राबर्ट्सगंज नगर के पंडालो में स्थापित श्री कृष्ण की मूर्ति का हुआ विसर्जन
सोनभद्र। सृष्टि के पालनहार नटवर नंदकिशोर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिनो से जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण भगवान की गाजे- बाजे और डीजे के साथ नगर में भव्य झाकी निकाली गई।
भगवान की मूर्ती को विसर्जन करने के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्री कृष्ण लल्ला के भक्तों के द्वारा डीजे के भक्ति भाव संगीत के बीच, भजन कीर्तन मण्डली आस्था के बीच मानो ब्रज मथुरा सरीखा भक्त नाचते गाते भजन कीर्तन करते देखे गए। नगर में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न तरह के मनोरम झांकियां आकर्षक तरीके से निकाली गई। वहीं झांकियां के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान नगर के उत्तर मोहाल, पूरब मोहाल, धर्मशाला रोड, नई बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई थी।
सोनभद्र। भारत की बेटी अर्पण कनौजिया एशिया पैसिफिक योगासन खेल प्रतियोगिता में देश के लिए दो पदक हासिल किया।कर्नाटक सरकार के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार तथा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लिखित रूप से भारत की ओर से विजयी बच्चों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह वर्धन किया।
Advertisement
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गांव जंगल डूंमरी नंबर वन बुध्द बाजार की की रहने वाली अर्पण कनौजिया पुत्री रवि दुलारे कनौजिया ने कोलंबो श्री लंका में हुए एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और वहां पर दो मेडल हासिल करने में सफल रही एक रजत पदक एक कांस्य पदक |
Advertisement
इस प्रतियोगिता का आयोजन कोलंबो के मैरिनो बीच में( 21 अगस्त से 24 अगस्त) यह आयोजन वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासना स्पोर्ट्स इंटरनेशनल द्वारा किया गया, जिसमें वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासना स्पोर्ट्स के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भदौरिया, कार्यक्रम के टेक्निकल डायरेक्टर राजेश आचार्य, ऑर्गेनाइजिंग सचिव ऋतु रावत व श्रीलंका योगासन खेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष W. L. M. l.Aravinda, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सरकार, लोकनाथ सिंह आदि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Advertisement
अर्पण कनौजिया ने जूनियर वर्ग में प्रतिभाग किया पारंपरिक योगासना में रजत पदक, आर्टिस्टिक सोलो मे कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही |
Advertisement
इस सफलता के पीछे उनके कोच चन्दन की कड़ी मेहनत और माता पिता के सहयोग से यह कीर्तिमान स्थापित किया । इसके पहले भी मिनी ओलंपिक में अर्पण कनौजिया कांस्य पदक हासिल कर चुकी है | लखनऊ पहुंचने पर माला व फूलों के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ |
Advertisement
वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासना स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश के महासचिव विनय कुमार श्रीवास्तव तथा संयुक्त सचिव डॉ.दुर्गेश कुमार ने बधाई देकर उत्साहवर्धन किया |
रिहंद डैम के तेजी से बढ़े जलस्तर के कारण, सात गेट खोलने पड़े हैं।
सोनभद्र। लगातार बारिश के चलते, एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहंद डैम के तेजी से बढ़े जलस्तर के कारण, सात गेट खुल गए है तो ओबरा बांध का भी जलस्तर, अधिकतम निशान को पार कर जाने के कारण पांच गेटों को खोलकर पानी बहाया जा रहा है।
Advertisement
ओबरा डैम और रिहंद डैम स्थित कुल नौ जल विद्युत इकाइयों से पूरी क्षमता से उत्पादन लिए जाने के जरिए पानी छोड़ने के साथ ही, समाचार दिए जाने तक रिहंद और ओबरा जलाशय से कुल 1,21,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का क्रम जारी था।
Advertisement
वर्ष 2016 में हुई मजे की बारिश के चलते 6 सितंबर 2016 को रिहंद डैम का जलस्तर, 872.6 फीट रिकॉर्ड किया गया था और इसके चलते रिहंद के सभी 13 गेट खोलने पड़े थे। उसके बाद से अब तक का जलस्तर अधिकतम 868 फीट तक का रिकॉर्ड किया गया था।
AdvertisementAdvertisement
इस बार बारिश के सीजन में अगस्त माह में हुई अच्छी बारिश के चलते एक बार फिर से रिहंद का जलस्तर अधिकतम जलस्तर के करीब जा पहुंचा है। बुधवार की सुबह बात का जलस्तर 869 फीट को पार करने के साथ ही गेटों के खोलने का सिलसिला शुरू हो गया।
सुबह 8:00 बजे पहला गेट खोला गया। दोपहर होते-होते बांध का जलस्तर 870 फीट पर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ से तेजी से पानी की आवक को देखते हुए रिहंद डैम के दो और गेट खोल दिए गए। शाम पांच बजते-बजते तीन और गेट खोल दिए गए।
Advertisement
समाचार दिए जाने तक जहां रिहंद स्थित सभी छह जल विद्युत इकाइयों से पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन कर पानी छोड़े जाने का कर्मचारी था। वहीं, 13 में से छह गेटों को 10 फीट ऊंचा खोलकर लगभग 70,000 क्यूसेक पानी बहाए जाने का क्रम जारी था।
सोनभद्र। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंर्तगत पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं से संबंधित जनपद स्तरीय लोक नृत्य व भूमिका निर्वहन( रोल प्ले )का आयोजन किया गया ।
Advertisement
दोनों ही विधाओं में राजकीय बालिका इंटर कालेज रॉबर्ट्सगंज की छात्राएं अपना उत्तम प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर काबिज रहीं । जहां मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के रोकथाम पर आधारित लोक नृत्य में कक्षा नवीं की छात्राओं गुड़िया मोदनवाल,लक्ष्मी मोदनवाल,साक्षी पटेल, जया मिश्रा,कल्पना मोदनवाल व आराधना शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Advertisement
तो वहीं पर लड़के और लड़कियों के लिए समान अवसर पर आधारित भूमिका निर्वहन (रोल प्ले) में आयत जहां ने अपने प्रदर्शन से इस ज्वलन्त मुद्दे पर सबका ध्यान आकर्षित किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया । आयोजन का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की वन्दना से हुआ।
Advertisement
निर्णायक मण्डल में अमर सिंह, चन्दा यादव, मुकेश, कालिन्दी यादव एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रीति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वन्दना सिंह के द्वारा अपने उद्दबोधन में बताया गया कि नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले क्षति को रोकने में बच्चों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है और साथ ही साथ यह भी की यदि समाज लड़कों के बराबर ही लड़कियों को अवसर दें तो भारतीय समाज की दशा और दिशा में आमूलचूल बदलाव आ सकता है ।
ठाकुर प्रसाद सिंह साहित्य सम्मान-2024 से नवाजे जायेंगे। उक्त जानकारी आज चयन समिति के सदस्य व माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी
सोनभद्र । साहित्यकार व पत्रकार हेमंत शर्मा, ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024 से नवाजे जायेंगे। उक्त जानकारी आज चयन समिति के सदस्य व माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह और विंध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 अंजलि विक्रम सिंह ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान दी।
Advertisement
पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने बताया कि “यह सम्मान नवम्बर माह में विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹51000/- की राशि भेंट कर अलंकृत किया जायेगा।”
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कहा कि साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की स्मृति में माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित ‘ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान’ प्रत्येक वर्ष किसी वरिष्ठ साहित्यकार को प्रदान किया जाता है।
AdvertisementAdvertisement
उक्त चयन में चीफ ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रो0 पुष्पेश पन्त (जेएनयू), प्रो0 कैलाश नारायण तिवारी (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रख्यात आलोचक प्रो0 रामसुधार सिंह एवं प्रसिद्ध ललित निबन्धकार डॉ0 उमेश प्रसाद सिंह शामिल रहे।
Advertisement
विन्ध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 अंजलि विक्रम सिंह ने बताया कि “हेमंत शर्मा वर्तमान समय के विलक्षण निबन्धकार है। संवेदना सूचना और सम्प्रेषण के धरातल पर उनकी भाषा अद्भुत है। उनके निबन्ध भारतेन्दु युगीन निबन्ध परम्परा की ताजगी और सादगी से सम्पन्न है।
Advertisement
वे इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार है। अंत में उन्होंने सम्मान के लिए चयनित होने पर हेमंत शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक सितंबर को जिले के दौरे पर आने की संभावना है।
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक सितंबर को जिले के दौरे पर आने की संभावना है। हालांकि अभी अधिकृत कार्यक्रम तो नहीं आया है लेकिन लखनऊ से संकेत मिलते ही जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
Advertisement
इस दौरान वह संत कीनाराम पीजी कॉलेज परिसर में संत कीनाराम की प्रतिमा का अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को डीएम डॉ0 बी0एन0सिंह-एसपी डॉ0 यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संत कीनाराम पीजी कॉलेज परिसर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
AdvertisementAdvertisement
हेलीपैड, पार्किंग, सभास्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा पहलुओं पर छानबीन की। वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 गोपाल सिंह से मिलकर पूरे प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी ली और परिसर में हैलीपेड के निर्माण, वाहनों की पार्किंग, वीआईपी दीर्घा और सुरक्षा प्रबंध के बारे में जाना।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को उरमौरा से कॉलेज तक आने वाली सड़क को दुरुस्त करने का निर्देश दिया साथ ही राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल लोढ़ी को रंग-रोगन कर बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ सौरभ गंगवार, एसडीएम प्रमोद तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
तीन माह बाद ही कम होगा पानी, राशन ले जाना भी हो गया बंद
सन्तोष दयाल म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक के ग्राम पंचायत गड़िया और टोला तेनहुनिया के बीच नाले में 5 फिट रिहंद जलाशय का पानी भर जाने से परहिया,अगरिया और गोड़ बस्ती के दर्जनों छात्र छात्राओं का जूनियर और प्राइमरी स्कूल जाना बंद हो गया है।
Advertisement
और छात्र शिक्षण कार्य से वंचित हो गए है ,साथ ही गांव के कोटे के राशन दुकान पर जाना भी बंद हो गया है जिससे छात्र छात्राएं पढ़ाई बाधित होने को लेकर चिंतित है।ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, समाजसेवी मनीष यादव सुरेंद्र, राम पति ,विजय, आशीष यादव,नागेंद्र, भगवान सिंह गोंड, राजेंद्र बैगा,
Advertisement
रामा,लक्ष्मण,अवधेश आदि ने बताया कि नाले पर पुलिया बनाने की मांग वर्षो से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है अब तीन महीने बाद ही पानी कम होगा तो छात्र स्कूल जा सकेंगे।ग्रामीण राशन लाने भी नही जा पाएंगे। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए उपरोक्त ग्रामीणों ने तात्कालिक व्यवस्था कराने की मांग की है जिससे छात्र स्कूल जा सके।
Advertisement
ग्राम प्रधान ने बताया कि जिला प्रशासन लकड़ी की पुलिया या मोटा पाइप नाले पर डाल कर रास्ता बना दे तो भी छात्रों का स्कूल जाना आना हो सकेगा।ग्रामीणों ने कहा है कि छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न सड़कों की मरम्मत और सड़क के किनारे लाईट लगाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को किया गया निर्देशित
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा माह सम्बन्धी समन्वय बैठक की, बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सड़कों की मरम्मत और सड़कों के किनारे साईनेज बोर्ड लगाने, सड़कों की मरम्मत,
गड्ढा मुक्ति, साइनेज बोर्ड दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की सड़कों पर किये जाने वाले कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि पी०डब्ल्यू०डी० निर्माण खण्डों द्वारा सड़कों की मरम्मत आदि कार्यों में शिथिलता न बरती जाये,
उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा प्रतिनिधि से मारकुण्डी घाटी के नीचे सड़क पर रोड लाईट लगाने व स्पिड ब्रेकर पर कैट आई, रेडियम टेप लगाने आदि के कार्यों के प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जिस पर ईलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो, वहीं पर ले जाया जाये,
जिससे कि समय रहते घायल व्यक्ति को बेहतर ईलाज मिल सके और उसका जीवन सुरक्षित हो सके, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनायी जाये और सम्बन्धित थाने पर इसके सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध करायी जाये, ए०आर०टी०ओ० को निर्देशित करते हुए कहा कि गाड़ियों का फिटनेस की जॉच समय- समय पर की जाये और ड्राइवरों के आँखों की जॉच हेतु कैम्प लगवाया जाये।
उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों पर लगायी गई लाईटों का एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाये, जगह- जगह पर एम्बुलेंस के नम्बर लगाया जाये, कम उम्र के बच्चें अगर बिना लाईसेंस व कम उम्र के बच्चें बाईक, स्कूटी चलाते पाये जाते हैं, उचित कार्यवाही की जाये।
पुलिस कार्यालय पर मासिक समन्वय गोष्ठी का हुआ आयोजन
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरुप आज पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय में जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ मासिक समन्वय गोष्ठी आयोजित कर उनसे विभिन्न बातों पर विचार- विमर्श किया गया। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार, अवध नरायण यादव जनप्रतिनिधि विधायक दुद्धी, विकास मिश्रा जनप्रतिनिधि विधायक रॉबर्ट्सगंज उपस्थित रहे
सोनभद्र। धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराया गया। बतादें कि योग के प्रचार प्रसार के लिए धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा पूरे प्रदेश भर में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखण्ड,मध्यप्रदेश, दिल्ली,पश्चिम बंगाल, मुंबई ,राजस्थान से देशभर से कुल 779 बच्चों ने हिस्सा लिया | इस प्रतियोगिता में 05 -15 उम्र, 16 – 28 उम्र, 29 – 40 उम्र तक के सभी बच्चे,पुरुष और महिला वर्ग के लोगो ने प्रतिभाग किया |
धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान की संस्थापक सदस्य अनामिका अग्निहोत्री,स्नेहा दिनेश तिवारी,गरिमा पाठक एवं पल्लवी सोमनाथ ने कहा कि धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो मे योग जनजागृति फैलाने के साथ उत्तम स्वास्थ के लिए सूर्य नमस्कार क्रिया को सम्पूर्ण योग बताया है, सिर्फ 12 सूर्य नमस्कार आसन करने मात्र से पूरा शरीर स्वस्थ्य रहता है , इसलिए संस्थान ने इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया ।
इस प्रतियोगिता में सभी 05 से 15 उम्र के बच्चों में प्रथम स्थान कोमल उत्तर प्रदेश, द्वितीय स्थान रानी चौहान झारखण्ड, तीसरा स्थान डिवीत सक्सेना उत्तर प्रदेश, चौथा स्थान कार्तिक कुमार उत्तर प्रदेश, पाँचवा स्थान अध्ययन छत्तीसगढ़ को मिला।
इसी क्रम में सभी 16 से 28 उम्र के पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान राहुल बजाज हरिद्वार उत्तराखंड, द्वितीय स्थान सीमा बिस्वास उत्तर प्रदेश, तीसरा स्थान आणव शाह ऋषिकेश उत्तराखंड, चौथा स्थान धारवी तिवारी हरिद्वार उत्तराखंड, पांचवा स्थान देबोजीत बिस्वास झारखण्ड ने जीता |
इसी क्रम में 29 से 40 वर्ग के सभी पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान आरती कुमारी छत्तीसगढ़, द्वितीय स्थान गणेश उत्तर प्रदेश, तीसरा स्थान ऋतू कुमारी झारखण्ड, चौथा स्थान रौनीता बनर्जी उत्तर प्रदेश, पांचवी स्थान राहुल दास उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किया।
धन्वंतरी पंतजलि योग संस्थान की तरफ से ~ प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को गोल्ड मैडल + सर्टिफिकेट+ टी शर्ट और कैश प्राइज के रूप में + Rs. 2100/- + स्मृति चिन्ह,
द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सिल्वर मैडल + सर्टिफिकेट+ टी शर्ट और कैश प्राइज के रूप में + Rs.1500/- + स्मृति चिन्ह,
सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में निर्णायक समिति के रूप में बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान सह ट्रस्त्री विनय श्रीवास्तव ने सम्पूर्ण योगदान से कार्यक्रम सफल हुया |
निर्णायक समिति की सूची में – स्नेहा दिनेश तिवारी , मुंबई,अनामिका अग्निहोत्री , फ़िजी , आयरलैंड ,पल्लवी सोमनाथ , महाराष्ट्र,प्रतिमा मौर्य ,उत्तर प्रदेश,आकृति पोखरियाल, उत्तराखंड,अंजलि सिंह,श्रीनगर,पूजा पांडेय , दिल्ली – उत्तर प्रदेश,गौरव भारद्वाज,
तीसरा स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ब्राउनज़ मैडल + सर्टिफिकेट+ टी शर्ट और कैश प्राइज के रूप में + Rs.1000/- + स्मृति चिन्ह,
चौथा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट + सर्टिफिकेट + Rs.500/- नगद धनराशि,
पांचवा स्थान प्राप्त काटने वाले को टी -शर्ट + सर्टिफिकेट + Rs.500/- नगद धनराशि दिया गया |
शाहजहांपुर ,उत्तर प्रदेश,आयुष बंसल , उत्तर प्रदेश,विजय यादव , उत्तर प्रदेश,सन्दीप मदेशिया , उत्तर प्रदेश, वर्णिका आर्य , उत्तर प्रदेश के समस्त संस्थान के लोगो ने उक्त प्रतियोगिता में सम्पूर्ण समपर्ण से राष्ट्रहित में यह भव्य कार्यक्रम का आयोजन में सहयोग दिया ।