दी आर्यंस एकेडमी में बच्चो ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
सोनभद्र। दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर राबर्ट्सगंज में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे कृष्ण का बाल रूप धारण किए हुए बड़े ही मनमोहक अंदाज में मैया मैं नहीं माखन खायो री, राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,जैसे गीतों को अपनी तोतली आवाज में दोहराते दिखाई दिए।
Advertisement
बच्चे कृष्ण की बाल छवि में कहीं सांवला स्वरूप तो कहीं माखन चुराते हुए,कहीं राधा के संघ हठखेलिया करते हुए या फिर बांसुरी बजाते हुए दिखाई दिए जो पूरी तरह से मंत्र-मुग्ध कर देता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बच्चों के विभिन्न स्वरूपों को देखकर कृष्ण के बाल लीला का वर्णन भी किया वह सभी बच्चों को वह विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।
Advertisement
इस प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने बताया कि जन्माष्टमी का त्योहार हम सभी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं क्योंकि इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। वही प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालना जी में बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी व बताया कि आज के समय में श्री कृष्ण के उपदेश की हम सभी को बहुत जरूरत है।
Advertisement
उनके उपदेश को हम सभी को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। इस अवसर पर काव्या, स्वेच्छा,तेजस, आभास ,आराध्या, हीरा परवीन, प्राची ,सुहानी, दिव्यांश, रूही, अनुभव, नित्या,उज्जवल, अथर्व, पूजा, प्रथम, आशुतोष आदि बच्चों ने हिस्सा लिया। निशा, पूजा चौरसिया, अपर्णा, रोमा ने कार्यक्रम को सफल बनवाने में बच्चों का पूर्ण सहयोग किया।
BJP के जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन आयोजन
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला मे बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, संजीव कुमार गोंड, नन्दलाल जी, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
Advertisement
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कि महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा नामित अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग मे उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।
Advertisement
कार्यशाला कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी व संचालन जिला सदस्यता प्रमुख अशोक कुमार मौर्या ने किया। सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान ही नही बल्कि सदस्यता संगठन कि आत्मा है।
Advertisement
अभियान के दौरान सर्वग्राही सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी का उद्देश्य लेकर चल रही है अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान के रुप मे चलाया जायेगा 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। महासंपर्क अभियान मे राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय नेता जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घर घर संपर्क करेंगे।
Advertisement
और संगठन कि विचारधारा केन्द्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के बारे मे बतायेंगे। साथ ही उन घरो के सदस्यों को मिस्ड काल के द्वारा सदस्य बनायेंगे। इस दौरान हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क करेगा। आनलाइन मिस्ड काल, नमो एप्प एवं वेबसाइट और आफलाइन तथा क्यूआर कोड के माध्यम से हर बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने है,
इसी के साथ सदस्यता अभियान के दौरान सप्ताह के रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जायेगा क्योकि अटल जी का 100वां जन्मदिन है। समाज के सभी घटक तक पहुंचकर सदस्य बनाना है। एक से दस नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर बनाना है।
कार्यशाला कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल कहा कि संगठन महापर्व सदस्यता अभियान मे जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। उसे पूरी निष्ठा व इमानदारी से निभायें और मेहनत से अभियान को सफल बनाने मे जुट जाये। आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण से स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,
Advertisement
अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, श्रवण सिंह गोंड, शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह,
बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, सोना बच्चा अग्रहरी, नार सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, रुबी गुप्ता, विपिन तिवारी, प्रमिला त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सन्तोष दयाल म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिव मंदिर के पास पड़री(बराईडाड़) विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिवशक्ति सेवा समिति के देखरेख में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव व बिरहा मुकाबला गायक / भोजपुरी फिल्म अभिनेता देवनाथ यादव वाराणसी व गायिका कविता बागी ओबरा सोनभद्र के मध्य रात्रि 8 बजे से होना सुनिश्चित है जिसकी जानकारी जिसमें आप सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाऐ कार्यक्रम की जानकारी कमेटी के संयोजक कृष्ण गोविन्द यादव व अध्यक्ष बृजेश राजा ने दिया/
सोन नदी के तट पर चोपन स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में होगा आयोजन
सोनभद्र । राष्ट्रभक्त, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकार पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी दादा की 125 वीं जयंती पर सोन नदी के तट पर चोपन स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में कल 27 अगस्त को भव्य जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा ।
Advertisement
उक्त जानकारी पंडित ब्रजभूषण मिश्र कृपाली स्मृति संस्थान लखनऊ की महासचिव एवं ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन की प्रमुख संस्थापिका शुभाशा मिश्रा ने रविवार को दी। उन्होंने बताया है कि आश्रम परिसर में आयोजित जयंती समारोह में जहां एक पत्रकार और एक साहित्यकार को हर वर्ष की भांति ग्रामवासी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement
वहीं ग्रामवासी दादा जी के संस्मरणों पर आधारित एक पुस्तक एवं ग्रामवासी अखबार का बहुरंगी विशेषांक लोकार्पित किया जाएगा। आयोजन समिति की महासचिव एवं आश्रम की संस्थापिका शुभाशा मिश्रा ने यह भी बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड- 2 राज्य एवं सेवा कर सोनभद्र होंगे
Advertisement
तथा कार्यक्रम का संचालन दादा जी के परम स्नेही एवं सोन साहित्य संगम के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र करेंगे। उन्होंने आगे-यह भी जानकारी देते हुए कहा कि उक्त जयंती समारोह में दादा जी के परिजन, ग्रामवासी सेवा आश्रम से जुड़े सम्मानित पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही दादा जी के स्नेही स्वजन बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।
Advertisement
उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि कल 27 अगस्त को 12:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक जयंती एवं पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह को सफल बनावे।
सोनभद्र। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना की आधारभूत बिन्दुओं को बताते हुए कहा कि यह संगठन एक मात्र विश्व मे निवासरत् हिन्दु समाज के सुरक्षित संरक्षित व सवंर्धित करने के लिए अवतरित हुआ है विश्व हिंदू परिषद की ध्येय यात्रा के आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण के अवतार के कालखंड में देश की स्थिति और परिषद की स्थापना के समय देश की स्थिति में पर्याप्त साम्य था।
60 वर्ष की गौरवशाली यात्रा के कुछ अविस्मरणीय और अनूठे पड़ाव जिनका स्मरण और उल्लेख प्रासंगिक है, स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम संदीपनी साधनालय पवई मुंबई में 1964 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देशभर की हिंदुओं की दशा और दिशा के चिंतन हेतु एकत्रित हुए स्वामी चिन्मयानंद,
Advertisement
संघ के द्वितीय सरसंचालक पूज्य गुरु के एम मुंशी, मास्टर तारा सिंह कुशक बकुला, सुशील मुनि और भी कई उपलब्ध प्रतिष्ठित मनीषी द्वारा स्थापित विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ के अवसर पर प्रथम विश्व हिंदू सम्मेलन आयोजन किया गया।इस अवसर पर हिंदू समाज ने वर्षों बाद अपने सभी मत पंथों के पूज्य धर्माचार्यों का दर्शन एक मंच पर किया।
Advertisement
यह सुयोग बन पाया पूज्य श्री गुरु जी की प्रेरणा और परिषद के प्रथम महामंत्री दादा साहब आप्टे के अनथक श्रम से।
पूज्य संतों द्वारा उस सुअवसर पर दिए गए भाषण आज भी परिषद के कार्य की प्रेरणा बने हुए हैं…..
संतो के वचन थे — इस विराट हिंदू समाज का अंग भूत घटक हूं मेरे पंथ के प्रथम पुरुष ने हिंदू समाज के कल्याण के लिए ही इस पंथ की स्थापना की…
Advertisement
1969 में उडुपी के हिंदू सम्मेलन मंच पर विराजमान पूज्य संतों द्वारा घोषणा हुई हिंदव सहोदरा सर्वे न हिंदू पतितो भवेत इस उद्घोषणा से बिखरे हुए हिंदू समाज में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और अस्पृश्यता के विरुद्ध हिंदू हम सब एक के भाव को पुष्ट किया। 1979 प्रयाग संगम तट पर द्वितीय विश्व हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ तब तक परिषद का विस्तार समुद्र पार तक पहुंच चुका था इस बार मंच की शोभा बढ़ाने के लिए संत चरण परम पावन पूज्य दलाई लामा जी का सानिध्य विश्व हिंदू परिषद को अलौकिक कर रहा था….
Advertisement
1981 में मीनाक्षीपुरम के दुर्भाग्यपूर्ण धर्मांतरण के बाद गिरीवासी/ वनवासी बंधुओं के बीच सेवा कार्यों की श्रृंखला खड़ी करने का संकल्प साथ ही साथ संस्कृति रक्षा, धर्म रक्षा निधि का समर्पण समाज से प्राप्त कर देशभर में सवा कार्य की श्रृंखला आरंभ कर दी गई… 1983 में गंगा आरती और भारत माता राथारूढ होकर एकात्मता यात्रा निकाली गई । सभी भेद टूट गए आसेतु हिमालय गूंज उठा भारत माता की जय! गंगा माता की जय!
Advertisement
1984 श्री अयोध्या जी में सरयू की पावन रेती पर 7 अक्टूबर को आरंभ हुआ रामलला की जन्म भूमि पर विदेशी आक्रमणकारी बाबर के नाम पर बना अवैध ढांचा ताले में बंद प्रभु राम जी के विग्रह को मुक्त कर भव्य राम मंदिर के निर्माण का दुनिया और सहस्रताब्दी का सबसे बड़ा जनआंदोलन हिंदू के सामूहिक शक्ति के प्रकटीकरण का सुपरिणाम और प्रभु राम जी अपने जन्म स्थान पर निर्मित भव्य मंदिर रूपी भवन पर विराजमान हो गए ।
Advertisement
हिंदू समाज के सम्मान के प्रत्येक संघर्ष में परिषद का अनूठा योगदान रहा..
विश्व हिंदू परिषद ने अब तक लगभग 9.30 लाख बंधुओ और भगिनियों की घर वापसी कर चुका है ।
इतना ही नहीं लगभग 40 लाख लोगों को धर्मांतरण के चंगुल से बचाने का काम भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया है ।
अपने स्थापना के काल से ही गौ वंश- रक्षण और संवर्धन में विश्व हिंदू परिषद द्वारा लगभग 88 लाख गायों को बचाया गया है ।
इन गायों को बचाने में कई बार गौरक्षकों का विधर्मियों से संघर्ष भी हुआ और कई कार्यकर्ताओं पर मुकद्दमे भी हुए और इसमें 10 कार्यकर्ता हमारे गोवंश की रक्षा करते हुए बलिदान भी हुए।
Advertisement
1995 से अब तक लगभग 1लाख 74000 हिंदू कन्याओं की रक्षा लव जिहाद रूपी विभीषिका से विश्व हिंदू परिषद द्वारा की गई। आज वर्तमान समय में दुनिया के 32 देश में विश्व हिंदू परिषद की समिति है केवल अमेरिका में 10 बड़े हिंदू सम्मेलन हुए। जिसमें 70000 हिंदू एक स्थान पर एक साथ आए। हिंदू वर्ड कांग्रेस में 61 देश के 2500 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए । इसका आयोजन थाईलैंड में किया गया।
Advertisement
छड़ी मुबारक तक सिमट चुकी अमरनाथ यात्रा का पुनर्जीवन, हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रसित तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा को कुचलकर रामसेतु तोड़ने का दुस्साहस किया गया जिस पर परिषद की भूमिका से एक बड़े आंदोलन और सामूहिक संगठित हिंदू का परिचय देकर रामसेतु को न सिर्फ टूटने से बचाया अपितु घर-घर रामसेतु की शिला भेज कर फिर से राम के अस्तित्व और प्रभु राम के समता मूलक समाज के स्वरूप को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की…
Advertisement
गौ रक्षा, गौ संवर्धन, अमरनाथ श्राइन बोर्ड आंदोलन का कुशल नेतृत्व साथ ही महर्षि देवल, परशुरामाचार्य, स्वामी रामानंद तथा स्वामी दयानंद सरस्वती जी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परिषद अपने स्थापना काल से ही धर्मांतरित बंधुओ के घर वापसी जैसा सत्कार में भी लगा हुआ है…
