हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है देव दीवाली का पर्व- पं. राजकुमार पाण्डेय

• भगवान शिव ने आज के ही दिन किया था  त्रिपुरासुर का वध

सोनभद्र। श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर के पुजारी पंडित राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि देव दीवाली का त्योहार हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे लोग हर साल बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। मुख्य रूप से यह पर्व उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनाया जाता है। जो पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है।

Advertisement

क्यों मनाई जाती है देव दीवाली? (Dev Deepawali Kyu Manate Hai?)
सनातन धर्म में देव दीवाली को बेहद शुभ माना जाता है। इसे मनाने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। एक समय की बात है त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने देवताओं के सभी अधिकार को उनसे छीनकर स्वर्गलोक पर अपना अधिकार कर लिया था, जिससे परेशान होकर सभी देवता महादेव के पास पहुंचे और उनसे मदद मांगी। तब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर (Tripurasura Rakshash) का वध कर उसके आंतक से सभी को मुक्ति दिलाई।

Advertisement

इससे सभी देवगण प्रसन्नता से भर उठें और भगवान शिव के धाम काशी में जाकर गंगा किनारे दीप प्रज्जवलित किया। यह उत्सव पूरी रात चला। ऐसा माना जाता है कि तभी से देव दीपावली (Dev Deepawali) की शुरुआत हुई।

Advertisement

देव दीवाली का धार्मिक महत्व (Dev Deepawali 2024 Significance)
देव दीवाली (Dev Deepawali Celebration Date) हिंदुओं के सबसे प्रमुख्य त्योहारों में से एक है, जो दीवाली की तरह महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और सभी भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं।

Advertisement



प्रकाश के इस त्योहार को मनाने के लिए भक्त विशेष रूप से वाराणसी में गंगा घाटों पर जाते हैं। साथ ही लोग विभिन्न पूजा अनुष्ठान का पालन करते हैं और मंदिरों में दीपदान भी करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

देव दीपावली पर मायुमं ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, राम सरोवर तालाब पर हजारों दीपक जलाए गए

HIGHLIGHTS

  • राम सरोवर तालाब पर सैकड़ो दीपक जलाए गए

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र तथा मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के शुभ अवसर पर रामसरोवर जलाशय पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

Advertisement

जिसका शुभारंभ मंच के संरक्षक विजय कनोडिया द्वारा किया गया| इस अवसर शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि राम सरोवर तालाब पर दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे मंच द्वारा ही किया गया था जो कि अब और भी ज्यादा भव्य रूप ले रहा है|

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शाखा सदस्य ऋतिक अग्रवाल, पंकज कनोडिया, राकेश जालान, रमेश गोयल,

Advertisement

रवि अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, महामंत्री रितु जालान, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, अर्चना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुनीता सर्राफ, पूनम खेतान, रिंकी जालान, खुशबू खेतान, श्रेया श्री बांका सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दलित महिलाओं की बेरहमी से पिटाई करने वाले दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दर्ज होगी FIR

HIGHLIGHTS

  • दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर
  • कोर्ट ने दिया रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर संबंधित पुलिस अधिकारी से विवेचना कराने का आदेश
  • चार माह पूर्व रौप घसिया बस्ती में दलित महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने, शिकायत करने पर इनकाउंटर करने की धमकी का मामला

सोनभद्र। चार माह पूर्व रौप घसिया बस्ती में  दलित महिलाओं की बेरहमी से पिटाई करने, जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने, घर में घुसकर तोड़फोड़ कर सामान नष्ट करने, नगदी रुपया लूटने, शिकायत करने पर इनकाउंटर करने की धमकी दिए जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए

Advertisement

तत्कालीन चुर्क चौकी इंचार्ज/ एसआई  कमल नयन दुबे समेत आठ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधिकारी से विवेचना कराने का आदेश दिया है। उक्त आदेश मुनिया पत्नी कुमार घसिया निवासी रौप घसिया बस्ती, थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र द्वारा अधिवक्ता रोशन लाल यादव के जरिए दाखिल धारा 175(3) बीएनएसएस प्रार्थना पत्र पर दिया है।

Advertisement

दलित महिला ने आरोप लगाया है कि 12/13 जुलाई की रात 2 बजे तत्कालीन चुर्क चौकी इंचार्ज / एसआई कमल नयन दुबे और 7 की संख्या में पुलिसकर्मी बर्दी में अचानक घसिया आदिवासी बस्ती में लाठी लेकर घुस आए और घर के अंदर सोते समय  घसीटते हुए बाहर लाकर लाठी से पीटने लगे।

Advertisement

चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने आई करीब आधा दर्जन दलित महिलाओं को भी बेरहमी से पिटाई की और उनके साथ छेड़छाड़ भी किया। इतना ही नहीं करीब एक दर्जन महिलाओं के घरों में घुसकर लाठी से पीटकर सामान भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा लड़की के शादी का 10 हजार रुपया भी आलमारी तोड़कर पुलिसवाले निकाल ले गए।

Advertisement

दरोगा कमल नयन दुबे और पुलिसकर्मियों ने जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया। जाते समय यह धमकी दिया कि अगर कहीं शिकायत किया तो इनकाउंटर कर दिया जाएगा।

Advertisement

घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में देने जाने पर वहां से भगा दिया गया और घायलों का दवा इलाज भी नहीं कराया। 19 जुलाई को घायल महिलाओं ने अपना दवा इलाज कराया।

Advertisement

20 जुलाई को रजिस्टर्ड डाक से एसपी सोनभद्र को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। कोई कार्रवाई न होने पर 26 जुलाई को न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संज्ञेय व गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए उपरोक्त आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सी0एम0 डैशबोर्ड की बैठक में कई अधिकारी मिले अनुपस्थित, DM ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सी0एम0 डैशबोर्ड की बैठक में अनुपस्थित व रुचि न रखने वाले अधिकारियो को डीएम ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश।
  • शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा


सोनभद्र। गुरुवार को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी,

Advertisement

सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित डी0एफ0ओ0 रेनूकूट, डी0एफ0ओ0 ओबरा, डी0एफ0ओ0 कैमूर वन्य जीव बिहार, आर0ओ0 प्रदूषण नियंत्रण, भू-गर्भ वैज्ञानिक, उप श्रमायुक्त पिपरी को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये निस्तारण में लापरवही बरतने वाली अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी किया जाये।

Advertisement

धान व खाद के वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये और समय समय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया जाये और निरीक्षण आख्या से अवगत कराया जाय, इस दौरान उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद स्तरीय के दौरान तहसील परिसर में वृद्धा,

Advertisement

विधवा पेंशन, दिव्यांग पेशन व आयुषमान कार्ड से सम्बन्धित कैम्प तहसील परिसर में लगाया जाये और मौके पर ही लोगों को पेंशन का फार्म आदि भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को को गड्ढा मुक्त की सूची उपलब्ध करायी गयी है जनपद स्तरीय अधिकारीयों की टीम बनाकर गड्ढा मुक्त सड़को की जाॅच करा ली जाये,

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित क्रय केन्द्रों व एक कोरोड़ से अधिक लागत की निर्माण कार्य की परियोजनाओं का निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों के टीम के माध्यम से करा लिया जायें। इस दौरान शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की,

Advertisement

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये,

Advertisement

अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल दिवस पर सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • बाल दिवस पर सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

सोनभद्र। बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी  व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में गुरुवार को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी ईकाई सोनभद्र (AHTU) की संयुक्त टीम द्वारा थाना दुद्धी व

Advertisement

थाना विण्ढमगंज क्षेत्रान्तर्गत मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।   रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रामकुमार, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी एएचटीयू रामजी यादव, मुख्य  आरक्षी धनंजय यादव उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एकल फाउंडेशन के आयोजन के प्रादेशिक खेल कूद के प्रतिभागियों की बस हुई रवाना

संतोष दयाल


म्योरपुर, सोनभद्र। एकल फाउंडेशन/ एकल विद्यालय के आयोजन में15-16 नवम्बर होने वाले प्रदेश स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जनपद सोनभद्र की विजेता टीमों को ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एकल विद्यालय के

Advertisement

वरिष्ठ प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अण्डर 16 प्रतियोगिता में कुस्ती, कबड्डी, ऊची कूद, लम्बी कूद समेत विभिन्न गेम शामिल हैं जिसमें म्योरपुर से 36 प्रतिभागी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के लिए गये हैं उनके साथ प्रशिक्षण प्रमुख विजय, राज कुमार,राजेश, देव कुमार इत्यादि गये हैं इस मौके पर अमर केश, सुजीत , रंजना इत्यादि उपस्थित रही/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन शक्ति के तहत बाल दिवस पर कस्तूरबा गाँधी के  बालिकाओं को कराया गया बैंक भ्रमण

संतोष दयाल

सोनभद्र, म्योरपुर।  ब्लॉक के अन्तर्गत म्योरपुर में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के छात्राओं को बैंक आफ बड़ौदा म्योरपुर  के शाखा प्रबंधक के द्वारा बैंक आफ बड़ौदा शाखा म्योरपुर  में भ्रमण कराया गया जिसके अन्तर्गत छात्राओं को बैंक के कार्यों को बताया गया तथा बैंक सम्बंधित विभिन्न जानकारी दी गई व जागरूक किया गया
इस मौके पर बैंक आफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक म्योरपुर, गणेश जायसवाल, शिक्षिका अनिता सिंह, विमला देवी तथा ब्रह्मदेव, रामलाल तथा बैंक कर्मचारियों समेत दर्जनों छात्राऐं उपस्थित रहे/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

माता के जागरण में झूमे भक्त, हुआ भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रतनलाल गर्ग द्वारा नगर के आर्य समाज मंदिर प्रांगण में भव्य माता के जागरण का आयोजन कराया गया।
  • आर्य समाज मंदिर प्रांगण में हुआ भव्य जागरण का आयोजन
  • माता के भक्तिमय भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

सोनभद्र। लोकमंगल कामनाओं के लिए बुधवार की देर शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रतनलाल गर्ग द्वारा नगर के आर्य समाज मंदिर प्रांगण में भव्य माता के जागरण का आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसमें अग्रसेन मां जागरण भक्त मंडल के गायकों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों, गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान नरेंद्र गर्ग सह पत्नी मंजू गर्ग ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर किया। इसके बाद मंच संचालन कर रहे गायक सुदर्शन मित्तलने गणेश वंदना के गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और फिर विंध्याचल के गायक भानु प्रताप सिंह ने हनुमान भजन मैं रंग लिया तन मन लाल लाल श्री राम के लिए…।

Advertisement

गायक विनीत बावरा एवं वाराणसी से पधारी भजन गायिका नेहा अग्रवाल ने चलो बुलावा आया है माता रानी ने बुलाया है….
,आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा एवं मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी जैसे भजनों का गायन कर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान कलाकारों ने हनुमान जी, राधे कृष्ण सहित देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
वहीं जागरण के अंत में मां तारा देवी की दिव्य कथा सुनाई गई जिसे सुनकर वहां उपस्थित लोग भक्ति के रस में डूब गए।

Advertisement

इसके बाद मां भवानी की दिव्य आरती के साथ माता का जागरण जागरण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक कुमार केसरवानी, नरेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार गर्ग, विनोद गर्ग,  मंजू गर्ग, रेनू गर्ग, अनीता गर्ग, ऊषा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, निधि गोयल, सौरभ गोयल, तनीषा गर्ग, सीमा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल दिवस पर दी आर्यन्स एकेडमी में बच्चों ने लगाया मेला  

