नगर में कल निकाली जायेगी महिला कांवड़ यात्रा,  महिलाएं करेंगी दुग्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक

HIGHLIGHTS

  • श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) पहुंचेंगे और कांवड़ में जल भरकर दुग्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल (शीतला मंदिर के बगल में स्थित) दुग्धेश्वर महादेव धाम से महिला कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा।
इस कावड यात्रा में सम्मिलित  सभी कांवड़ यात्री  दुग्धेश्वरमंदिर से जल लेने के लिए श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) पहुंचेंगे और कांवड़ में जल भरकर दुग्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

Advertisement

  उक्त आशय जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक गोविंद केसरी ने बताया कि-” सभी कावड़ यात्री सुबह 8:30 बजे  जलाभिषेक के लिए कावड या दो लोटा साथ लेकर दुग्धेश्वरम महादेव धाम अवश्य पहुंचे।
 

Advertisement

इस अवसर पर सरिता धाम ट्रस्ट की प्रधान ट्रस्टी साध्वी सरिता गिरी द्वारा एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कावड़ यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

पशु पालक उदित के रोजी- रोटी पर कहर, उनके 8 पशुओं की आकाशीय बिजली से हुई मौत

HIGHLIGHTS

पशु पालक उदित के रोजी- रोटी पर कहर-

न्तोष दयाल


म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थानान्तर्गत ग्राम पंचायत- पड़़री के कोईलार गड़ई टोला में पशुपालक उदित बैगा पुत्र लोचन बैगा के गाय बैल घर के पास बाँधें थे 15 अगस्त को शाम के समय जोर शोर से तड़कते समय आकाशीय बिजली गिरने से 8 जानवरों की मौत हो गई जिसमें 2 बैल, 3 दुधारू गाय, 2 बलिया,

Advertisement

1 बछड़ा की मौत हो गई किसान व ग्रामीणों ने बताया की गाँव व क्षेत्र में अक्सर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाऐं आती रहती है आज 16 अगस्त को पशु डा० ऋषि भाष्कर  अपने सहयोगियों माया शंकर पाठक, दयाशंकर, लोकनाथ के साथ मौके पर पहूँच कर जायजा लिया गया।

Advertisement

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है ग्रामीणों व परिजनों ने जिलाधिकारी व सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर मुआवजे की मांग की है/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



स्वर्ण जयंती चौक पर लगे गुप्त काशी यात्रा के बैनर में चूक, बना चर्चा का विषय; इसमें लगे है दो दो मंत्रियों फोटो

मनीष चौबे



सोनभद्र: जनपद सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर बैनर लगाने को लेकर होड़ मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ वहा लगे एक पोस्टर में त्रुटि होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है चर्चा का विषय बने क्यों ना आपको बता दें इस बैनर में दो दो मंत्रियों का फोटो भी लगा हुआ है और जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि उस बैनर में मौजूद हैं। यह बैनर गुप्त काशी दर्शन यात्रा 2024 का लगा हुआ है। इसमें 151 किमी पंचतत्व की रक्षा के लिए पांच संकल्प के साथ निकलने वाली पंच दिवसीय गुप्त काशी दर्शन यात्रा का है

Advertisement

और इस कार्यक्रम में दयाशंकर मिश्र दयाल राज्य मंत्री व संजीव सिंह गौड़ राज्य मंत्री मौजूद भी रहे उसके बाद इस पोस्ट में इतनी बड़ी गलती चर्चा का विषय बना हुआ है आपको बताते चलें कि इसमें महागौरी पूजन 13 अगस्त 2024 दिखाया गया है और संगम गोठानी चोपन से जो यात्रा प्रारंभ होनी है उसमें 18 अगस्त 2022 लिखा हुआ है।

Advertisement

  बताते चलें कि स्वर्ण जयंती चौक राजनीति का अखाड़ा माना जाता है यहां पर शाम को समस्त नेताओं के चाय की चुस्की होती है और इस समय तरह तरह की चर्चाएं स्वर्ण जयंती चौक पर मंत्री के पोस्टर में त्रुटि होने पर चल रही है लोगों का कहना है कि जब मंत्री के पोस्टर में ही गलती है तो जनपद का विकास कितना होगा यह एक सोचनीय विषय है जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का भी जमावड़ा इसी स्वर्ण जयंती चौक पर सुबह से लेकर शाम तक रहता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

स्वतंत्रता दिवस और लीक होती परीक्षाएं

कुशाग्र कौशल शर्मा


इस बार भारत अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की दिशा में अग्रसर है। जब लॉर्ड माउंटबेटन ने पहली बार भारत की स्वतंत्रता अर्थात यह कहे कि भारत के अपने संविधान होने की इच्छा जताई थी तब भारत आर्थिक रूप से कमजोर अविकसित, टूटा-फूटा, जरूरतमंद देश था।

Advertisement

भारत को अपने स्वतंत्रता के बाद कई मुद्दों का सामना करना पड़ा जिसमें अशिक्षा ,गरीबी ,भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता अपने चरम सीमा पर थी। हालांकि स्वतंत्रता सेनानियों ने उस समय में मौजूद संसाधनों के माध्यम से  अपने लेखों से और समाचार पत्रों  से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की थी और बहुत हद तक सफलता भी हासिल कर ली थी।

Advertisement

लेकिन जिस शिक्षित भारत का सपना लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानी चले थे वह अभी भी हमारी पहुंच से कोसो दूर था। प्राचीन काल से ही भारत शिक्षा का केंद्र रहा था ।नालंदा विश्वविद्यालय भारत के प्राचीनतम विश्वविद्यालय में से एक विद्यालय था जहां देश-विदेश के छात्र-छात्राएं भारत के प्राचीनतम शिक्षा प्रणाली का विधि और ध्यान पूर्वक अध्ययन करते थे। इस बात से हमें यह ज्ञात होता है कि भारत में शिक्षा को प्राचीन काल से अत्यधिक महत्व दिया गया है।

Advertisement

भारत में आजादी के बाद से अशिक्षा को दूर करने के लिए अलग-अलग सरकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे संविधान के नीति निर्माताओं ने शिक्षा को विशेष महत्व देते हुए हमारे संविधान के राज्य के  नीति निर्देशक तत्व के अनुच्छेद 45 में यह  निर्धारित किया  था कि सरकार को संविधान के लागू होने के 10 वर्षों के भीतर 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बाद में अनुच्छेद 45 को संशोधित करते हुए आयु सीमा को 10 से घटाकर 6 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए कर दिया गया।

Advertisement

1947 में भारत की जनसंख्या 340 मिलियन थी और साक्षरता दर सिर्फ 12% थी ।आज जनसंख्या लगभग 1.4 बिलियन है और  साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है। यद्यपि भारत ने साक्षरता दर के मामले में उल्लेखनीय प्रगति की है । यहां सवाल यह उठता है की मात्र साक्षरता दर का बढ़ जाना ही भारत के युवाओं का भविष्य सुनिश्चित करता है। इधर कुछ वर्षों से पेपर लीक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है पिछले 7 वर्षों में 70 पेपर लीक की घटनाएं सामने आई है।

Advertisement

जिससे स्वतंत्र भारत के युवाओं के भविष्य पे आकाशीय बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। आज भी भारत में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी पाने की एक ओढ़ सी मची हुई है और लीक होता पेपर उन्हें आर्थिक ,मानसिक और शारीरिक तौर पर दुर्बलता की ओर धकेल रहा है। राजनीतिक संबंध रखने वाले संगठित अपराधियों द्वारा नकल  को बढ़ावा दिया जाता है जिसमें कानून को लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

जिससे कि छात्रों का परीक्षाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीय पर भरोसा कम होता नजर आ रहा है। परीक्षा परिणाम पर विवाद और विरोध ध्यान दिलाते हैं कि परीक्षा प्रणाली में आ रही समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान किया जाना चाहिए। हाल ही में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरकार द्वारा लोक परीक्षा (कदाचार रोकथाम) विधेयक 2024 को लोकसभा में पेश किया गया जिसका उद्देश्य लोक परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता निष्पक्षता एवं विश्वसनीय लाने के लिए अनुचित साधनों को रोकना था।

Advertisement

प्राचीन काल में दुनिया का शिक्षा का केंद्र होने से लेकर आज दुनिया का आईटी केंद्र बनने तक भारत ने एक लंबा सफल तय किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें शिक्षा में समानता का अधिकार, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के महत्व को याद रखना चाहिए तभी हम भ्रष्टाचार के बंधनों  से स्वतंत्र हो सकते हैं और सही मायनो में इस देश के छात्रों के सपनों को स्वतंत्रता से आसमान की ऊंचाइयों को छूता देख सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

दि आर्यन एकेडमी में भारत विकास परिषद ने लगाया स्वास्थ्य कैंप, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण

HIGHLIGHTS

  • बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में स्थित दी आर्यंस एकेडमी मे भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष अजित जायसवाल के नेतृत्व में  विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर परडॉ रोहित केडिया ने बच्चों का दंत परिक्षण करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह शाम ब्रश करना चाहिए। सोने से पहले ब्रश अवश्य करना चाहिए।

Advertisement

कुछ भी खाने के बाद मुंह व दांत अवश्य साफ करना चाहिए। सभी बच्चों को अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना चाहिए। जब शरीर स्वस्थ्य रहेगा तभी हम नियमित शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।

Advertisement

और देश के विकास में अपना सहयोग कर सकते हैं. डॉ काम्या श्रीवास्तव ने बच्चों के आंखों का परिक्षण किया व कुछ बच्चों को चश्मा लगाने की सलाह भी दी। साथ ही बच्चों को पोषक तत्व से भरपूर भोजन करने की सलाह दी। जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो स्वस्थ आंखों के लिए जरूरी है।

Advertisement

साथ ही यह भी बताया कि इस बरसात के मौसम में भोजन घर का बना खाना चाहिए और बाजार में बिक रहे फास्ट फूड को खाने से पूरा बचना चाहिए। और हमेशा स्टडी टेबल पर बैठकर ही पढ़ना चाहिए। मोबाइल बहुत ज्यादा देर तक नहीं देखना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक विनोद जालानजी ने उपस्थित डॉक्टरों को सम्मानित किया और परिवारजनों का आभार जताया।

Advertisement

इस मौके पर प्रधानाचार्य चित्रा जालान, अनीता गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शिवम केशरी, संदीप जायसवाल नवीन पांडेय, सुषमा पांडेय,हरि ओम पांडेय, अश्विनी मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

SP ने ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों को किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी
  • स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय व रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी गयी तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक एवं प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सोनभद्र। 78 वे स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर डॉ० यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी एवं मिष्ठान वितरित किया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गयी तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी।

Advertisement

इस दौरान कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) संजीव कटियार क्षेत्राधिकारी सदर, मुहम्मद नदीम प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के उपरान्त द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं, हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है।

हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण जनपद पुलिस परिवार को उनके द्वारा किए गए कड़ी मेहनत व सार्थक प्रयासों के लिए बधाई दी गयी जिसके फलस्वरूप जनपद में धार्मिक आयोजन/त्यौहारों, काँवड़ यात्रा, जुलूस आदि चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम सकुशलता से सम्पन्न हुए।

Advertisement

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को गृह मन्त्रालय भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदत्त पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंqzw व बधाई देते हुए उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

RSS कार्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

सोनभद्र। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्यात नगर संघ चालक सुरेश जी ने अपने उद्बोधन में सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं देते हुए माँ भारत भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन किया।

Advertisement

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प
उन्होंने कहा कि आज के पावन दिन हम सभी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित हों।

Advertisement

संविधान और नागरिक कर्तव्य
जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह ने कहा कि,स्वतंत्रता के बाद संविधान के रूप में प्रत्येक नागरिक के अधिकार व कर्तव्य निर्धारित है।

Advertisement
Advertisement

नागरिक कर्तव्यों का पालन

आज के अवसर पर हमें अपने अधिकारों के पहले अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लेना चाहिए यही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, सह जिला कार्यवाह रामलगन, नगर कार्यवाह महेश,नगर व्यवस्था प्रमुख संगम,मनोज जालान, दिनेश, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

देश की तरक्की, खुशहाली में युवाओं का योगदान जरूरी- एमआर पाठक

सोनभद्र। धर्मा फाउन्डेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवश के अवशर पर रावर्ट्सगंज स्थित संस्था कार्यालय पर 78 वां स्वतंत्रता दिवश धूमधाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के सेवा निवृत्त सब रजिस्टार मार्कन्डेय राम पाठक द्वारा ध्वजा किया गया।

Advertisement

जिसमें फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक (पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एशोसिएशन) समेत संस्था के पदाधिकारीयों व अन्य गणमान्य लोगों विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सब रजिस्टार मार्कन्डेय राम पाठक ने कहा कि हमारे देश के जाबाज रणबाकुरों ने अपने जान की बाजी लगाकर देश की आजादी के लिए वर्षों तक संघर्ष किया लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया

Advertisement

तब जाकर हमे यह आजादी मिली है हमारे स्वंत्रता संग्राम सेनानियो ने हमे आजादी दिलाने के लिए बड़ी कीमत चुकाई है जिसको हम कभी भुला नही सकते देश के लिए अपना सर्वस्त्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी आज भी अपने त्याग बलिदान व विचारों से हमारे प्रेरणा के केंद्र है।

Advertisement

संस्था में युवाओं से अपील करते हुए पाठक ने कहा कि देश विरोधी विदेशी ताकतें नशीले व जहरीले मादक पदार्थों का कारोबार करके हमारे समाज और संस्कृति को चोट पहुंचाने के साथ युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में जुटी हुई हैं जिससे हमें सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है ऐसे समय मे आप युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ देश के तरक्की, खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता है।

Advertisement

संस्था परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्रबंधक अरुण शंकर पाठक द्वारा आगन्तुक अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिसमे प्रमुख रूप पंकज चौबे, डा. शिरोमणि पाण्डेय, शुभम गुप्ता, संदीप दुबे, स्वपन तिवारी, सुनील पाठक, राजेश शुक्ला समेत दर्जनों लोग मौजद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मेधावी विद्यार्थियों को क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखमनिया देवी द्वारा किया गया सम्मानित

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थानान्तर्गत ग्राम पंचायत-पड़री  में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखमनिया देवी माता ई० अजय गौतम के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह् व कलम कापी व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

गाँव में हाईस्कूल में प्रथम पुरस्कार प्रिन्स कुमार पुत्र संजय कुमार 82.66 % बि०वि०मं०इ०का० म्योरपुर, द्वितीय  संदीप कुमार पुत्र गणेश कुमार 69% रा०इ०का० पिपरी,  तृतीय स्थान नीत कुमार पुत्र दीन दयाल कै०आ०इ०का० म्योरपुर, रेखा कुमारी, मिथलेश कुमार तथा इण्टरमीडिएट में प्रथम विशाल कुमार पुत्र राम प्रवेश 82.4 रा०इ०का० पिपरी,

Advertisement

द्वितीय कृति कुमारी पुत्री सरोज कुमार 72.4%, तृतीय पूनम कुमारी पुत्री  अशोक कुमार 66.20 % तथा अमरेन्द्र कुमार पुत्र तुलसी यादव, बृजेश कुमार खरवार पुत्र राम कुमार समेत इत्यादि को सम्मानित किया गया सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गाँव क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया/ इस मौके पर अशोक यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चन्द्र ,ई०अजय गौतम, पवन, सरोज यादव,  शिक्षक विनोद कुमार, कृष्ण गोविन्द, मोनू, राम अवध, जमुना, जैलू गोंड़, श्रवण इत्यादि उपस्थित रहे/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

सरकार बेरोजगार युवकों को उपलब्ध करा रही है रोजगारः भूपेश चौबे

सोनभद्र। मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1 हजार 36 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद में चयनित शोध अधिकारियों को विधायक सदर ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

Advertisement

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1 हजार 36 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार सहित चयनित शोध अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने जनपद के चयनित पांच शोध अधिकारियों में से चार शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का विरतण किया। इस दौरान विधायक सदर ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराकर नव युवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।

Advertisement

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों बेरोजगार युवकों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने नव नियुक्त शोध अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाये, उसका निर्वहन पूरे ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करने सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर एसीएमओ डॉ० आरजी यादव, डीपीएम रिपूंजय श्रीवास्तव अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें