पाक्सो एक्ट के दोषी नार सिंह पटेल को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • एक लाख 500 रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े छह वर्ष पूर्व 4 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला


सोनभद्र।  साढ़े छह वर्ष पूर्व 4 वर्षीय नाबालिग  लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी नार सिंह पटेल को उम्रकैद एवं  एक लाख 500 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि  उसकी 4 वर्षीय नाबालिग बेटी  को  13 मार्च 2018 की शाम 4 बजे जब वह खेल रही थी तभी रास्ते में नार सिंह पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल निवासी ऊंची खुर्द , थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर ले गया और घर पर कोई नहीं था

Advertisement

जिसकी वजह से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी रोने लगी तो उसे छोड़ दिया। बेटी घर आकर अपनी मां से घटना की सारी बात बताई।  जब शाम को अंधेरा होने पर खेत से काम करके घर आया तो पत्नी ने सारी बात बताई।

Advertisement

उसके बाद भतीजे के मोबाइल से 100 नम्बर पुलिस को फोन से सूचना दिया। उसके बाद पुलिस ने बलात्कार  और पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।

Advertisement

दौरान विवेचना विवेचक ने बयान लेने के बाद  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी नार सिंह पटेल को उम्रकैद एवं एक लाख 500 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासीयों ने वन संसोधन अधिनियम 2023 के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में किया धरना-प्रदर्शन

विनय श्रीवास्तव


सोनभद्र। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया। देश में आदिवासियों के विरोध में वन संशोधन अधिनियम 2023 लागू करके आदिवासियों को

Advertisement

बड़े पैमाने पर बेदखल करने एवं विकास के नाम पर आदिवासियों का जल जंगल मकान और जमीन के मालिकाना हक एवं अधिकार से वंचित करने के विरोध में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले धरना , प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया।

Advertisement

ज्ञापन के माध्यम से संसद द्वारा असंवैधानिक कानूनों पर तत्काल रोक लगा कर सवैधनिक कानून व्यवस्था के अनुसार अधिकार सुरक्षित संरक्षित करने की मांग किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर्ता भगवानदास गौड़ जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद द्वारा किया गया।



Advertisement

वही जय सरदार भीम सेना के अध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने कहा कि आदिवासियों का जल जंगल जमीन का अधिकार हैं। उनका अधिकार छीना जा रहा है प्रकृति के संरक्षक आदिवासी ही हैं जिसमें कि देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश में अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिसको कतई बर्दाश्त करने की योग्य नहीं है

Advertisement

और पांचवी छठवीं सूची वर्तमान सदन में लागू किया जाए नहीं तो आने वाले समय पर आंदोलन बृहद रूप प्रदर्शन करेगा। हमारे अधिकारों का हनन किया जा रहा है आदिवासियों के संविधान को 2023 में वर्तमान सरकार ने बदल दिया है जिसको लेकर हम लोग आहत हैं हम वर्तमान सरकार से मांग करते हैं कि हमारा पूर्ण अधिकार जो पहले से लागू था उसे ही लागू किया जाए

Advertisement

बतादें कि2023 में जो संविधान संशोधन करके गलत कानून पास किया गया जिसे देश के सारे आदिवासी समाज देशभर में विरोध कर रहे हैं हमारे पूर्वजों द्वारा जिस जमीन पर पट्टा था उसे पट्टे को वर्तमान सरकार ने आधे से अधिक लोगों का खत्म कर दिया है

Advertisement

जो की आज आदिवासियों के पास रहने तक की जगह नहीं बची हम आदिवासी जन अपने अधिकार की मांग करते हैं अगर हमारा अधिकार नहीं मिला तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी इस सरकार की होगी प्रशासन की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लड्डू गोपाल की धूमधाम के साथ मनाई गई छठी, सोढ़ के लड्डू का लगा भोग

HIGHLIGHTS

  • भगवान श्री कृष्ण की छठी पर सोढ़ के लड्डू का लगा भोग, हुआ भंडारे का आयोजन

सोनभद्र। श्रीकृष्ण भगवान की छठी के अवसर पर शनिवार की देर शाम नगर के रामलीला मैदान में स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण भगवान को भक्तों द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।
इसके पूर्व मंदिर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा राधा कृष्ण की दिव्य आरती की गई इसके पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, मनोज जलान, चंदन, हर्ष केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

नगर के दूसरे ओर श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने भगवान लड्डू गोपाल को सोढ़ के लड्डू का भोग लगाया और इसके पश्यात भव्य भण्डारे एवं भक्ति भजन, गीत संगीत का आयोजन हुआ।
वहीं भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

इस अवसर पर छठी की परंपरा की विशेषता बताते हुए पुजारी राज कुमार पांडेय ने बताया सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार, छठी के दिन षष्ठी देवी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। बच्चे की रक्षक के लिए छठी मनाई जाती है।
उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठवें दिन भगवान लड्डू गोपाल को 56 भोग व सोढ़ के लड्डू का भोग लगाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

Advertisement

इस अवसर पर शशिकांत चौबे, संतोष चतुर्वेदी, दादे चौबे, शिवपूजन दुबे, राजा, राहुल केसरी,सनी मोदनवाल, अभिषेक जैसवाल, सचिन, शिवा पाण्डेय, आशुतोष मोदनवाल,केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, अवधेश, सोनू जैसवाल, रमन मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्थानान्तरित शिक्षकों की कार्यमुक्ति का आदेश देने पर मूल संघ ने महानिदेशक का जताया आभार

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने इस शैक्षिक सत्र में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्थानान्तरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्य मुक्त करने का आदेश निर्गत करने पर स्कूल महानिदेशक कंचन वर्मा का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन स्थानान्तरण हो जाने के बावजूद भी आकांक्षी जनपदों और विकास-खण्डों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतिस्थानी के प्रतिबन्ध के कारण कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा था जिसके कारण उनमें बहुत आक्रोश और बेचैनी थी। संगठन ने अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में महानिदेशक को पत्र लिखकर इस पर समुचित कार्रवाई करने की माॅंग की थी। मूल संघ की माॅंग को स्वीकार किए जाने से सम्बन्धित शिक्षकों और शिक्षिकाओं में खुशी का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा पोस्ट ऑफिस आधार केंद्र पर सरकारी नियम से ज्यादा लिया जा रहा शुल्क पंजीकरण संसोधन 100 फिक्स

HIGHLIGHTS

  • पोस्ट ऑफिस विभाग से दोषियों पर कार्यवाही की मांग



सोनभद्र। इण्डिया पोस्ट ऑफिस द्वारा आधार बनवाने व संसोधन के लिए ओबरा पोस्ट ऑफिस कार्यालय में आधार सेन्टर खुलवाया गया है।परन्तु इस आधार केंद्र पर भारत सरकार आधार डिपार्टमेंट के गाइडलाइन की धज्जियां पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी/ऑपरेटर द्वारा खुलेआम उड़ाया जा रहा हैं और नया आधार निःशुल्क की जगह 100 रुपया मनमानी अवैध वसूली के साथ आधार बनाना शुरू कर दिया गया

Advertisement

व कोई भी जानकारी अपडेट में भी 100 रुपया लिया जा रहा हैं जो पूर्ण रूप से नियमों के विपरीत हैं।वहीं आधार बनवाने व संसोधन के लिए आये ग्रामीणों द्वारा कहा गया की आधार सेंटर के ऑपरेटर सरकार के द्वारा तय शुल्क से अधिक वसूली कर बच्चों संग अभिभावकों का भी शोषण कर रहे हैं।

Advertisement

उनलोंगों का कहना है कि आधार अपडेट कराने अथवा न्यु आधार बनवाने पर कर्मचारी/ऑपरेटर के द्वारा प्रति आधार चार्ज के रूप मे 100 रुपया लिया जा रहा हैं जबकि सरकार के द्वारा आधार अपडेट करने व नया एनरोलमेंट करने का शुल्क तय किया गया है जो की रेट लिस्ट कही भी पोस्ट ऑफिस कार्यालय पर कही प्रदर्शित नहीं हैं।आधार पंजीकरण व संसोधन स्लिप का निचे का हिस्सा भी फाड़ कर रख लिया जा रहा है 

Advertisement

जिसमे की स्पष्ट होता है ग्राहक को कितना पैसा देना है इनके द्वारा कोई भी रजिस्टर नहीं मेंटेन किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में जनता की सूचना पर पहुचे भाजपा नेता मनीष विश्वकर्मा द्वारा सोनभद्र पुलिस व पोस्ट ऑफिस विभाग को सूचना दिया गया और यह मांग किया गया की आधार केंद्र पर शासन के मंशा के विपरीत धन लिया जा रहा है

Advertisement

जो पूर्ण रूप से गलत है आधार पंजीयन करने पर 100 रुपया अन्य कोई भी जानकारी अपडेट करने पर 100 रुपया लिया जा रहा है जबकी बायोमैट्रिक अपडेट का 100 रुपया नियम है।आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जनता अपना आधार बनावाने के लिए दूर दराज से आकर अपना दैनिक मजदूरी नुकसान करके अपने बच्चों का आधार अपडेट व संसोधन करवाने आ रहे है लेकिन सरकार के कर्मचारी ही अगर इस तरह करेंगे तो समाज में क्या सन्देश जायेगा।

Advertisement

शासन प्रशासन को जनता के इस आधार के विकट समस्या को संज्ञान में लेकर ग्राम पंचायत स्तर व गांव गांव सरकार की योजना पहुंचाने वाले जन सेवा केंद्र पर आधार सुविधा को संचालित करने से जनता को सहूलियत होगा

Advertisement

और गरीब आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की तमाम योजनायें जैसे किसान सम्मान निधि,छात्रवृति,आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड,फैमिली आईडी कार्ड,पीएम आवास,आधार पैन लिंक,पीएम स्वनिधि योजना,विद्यालय में प्रवेश व अन्य सैंकडों योजनाओं में लाभ लेने में आसानी होंगी…

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फ्री मेडिकल व ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन

अजीत कुमार सिंह


सोनभद्र। ओबरा किड्स केयर इंग्लिश स्कूल एवं इनर व्हील क्लब के संयुक्त प्रयास से शनिवार को एक फ्री मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन कैम्प एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ दीपक कुमार सिंह द्वारा की गई,

Advertisement
Advertisement

जिन्होंने इस पहल की सराहना की और समाज सेवा के क्षेत्र में स्कूल और क्लब के योगदान की प्रशंसा की। इस कैंप में विशेषज्ञ डॉ विनोद सिंह के के, डॉ अमित श्रीवास्तव द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई, कैंसर स्क्रीनिंग, PFT लक्स की जांच आदि की जांच की गई। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।ब्लड डोनेशन कैम्प में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Advertisement

इस रक्तदान से प्राप्त रक्त को स्वामी हरसरकारानंद जी ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर नवादा सुंदरपुर वाराणसी को सौप जाएगा , ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सत्यपाल सिंह तनेजा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अमरदीप सिंह, इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा जसकीर्ति तनेजा किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के सभी सम्मानित अध्यापक एवं अध्यापिकाएं और अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Advertisement

उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।किड्स केयर इंग्लिश स्कूल एवं इनर व्हील क्लब इस प्रकार के समाजसेवा के कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में सड़क पर बने गढ्ढे में भरे पानी में बैठकर ग्रामिणों ने किया प्रदर्शन, सड़क निर्माण न होने से भारी आक्रोश

अजीत कुमार सिंह

सोनभद्र। जिले के चोपन विकासखंड के पटवध बसकटवा कुरुहूल सम्पर्क मार्ग पर रहवासियों ने आज जमकर प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक सड़क जाम किया और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बड़े बड़े गढ्ढे में भरे पानी में बैठकर सड़क जाम कर दिया।

Advertisement

बता दें कि चोपन विकासखंड के स्टेट हाइवे शक्तिनगर वाराणसी से कुरुहूल, करगरा सहित दर्जनों गांवों में जाने की मुख्य मार्ग अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रहा हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के इस सड़क के दोनों तरफ विकास खण्ड चोपन क्षेत्र पंचायत एव जिला पंचायत के निधि से नाली का निर्माण हुआ है

Advertisement

लेकिन सड़क का पानी नाली में न जाकर सड़क पर ही जमाव हो जाता हैं। मजे की बात यह हैं कि नाली का पानी भी सड़क पर ही बहता रहता हैं। जिससे आने जाने वालों से लेकर रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement

कुल मिलाकर पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत एव क्षेत्र पंचायत के भृष्टाचार का दंश आम जनता, स्थानीय रहवासियों के साथ राहगीर, स्कूली बच्चे झेल रहे हैं। चोपन बसकटवा कुरुहूल सम्पर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने आज सड़क पर बने गद्दे में भरे पानी में बैठकर सड़क जाम कर दिया। और जमकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए डीएम से जल्द सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग किया।

Advertisement
Advertisement




जिला पंचायत सदस्य एव सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह गोड़ ने कहा कि सरकार अविलंब ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करे एव जेई को सस्पेंड कर जल्द इस सड़क का निमार्ण शुरु कराया जाए। हम लोगों को इस गंदगी और महामारी से निजात दिलाया जाए । सड़क पर जलजमाव से  दो मकान गिरने के कगार पर है। सरकार का दावा था कि प्रदेश में गढ्ढा मुक्त होंगी सड़क पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारीयों के ऊपर सरकार के आदेश का कोई असर नही होता यहां कई वर्षो से अधिकारी टिके है जो निरंकुश हो गए हैं।

Advertisement
Advertisement



वहीं स्थानीय नेता आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आए दिन लोग पानी मे गिरकर चुटुहिल हो रहे है। मरीजो को हॉस्पिटल ले जाने में भी दिक्कत हो रही हैं। सरकार ठेकेदार एव जेई पर अंकुश लगा दे तो भ्रष्टाचार की मार आम जनजीवन को नही भुगताना पड़ेगा। सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जमे पानी मे बैठकर सड़क जाम कर अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा सोनभद्र की बोर्ड में पास हुआ 60 करोड़ का बजट

HIGHLIGHTS

  • नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 60 करोड़ का बजट हुआ पास, शेल्टर होम में ठहरने वालो का लगेगा शुल्क
  • सीमा विस्तार वाले गांवो के सरकारी जमीन व तालाब तहसील प्रशासन करे हस्तान्तरित


सोनभद्र। जिले कि एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के बोर्ड की बैठक शनिवार को  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव व सभी सभासदो की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

Advertisement

बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट लगभग 60 करोड़ का बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। बैठक में सभी वार्डों के सदस्यगण द्वारा अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों/जनहित के कार्यों पर चर्चा की गयी जिनके उचित निराकरण हेतु बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी।

Advertisement

इसके अतिरिक्त बोर्ड ने नगर के प्रमुख स्थलों पर इण्टरलाकिंग, यात्री शेड की व्यवस्था, फ्लाईओवर के नीचे सुन्दरीकरण कार्य, रेस्टोरेन्टों, माल, बड़े होटलों से यूजर चार्ज की दर बढ़ाने, शेल्टर होम में ठहरने वालों से यूजर चार्ज लेने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके अतिरिक्त पशु पालकों द्वारा अपने पालतू गौवंशों को नगर में छुट्टा विचरण करते हुये पकड़े जाने पर उनके अर्थदण्ड तथा दैनिक खुराकी की वसूली की धनराशि की पूर्व से निर्धारित दरों को बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से बढ़ाने के लिये प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

Advertisement

नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सीमा विस्तार के बाद सीमा में सम्मिलित ग्रामों में स्थित सरकारी जमीने, तालाबों आदि का हस्तान्तरण तहसील द्वारा अब तक नगर पालिका को उपलब्ध न कराने पर बोर्ड द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के लिये अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गुणवत्ता के साथ हो निर्माण कार्य- ब्लॉक प्रमुख

HIGHLIGHTS

  • गुणवत्ता के साथ हो निर्माण कार्य- ब्लॉक प्रमुख
    म्योरपुर

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रनटोला स्थित कंपोजित विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने शनिवार को निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्थान के जिमेदारों से कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है इसके निर्माण में गुणवत्ता के साथ  कोई खेलवाड़ नही होना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने ने कहा कि रन टोला विद्यालय शिक्षण कार्य को लेकर हमेशा अव्वल रहा है। यहां के अभिभावक भी जागरूक है। उन्होंने आह्वान किया कि अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजे और घर पर भी उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करे।

Advertisement

शिक्षक समय पर नहीं आते हो  तो उसने सवाल करे।और नही मानते है तो अधिकारियों को जानकारी दे।यह सब करना आप की जिमेवारी और कर्तव्य है।बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज शिक्षित और संस्कारी होगा।मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक मीटर रीडिंग व निधि का काम सही से न होने को लेकर हुए नाराज

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक ने बिजली विभाग के निरीक्षण में मीटर रीडिंग व निधि का काम सही समय पर न होने को लेकर हुए नाराज

राबर्टसगंज, सोनभद्र। शुक्रवार को सदर विधायक ने नगर स्थित बिजली विभाग का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि मीटर की समस्या से अधिक बिल आने की समस्याओ का जाच कर समाधान तत्काल किया जाए,व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

सभी अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की नियमित निगरानी करें और किसी भी समस्या का समाधान तुरंत करें। सदर विधायक ने कहा कि बिजली संबंधित अगर कोई समस्या है तो शुक्रवार को विधानसभा कार्यालय पर लिखित पत्र के साथ मिल सकते हैं जिससे कि उसकी समस्या का हल हो सके।
रॉबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सीयन व एसी को अवगत

Advertisement

कराया गया कि किसी भी दसा में उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाय। विधायक के साथ विकाश चौबे प्रतिनिधि,चन्दन केसरी,धीरज केसरी समेत अन्य लोग साथ मे रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें