राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने चलाया सफाई अभियान

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष ने किया सफाई

घोरावल, सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र में स्थित अति प्रसिद्ध लोकप्रिय धर्मस्थल शिवद्वार धाम पर राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी  के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान देव दीपावली महापर्व को दृष्टिगत किया गया ।

Advertisment

बताते चले कि युवा नेता विनीत तिवारी  लंबे समय से पर्यटक विकाश, सामाजिक,धार्मिक,ऐतिहासिक आम जनमानस के समस्याओं को लेकर कार्य करते रहते हैं। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में संबंधित मंत्री एवं प्रशासनिक सचिव से अपने जिले के धरोहर के सुरक्षा व विकास के लिए मांगपत्र  दिए थे। 

Advertisment

मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष धनतेरस के दिन युवा अधिकार मंच जिलाध्यक्ष सोनभद्र विनीत तिवारी अपने सहयोगियों एवं सफाई कर्मचारियों को लेकर साफ सफाई किए। जिलाध्यक्ष  द्वारा बताया गया कि धर्मस्थल शिवद्वार जनपद सोनभद्र का लोकप्रिय धर्मस्थल है

Advertisment

जहा साफ सफाई के संबंध में डीपीआरओ महोदय सोनभद्र से मेरी बात हुई जिसके फलस्वरूप एडीओ पंचायत घोरावल ने 6 सफाई कर्मचारियों को भी नियुक्त किए।  साफ सफाई कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज का आदेश निंदनीय- राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज का आदेश निंदनीय
    -राकेश शरण मिश्र
  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने गाजियाबाद में जिला जज द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना को कानून पर हमला बताया
  • दोषी जिला जज के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग

सोनभद्र। गाजियाबाद में जिला जज अनिल कुमार के आदेश पर मुकदमे की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा अधिकताओं पर लाठी चार्ज की घटना की संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश में घोर निंदा की है ।

Advertisment

महासंघ के प्रदेश राकेश शरण मिश्र ने लाठी चार्ज की घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चतम न्यायालय एवम उच्च न्यायालय से दोषी जिला जज पर कठोर  कार्रवाई की मांग की है। श्री मिश्र ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जब कानून का रक्षक ही भक्षक बन जाए तो ऐसे में  संविधान और कानून की रक्षा कैसे हो सकती हैं।

Advertisment

श्री मिश्र ने लाठी चार्ज की घटना को बहुत ही दुखद घटना और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है । उन्होने बताया है कि गाजियाबाद के जिला जज अनिल कुमार ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान क्रोधित होकर पुलिस को अधिकताओं पर लाठी चार्ज का आदेश दिया जिसके कारण दर्जनों वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं को  गंभीर चोटे आई है।

Advertisment

किसी अधिवक्ता का सर फूटा है तो किसी के हाथ पैर में चोट आई है जो बहुत ही पीड़ादायक है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्रा ने कहा है की अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करना कानून और संविधान पर हमला करने के बराबर है और एक न्यायिक अधिकारी जब खुद इस तरह की घटना को कारीत करने का आदेश देगा होगा तो ऐसे में कानून की रक्षा कैसे हो सकती है

Advertisment
Advertisment

इसलिए इस घटना में संलिप्त और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले जिला जज अनिल कुमार के विरुद्ध माननीय उच्चतम न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय सहित बर काउंसिल आफ इंडिया और बार कौंसिल ऑफ  उत्तर प्रदेश को घटना का संज्ञान लेकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisment

उन्होंने कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ इस घटना की कड़ी निंदा करता है और  घटना में घायल अधिकताओं के समुचित इलाज  की मांग उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से करता है और यदि दोषी जिला जज के विरुद्ध जल्द से जल्द दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश भर के अधिवक्ताओं को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दी आर्यन्स में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

HIGHLIGHTS

  • दी आर्यन्स में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा
  • हर एक रंगोली का शिक्षाप्रद उद्देश्य- चित्रा जालान

सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी संत नगर रॉबर्ट्सगंज में मंगलवार को स्कूल भवन में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय वस्तु “उस घर में दिया क्या जलेगा जिस घर में दिया जलाने वाली के हाथ जला दिए जाते है

Advertisment

और हमारी लड़कियों का यौन शोषण और बालात्कार जैसे अपराध के अन्धकार से जब हमारी लड़किया बिना भय और डर के अन्धकार से जय बाहर प्रकाश की ओर आए और लड़कियों के साथ हैवानियत बन्द हो तब सही मायने में दीपावली सही से मना सकेगें” बच्चों ने 5-5 का ग्रुप बनाकर रंगोली बनाया जो बहुत ही शिक्षाप्रद रहा,

Advertisment

हर एक रंगोली का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोग दीपक जलाएं और लड़कियों के साथ हैवानियत बन्द हो। छोटे छोटे बच्चों को राम सीता लक्ष्मण और हनुमान के वेशभूषा में दीपक जलवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिससे यह दर्शित होता है कि राम सीता लक्ष्मण और हनुमान के साथ भगवान श्री राम अयोध्या वापस आए और दीपक जला कर पुनः अयोध्या में रामराज्य वापस आ गया प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने बताया कि बच्चों के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है

Advertisment

साथ ही साथ विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक विनोद कुमार जालान ने यह भी संदेश दिया कि जब हमारी लड़किया बिना भय और डर के अन्धकार से जब बाहर प्रकाश की ओर आए और लड़कियों के साथ हैवानियत बन्द हो तब सही मायने में दीपावली सही से मना सकेगें।

Advertisment

इस अवसर पर पंडित देवेश मिश्रा (देव जी) प्रख्यात ज्यातिषाचार्य श्री योगेश मिश्रा प्रवक्ता आदित्य बिड़ला कालेज उज्जैन आज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और विद्यालय के रंगोली थीम को काफी सराहा और अपने निर्णय में उन्होनें रानी लक्ष्मीबाई (ब्लू हाउस) को प्रथम स्थान दूसरा स्थान दो टीमों को घोषित किया जिनमें शिवाजी हाउस (रेड हाउस)

Advertisment

और सावित्री बाई (यलो हाउस) और तीसरा स्थान सरोजिनी नायडू (ग्रीन हाउस) इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें जिनमें श्रीमती सुषमा पाण्डेय, निशा चौबे, प्रतिमा चौबे, रोमा, पूजा यादव, नवीन कुमार पाण्डेय, उमाकांत दूबे, अजय, अश्वनी, योगेश, व अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी

HIGHLIGHTS

  • जिले में धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी

सोनभद्र। धनतेरस के आरंभ से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत मंगलवार को हो गई है। इस पर्व के मौके पर जिले में लोगो ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर इस बार लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने- चांदी और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार रही। बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार दीवाली के मौके पर व्यापारियों की चांदी रहेगी।

शिवम ज्वेलर्स, रॉबर्ट्सगंज पर खरीदारी करते लोग
Advertisment

दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान यहां, बर्तनों से लेकर सोने- चांदी की दुकानों और कपड़े आदि की जमकर खरीदारी लोगो ने की।

Advertisment

गौरतलब है कि इस वर्ष दीवाली  गुरुवार को मनाई जाएगी। बतादें कि धनतेरस या धन्वंतरि जयंती पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है। दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं।इस पर्व पर रंग-बिरंगे बर्तन, सजावटी सामान और मिट्टी के दीये खूब बिक रहे हैं।

जय ज्वेलर्स रॉबर्ट्सगंज पर खरीदारी करते लोग
Advertisment

गौरतलब है कि धनतेरस की के दिन शाम के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग गणेश भगवान के साथ मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते हैं।

विवेक आर्नामेंट्स, रॉबर्ट्सगंज पर खरीदारी करते लोग
Advertisment

इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी, जमीन, मकान, बर्तन और अन्य तरह की चीजों की खरीदारी होती है। धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है।

केजरीवाल बर्तन स्टोर पर खरीदारी करते लोग
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के चारों तहसीलों में 14 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत- न्यायाधीश शैलेंद्र

HIGHLIGHTS

  • बैंक प्रबंधकों से बैठक कर बनाई गई रुपरेखा। कम से कम अभी और होगी 4 प्री ट्रायल बैठक।


सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों,

Advertisment

श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृतिक परिलाभों से सम्बन्धि विवाद, राजस्व वाद (केवल माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेष, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

Advertisment

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु मंगलवार 29 अक्टूबर को ए०डी०आर० भवन स्थित विश्राम कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा बैंक प्रबन्धकों की एक बैठक आहूत की गयी। सलन बागे,

प्रबन्धक, अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ, इण्डियन बैंक तथा यस बैंक, आईसी आईसी आई बैंक, एक्सिस बैंक, उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस बैंक, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, एचडीएफसी बैंक के प्रबन्धक उपस्थित हुए।

Advertisment



बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि आगमी दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण वसूली से सम्बन्धित कम से कम पांच प्री-ट्रायल बैंठकें करना सुनिश्चित करें तथा पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस का तामीला सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में बैंक ऋण वसूली से सम्बन्धित सुलह योग्य प्री- लिटीगेशन स्तर पर प्रकरणों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाए।

यह जानकारी शैलेंद्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अंधेरे में मनेगी ग्राम रोजगार सेवकों की दीपावली, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

नगवां, सोनभद्र। दीपावली पर मानदेय का भुगतान नही होने से आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवकों ने उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चन्देल के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी नगवां कार्यालय के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ व श्रीराम अस्तुति के पश्चात सभा कर छः सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी राजकिशोर सिंह को सौंपकर मानदेय भुगतान हेतु आवाज बुलन्द की।

Advertisment

इस दौरान उपस्थित ग्राम रोजगार सेवकों को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चन्देल ने कहा कि प्रदेश के एलएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय वृद्धि और एचआर पालिसी लागू किये जाने के साथ ही अन्य मांगो पर घोषणा किये जाने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है

Advertisment

जहां प्रदेश सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को करोड़ो दीप जलाकर रोशन किया जायेगा वही शासन में बैठे अधिकारियों व सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे विरोधी मानसिकता लोगों की दूषित मानसिकता के कारण उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजनांतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय नही मिलने के कारण उनके घर मे अंधेरा रहेगा।

आगे श्री चन्देल ने कहा कि जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा।
जिला मंत्री रोहित सिंह यादव व संघ के संरक्षक वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि विकास राशि खण्ड स्तर पर ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानीय जिम्मेदार लोगों द्वारा कूट रचित तरीके से ग्राम रोजगार सेवकों पर फर्जी कार्यवाही कर लगातार परेशान किया जा रहा है

Advertisment

इसी के साथ ग्राम स्तरीय कर्मचारी ग्राम रोजगार सेवक के फाइलों को दरकिनार कर बार बार परेशान किये जाने तथा अवैध धन उगाही का प्रकरण गम्भीर है।

Advertisment

ब्लाक अध्यक्ष श्याम बिहारी चौबे ने कहा कि प्रशासनिक मद के दुरुपयोग पर अंकुश लगाते हुए ग्राम रोजगार सेवकों के वर्षों से लम्बित मानदेय का भुगतान एकमुश्त किया जाय तथा तथा फर्जी कार्यवाही के

Advertisment

आधार पर जीआरएस को परेशान न किया जाय तथा विकास खण्ड स्तर पर ग्राम रोजगार सेवकों के अधिकार क्षेत्र में किये जा रहे अतिक्रमण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाय।

उक्त मौके पर रामानन्द पासवान, सतीश चौबे, नंदलाल, उमेश कुमार, राम सजीवन, बाबूलाल, सूरज प्रसाद, प्रेमचन्द्र गौतम, सुलेन्द्र कुमार, बालेश्वर, अयोध्या प्रसाद, श्याम मोहन पाण्डेय, विनोद कुमार, रामानन्द

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पीएम श्री पल्हारी के बच्चों ने बनाई प्राकृतिक रंगोली

सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगवा सोनभद्र पर दीपावली के अवकाश के पूर्व बच्चों ने  डॉ बृजेश कुमार सिंह ब्लाक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र के निर्देशन में बनाया आकर्षक रंगोली।

Advertisment

बिना रंग बिना, बिना गुलाल के बच्चों ने प्राकृतिक रंगोली बनाया जिसमें विभिन्न प्रकार के फूल और पत्तियों का प्रयोग किया। इस प्राकृतिक रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छह के भैया और बहन प्रथम स्थान पर रहे जिसमे इंद्रजीत चंदन राम शीश सर्वोत्तम ममता रुपा जानकी आरती का उत्तम प्रदर्शन रहा।

Advertisment

वही कक्षा आठ के संदीप संफराज किशन व शिवराम द्वारा बनाई गई रंगोली दूसरे स्थान पर रही तथा तीसरे स्थान पर कक्षा 7 की मनोरमा खुशबू और आरती की रंगोली रही। रंगोली का मूल्यांकन प्रदीप कुमार गुप्ता पवन कुमार सिंह और उर्मिला देवी ममता देवी ने किया और बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Advertisment

इस अवसर पर डॉ बृजेश महादेव ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सौहार्द पूर्ण ढंग से दीपावली का त्यौहार मनाने की अपील की तथा पटाखा से दूर रहने और घर में दीप जलाकर दीपावली मनाने का आवाहन किया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आयुर्वेद के जनक श्री धन्वंतरि की जयंती मनाई गई

HIGHLIGHTS

  • आयुर्वेद के जनक श्री धन्वंतरि की जयंती मनाई गई।
  • कनोडिया औषधालय में हुआ पूजन का आयोजन।
  • अधिष्ठाता विजय कनोडिया रहे मुख्य यजमान।
  • श्री बैजनाथ आयुर्वेद भवन एक कंपनी प्रतिनिधियों ने साहित्यकरो, पत्रकारों,
    चिकित्साको किया सम्मानित।
    सोनभद्र

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय सोनभद्र नगर मे श्री बैधनाथ आयुर्वेद भवन एंव कानोडिया औषघालय के संयुक्त तत्वाघान मे श्री घनवन्तरी जयन्ती मनायी गयी । आचार्य कृपा शंकर पाण्डेय द्वारा विधिवत पूजन प्रतिष्ठIन के आधिष्ठाता यजमान विजय कानोडिया द्वारा कराया गया।
 

Advertisment

वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसवानी ने उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि-“विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद है, जिसके जनक भगवान धन्वंतरि थे, हर युग में इस चिकित्सा पद्धति का महत्व रहा है और तमाम पद्धतियां वर्तमान समय में विकसित हो जाने के बावजूद भी आज भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का कोई जवाब नहीं है,

आयुर्वेदिक दवाएं बिना शरीर को हानि पहुंचाये अपना असर दिखाती हैं और असाध्य रोगों को जड़ से ठीक करती है।
कम्पनी प्रतिनिधि रितेश जायसवाल नेआये हुए सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि-” श्री वैद्यनाथ आयुवेद भवन विश्व  की सबसे प्राचीन आयुर्वेद कम्पनी है, कंपनी द्वारा अथर्ववेद, आयुर्वेदिक पद्धति पर आधारित 100 से अधिक गुणवत्तापूर्ण औषधियों का निर्माण किया जाता है।

Advertisment

डा के० के० सिंह ने कहा कि-“आयुर्वेद मे त्रिफला अमृत  है, जिससे तमाम रोगों से बचा जा सकता है।
श्रीबैजनाथ भवन कंपनी के प्रतिनिधि रितेश जायसवाल, इंद्र कुमार दुबे कनोडिया औषधालय के अधिष्ठाता विजय कनोडिया, पंकज कनोडिया ने श्री धन्वंतरि जयंती पूजन के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकर दीपक कुमार केसरवानी,

Advertisment

पत्रकार विनय सिंह, अमित मिश्रा, विमल अग्रवाल, सुरेंद्र त्रिपाठी, मुनि महेश शुक्ला सहित अन्य साहित्यकारों, पत्रकारों,
चिकित्साको, हकीमो को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। औषधालय के सहयोगी पंकज कनोडिया ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
  

Advertisment

इस अवसर पर विनोद कनोडिया,नीरज कनोडिया, इन्देसेन सिंह, प्रशान्त शुक्ला, बालेशवर सिह, डॉ संजय सिह,  सुशील कनोडिया, प्रतिभा कनोडिया,अनीता कनोडिया, निक्की कनोडिया,वैघ चक्रधारी शुक्ला, सुयश कानोडिया, संस्कार कानोडिया, अनिल सिंह, संस्कार, रविन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चार वर्ष पूर्व हत्या के मामले में दोषी लक्ष्मण खरवार को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  •  चार वर्ष पूर्व हुए शिवानी देवी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। चार वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर हुए शिवानी देवी हत्याकांड के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी लक्ष्मण खरवार उर्फ बड़कू को उम्रकैद व 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisment

अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक श्याम नारायण पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद खरवार निवासी ग्राम औड़ी टोला बिछड़ी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र ने अनपरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पत्नी शिवानी देवी उम्र 27 वर्ष घर के बरामदे में खाना बना रही थी। वह बगल में अपनी भाभी से बात कर रहा था।

Advertisment

  उसकी पत्नी अभी 10-11 दिन पहले मायके से घर आई है। गांव का लक्ष्मण खरवार उर्फ बड़कू पुत्र दादूराम खरवार उसकी पत्नी पर गन्दी निगाह रखता था। उसकी पत्नी उसे नहीं चाहती थी, बावजूद इसके चक्कर लगाता रहता था।

Advertisment

घटना 8 अक्तूबर 2020 की सुबह 10 बजे की है। लक्ष्मण खरवार उर्फ बड़कू कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस गया और बरामदे में खाना बना रही पत्नी शिवानी देवी के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर  गंभीर चोटें पहुंचाई।

Advertisment

पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह और उसकी भाभी मौके पर पहुंची तो शिवानी खून से लतपथ पड़ी थी और लक्ष्मण खरवार उर्फ बड़कू कुल्हाड़ी लेकर भाग रहा था।

पत्नी को लोगों की मदद से डीबुलगंज अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर चोट लगने की वजह से पत्नी की मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Advertisment
Advertisment

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisment

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी लक्ष्मण खरवार उर्फ बड़कू को उम्रकैद व 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisment
Advertisment
Advertisment

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनांचल के दर्जनों कवियों को श्रीजन सम्मान से किया गया सम्मानित

सोनभद्र। साहित्यिक पत्रिका असुविधा के संपादक राम नाथ शिवेंद्र एवं संचेतना समिति के संयोजक जगदीश पंथी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित कवि सम्मेलन में सोनभद्र एवं आस पास के जनपदों के दर्जनों कवियों को नगद धनराशि,अंगवस्त्र एवं पुस्तके भेट कर उनका श्रीजन सम्मान किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ट साहित्यकार अजय शेखर एवं संचालन पत्रकार एवं प्राध्यापक बोला नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा एवं वैशिष्ट्य अतिथि के रूप में ओम धीरज ने शिकायत किया।

Advertisement

सम्मानित होने वाले कवियों में सोन साहित्य समंगम के संयोजक राकेश शरद मिश्र,उप निदेशक सुशील राही, दिवाकर द्विवेदी मेघ, दीपक कुमार केशवानी, प्रभात सिंह चंदेल, अनुपमा बढ़ी, अलका केशरी, सुधाकर पांडे,जुल्फिकार हैदर, धर्मेश चौहान , दयानंद दयालु आदि प्रमुख रहे।।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free