24 घण्टे में पति-पत्नी हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस नही किया गिरफ्तार तो ऊपर करूंगा बात, बोले मंत्री आशीष पटेल

HIGHLIGHTS

  • जिले में चर्चित पति पत्नी हत्याकांड मामले में शनिवार को पीड़ित परिवार के घर मिलने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल पहुंचे इस दौरान मंत्री ने बोला कि 24 घण्टे में पति-पत्नी हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस नही किया गिरफ्तार तो ऊपर करूंगा बात


सोनभद्र। जिले चर्चित पति-पत्नी हत्याकांड मामले में शनिवार को पीड़ित परिवार के घर मिलने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल पहुंचे । मंत्री आशीष पटेल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास ली ।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आखिरकार हत्यारे गिरफ्त में क्यों नहीं आए ।इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेट भी दिया और कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वे ऊपर बात करेंगे ।

Advertisement

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि घटना बेहद दुखद है और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर खुलासा करने को कहा है । उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी पुश्तें याद रखेंगी ।

Advertisement

इस दौरान मंत्री आशीष पटेल ने यह जरूर माना कि हत्या के खुलासे में देर जरूर हुई है लेकिन उन्होंने आसआश्वस्त किया कि दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ।

Advertisement



आपको बता दे की राबर्ट्सगंज कोतवाली से महज 300 मीटर और धर्मशाला पिकेट से महज 100 मीटर दूर राज टॉकीज के पास 10 अगस्त की सुबह व्यवसायी धर्मेंद्र पटेल व उनकी पत्नी की उनके आवास पर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी । हत्या के बाद पूरे नगर व पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया था ।

Advertisement

इस घटना के बाद पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे थे । इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन खुलासा न होने से परिवार भी निराश दिखने लगे थे ।

मंत्री आशीष पटेल के आगमन से पहले लोगों ने दम्पत्ति हत्या कांड का खुलासा करने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

वृक्षों को रक्षा बांध कर संरक्षण का लिया संकल्प

सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर हरियाली आंदोलन के संयोजक डॉ बृजेश महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा के नेतृत्व में बच्चों ने वृक्षों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय प्रांगण में रोपित नीम पीपल आम बकायन केशिया गम्हार सहित दर्जनों वृक्षों को डॉ बृजेश महादेव के साथ बच्चों ने रक्षा बांधा।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ बृजेश महादेव ने कहा कि जहां है हरियाली वहां है खुशहाली इसलिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना आवश्यक है, क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में सभी प्राकृतिक घटक शुद्ध रहेंगे,पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं।

Advertisement

इससे पर्यावरण में प्राकृतिक चक्र अच्छी तरह से चलता रहेगा। पर्यावरण शुद्ध होने से प्रकृति में मौजूद विभिन्न तरह के जीवों का स्वास्थ्य बना रहेगा। बता दें कि डॉ बृजेश महादेव द्वारा हजारों पौधरोपण करके उनका संरक्षण किया जा रहा है साथ ही जनसाधारण को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। समय समय पर बीज व पौधों का वितरण भी करते हैं। अतिथियों को भी उपहार स्वरूप पौधें भेंट करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आप का कार्य अनुकरणीय है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



दी आर्यंस एकेडमी के छात्रों ने कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर की हत्या पर जताया विरोध, अपराधियों को जल्द सजा देने की मांग

HIGHLIGHTS

  • दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर, रॉबर्ट्सगंज

सोनभद्र। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एक द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु डॉक्टर मोमिता डेबनाथ को कॉलेज परिसर के सेमिनार हॉल में मृत पाया गया। बाद में पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार हुआ था और बाद में उसकी हत्या भी कर दी गई। 

Advertisement

इस घटना को लेकर शनिवार को दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर, रॉबर्ट्सगंज की बच्चियों ने इस निर्मम व दिल दहला देने वाले बलात्कार की घटना के विरोध मे कैंडील मार्च निकाल कर घोर विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा कि 12 साल बाद वही कहानी वही विरोध लेकिन हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

जब महिलाएं व लड़कियां अपने घरों से लेकर बसों में सार्वजनिक स्थानों पर यहां तक कि कार्यस्थल या सामान्य रूप से कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती हैं और इन्हें लगातार डर के साथ रहना पड़ता है कि वह निर्भया भाग एक, भाग दो और बहुत कुछ हो सकती हैं।

Advertisement

वही कक्षा 8 की एक छात्रा ने बड़े ही दर्द भरे शब्दों में कहा कि हम आज भी आजाद नहीं है अगर आजाद होते तो आज यह डॉक्टर बेटी जिंदा होती। बेटियों ने सीधे तौर पर सरकार से मांग की कि ऐसे दरिंदों को तुरंत और तुरंत फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए ।जिससे आइंदा ऐसी दरिंदगी करने से पहले कोई भी सोचेगा।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने कहां कि हमारे घर, समाज ,या फिर राष्ट्र के लिए बहुत निंदनीय है। सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। व बेटियों को बताया कि ये खुदगर्जी की दुनिया है यहां सबको अपनी अपनी पड़ी है इसलिए तुम सभी को अपना ख्याल व सुरक्षा स्वयं करना पड़ेगा।

Advertisement

वहीं  प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने कहा कि  बेटियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि इसमें कोई भूल चुक हो जाती है तो किसी भी स्तर पर माफ ना करते हुए कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। इस अवसर पर सुषमा पांडे, रोमा, पूजा, प्रियंका, अपर्णा ,सृष्टि आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

ग्रासिम ने किया महिला पौढ़ शिक्षा केंद्र का शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • ग्रासिम ने किया महिला पौढ़ शिक्षा केंद्र का शुभारंभ


सन्तोष दयाल
सोनभद्र। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे एवं कर्मचारी संबंध प्रमुख निमिषा सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संचालित CSR विभाग के अमरनाथ सिंह चांदनी निर्मल अर्चना तिवारी के उपस्थिति में  ग्राम मकरा -कुंवारी के पूर्व प्रधान सीता देवी एवं 

Advertisement

ग्रासिम स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विजयलक्ष्मी त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के बाद  20 अनपढ़ महिलाओं को नामांकन होने के साथ ही महिला पौढ़ शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया । केंद्र का संचालन जनपद में कार्य कर रही कश्यप दिव्या ज्योति सेवा सोसायटी द्वारा केंद्र प्रशिक्षिका साधना पांडे के माध्यम से संपन्न होगा ।

Advertisement

CSR के अमरनाथ सिंह ने बताया कि महिलाओं को अक्षर एवं अंक ज्ञान की जानकारी देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। वही सोसायटी अध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि इस कार्यक्रमों में महिलाओं को पढ़ने और लिखने की शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल साक्षरता और व्यावसायिक कौशल भी सिखाया जायेगा। इससे उन्हें अपने जीवन में सुधार करने और बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। । कार्यक्रम में विकास, राम भगत यादव संतोष आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

RSS ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सोनभद्र ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव


सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से  स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह सोनभद्र नगर में मनाया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (काशी प्रांत) के सह प्रांत कार्यवाह डॉ. राकेश तिवारी जी, प्रोफेसर,अर्थशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अपने उद्बोधन मे कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सव मे एक प्रमुख उत्सव रक्षाबंधन उत्सव है,जो रक्षा का संकल्प दिलाता है।

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विशाल हिंदू समाज को जागृत करने के लिए रक्षाबंधन जैसे उत्सव को प्रतिवर्ष समरसता के रूप में मनाता है। परिवार की एकता बनाए रखना और परिवार की एकता से ही समाज की एकता एवं  सामाजिक संगठन संभव है। समाज की एकता से ही राष्ट्र को सुरक्षित रखा जा सकता है । देश विरोधी ताकतें आज हमारे हिंदू परिवारों को तरह-तरह से तोड़ने के लिए प्रयासरत हैं।

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक संकल्प ले कि समरसता उसके घर से शुरू हो। रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का ही उत्सव नहीं, अपितु राष्ट्र व समाज की रक्षा का संकल्प है, इसलिए परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हैं। रक्षा सूत्र में बंधकर एक दूसरे को रक्षा का वचन देते हुए एक विशाल सुदृढ़ समाज का संगठन करते हैं ताकि देश की आसुरी शक्तियां पराजित हो जाएं।

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संकल्प है कि हिंदू समाज संगठित हो तथा समाज में समरसता का भाव हो और देश का गौरव एवं वैभव अक्क्षुण रहे।

Advertisement

स्वयंसेवकों व माताओं बहनों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता व रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर संघचालक सुरेश केशरी, जिला कार्यवाह ब्रजेश, सह जिला कार्यवाह राम लगन,विभाग बौद्धिक प्रमुख नंदलाल, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संतोष, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह बृजानंद, नगर व्यवस्था प्रमुख संगम, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर संपर्क प्रमुख अनिल,नगर प्रचार प्रमुख आशीष अंकित, नीतीश,चित्रा जालान, नीतू आदि गणमान्य व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स द्वारा खेल के मैदान निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

