामोश कैसे रहूं का हुआ विमोचन
सोनभद्र। तुलसी जयंती के अवसर पर प्रयागराज में रविवार को नगर स्थित शिव गंगा कोचिंग इंस्टीट्यूट निकट आनंद भवन के सभागार में सोन साहित्य संगम सोनभद्र के तत्वाधान में संस्था के संयोजक कवि अधिवक्ता पत्रकार राकेश शरण मिश्र द्वारा रचित प्रथम काब्य संग्रह खामोश कैसे रहूं का विमोचन नामचीन साहित्यकारों पत्रकारों की उपस्थिति में भव्य तरीके से संपन्न हुआ।
Advertisement
राकेश शरण मिश्र को उत्कृष्ट लेखन के लिए हिंदी श्री की ओर से हिंदी श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंचासीन अतिथियों और हिंदी श्री के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोन साहित्य संगम के निदेशक वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार मिथिलेश प्रसाद दिवेदी ने किया एवम संचालन गीत कस्तूरी साहित्यिक संस्था की निदेशक जानी मानी कवियत्री डा रचना तिवारी ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सद्स्य एवम पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी रहे एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव डा गोकुलेश्वर दिवेदी,
Advertisement
शिव राज यादव निदेशक शिव गंगा इंस्टीट्यूट,राजा राम प्रजापति प्रवक्ता सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोराव,बी के त्रिपाठी शिक्षा विद साहित्यकार, शशि त्रिपाठी भाजपा नेत्री एवम प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवम मंचासिन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवम दीप प्रज्ज्वलित करके के किया गया।
Advertisement
इसके बाद संस्था के संयोजक द्वारा मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ अंगवस्त्र एवम सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात रचना तिवारी ने मां वाणी वंदना करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित मंचासिम अतिथियों एवम कवियों ने श्री मिश्र को उनके काब्य संग्रह के विमोचन की बधाई देते हुए एक से बढ़कर कविता पाठ करके श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
Advertisement
कविता पाठ करने वालो मुख्य रूप से कवियत्री रचना तिवारी, कवियत्री पूजा यादव, कवियत्री पूर्णिमा मालवीय, कवि मनीष जौनपुरी,वेद प्रकाश, कवि हरे राम पांडेय, कवि ईश्वर शरण शुक्ला, कवि सुनील यादव ,कवि प्रभांशु, एवम राकेश शरण मिश्र मुख्य रहे।
Advertisement
इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता मनीष कुमार श्रीवास्तव,अधिवक्ता देव व्रत आर्या,अधिवक्ता विनय गुप्ता, अधिवक्ता अमित विश्वास,अधिवक्ता बिरेंद्र नाथ पांडेय, अधिवक्ता विकास मिश्र, अधिवक्ता उदय प्रकाश पाण्डेय, अधिवक्ता ऋषि टंडन उपस्थित रहे।
सावन के चौथे सोमवार पर निकाली गई भव्य कांवर यात्रा
चोपन सोनेश्वर घाट से अचलेश्वर महादेव मंदिर, डाला तक निकाली गई भव्य कांवर यात्रा
अजीत कुमार सिंह
डाला, सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के तत्वावधान में संरक्षक/संयोजक अनिकेत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में व अध्यक्ष अंशु पटेल के नेतृत्व में श्रावण मास से चौथे सोमवार दिनांक 12 अगस्त को भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन व कांवरियों की भीड़ उमड़ी।
Advertisement
हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रशांत पाल, महामंत्री अवनीश पांडे व उपाध्यक्ष गोविंद भारद्वाज द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 अगस्त दिन सोमवार को कांवर यात्रा में चोपन, डाला, कोटा, तेलगुड़वा, सिंदुरिया व चोपन गांव आदि क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं, भक्तों व कांवरियों ने कांवर यात्रा में हिस्सा लिया और यात्रा को भव्य रूप दिया।
Advertisement
इस दौरान अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ व चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी के द्वारा अपने समर्थकों संग यात्रा के बारी स्थित उनके आवास पर पहुंचते ही सभी श्रद्धालुओं, भक्तों व कांवरियों पर पुष्प वर्षा की गई। सभी कांवरिया व श्रद्धालुओं द्वारा पैदल चोपन स्थित सोनेश्वर घाट से जल उठाकर झांकी संग पैदल चलकर डाला स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया गया।
Advertisement
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में थाना चोपन से प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पूरी यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कांवर यात्रा के दौरान नगर पंचायत डाला बाजार द्वारा यात्रा के पूरे मार्ग को साफ कराया गया व कांवरियों हेतु वाटर ब्लोअर व टैंकर भी तैनात कराए गए थे।
Advertisement
यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती गौड़, समाजसेवी संजय कुमार श्रीवास्तव, सुभाष पाल, सभासद दीक्षा पांडे, सभासद नितेश कुमार, मृत्युंजय पांडे, अंकुश मित्तल, राकेश उपाध्याय, सभासद बलबीर, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, सभासद ज्ञानमती देवी, राजेश पटेल, आदि समाजसेवियों का समिति को भरपूर सहयोग मिला। इस दौरान हर हर महादेव कांवर सेवा समिति से राकेश जयसवाल उर्फ़ बच्चा,
Advertisement
सरफुद्दीन, संदीप सिंह पटेल, अंकुश मित्तल, समशेर हुसैन, अदनान खान, गौतम भारद्वाज, अरविंद, राजू त्रिपाठी, सौरभ सिंह पंकज, शिवम बरनवाल, बीरबल यादव, शिव सागर, अमित खरवार, आशुतोष मिश्रा, गंगा सागर, अमित मिश्रा, मनीष पाठक, रमेश, विजय, सत्यम राय, सौरभ सिंह पंकज, विनय कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मृत्युंजय पांडे, विनीत पांडे, आदित्य तिवारी, निर्भय कुंज, टाटा चौधरी, शुभम विश्वकर्मा, धर्मु, किशन, मंगल, विनय जयसवाल, आशीष अग्रहरी, संजय, विवेक सिन्हा, उत्कर्ष देव पांडे, राहुल तिवारी, अजय यादव, रवि, शुभम यादव, विकास जयसवाल, रजत, आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।