मठ मंदिर की सुरक्षा और उनका गौरव, अर्चक पुरोहित, तीर्थ और संस्कृत, वेद की पुनर्प्रतिष्ठा का कार्य भी परिषद प्रमुखता के साथ अपने कंधों पर लिए है… इतना ही नहीं गिरीवासी/ वनवासी अंचल में परिषद अपने बंधुओं के बीच सेवा कार्य अपना समाज, अपने पुरखे, अपनी परंपराएं, अपने संस्कार, अपने त्यौहार, अपने रीति रिवाज आदि को अक्षुण्ण बनाते हुए निरंतर साधनारत है… संगठन बढ़ा तो कार्यक्षेत्र और कार्य के प्रकार भी बढ़े साथ ही हिंदू समाज और देश के समक्ष अप्रत्याशित रूप से चुनौतियां भी बढ़ी …गोपाल के देश में गोवंश का बहता हुआ रक्त अपने ही देश में विस्थापित कश्मीरी हिंदू, लगातार हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ,
Advertisement
किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए लाखों की संख्या में घर के अंदर घुसे हुए रोहिंग्या शरणार्थी, जिहादी सोच को बढ़ावा देकर पुष्पित पल्लवित होता आतंकवाद,हिंदू बहन बेटियों को प्रेम जाल में फंसा कर उनको अपने घर, परिवार, धर्म, संस्कार और संस्कृति से दूर कर अपनों के विरुद्ध ही खड़ा करने वाला लव जिहाद, देश के अंदर देश के विरुद्ध सर उठाता नक्सलवाद, साथ ही साथ विदेशी धन से अपने बंधुओं तथाकथित अनुसूचित/ जनजातियों का होता हुआ ईसाईकरण, मठ मंदिरों का सरकारीकरण, जनसंख्या संतुलन का पहाड़ जैसा भेद, लगातार 8ःकी दर घटती हिंदू आबादी साथ ही 43ः की गति से बढ़ता हुआ मुस्लिम आबादी,
मुस्लिम समाज की अप्रत्याशित मांग जैसे मौलिक अधिकार के तहत कुछ भी खाने की छूट भले ही करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र बिंदु गोवंश ही क्यों ना है देश में रहकर भी लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान का उद्घोष रहा राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गान न करना पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला योग दिवस का बहिष्कार करना वक्त बोर्ड के नाम पर अकूत देश की संपत्ति का अधिग्रहण करना इस्लाम और शरीयत के नाम पर जनसंख्या विस्फोट चार शादी देश के राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान करना मद्रास में राष्ट्रगान ना करना आदि और भी बहुत कुछ, पतित पावनी मां गंगा का सिमटता क्षेत्रफल, टूटते हुए हिंदू परिवार, कन्या भ्रूण हत्या, प्रकृति के अंधाधुंध दोहन से मौसम का बिगड़ता संतुलन, राष्ट्रहित की भी कीमत पर मुस्लिम तुष्टिकरण जैसे तथाकथित अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति को मिलने वाले आरक्षण में योजना पूर्वक मुसलमान को शामिल करना, हिंदू जीवन मूल्यों का क्षरण तथा एक ही देश में दो विधान यह सिर्फ चुनौतियां नहीं है आने वाली पीढियों के लिए जिंदा रहने की कीमत है…
क्या हिंदू होना ही अपराध का पर्याय है ???
क्या सर्वे भवंतु सुखिनरू सब के सुख की कामना करना ही हिंदुओं के लिए अभिशाप हो गया ???
क्या वसुधैव कुटुंबकम का भाव रखना ही हिंदुओं के लिए अपने ही देश में अपनी ही परंपराओं के लिए कुठाराघात करने वाला हो गया???
हमें इन चुनौतियों का न सिर्फ सामना करना है बल्कि अपने महापुरुषों के शौर्य, त्याग और पराक्रम को जागृत कर राष्ट्र विरोधी हिंदू विरोधी और मानवता विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना है । अरे बदली होगी किसी ने डर कर अपनी संस्कृति और सभ्यता, हम तो वह हैं जिन्होंने शकों को, कुषाणों को आत्मसात किया जो दुनिया को कदमों में झुकने का सपना लेकर भारत में आए थे…
वह हम ही हैं जहां पर राष्ट्र की भविष्य की चिंता में एक पन्ना धाय मां भी अपने कलेजे के टुकड़े को मृत्यु की गोद में सुला देती है यह सोचकर कि राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहना चाहिए…
वह हम ही हैं जो दुश्मन की ललकार पर अपने पुत्र को भी पीठ में बांधकर दुश्मनों से युद्ध लड़ने के लिए रानी लक्ष्मीबाई बनने का साहस रखते हैं…
वह हम ही हैं जब गुरु पुत्रों के रूप में कोई जोरावर सिंह, फतेह सिंह बनकर सरहिंद की दीवार में जिंदा चुनना स्वीकार किया और देश की जय और धर्म की जय का यशोगान करना बंद नहीं किया …
वह हम ही है जब कोई नर पिशाची अलाउद्दीन खिलजी माता पद्मावती का मान भंग को लालायित होता है तो अपनी हजारों सखियों के साथ माता पद्मावती जौहर की ज्वाला प्रज्वलित कर पूरे 16 सिंगार करके आग की लपटों में स्वयं को न्योछावर कर अपने और अपनों के सतीत्व की रक्षा करती हैं …
वह हमारे ही पुरखे है जो नितांत अभाव में जीवन यापन करने वाले संत रविदास जी जो तथाकथित रैदास बिरादरी के थे परंतु अपने धर्म की रक्षा के लिए, अपने वेद की रक्षा के लिए और आने वाली पीढियां को संदेश देने के लिए सिकंदर लोदी को संदेश कहा ….
वह हम ही हैं जब कोई मुगल आक्रांता अकबर भारत को जीतने का सपना लेकर आया था किंतु हिंदू धर्म ध्वजवाहक धर्म रक्षक महाराणा प्रताप के सामने न सिर्फ घुटने टेके अपितु कभी सामने से लड़ने का साहस भी ना कर सका
वह हम ही हैं जब कोई औरंगजेब पूरी दुनिया को तलवार के दम पर शरियत के नीचे लाने की कोशिश कर रहा था तब कोई मराठा सरदार छत्रपति शिवाजी के रूप में हिंदवी स्वराज की स्थापना कर औरंगजेब के मुंह पर कालिख पोत दी…
वह हम ही हैं जो महाराजा सुहेलदेव के रूप में सालार मसूद की सेना को गाजर मूली की तरह काटकर उसके इस्लामी राष्ट्र के मंसूबे पर पानी फिरा दिया…
माना कि चुनौतियां भीषण है किंतु हमारा आत्म बल भी हिमालय पर्वत सा है ।
हमें पूर्ण विश्वास है हम अपने अनथक श्रम और ध्येय निष्ठा और अपने पुरखों के सौर्य व पराक्रम के दम पर जिन्होंने 800 वर्षों तक मुगलों के आतंक और क्रूरतम अत्याचार सहकर भी अपने धर्म, अपनी मान्यता, अपनी परंपरा, अपनी संस्कृति, अपने संस्कार, अपने त्यौहार अपने मान बिंदु से कोई समझौता नहीं किया और आज भी हम उनके वंशज होने के नाते 100 करोड हिंदू जीवित है…
हम विजई होंगे और फिर से भारत माता की पताका दिग-दिगंत तक फहराएंगे और पुनः विश्व गुरु के पद पर भारत माता को आरूढ़ करेंगे…..
जय श्री राम
इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय, हरिशंकर वर्मा, गोपाल सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, संतोष कुमार पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय समेत दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्कूल में तीन मौलाना छात्रों को मदरसे की पढ़ाई करा रहे थे।
बांस-बल्ली लगा कर विद्यालय जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया
शिकायत पर पहुंची पुलिस ने तीनों मौलानाओं को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। जिले में एक प्राथमिक स्कूल के अंदर मदरसा चलाए जाने और स्कूल में तीन मौलाना, छात्रों को मदरसे की पढ़ाई कराने के मामले का खुलासा हुआ है। बतादें कि पुलिस ने तीन मौलानाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कोन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ के रगरम टोला के प्राथमिक विद्यालय का है।
Advertisement
जानकारी के अनुसार इसी स्कूल में तीन मौलाना छात्रों को मदरसे की पढ़ाई करा रहे थे। आरोप है कि तीनों ने बांस-बल्ली लगा कर विद्यालय जाने वाले रास्ते को बंद कर प्रधानाध्यापक पर जबरन बच्चों को उर्दू पढ़ाने के लिए दबाव बना रखा था।
Advertisement
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत कई धाराओं में रपट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
Advertisement
कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि रगरम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमीन अहमद अंसारी ने लिखित तहरीर दी है कि रगरम निवासी मौलाना जहीरूदीन पुत्र जस्मुदीन, जमशेर पुत्र तफजुल और साबिर हुसैन पुत्र तफजूल स्कूल के बाहर बांस बल्ली लगाकर स्कूल का रास्ता अवरुद्ध कर दिए थे। जिसके कारण बच्चों का पठन पाठन बाधित हो रहा है।
Advertisement
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 15 दिनों से विद्यालय रगरम में तैनात सहायक अध्यापक की मदद से स्कूल का समय बंद होने के बाद मदरसे का संचालन करते थे। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो मौके पर दर्जनों ग्रामीण व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग शनिवार को पहुंच गए। जब विद्यालय पर गांव के लोग पहुंचे तो रास्ता बंद देख नाराजगी जताई और पुलिस को सूचना दे दी।
Advertisement
Qसाथ ही तीनों ने विद्यालय में बच्चों को जबरन उर्दू पढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं 196,285,121 बीएनएस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वही मामले की जांच उप निरीक्षक रामगोविन्द यादव को सौंपी गई है। कोन के खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमीन अहमद अंसारी को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा गया है।
Advertisement
उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। उनसे पूछा गया है कि विद्यालय में मदरसा का संचालन किसके आदेश और क्यों किया जा रहा था। इसकी सूचना विभाग को तत्काल क्यों नहीं दी गई।
Advertisement
सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया, प्राथमिक विद्यालय रगरम के प्रधानाध्यापक अमीन अहमद अंसारी ने तहरीर दी थी कि गांव को मौलाना जहीरूदीन पुत्र जस्मुदीन, जमशेर पुत्र तफजुल और साबिर हुसैन पुत्र तफजूल के खिलाफ स्कूल का रास्ता बांधित कर जबरन उर्दू पढ़ाने का प्रयास करने के आरोप में रपट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपितों का चालान कर दिया गया।
सिंगरौली। जिले में मोरवा के अधिकांश मकान एनसीएल खदान में होने वाली हैबी ब्लास्टिंग के कारण जर्जर स्थिति में हो गए हैं। ऐसे में लगातार हो रही बरसात से मकानों के धराशाही होने का खतरा बना हुआ है। आज सुबह ही भगत सिंह कॉलोनी स्थित मनमोहन शर्मा पिता लक्खाराम शर्मा के मकान का एक हिस्सा बरसात के कारण गिर गया।
Advertisement
गनीमत यह रही कि उस कमरे में कोई नहीं था। बताया जाता है कि मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में मनमोहन शर्मा के भाई विपिन शर्मा सोया करते है, परंतु नाइट शिफ्ट में ड्यूटी होने के कारण वह घर पर नहीं थे। आज सुबह जब यह घटना घटी तो उनके परिजनों ने उन्हें सूचित किया। घर के एक हिस्से की दीवार पूरी तरह धराशाही हो गई थी,
Advertisement
जिस कारण पीछे की दीवार समेत एक कमरे में रखा टीवी, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान का पिछला हिस्सा जो गिरा वह टीन सेड से छाया हुआ था परंतु मकान के दूसरी तरफ भारी मात्रा में जल भराव हो गया था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस कारण नींव कमजोर हो गई होगी जिससे यह हादसा पेश आया।
Advertisement
वहीं दूसरी ओर बूढ़ी माई रोड के आगे हरामी चौराहा के पास भी एक बैगा के कच्चे मकान ढह जाने की खबर है। जानकारी मिल रही है कि इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ है परंतु इस तरह हो रहे संपत्तियों के नुकसान से लोग चिंतित हैं।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन चुर्क में स्थापित कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का लिये जायजा
सोनभद्र। पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश सोनभद्र / उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से आरक्षी नागरिक पुलिस के परीक्षा को सकुशल,
Advertisement
शांतिपूर्ण, नकलविहीन, शुचिता एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस लाईन चुर्क में स्थापित कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिए, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनपद के 6 विद्यालयों में बनाये गये पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा केंद्रों का बारी-बारी से स्थिति का जायजा लेते रहें।
Advertisement
जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा हेतु 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिनमें आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय छपका, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी सोनभद्र सम्मिलित है।
सोनभद्र। अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक तहसील परिसर रावटसगंज जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
Advertisement
राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य की आवाज भी उठने लगी है। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा अलग राज्य के लिए मुहिम तेज करने में जुट गया है। मोर्चा जगह-जगह सभाएं ,गोष्ठी , जागरूकता यात्रा ,साइकिल रैली तथा अन्य तरह से कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। सितंबर माह से विंध्याचल मंडल वाराणसी मंडल एवं आजमगढ़ मंडल में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
Advertisement
राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। पूर्वांचल को लंबे समय से राज्य बनाने की मांग चल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपेक्षा के चलते यह मांग पूरी नहीं हुई।
Advertisement
इसके लिए गोरखपुर से लेकर इलाहाबाद तक आंदोलन होगा। बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी जनपदों में पूर्वांचल राज्य के लिए लोगाें को जागरूक किया जाएगा। पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इससे निचले स्तर के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। बड़ा प्रदेश होने के कारण कई जिलों में विकास कार्य सही तरीके से नहीं हो पा रहे हैं। विकास के मामले में पूर्वांचल काफी पिछड़ गया है। पृथक पूर्वांचल के गठन से पूर्वांचल में विकास की गति तेज होगी।
Advertisement
जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे ने कहा कि पूर्वांचल बनने पर अगर वाराणसी को राजधानी बनाया गया तो लोगों को लंबी दूरी तय कर लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, चंदौली आदि जिले काफी पिछड़े हुए हैं।
Advertisement
पूर्वांचल बनने तथा वाराणसी राजधानी होने से इन जिलों में होने वाले विकास कार्यों की मानिटरिंग भी हो सकेगी। जनपद सोनभद्र के सभी औद्योगिक कारखाने में स्थानीय युवाओं की सत प्रतिसत भागीदारी सुनिश्चित किया जाए !
Advertisement
बैठक का संचालन सन्तोष चतुर्वेदी ने किया ! इस अवसर पर काकू सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा एड, भानु प्रताप चौहान एड, अशोक कुमार कनौजिया ललित चौबे, अशोक सिंह आदि लोग उपस्थित थे !
सोनभद्र। कभी एशिया में सबसे ज्यादा विधुत उत्पादन करने वाला पावर प्लांट ओबरा का मुख्य महाप्रबन्धक बनाए जाने से मैं अभिभूत हूं। यहां के कर्मठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनता-जनार्दन के सहयोग से सरकार की मंशा को पूर्णता तक पहुंचाना, काम का वातावरण बनाना हमारा लक्ष्य है।
Advertisement
उक्त बातें ओबरा के वरिष्ठ पत्रकार राम प्यारे सिंह एवं अजीत सिंह एक भेंट मुलाकात के दौरान ओबरा थर्मल पॉवर के नवागत मुख्य महाप्रबन्धक ई.आरके अग्रवाल ने कही। स्वभाव से मिलनसार, मृदुभाषी स्वभाव के सबको सुनने-समझने वाले, धैर्यवान नवागत मुख्य महाप्रबन्धक ई.आरके अग्रवाल ने ओबरा नगर की गरिमा को याद करते हुए बताया कि ओबरा को उर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली सी इकाई को जल्द से जल्द सिंक्रोनाइज कर लोड पर पहुंचाना है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि 660 मेगावाट की एक इकाई पूरी लोड पर चल रही है। दुसरी इकाई जल्द सिंक्रोनाइज कर ली जाएगी। काम तेजी से चल रहा है। बताया कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता सी इकाई को पूर्णता तक पहुंचाना है और सरकार के निर्देशानुसार परिसर में काम का वातावरण बनाना है।
Advertisement
बताते चलें कि ई.आरके अग्रवाल पूर्व में अनपरा पावर कॉरपोरेशन में सफलतापूर्वक सेवा दे चुके हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा दुसान कंपनी में कार्यरत संविदाकारों के भुगतान संबंधित समस्या से अवगत हूं। समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement
कहा परिसर में श्रमिकों को सुलभ व स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के साथ ईकाई को निर्विवाद बनाना उनका न केवल लक्ष्य है बल्कि श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों का भी ख्याल रखना परम ध्येय है। इस मौके पर परियोजना के युवा, हंसमुख, बहुआयामी प्रतिभा के धनी जन संपर्क अधिकारी अनुराग मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे हैं।