HIGHLIGHTS

  • अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स द्वारा खेल के मैदान निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

अजीत कुमार सिंह


सोनभद्र। सलाईबनवा अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा  द्वारा समुदायिक अवसंरचना कार्यक्रम के अन्तर्गत पनारी पंचायत के लोहियाकुंड मे खेल के मैदान निर्माण का भूमि पूजन ए.सी.सी. सीमेंट  वर्क्स सलाईबनवा के एच.आर. हेड  दुर्गा प्रसाद गौतम और मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया,

Advertisement

इस विषय पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने विस्तार से जानकारी दिया, साथ ही यह भी बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।  इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अवधेश कुमार, चन्द्रभान यादव और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

अभियंता संघ व अन्य ट्रेड यूनियनों ने पदोन्नति पर अभियंताओं का किया स्वागत

HIGHLIGHTS

  • अभियंता संघ व अन्य ट्रेड यूनियनों ने पदोन्नति पर अभियंताओं का किया स्वागत
  • सीजीएम को पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा*
    *बिजली कार्मिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जायेगा निस्तारण – सीजीएम

अजीत कुमार सिंह

अनपरा, सोनभद्र। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में कार्यरत कई अभियंताओं के मुख्य अभियंता स्तर -1,मुख्य, अभियंता स्तर -2 तथा अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति के आदेश निर्गत कर दिए गए हैं।

Advertisement

प्रबंध निदेशक द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्य अभियंता स्तर -1 के पद पर अनपरा ब तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं जेपी कटियार तथा अनपरा द तापीय परियोजना महाप्रबंधक इं आरके अग्रवाल को ,मुख्य अभियंता स्तर  -2 के पद पर ओबरा में कार्यरत अधीक्षण अभियंता इं निखिल चतुर्वेदी , जवाहरपुर में कार्यरत अधीक्षण अभियंता इं अमिताभ आनंद,लखनऊ में कार्यरत अधीक्षण अभियंता इं अनुग्रह रवि को तथा अधीक्षण अभियंता के पद पर अनपरा में कार्यरत इं संजय सिंह तथा इं अबूजर के पदोन्नति के आदेश निर्गत किए गए हैं।

Advertisement

उक्त पदोन्नति के उपरांत इं जेपी कटियार को मुख्य महाप्रबंधक अनपरा के मूल कार्यभार के साथ महाप्रबंधक द का अतिरिक्त कार्यभार के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।वहीं इं आरके अग्रवाल सीजीएम ओबरा, इं राधे मोहन सीजीउत्पादन निगम में कई अभियंताओं के पदोन्नति के आदेश निर्गत*एम पारीछा, इं निखिल चतुर्वेदी महाप्रबंधक प्रशासन अनपरा, इं अमिताभ आनंद महाप्रबंधक जवाहरपुर, इं अनुग्रह रवि महाप्रबंधक पारीछा तथा इं संजय सिंह अधीक्षण अभियंता चतुर्थ ब ताप अनपरा के पद पर तैनात किए गए हैं।

Advertisement

अभियंता संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष इं अदालत वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय सचिव इं दिनेश शंकर द्विवेदी के साथ संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने,ऑफिसर्स क्लब के सचिव इं मनोज यादव ने तथा परियोजना के अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने पदोन्नति तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर सीजीएम इं जेपी कटियार, इं आरके अग्रवाल तथा इं दूधनाथ को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा बधाई दिया। इं अदालत वर्मा ने कहा कि बिजली कार्मिकों को आशा है कि नए सीजीएम परियोजना का समस्यायों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों समेत सभी वर्ग के हित के लिए कार्य करेंगे।

Advertisement

इस दौरान इं कर्मेंद्र सिंह,आरपी मल्ल,विमलेंद्र सिंह,संजय सिंह, मनोज यादव,एसके रजक,मोहम्मद फैज,उमेश कुमार पांडेय,रामज्ञान सिंह,पवन तिवारी,मनोज वर्मा,सुभाष चंद्र पटेल,आरके सिंह, वीके दिनकर,राम दरश,दिनेश त्रिपाठी,संजय महतो,राजेश सचान,बृजेंद्र सिंह,अशोक कुमार,अरुण कुमार,पंकज पांडेय,विकास पाण्डेय, अजय मौर्या,दुष्यंत कुमार,रवि मौर्या,शशिकांत श्रीवस्ता, विष्णु देव झा, प्रशांत उपाध्याय,अभिषेक सिंह,मोहम्मद शाहिद अख्तर,राकेश जायसवाल,सतीश मधुकर,राजकुमार,सिलियम मसीह,प्रह्लाद,इंद्र कुमार सिंह,अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)







	

राम-सीता विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए

ममुआ, राबर्ट्सगंज। बिच्छी पड़ाव के एक होटल सभागार में  सप्त दिवसीय 12 अगस्त से 18 अगस्त 24 तक संगीतमयी राम कथा चल रहा है, कथा से पूर्व यजमान प्रोपराइटर संजय देव पांडेय और उनकी पत्नी ने हवन पूजन किया।

Advertisement

कथा के पांचवें दिन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ने सयुक्त रूप साल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा अचार्य जी आशीर्वाद लिया।

Advertisement

व्यासपीठ के कथावाचक अचार्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराम-सीता के विवाह की कथा सुनाते कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा हुआ था। एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था।

Advertisement

राजा ने प्रतिज्ञा ली कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी राजा- महाराजा को विवाह के लिए निमंत्रण भेजा। वहां आए सभी राजाओं ने एक-एक कर धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्री राम धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया।

Advertisement

इसके बाद धूमधाम से सीता व राम का विवाह हुआ। माता सीता ने जैसे प्रभुराम को वर माला डाली वैसे ही देवतागण उन पर फूलों की वर्षा करने लगे। राम सीता विवाह की सुंदर झांकी निकाली गई।

राम और सीता के विवाह में प्रेम की गहराई और विश्वास की ताकत दिखाई देती है, जो उन्हें जीवन की हर परिस्थिति में साथ रखती है। उनका विवाह एक ऐसा आदर्श है, जो हमें प्रेम, समर्पण, और विश्वास के महत्व को सिखाता है।

Advertisement

 कथा की समाप्ति के बाद मुख्य यजमान संजय देव पांडेय सपरिवार आरती की। इस अवसर पर यसमणि पांडेय, राजेश कुमार सिंह,संतोष पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार, श्रीजन कुमार पांडेय, अशोक कुमार कनौजिया, सत्यम शुक्ला उपस्थित रहे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

महिला कांवड़ यात्रियों ने दूग्धेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, लगे बोल-बम जयकारे

HIGHLIGHTS

  • जमकर लगे बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे
  • डीजे की धुन पर थिरकी महिला कावड़ यात्री
  • मंदिर में रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

सोनभद्र। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केसरवानी वंश द्वारा निर्मित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी के नेतृत्व में महिला कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने) से हुआ। इस कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं- युवतियों ने भगवा वस्त्र धारण कर, कंधे पर कावड़ लेकर बोल बम का जयकारा लगाते, डीजे के धुन पर थिरकती हुई शामिल हुई।

Advertisement

यह कावड़ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां शीतला धाम के समीप स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां पर महिला कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इसके पश्चात सरिता धाम ट्रस्ट की ट्रस्टी सरिता गिरी द्वारा कावर यात्रा में शामिल महिलाओं को पौधा और प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

बता दें कि यह कांवड़ यात्रा संस्कृति, साहित्य, कला, धर्म, अध्यात्म की पताका संपूर्ण विश्व में फहराने वाले सुप्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक मध्य प्रदेश सीहोर के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा के आवाहन पर निकाली गई थीं।

Advertisement

कांवड़ यात्रा मे मुख्य रूप से दूधेश्वर महादेव मंदिर के सचिव गोविंद केसरी, प्रतिभा देवी, उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, रानी, सुमन, उषा, गीता श्वेता, पूजा, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सीमा, दीपक कुमार केसरवानी, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामजी मोदनवाल, राजेश केसरी, गोपाल, राजेश, संगम, हरिहर विशाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संकट मोचन मंदिर पर भव्य कजली महोत्सव का आयोजन आज

HIGHLIGHTS

  • कजली महोत्सव के पूर्व श्री हनुमान जी की दिव्य श्रृंगार एवं आरती की जाएगी

सोनभद्र। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आज जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर भव्य कजली महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर के प्रधान पुजारी व कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार पांडे ने बताया है कि आज शाम संकट मोचन हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार होगा इसके बाद भव्य आरती की जाएगी तथा प्रसाद वितरण के पश्चात शाम 6:30 बजे से कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है

Advertisement

  सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा एक से एक बढ़कर भगवान शिव के भजन व कजरी का गायन किया जाएगा। पुजारी राजकुमार पांडे ने सभी शिव भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कजरी महोत्सव में आये और पुण्य के भागी बने।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें