आजीवन सोनभद्र के विकास के लिए लड़ते रहे ग्रामवासी जी, उनकी 125 वी जयंती पर विशेष

HIGHLIGHTS

  • 27 अगस्त ग्रामवासी जी की 125 वी जयंती पर विशेष

सोनभद्र। सोनभद्र जनपद के सृजन, विकास, मुख्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, 42 महीने तक मिर्जापुर जिला कारागार सहित अन्य जनपदों के जिलों में अंग्रेजों की यातनाएं, सजा, जुर्माना आदि भोगने वाले प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, क्रांतिकारी ब्रजभूषण दास मिश्र “ग्रामवासी” जी का सोनभद्र जनपद के विकास में अमूल्य योगदान रहा है।

इस क्षेत्र की गरीब जनता के उत्थान के लिए आजादी के बाद मिर्जापुर के दक्षिणचल के नाम से प्रसिद्ध (वर्तमान सोनभद्र) मे ग्रामवासी “दद्दा” ने सन 1954 में वनवासी सेवा आश्रम की स्थापना आदिवासियों और गरीबों के हित में किया, सन 1960 में रिहंद डैम के विस्थापितों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के लिए तथा पुनर्वास के लिए 13 दिन का अनशन (मई 1960 से 3 जून 1960) तक किया।

इसके बाद बीना कोयला खदान के कारण निकाले गए किसानों, बीजपुर पावर हाउस के कारण विस्थापित किसानों, अनपरा पावर हाउस के कारण विस्थापित किसानों के मुआवजा, पुनर्वास हेतु 5- 5 दिन अनशन अपने ही सरकार के खिलाफ किया।
  समाजवादी पार्टी के शासन में मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में डाला, चुर्क, चुनार सीमेंट फैक्ट्री बेचे जाने की विरोध में दो दिवसीय अनशन, सोनभद्र मुख्यालय आंदोलन में प्रमुखता से भाग लेने वाले थे।

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से स्थानांतरित कर कर पिपरी में स्थापित किए जाने के विरोध में ग्रामवासी “दद्दा” मिर्जापुर से सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज बस से आए बस स्टेशन के प्रतीक्षालय में उनकी भेंट मेरे पूज्य गुरु डॉक्टर पशुपति नाथ दुबे से हुई और ग्रामवासी ‘दद्दा’ बड़े ही विनम्रता पूर्वक उनसे कहा कि मुझे पहुंचने में कुछ विलंब हो गया है मैं घोषित मुख्यालय के विरोध में गिरफ्तारी देने आया हूं, अनशन पर हूं।

गुरुजी का घर पास में ही था, जहां पर थोड़ी देर ग्रामवासी “दद्दा” ने विश्राम किया, चाय नाश्ते से निवृत्त होने के बाद “दद्दा” संकट मोचन हनुमान मंदिर (अस्पताल के सामने वाले) मंदिर पर पहुंचे, तब तक उनके समर्थकों अनुयायियों को खबर लग चुकी थी, मंदिर परिसर आंदोलन समर्थकों, अनशन कारियों से भर चुका था, जिला प्रशासन धारा 144 लागू कर दिया था, उस समय तहसील मुख्यालय एवं नगर पुलिस चौकी होने के कारण आंदोलनकारियों और जिला प्रशासन के मध्य तनाव की स्थिति कायम हो गई थी, नगर में चारों ओर पुलिस के जवानों का जाल बिछा दिया गया था और बड़ी तनावपूर्ण स्थिति थी।

युवा अत्यधिक जोश में थे और वह कुछ भी करने के लिए तैयार थे लेकिन “दद्दा’ ने सबको शांत किया और उन्होंने अपने अनशन व गिरफ्तारी का ऐलान किया एक 95 वर्षीय वयोवृद्ध दुद्धी- रॉबर्ट्सगंज के संयुक्त क्षेत्र के पूर्व विधायक, सोनभद्र की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक स्थिति से परिचित, आंदोलनकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, “दद्दा” के जोश को देखकर उपस्थित जनता भी जोश में आ गई और “दद्दा’ के नेतृत्व में धारा 144 को तोड़ते हुए नगर भ्रमण कर आंदोलनकारियों का जुलूस रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचा और  दद्दा ने अपनी गिरफ्तारी दी,

इनके साथ श्याम नारायण देव पांडे एडवोकेट, तीरथ राज (विधायक) बेचन देव पांडे, मनमोहन पाठक, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र चौबे, सरदार गोविंद सिंह, भोला उपाध्याय, श्रवण कुमार, चंद्रकांत देव पांडे, एम ए खान, सीता शरण महाराज, अशोक कुमार केसरी, प्रकाश सोनी, शुभलेंद्र कुमार राय, गोपाल स्वरूप पाठक, हरिशनि, अशोक कुमार शर्मा, अनुराग द्विवेदी, राजीव कुमार तिवारी, विमल तिवारी, प्रमोद पांडे, अशरफी, कन्हैया सोनकर, अवधेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार, विवेक कुमार, इंद्र बहादुर मुख्यालय के लिए मर- मिटने के लिए तैयार दद्दा के साथ गिरफ्तार हुए।

अधिवक्ता विनोद चौबे बताते हैं कि-“गिरफ्तारी के पूर्व 4 जुलाई 1994 के अंक की 40 प्रतियां आंदोलनकारियों में बाटी गई, जिसमें जनपद सोनभद्र के मुख्यालय के स्थानांतरण के विरोध में शासन के विरुद्ध समाचार प्रकाशित था।”
सभी आंदोलनकारियों को जिला कारागार मिर्जापुर भेज दिया गया.  दद्दा के स्वास्थ्य को देखते हुए  आंदोलनकारियों के अनुनय- विनय के बाद दद्दा गिरफ्तारी के चौथे दिन जेल से बाहर आए।

मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के कार्यकाल के समाप्त होने के पश्चात सुबे की मुख्यमंत्री बहन सुश्री मायावती ने रॉबर्ट्सगंज नगर को पुनः जनपद मुख्यालय घोषित करते हुए जिला मुख्यालय का उद्घाटन किया।
  जनपद सोनभद्र के इस विकास महापुरुष के नाम पर द्वार, स्मारक, उद्यान, सार्वजनिक मार्ग आदि का नामकरण कर जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त क्रांतिकारी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महामानव युग पुरुष भारत मां के सच्चे सपूत पंडित ब्रज भूषण मिश्र ग्रामवासी दद्दा जयंती पर विशेष

HIGHLIGHTS

  • ग्रामवासी दद्दा का सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय एवं वंदनीय
  • न तो मैं राज्य की कामना करता हूं, न स्वर्ग, न तो पुनर्जन्म न होने की, मैं करुणा-भाव के साथ केवल गोवध-वर्जन की कामना करता हूं – ग्रामवासी

राकेश शरण मिश्र की कलम से

सोनभद्र। सोन नदी के सुरम्य तट पर कल कल करते सोन के पानी से गुंजायमान भारत मां के सच्चे सपूत महान देश भक्त स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने आपको पूर्ण रूप से समर्पित करने वाले अविभाजित जनपद मिर्जापुर के दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के प्रथम विधायक रहे पंडित ब्रज भूषण मिश्र उर्फ ग्रामवासी की मातृभूमि के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग,

तप और समर्पण की संघर्ष युक्त गाथा की स्मृतियों को संजोने के लिए और जनपद सोनभद्र के लोगो के लिए प्रेरणा श्रोत के रूप में ग्रामवासी दादा की सुपुत्री शुभाषा मिश्रा द्वारा स्थापित ग्रामवासी आश्रम किसी तीर्थस्थान से कम नही लगता। इसी तीर्थ स्थान में आज ग्रामवासी जी की 125 वी जयंती पर उनकी पुत्री शुभाशा जी द्वारा भव्य आयोजन करके उनकी स्मृतियों को संजोने साझा करने का काम किया जाएगा।


ग्रामवासी आश्रम के कण कण  ग्रामवासी दादा के संघर्षमय जीवन की कहानी बयां करते हैं। बस आपको इसे देशभक्ति की भावना से महसूस करने की आवश्यकता है।
जिस प्रकार ग्रामवासी दादा ने अपने दैहिक सुख और स्वार्थ को परे रख कर अपने देश के लिए, अपने वतन के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया,

ठीक उसी प्रकार उनकी पुत्री जानी मानी वायलिन वादक जिन्होंने अपने वायलिन की मधुर झंकार से ना केवल अपने देश में बल्कि विदेशों में भी बेमिसाल ख्याति अर्जित किया, ने अपने पिता ग्रामवासी दादा के प्रेरणादाई जीवन को, उनके संदेशों को, उनके जीवन सिद्धांतो को और उनके जीवन दर्शन के पांच बेमिसाल सूत्रों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपना व्यक्तिगत जीवन पूर्ण रूप से दांव पर लगाकर अपने आपको अपने पिता के लिए समर्पित कर दिया।

काश ऐसी पुत्री हर पिता को मिल जाए तो उस पिता का जीवन जितना रहने पर लोकप्रिय नही था उतना उनके ना रहने पर हो जाता है। आज भदोही जनपद जहां दादा का बचपन युवा हुआ, वहां से लेकर अविभाजित मिर्जापुर अब जनपद सोनभद्र जहां दादा ने अपनी अधेड़ावस्था और अपने जीवन का अंतिम समय बिताया,के जन जन के जबान पर ग्रामवासी दादा के अनुकरणीय जीवन की जीवन गाथा विद्यमान है।


दादा की पुत्री सुभाष मिश्रा ने अभी दो साल पूर्व अपने पिता एवम माता की बहुत सुंदर बोलती प्रतिमा शानदार आयोजन करके ग्रामवासी आश्रम के बीचों बीच मैदान में बहुत ही सुसज्जित तरीके से जनपद के गण मान्य लोगो की उपस्थित में स्थापित की जिससे ग्रामवासी दादा चिरकाल तक जनपद सोनभद्र के लोगो के दिलो में विराजमान रहेंगे।

शुभाषा जी द्वारा प्रति वर्ष अपने पिता ग्रामवासी दादा की जयंती और पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत आयोजन करके ना केवल दादा की स्मृतियों को साझा करती हैं बल्कि जनपद के गण मान्य लोगो की उपस्थित में दादा के जीवन मूल्यों और जीवन आदर्शो को आत्मसात करने के लिए लोगो से अपील भी करती हैं।
वास्तव में ग्रामवासी दादा के पांच सूत्र जो उन्होने समाज को देने का भागीरथी प्रयास किया है अगर  लोग अपने जीवन में अपना ले तो उनका जीवन धन्य होने से कोई नही रोक सकता। ग्रामवासी दादा के पांच सूत्र पहला गो वध बंदी, दूसरा मदिरा बंदी, तीसरा अश्लील प्रदर्शन बंदी, चौथा हिंदी भाषा को प्राथमिकता और पांचवा लाटरी जुआ बंदी। अगर ये पांचों सूत्र आज की युवा पीढ़ी  अपने जीवन में अपना ले तो आज जो समस्या समाज मे सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है वो ना खड़ी होती।


आज देश की ना केवल युवा पीढ़ी बल्कि समाज का सर्वाधिक शिक्षित व्यक्ति वो चाहे किसी क्षेत्र का हो, किसी वर्ग का हो या किसी जाति को हो वो किसी ना किसी नशे की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। आज पूरे देश में सरकार द्वारा शराब और भांग की दुकानों का खुले रूप से बकायदे टेंडर जारी किया जाता है और  करोड़ों का राजस्व देश के लोगो का घर परिवार बर्बाद कर वसूला जाता है जो बहुत ही शर्मनाक है।


आज गो वध में और गो मांस की बिक्री और आयात में अपना देश विशेष स्थान रखता है ऐसा लोगो का कहना है। आज भी देश के कई राज्यों में  बिना किसी डर भय के गो मांस की बिक्री की जाती है जिस पर पूर्ण से पाबंदी होना चाहिए।अश्लील प्रदर्शन आज के समाज का स्टेट्स सिंबल बन चुका है। आधुनिकता और शिक्षित होने का सबसे बड़ा प्रमाण आज अश्लील प्रदर्शन बन चुका हैं।

भारतीय सिनेमा से लेकर सोशल मीडिया तक, फेस बुक वाटसअप पर हर जगह अश्लीलता छाई हुई है और सरकार खामोश है। हिंदी के नाम पर हिंदी दिवस पर बड़े बड़े मंचो से बड़ी बड़ी बाते तो की जाती है पर हकीकत के धरातल पर हिंदी के उत्थान का ईमानदारी का प्रयास दूर दूर तक नजर नहीं आता। जिसे देखो वही अपने बच्चे को मैकाले की शिक्षा पद्धति वाले अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश दिलवाने के लिए परेशान रहता है । आज देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी में ही कार्य किया जाता है और हिंदी में कार्य करने वाला अपमानित किया जाता है।

दादा का अंतिम सूत्र लाटरी जुआ बंदी अगर इस समाज द्वारा अपना लिया गया होता तो आज लाखो परिवार टूटने से, समाप्त होने से बच जाते।पर ऐसा ना हो सका बल्कि राज्य सरकारों द्वारा स्वयं लाटरी जुआ कानूनी रूप से खिलवाया जाने लगा जिसके कारण लाखो परिवार भुखमरी के कगार पर खड़े हों गए।

ग्रामवासी दादा का जीवन दर्शन समाज के लिए अत्यंत अनुकरणीय था, है और रहेगा। आज  सरकार को चाहिए कि ग्रामवासी दादा के जीवन मूल्यों और उनके जीवन दर्शन से संबंधित समस्त सामग्रियों अर्थात उनके लेख, उनकी पुस्तके और उनके द्वारा सन 1923  से प्रकाशित ग्रामवासी पत्रिका के संपादकीय एवम संदेशों को एकत्रित कर उसका अध्ययन करे और ग्रामवासी आश्रम चोपन को जनपद के अन्य पर्यटक स्थलों की तरह  विकसित कर ग्रामवासी दादा के जीवन चरित्र और  समाज के लिए उनके  जीवन संघर्षों की गाथा को संजोते हुए आम जन के अवलोकनार्थ ग्रामवासी संग्रहालय बनाने का कार्य करे जिससे जनपद के लोगो को ज्ञात हो संके कि इस जनपद में भी एक गांधी था जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन सादगी,सरलता,सहजता और सहयोग की भावना से कार्य करते हुए समाज के शोषित,पीड़ित और दबे कुचले लोगो के लिए समर्पित करके अमर हो गया और उसका नाम था पंडित ब्रज भूषण मिश्र उर्फ ग्रामवासी दादा।

ग्रामवासी दादा भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा के सच्चे पोषक थे। साथ ही जहां उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन देश और समाज के लिए समर्पित था वहीं उनका साहित्यिक जीवन भी किसी बड़े साहित्यकार से कम नही था। अपनी तीव्र, निष्पक्ष और निर्भीक लेखन क्षमता से उन्होंने आजादी की लड़ाई में गोरी सरकार के नाक में दम करके उनका जीना मुहाल कर दिया था।

Advertisement

सन 1923 में जब आज की तरह अखबार निकालने के संसाधन मौजूद नही थे उस समय अपनें अकेले के बल पर वो भी अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध बगावत का बिगुल बजाकर ग्रामवासी अखबार निकालना और खुद सायकिल से लोगो को बांटना कोई आसान काम नही था। पत्रकारिता की इससे बड़ी मिसाल आज के दौर के पत्रकारों के लिए और क्या हो सकती है। आज के पेशेवर पत्रकारों को ग्रामवासी दादा की पत्रकारिता पर रिसर्च करना चाहिए कि आखिर कैसे एक आदमी आजादी के पहले के अत्यंत कठिन और मुश्किल दौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में इतना बड़ी मिसाल पेश कर सकता है। बहरहाल ग्रामवासी दादा के जीवन चरित्र के बारे मे जितना लिखा जाए वो कम ही है। मैं ऐसे महान योगी, पथ प्रदर्शक, महा मानव, युगदृष्टा पंडित महेश दत्त मिश्र के पुत्र गोपीगंज में  27 अगस्त  सन 1899   में जन्मे सन 1921 से लेकर देश के आजाद होने तक आजादी की लड़ाई में कई बार जेल की यात्रा कर चुके और आजादी के बाद सन 1952 में अविभाजित मिर्जापुर अब जनपद सोनभद्र के दुद्धी विधान सभा से प्रथम विधायक चुने जाने वाले एवम जीवन पर्यंत अपना सम्पूर्ण जीवन देश और समाज के लिए समर्पित कर देने वाले पंडित ब्रज भूषण मिश्र उर्फ ग्रामवासी दादा जी की आज 125 वी जयंती पर उनके श्री चरणों में बारंबार नमन वंदन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
     ग्रामवासी दादा अमर रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्कॉर्पियो के एक्सीडेंट ने खोला अवैध अंग्रेजी शराब होने का पोल, दूसरे गाड़ी में शिफ्टिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा शराब तस्करों को; 494 बोतले जब्त

HIGHLIGHTS

  • 04 लाख का 494 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद एक्सीडेंट होने के बाद दूसरे गाड़ी में हो रहा था शिप्ट
  • हरियाणा से जा रही थी शराब बिहार रास्ते मे स्कॉर्पियो की एक्सीडेंट होने से दूसरे गाड़ियों में शिफ्ट किया जा रहा था की अचानक पुलिस ने पकड़ लिया

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अनवरत ताबड़तोड़ कार्यवाही की कड़ी में थाना चोपन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर सलखन सूईया चट्टान मोड़ के पास से कुटरचित नंबर प्लेट लगे 02 चार पहिया वाहन (स्कार्पियों वाहन संख्या- JH18D2020 व डस्टर वाहन संख्या JH10BU8350 ) से 494 बोतलों में कुल 354.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

मौके से दो नफर अभियुक्त गण राहुल कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी महजपुरा थाना विक्रम जिला पटना विहार उम्र करीब 38 वर्ष, अमित पुरोहित पुत्र स्व0 आनन्द किशोर निवासी 1एस, 22 प्रतापनगर शापिंग सेन्टर के पीछे अम्बेडकर पार्क के सामने थाना प्रतापनगर जनपद जोधपुर सिटी पश्चिम राजस्थान उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 169/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) B.N.S. 2023 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग हरियाणा करनाल से अंग्रेजी शराब खरीद कर बिहार ले जा रहे थे कि स्कार्पियों वाहन का एक्सीडेन्ट हो गया जिसके कारण हम लोग यही पर रूके थे और शराब को डस्टर वाहन में शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा था तभी पकड़ा गया।

साथी  विजय शर्मा पुत्र स्व0 रामेश्वर शर्मा निवासी महजपुरा थाना विक्रम जिला पटना विहार, शनि यादव पुत्र अज्ञात निवासी पटना विहार भाग गये। हम सभी लोग आपसी मिलीभगत से हरियाणा करनाल से सस्ते दाम में शराब खरीद कर बिहार राज्य में ले जाकर दुगने दामों पर मार्केट में बेचे देते है,

इससे पहले भी हम लोग कई बार ऐसा कर चुके है। स्कार्पियों व डस्टर वाहन के बारे में पूछने पर पकड़े गये दोनो व्यक्तियों ने बताया कि स्कार्पियों वाहन का असली नम्बर BR02PA7387 है जिस पर हम लोग JH18D2020 नम्बर का फर्जी प्लेट लगाकर परिवहन कर रहे थे तथा डस्टर वाहन का असली नम्बर BR01HJ6845 है जिस पर हम लोग JH10BU8350 नम्बर का फर्जी प्लेट लगाकर परिवहन कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

परमहंस पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी, राधा कृष्ण के वेश में सजे बच्चों ने मोहा मन

HIGHLIGHTS

  • परमहंस पब्लिक स्कूल में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
  • बच्चों को भारतीय रीतियों एवं परम्पराओं के प्रति  किया गया जागरुक

सोनभद्र। परमहंस पब्लिक स्कूल, कबरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कृष्ण राधा के वेश भूषा में सजे बच्चों ने वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 

वहीं इस दौरान श्री कृष्ण-  राधा के अभिनय के माध्यम से बच्चों को भारतीय रीतियों एवं परम्पराओं के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण द्वारा बताये गये आदर्शो  तथा प्रेम के मार्ग पर चलकर एक सभ्य समाज के निर्माण की ओर बच्चों को प्रेरित किया गया।

सभी बच्चे हर्षित एवं प्रफुल्लित भाव के साथ अभिनय कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार देव, सागिर खान,अनुराग त्रिपाठी, अमित, चंद्रभान, आदित्य शर्मा, शशि पटेल, राजू विश्वकर्मा, कृष्ण देव, मनीष दुबे, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, पूजा, इंद्रावती मौर्या, निधि सिंह, श्वेता सिंह, शशि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गौ पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • निष्ठा और प्रेम से पशुओं की सेवा करे, नगर में छुट्टा न छोड़े: रूबी प्रसाद
  • नपा अध्यक्ष ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गौशाला में की पूजा अर्चना
  • गौशाला में अग्रसेन परिवार ने किया चारा दान

सोनभद्र। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद की अध्यक्षता में अस्थाई गौ आश्रय स्थल पर गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नपा अध्यक्ष ने गौ पूजा कर पशुओं की सेवा की तो वहीं गौशाला में अग्रसेन परिवार ने निराश्रित गोवंशों के लिए चारा, सब्जी दान किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद में बताया कि प्रमुख सचिव, पशुधन अनुभाग-2. उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में अस्थाई गौआश्रय स्थल पर समारोह पूर्वक गौ-पूजन किया गया है।

वहीं इस अवसर पर दी आर्यन एकेडमी के बच्चों को गौ आश्रय स्थल में लाकर डा० अजय मिश्रा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गो पालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। 

इस दौरान नपा अध्यक्ष ने भी गो-पालन के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए अपील किया कि अपने पालतू पशुओं को निष्ठा और प्रेम के साथ उनकी सेवा करें और गोवंशों को नगरीय क्षेत्र में छुट्टा विचरण करने के लिए न छोड़े।

गौ पूजन कार्यक्रम में प्रतिमाह की तरह इस माह भी अग्रसेन परिवार के अध्यक्ष धर्मराज जैन के नेतृत्व में निराश्रित गोवंशों को लगभग 10 कुन्तल पशु आहार, चूनी, गुड़ का दान किया गया और हरी सब्जियां खिलायी गया।  द्वारा प्रतिमाह गौसेवा का कार्यक्रम गौशाला में किया जाता है इस पुनीत कार्य के लिए अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने साधुवाद दिया।



धर्मराज जैन, उषा अग्रवाल रोशनी अग्रवाल ज्योति मित्तल उषा जैन पिंकी जैन सोनिया जैन चित्र जलन अंजू सांवरिया रितु अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल रूप कुमार जालान विमल अग्रवाल मनोज अग्रवाल अमित जैन, सैलू,संजय जैन पंकज कनोडिया अनुराग जैन आशीष अग्रवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आज जिले के सभी थानों, मंदिरों और घरों में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

HIGHLIGHTS

  • जिला कारागार सहित जनपद सभी थानों, मंदिरों घरों में धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा।
  • कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि रात्रि 8:00 बजे से ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम थाने में शुरू हो जाएगा।

सोनभद्र। आज जिले में बहुत ही धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा। बता दें कि जिला कारागार सहित जनपद सभी थानों, मंदिरों घरों में धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित बांके बिहारी मंदिर, श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने), नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आज रात्रि 12:00 बजे मनाया जाएगा।

बता दे की हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बांके बिहारी मंदिर में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने सभी श्री कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री कृष्ण जन्म उत्सव समारोह में आए और पूर्ण के भागी बने।
वहीं कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि रात्रि 8:00 बजे से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम थाने में शुरू हो जाएगा।

तो वही नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की झांकी मंदिर परिसर में सज रही है और रात 12:00 धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

दुग्धेश्वर मन्दिर समिति के सचिव गोविंद केसरी ने बताया है कि हर वर्ष की भांति इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी भव्यता के साथ सजाई गई है। उन्होंने सभी श्री कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर दिव्य झांकी का दर्शन करें और पुण्य के भागी बने।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दी आर्यंस एकेडमी में श्री कृष्ण के वेश भूषा में सजे बच्चो ने मोहा मन, मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

HIGHLIGHTS

  • दी आर्यंस एकेडमी में बच्चो ने मनाया  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी


सोनभद्र। दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर राबर्ट्सगंज में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे कृष्ण का बाल रूप धारण किए हुए बड़े ही मनमोहक अंदाज में मैया मैं नहीं माखन खायो री, राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,जैसे गीतों को अपनी तोतली आवाज में दोहराते दिखाई दिए।

Advertisement

बच्चे कृष्ण की बाल छवि में कहीं सांवला स्वरूप तो कहीं माखन चुराते हुए,कहीं राधा के संघ हठखेलिया करते हुए या फिर  बांसुरी बजाते हुए दिखाई दिए जो पूरी तरह से मंत्र-मुग्ध कर देता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बच्चों के विभिन्न स्वरूपों को देखकर कृष्ण के बाल लीला का वर्णन भी किया वह सभी बच्चों को वह विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस प्रधानाचार्य  चित्रा जालान ने बताया कि जन्माष्टमी का त्योहार हम सभी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं क्योंकि इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। वही प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालना जी में बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी व बताया कि आज के समय में श्री कृष्ण के उपदेश की हम सभी को बहुत जरूरत है।

Advertisement

उनके उपदेश को हम सभी को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। इस अवसर पर काव्या, स्वेच्छा,तेजस, आभास ,आराध्या, हीरा परवीन, प्राची ,सुहानी, दिव्यांश, रूही, अनुभव, नित्या,उज्जवल, अथर्व, पूजा, प्रथम, आशुतोष आदि बच्चों ने हिस्सा लिया। निशा, पूजा चौरसिया, अपर्णा, रोमा ने कार्यक्रम को सफल बनवाने में बच्चों का पूर्ण सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BJP के जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • BJP के जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन आयोजन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला मे बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, संजीव कुमार गोंड, नन्दलाल जी, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर  किया।

Advertisement

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कि  महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा नामित अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग मे उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।

Advertisement

कार्यशाला कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी व संचालन जिला सदस्यता प्रमुख अशोक कुमार मौर्या ने किया। सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ अभियान ही नही बल्कि सदस्यता संगठन कि आत्मा है।

Advertisement

अभियान के दौरान सर्वग्राही सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी का उद्देश्य लेकर चल रही है अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर, तृतीय चरण 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान के रुप मे चलाया जायेगा 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। महासंपर्क अभियान मे राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय नेता जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घर घर संपर्क करेंगे।

Advertisement

और संगठन कि विचारधारा केन्द्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के बारे मे बतायेंगे। साथ ही उन घरो के सदस्यों को मिस्ड काल के द्वारा सदस्य बनायेंगे। इस दौरान हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क करेगा। आनलाइन मिस्ड काल, नमो एप्प एवं वेबसाइट और आफलाइन तथा क्यूआर कोड के माध्यम से हर बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने है,

इसी के साथ सदस्यता अभियान के दौरान सप्ताह के रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जायेगा क्योकि अटल जी का 100वां जन्मदिन है। समाज के सभी घटक तक पहुंचकर सदस्य बनाना है। एक से दस नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर बनाना है।

कार्यशाला कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल कहा कि संगठन महापर्व सदस्यता अभियान मे जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। उसे पूरी निष्ठा व इमानदारी से निभायें और मेहनत से अभियान को सफल बनाने मे जुट जाये। आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण से स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,

Advertisement

अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, श्रवण सिंह गोंड, शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह,

बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, सोना बच्चा अग्रहरी, नार सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, रुबी गुप्ता, विपिन तिवारी, प्रमिला त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव व बिरहा मुकाबला का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • श्रीकल कृष्ण जन्मोत्सव व बिरहा मुकाबला

सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत शिव मंदिर के पास पड़री(बराईडाड़) विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिवशक्ति सेवा समिति के देखरेख में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव व बिरहा मुकाबला गायक / भोजपुरी फिल्म अभिनेता देवनाथ यादव वाराणसी व गायिका कविता बागी ओबरा सोनभद्र के मध्य रात्रि 8 बजे से होना सुनिश्चित है जिसकी जानकारी जिसमें आप सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाऐ कार्यक्रम की जानकारी कमेटी के संयोजक कृष्ण गोविन्द यादव व अध्यक्ष बृजेश राजा ने दिया/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी दादा जी की 125वीं जयंती समारोह 27 अगस्त को

HIGHLIGHTS

  • सोन नदी के तट पर चोपन स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में होगा आयोजन


सोनभद्र ‌। राष्ट्रभक्त, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकार पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी दादा की 125 वीं जयंती पर सोन नदी के तट पर चोपन स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में कल 27 अगस्त को भव्य जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा ।

Advertisement

उक्त जानकारी पंडित ब्रजभूषण मिश्र कृपाली स्मृति संस्थान लखनऊ की महासचिव एवं ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन की प्रमुख संस्थापिका शुभाशा मिश्रा ने रविवार को दी। उन्होंने बताया है कि आश्रम परिसर में आयोजित जयंती समारोह में जहां एक पत्रकार और एक साहित्यकार को हर वर्ष की भांति  ग्रामवासी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

वहीं ग्रामवासी दादा जी के संस्मरणों पर आधारित एक पुस्तक एवं ग्रामवासी अखबार का बहुरंगी विशेषांक लोकार्पित किया जाएगा। आयोजन समिति की महासचिव एवं आश्रम की संस्थापिका शुभाशा मिश्रा ने यह भी बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड- 2 राज्य एवं सेवा कर सोनभद्र होंगे

Advertisement

तथा कार्यक्रम का संचालन दादा जी के परम स्नेही एवं सोन साहित्य संगम के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र करेंगे। उन्होंने आगे-यह भी जानकारी देते हुए कहा कि उक्त जयंती समारोह में दादा जी के परिजन, ग्रामवासी सेवा आश्रम से जुड़े सम्मानित पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही दादा जी के स्नेही स्वजन बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।

Advertisement

उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि कल 27 अगस्त को 12:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक जयंती एवं पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह को सफल बनावे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें