सभी किसान अपनी समस्या मंच के साथ साझा किया भ्रष्ट अधिकारियों (चकबंदी) व भू माफिया के खिलाफ आगे भी जन आंदोलन करने का लिया संकल्प
मनीष चौबे
सोनभद्र। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन ग्राम सभा भैसवार के चकबंदी के कार्यवाही से क्षुब्ध किसान जमीन बचाओ सत्याग्रह के साथ कार्यक्रम रखा सभी किसान अपनी समस्या मंच के साथ साझा किया भ्रष्ट अधिकारियों (चकबंदी) व भू माफिया के खिलाफ आगे भी जन आंदोलन करने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम में संयोजक भारतीय सामुदायिक कार्यकर्ता मंच भारत जनवादी किसान सभा के सचिव संरक्षक उपस्थित होकर समस्याओं को सुना जाना तथा साथ में मिलकर संघर्ष करने का वादा किया
Advertisement
इस ग्राम के चकबंदी की समस्या अब गांव स्तर से गांव के बाहर भी लड़ी जाएगी क्यों की वृद्ध नेता सूर्य देव सिंह एडवोकेट ने कहा पूरे हिंदुस्तान में भैंसवार जैसा भूमाफिया व अधिकारियों के मिली भगत से जमीन की लूट कहीं नहीं हुआ मुख्यअतिथि डॉक्टर संदीप पांडेय (रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता) ऑनलाइन माध्यम से जनसभा को संबोधित कर कहा कि भैसावर किसान साथियों के साथ लंबी लड़ाई लडूंगा बहुत जल्दी अपनी बीमारी से स्वस्थ होकर सभी ग्राम वासियों से मुलाकात करूंगा समस्या का निवारण करूंगा।
AdvertisementAdvertisement
अरविंद मूर्ति संयोजक भारतीय कार्यकर्ता मंच भारत ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी किसान मजदूर के समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द नहीं किया तो बहुत बड़ा आंदोलन का तक चलाया जाएगा जब तक उनकी समस्या का निवारण नहीं होता उपस्थित रहे बिरजू कुशवाहा (किसान नेता), संजय कुमार यादव (पूर्व प्रधान),
Advertisement
बृजेश कुमार सिंह (एडवोकेट) जागो न्यूज ब्यूरोचीफ सोनभद्र परमानंद सिंह, गजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ झग्ड़ सिंह, राम पाल पटेल, शिवपूजन पाल, अवधेश मौर्य उर्फ शिवपूजन बेचू, मनोज यादव ओमकारनाथ मौर्या, पंकज मौर्या, विनय मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, अवधेश मौर्य, संजय मौर्य एवं समस्त ग्रामवासी भैसवार
सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 07 चोरी के अभियुक्तो को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध व अपराधियो पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक को चौकी प्रभारी चुर्क द्वारा थाना रावर्टसगंज सोन
Advertisement
भद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0 589/2024 धारा 303(2)बी एन एस थाना रा0गजं जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. विनय कुमार पुत्र रामचन्द्र भारती नि0 मारकुण्डी (कोनियवा ) थाना चोपन सोनभद्र उम्र 29 वर्ष 2. मनीष गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र किशुन प्रसाद गुप्ता नि0 धर्मशाला चौक प्रकाश मेडिकल के सामने थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष
Advertisement
3. छोटू सोनकर पुत्र श्याम बहादूर नि0चुर्क वार्ड नं0 7 थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष 4. नसीम पुत्र जमील अहमद नि0 चुर्क नई बस्ती थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष 5. चन्द्रप्रकाश उर्फ गुड्डू मौर्या पुत्र राजबली सिंह नि0 ओदार थाना घोरावल वर्तमान पता चर्क वार्ड नं0 10 थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष 6. आशीष पुत्र गिरिजाशंकर भारीत नि0 चुर्क वार्ड नं0 6 नई बस्ती थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष
Advertisement
7. अनुराग गुप्ता पुत्र स्व0 विनोद गुप्ता नि0 इन्द्रपुरी कालोनी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र हुलिया उम्र करीब 25 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धि चोरी गये माल 15 अदद लोहे की पाइप व चोरी में उपयोग मे लायी गयी एक अदद टैम्पू के साथ दिनांक 18.8.2024 को एसबीआई बैंक के आगे चुर्क में प्रभारी चौकी चुर्क उ0नि0 सुनील कुमार मय हमराह हे0का0 अमरजीत यादव, हे0का0 वकील कुमार, का0 अजीत कुमार,
AdvertisementAdvertisement
का0 मनीष यादव ,हे0का0 संजय कुमार चौकी चुर्क थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र के साथ समय 04.30 बजे पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया तथा चोरी के माल बरामदगी के धारा पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्त दिनेश गुप्ता पुत्र स्व0 गरीब निवासी आर्य नगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र का नाम प्रकाश में आया अभियुक्त दिनेश गुप्ता की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का रिमाण्ड प्राप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
Advertisement
बरामदगी का दिनांक/समय/स्थान- दिनांक 08.08.2024 समय 04.30 बजे एसबीआई बैंक के आगे चुर्क थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र बफासला 08 दक्षिण । अभियुक्त का विवरणः- 1. विनय कुमार पुत्र रामचन्द्र भारती नि0 मारकुण्डी (कोनियवा ) थाना चोपन सोनभद्र उम्र 29 वर्ष । 2. मनीष गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र किशुन प्रसाद गुप्ता नि0 धर्मशाला चौक प्रकाश मेडिकल के सामने थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष । 3. छोटू सोनकर पुत्र श्याम बहादूर नि0चुर्क वार्ड नं0 7 थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष । 4. नसीमo 9g पुत्र जमील अहमद नि0 चुर्क नई बस्ती थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष । 5. चन्द्रप्रकाश उर्फ गुड्डू मौर्या पुत्र राजबली सिंह नि0 ओदार थाना घोरावल वर्तमान पता चर्क वार्ड नं0 10 थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष ।
Advertisement
6. आशीष पुत्र गिरिजाशंकर भारीत नि0 चुर्क वार्ड नं0 6 नई बस्ती थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष । 7. अनुराग गुप्ता पुत्र स्व0 विनोद गुप्ता नि0 इन्द्रपुरी कालोनी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र हुलिया उम्र करीब 25 वर्ष । वाँछित अभियुक्त का विवरण 8. दिनेश गुप्ता पुत्र स्व0 गरीब निवासी आर्य नगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र
बरामदगी का विवरणः- 1. मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी 15 अदद लोहे की पाईप व चोरी की घटना में उपयोग में लायी गयी एक अदद टैम्पू UP64H6630 बारंग लाल । बरामदगी के समय पुलिस टीम का विवरणः- 2. उ0नि0 सुनील कुमार प्रभारी चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 अमरजीत यादव चौकी चुर्क थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 वकील कुमार चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोनभद्र जिले के आमडीह में अपनी बहन से राखी बंधवाई।
वे बहन के घर एक दिन पहले ही राखी बंधवाने पहुंच गए थे। सोमवार को दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में उन्होंने राखी बंधवाई
सोनभद्र। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को सोनभद्र के आमडीह में बहन आभा राय ने राखी बांधी। बहन से राखी बंधवाने उप राज्यपाल रविवार को ही आमडीह पहुंच गए थे। दोपहर में भद्रा काल खत्म होने के बाद बहन ने उन्हें राखी बांधी और तिलक लगाकर आरती उतारी। इसके बाद उप राज्यपाल वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
Advertisement
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोनभद्र जिले के आमडीह में अपनी बहन से राखी बंधवाई। वे बहन के घर एक दिन पहले ही राखी बंधवाने पहुंच गए थे। सोमवार को दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में उन्होंने राखी बंधवाई।
सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़़े श्रद्धालु
शिवद्वार धाम पहुंचे कांवरियों ने किया जलाभिषेक
आखिरी सोमवार होने के नाते शिवालयों में लगा रहा भक्तों का ताता
सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मय रही गुप्तकाशी
सोनभद्र। सावन के आखिरी सोमवार को पूरा सोनांचल शिव भक्ति में डूबा रहा। इस अवसर पर दर्शन पूजन करने के लिए शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने जल एवं दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। तो कई शिव भक्तो ने शिवालयों तथा घरों में रुद्राभिषेक कराया।
AdvertisementAdvertisementAdvertisement
वहीं घोरावल के शिवद्वार धाम में उमामहेश्वर का लाखों की संख्या में कांवरियों संग शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन किया। बता दे कि रविवार की देर रात से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा और पूरा मंदिर परिसर भोले बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा रहा। शिवद्वार उमा महेश्वर मंदिर में डाक बम कांवरियों के पहुंचने पर देर रात से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।
कांवरियों ने सर्वप्रथम उमा महेश्वर मंदिर का 5 बार परिक्रमा किया और उसके बाद जलाभिषेक करते हुए उमामाहेश्वर की सजी भव्य झांकी का दर्शन- पूजन किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी
राबर्ट्सगंज नगर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर रौप पहाड़ पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, विरेश्वर मंदिर, सोभनाथ मंदिर, दूग्धेश्वर महादेव मंदिर, बरैला मंदिर, शाहगंज के पास गौरीशंकर मंदिर में सावन केे आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
Advertisement
गंगा जल एवं दूध से अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किए। आखिरी सोमवार होने के नाते कई शिवमंदिरों में और घरों में रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं ने कराया। इस दौरान भक्तों ने शिवालयों में जाकर घर परिवार में खुशहाली की कामना किए। इस दौरान जिले के सभी शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
साली के लडके ने अपने मौसी, मौसा को उतारा मौत के घाट, रिश्ता हुआ शर्म शार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कारोबारी व उनकी पत्नी (डबल मर्डर) के हत्या का किया सफल अनावरण
पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त हत्या के मास्टर माइन्ड आरोपी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
मुठभेड़ के उपरांत दरोगा कमल नयन दूबे को लगी गोली
सोनभद्र। सोनभद्र में हुए पति पत्नी हत्याकांड का अखिरकार हो गया खुलासा। बतादें कि राबर्ट्सगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कारोबारी व उनकी पत्नी के हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के मास्टर माइन्ड सहित तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
बता दें कि थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कारोबारी धर्मेन्द्र कुमार पटेल पुत्र ईश्वरी प्रसाद उम्र लगभग 48 वर्ष तथा मंजू देवी पत्नी धर्मेन्द्र पटेल उम्र लगभग 44 वर्ष निवासी ब्रह्मनगर गली थाना रॉबर्ट्सगंज उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान के उपर स्थित आवास में अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू गोदकर हत्या कर दिया गया था साथ ही हत्यारों द्वारा घर में मौजूद सोने व चांदी के आभूषण 15 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये नगद व 01 रिवाल्वर 32 बोर व 6 जिन्दा कारतूस, हिसाब-किताब की डायरी, बैंक खातों के पासबुक व चेकबुक तथा भिन्न-भिन्न नामों के ब्लैंक चेक उठा ले गये थे।
Advertisement
मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। वही मामले में एसपी डॉ यशवीर सिंह द्वारा जल्द खुलासा करने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया था। सभी टीमों द्वारा घटना के जल्द खुलासा करने के लिए सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, मैन्युल जानकारी करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर सफलता हासिल हुआ।
Advertisement
मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ0 यशवीर सिंह ने बताया कि 18 अगस्त की रात्रि में समय करीब 12.40 बजे मुखबिर की सूचना पर खलियारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर स्थित मरकरी पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के मुख्य आरोपी कुन्दन पटेल उर्फ विशाल पुत्र बबुन्दर पटेल थाना पन्नूगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान कुंदन पटेल के पैर में गोली लगी जबकि रॉबर्ट्सगंज चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे को भी गले के पास से गोली छूते हुए निकल गई। कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे का जहाँ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं मुख्य आरोपी कुंदन पटेल का वाराणसी में इलाज जारी है।
Advertisement
वहीं गिरफ्तार आरोपी कुंदन पटेल ने पूछताछ में शामिल अन्य दो साथियों लवकुश हरिजन पुत्र रामनरायण निवासी थाना पन्नूगंज तथा नागेन्द्र सिंह पटेल पुत्र फूल सिंह निवासी थाना रामपुर बरकोनिया का घटना में शामिल होना बताया। आरोपी कुंदन पटेल ने बताया कि 10 अगस्त को मैं और लवकुश ने मेरे रिश्ते के मौसा धर्मेन्द्र सिंह पटेल के घर में घुस कर उनकी व उनके पत्नि की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी
Advertisement
तथा वहां से सोने व चांदी के आभूषण कीमत लगभग 15 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये नगद व 1 रिवाल्वर 32 बोर व 6 जिन्दा कारतूस, हिसाब-किताब की डायरी, बैंक खातों के पासबुक व चेकबुक तथा भिन्न-भिन्न नामों के ब्लैंक चेक उठा ले गये थे। हत्या के कारण के विषय में और कडाई से पूछने पर बताया गया कि मेरे मौसा मेरे जरिये कई लोगों को व्याज पर पैसे दे रखे थे जिसका ब्याज हर महीने में वसूल कर उन्हे दिया करता था तथा उन्होने मुझे भी करीब 04 लाख ब्याज पर दे रखे थे
Advertisement
जिसका ब्याज प्रत्येक महीने मैं उन्हे नगद ब्याज दिया करता था इस लेन देन का हिसाब किताब उनके द्वारा एक डायरी में अंकित किया गया था व जिन्हे भी ब्याज पर पैस दिया गया था उनसे ब्लैंक चेक लिया गया था तथा मुझे इस बारे में जानकारी थी कि उनके पास काफी मात्रा में नगद व जेवरात हैं उनके द्वारा मेरे जरिये ब्याज पर बाटे गये पैसे उनके पास मौजूद नगद व जेवरात के लालच में आकर मेरी नियत खराब हो गयी त मैने अपने साथियों के साथ साजिश रच कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।
Advertisement
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण…..
आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ में निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट/एसओजी, सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 नागेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज उ0नि0 कमलनयन दुबे, उ0नि0 राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार और उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, साइबर थाना शामिल रहे।
वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचंल परिक्षेत्र मीरजापुर ने घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
दी आर्यन्स एकेडमी के बच्चो ने पेड़ो को रक्षाबंधन बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी में रक्षाबंधन का त्योहार बच्चो के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चो ने पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति को बचाए रखने का एक नया संदेश दिया।
Advertisement
इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा जलान ने राखी कंपटीशन की विजेता छात्राओ को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 7 की छात्रा अनुष्का प्रथम स्थान पर और कक्षा 7 की ही छात्रा वैष्णवी पांडे द्वितीय स्थान पर रहीं यह दोनों छात्राएं रेड हाउस की हैं।
Advertisement
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार जालान ने सभी छात्र-छात्राओं को भाई-बहनों की तरह प्रेम और सौहार्द्ध से रहने का आशीर्वाद प्रदान किया और शिक्षा में उन्नति करने के की सलाह दी और हर एक उन्नति में देश का विकास है।
Advertisement
इस दौरान चित्रा जालान ने रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी छात्र-छात्राओं को बहुत ढेर सारी बधाई दी और शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के त्योहार पर बधाइयां दी। इस अवसर पर सुषमा पांडे, रोमा, अपर्णा, प्रियंका भट्टाचार्य, नवीन कुमार पांडेय ,अजय, अश्वनी, राजीव रंजन कुमार त्रिपाठी, हरि ओम ,महेश कुमार त्रिपाठी, उमाकांत दुबे और अन्य लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र। त्योहारी सीजन में सोनभद्र जिले के कई स्थानों पर मिलावटी मेवे और मिठाइयों की भरपूर मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। मिलावटी मिठाईयां खाने की वजह से फ़ूड पॉइज़निंग की शिकायत भी समय समय पर सुनने को मिलती है। चोपन स्थित एक निजी घर में लगभग 2 कुंतल के ऊपर की मिठाई बरामद की गई है। मिठाई मिलावटी थी कि नहीं ये जांच का विषय है।
Advertisement
हालांकि शिकायत पर अभियान की कड़ी में पहुंची फ़ूड विभाग की टीम ने सैंपल इकट्ठा किया और जहां से मिठाई आई है वहां का सेल इनवॉइस नंबर की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि उक्त मिठाई जिस मकान पर मिली है वहां पर मिठाई रखने के लिए कोई ऐसा इंतजाम नहीं था जिससे मिठाई खराब ना हो। बताते चले कि उक्त दुकानदार सोनभद्र के कई क्षेत्रों में मिठाई की दुकान पर मिठाई का सप्लाई करता है। मिठाई व्यापारी सालों से मिठाई बेचने का कारोबार करता आ रहा है।
Advertisement
ए के वर्मा फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि बनारस से मिठाई आई हुई है जिसमे छेना रसगुल्ला दो तरीके के सुखी मिठाई का नमूना जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। एके वर्मा ने बताया कि मार्केट में सप्लाई इन्ही की है इसलिए इनके यहां से नमूना लिया जा रहा है क्योंकि त्योहार के समय एक-एक दुकान पर नमूना इकट्ठा करने में दिक्कत होती है। फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि जो शिकायत आती है उस पर पूरी कार्रवाई होती है और त्योहार पर मिठाइयों की जांच होती रहेगी।
Advertisement
जिस दुकान से सैम्पल लिया गया हैं वहां पर सेल इनवॉइस के अनुसार दो कुंतल के ऊपर की मिठाई बरामद हुई है। विशेष अभियान के अंतर्गत हम लोग उक्त दुकान पर आए हैं सूचनाओं के आधार पर अभियान के रूप की रूप रेखा तैयार की जाती है। अधिकारियों ने घर में मिले मिठाई की गोदाम सहित रोड पर खड़ी मिठाई से लदी वाहन की भी जांच की। उक्त मिठाई की गोदाम का रजिस्ट्रेशन था कि नहीं इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई।
Advertisement
बताते चले कि लिए गए सैंपल में से अगर मिठाई में सिंथेटिक हुए या सिंथेटिक पाउडर से बने हुए चीजों का प्रयोग हुआ होगा तो Fssai 2006 एक्ट के प्रावधान के तहत विभागीय कार्रवाई लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर की जाएगी मौके पर मौजूद व्यक्ति से जांच कर सैंपल लेने की बाबत साइन कर ली गई है।
ओबरा, सोनभद्र। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओटीएचपीपी ओबरा द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम इकाई प्रभारी सतीश कुमार सिंह (कमाण्डेंट) के कुशल नेतृत्व में केऔसुब कैम्पस परेड ग्राउण्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बड़ा खाना का आयोजन किया गया,
Advertisement
इस दौरान केऔसुब कैम्पस पारिवारिक आवास में निवासरत केऔसुब के बच्चों द्वारा संगीत एवं नृत्य का रंगारंग प्रस्तुति किया गया और इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत की एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सभी उपस्थित दर्शको को सजग एवं जागरूक रहने का अपील किया गया।
Advertisement
सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन उपरांत बड़ा खाना का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा तापीय विधुत् परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक राधे मोहन पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। साथ ही, इकाई प्रभारी कमाण्डेंट सतीश कुमार सिंह, महाप्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक तुलसी दास, महाप्रबंधक संजीव कुमार सिंघल,
Advertisement
केऔसुब उप कमाण्डेंट/अग्नि प्रसून कुमार सिन्हा, केऔसुब निरीक्षक जितेन्द्र कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार (अपराध एवम आसूचना प्रभारी), राकेश कुमार एवं महिला निरीक्षक / कार्य रश्मि सहित आमंत्रित सभी आगंतुक, केऔसुब इकाई ओबरा में कार्यरत लगभग 200 केऔसुब के बल सदस्यों, उनके बच्चों एवं परिजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बड़ा खाना का भरपूर आनंद लिया।
Advertisement
सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर भाग लेने वाले सभी बच्चों को परियोजना प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक श्री राधे मोहन एवं कमाण्डेंट सतीश कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं बड़ा खाना के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
सोनभद्र। 12 अगस्त सोमवार से शुरू हुआ राजकीय इण्टर कॉलेज और राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी और गणित के प्रवक्ताओं का पाॅंच दिवसीय समेकित शिक्षक उपचारात्मक प्रशिक्षण 17 अगस्त शनिवार को पूर्ण हो गया।
Advertisement
इसमें अंग्रेजी के तीन मास्टर प्रशिक्षकों में अशोक कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी, डॉ महेन्द्र सिंह प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज चपकी एवं अनिल कुमार पासवान प्रवक्ता राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज सम्मिलित रहे।
Advertisement
गणित के मास्टर प्रशिक्षकों के रूप में राजकीय इण्टर कॉलेज अनपरा की प्रवक्ता उपमा बैस, राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के प्रवक्ता मन्दीप कुमार और राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज की प्रवक्ता वन्दना सिंह सम्मिलित रहीं।
Advertisement
जनपद के लगभग 20 प्रवक्ताओं ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने सभी मास्टर प्रशिक्षकों और प्रशिक्षु प्रवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने प्रवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए गणित और अंग्रेजी में कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए एक अलग वादन शून्य वादन के रूप में बनाकर उनकी विषय सम्बन्धी कमजोरी को दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अरविन्द चौहान भी उपस्थित रहे। सभी मास्टर प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षु प्रवक्ताओं ने इस उपचारात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बताया।
कजली महोत्सव में झूमे शिव भक्त, लगे हर हर महादेव के जयकारें
श्री संकट मोचन हनुमान जी की हुई दिव्य आरती
भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर शनिवार की देर शाम भव्य कजली महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में कराया गया। इस अवसर भजन गायक दिलकश भारती व दिव्यांश विश्वकर्मा ने कजली महोत्सव का शुभारंभ श्री गणेश भजन से किया।
Advertisement
उसके पश्यात उन्होंने सावन के बरसे बदरिया शिव के नाचे कांवरिया सहित एक से बढ़कर एक कजली एवं भजनों का गायन किया जिसे सुनकर वहां उपस्थित श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजनों की धुन पर झूमने लगे। वही भजन गायको के साथ तबला पर मुन्ना पाठक व बैंजो पर रामानंद विश्वकर्मा ने संगत किया।
Advertisement
इसके पूर्व प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार व संकट मोचन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर दिव्य आरती की गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, अनुज शुक्ला, गया प्रसाद सिंह, शिवा पांडेय, जनार्दन, दीपू पांडेय, सुरेश नंदन मिश्रा, दादे चौबे, राहुल, देवानंद सोनी, केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव , कारन, अभिषेक पांडेय, राकेश, रामशंकर शुक्ला, महेश शुक्ला, अमित पांडेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।