HIGHLIGHTS

  • बाल दिवस पर दी आर्यन्स एकेडमी में बच्चों ने लगाया मेला, जमकर हुई खरीदारी

सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी सन्त नगर रॉबर्ट्सगंज गुरुवार को विद्यालय परिसर में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने मेला लगाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही महिला थानाध्यक्ष सविता सरोंज ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंध निदेशक  विनोद कुमार जालान व प्रधानाचार्या  चित्रा जालान ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र व माला पहना कर किया।

Advertisement

इस दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों के द्वारा लगाये गये सभी स्टालस का निरिक्षण किया व सफाई व खाने की चिजों को ढककर रखने पर विशेष बल दिया व तारीफ भी की कि सभी बच्चे काफी अच्छे ढंग से चिजों को सर्व कर रहे थे व पूछने पर चिजों का मूल्य लगने वाला खर्च व बचत के बारे में भी व्यापार करने की प्रवृति इसी तरह धीरे-धीरे पनपती है। जो काफी सराहनीय है।

Advertisement

इस पर मुख्य अतिथि ने कुछ स्टॉल्स पर स्वाद भी चखा व जमकर तारीफ भी की व बच्चो को 1100 रु की राशि प्रदान की।

Advertisement

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनोद जालाल ने बताया कि बच्चों को हायजिन व जॅक्स फूड की जानकारी विद्यायलय में सदैव दी जाती है जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव ना पड़ें।

Advertisement

प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया व सभी बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी बधाई भी दी। बच्चों के द्वारा पानी पुरी पिज्जा, बर्गर टिक्की छोला, इडली फॅच पोटेटो, सोया चाट, मंचुरियान मोमोज, ढोकला, नुडलस टॉफी, चॉकलेट गेम्स का स्टाल भी लगाया गया। सभी अभिवावक अपने-अपने बच्चों के साथ जमकर खरिददारी किये व काफी उत्सहित दिखाइ दे रहे थे।

Advertisement

अभिभावकों का कहना था कि पढाई के साथ-साथ बच्चों को इस तरह की शिक्षा भी दी जानी चाहीए। जिससे उनका उत्साहवर्धन भी होता है। स्टाल लगाने वाले बच्चों में हरशिंकर खुशी अलाफी कृष्णानंदन, सौम्या, शिंवाश, श्रेया, उमाशंकर, विशाल केडिया, पुष्पक राम, हर्षित, प्रियांशु शर्मा, प्रियंशु यादव, आदि बच्चों ने भाग लिया। जिन जिन शिक्षकों का सहयोग रहा उनका नाम है अश्वनी, नवीन कुमार पांडे उमाकांत दुबे नीतीश अजय निशा चौबे सुषमा पांडे प्रियंका भट्टाचार्य, रोमा, अर्पण.. सुमन प्रतिमा पूजा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला आयोग के आदेश का जावेद हबीब पार्लर सेंटर कर रहा उलंघन, निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की सदस्य ने लगाई फटकार

महिला आयोग के आदेश का कितना पालन हो रहा है यह जानने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात रावर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित जावेद हबीब पार्लर सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई।

HIGHLIGHTS

  • जावेद हबीब पार्लर सेंटर में निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की सदस्य हो गई हैरान, पुरुष स्टॉप सवार रहे थे महिलाओं के बाल


सोनभद्र। महिलाओं को पुरुषों के गलत इरादे और बैड टच से बचाने के लिए महिला आयोग ने हाल के दिनों में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत आयोग ने डीएम-एसपी को आदेश दिया कि जिम और योग सेंटर में महिला ट्रेनर लगाने होंगे।

Advertisement

और CCTV से इसकी निगरानी भी होगी। इसके अलावा पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे। महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स बेचने वाली दुकानों पर महिलाएं होनी चाहिए। साथ ही पार्लर में लड़कियों के मेकअप और ड्रेस-अप के लिए भी महिला होनी चाहिए।

Advertisement

महिला आयोग के आदेश का कितना पालन हो रहा है यह जानने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात रावर्ट्सगंज में अचानक जावेद हबीब पार्लर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंच गई। राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ पुलिस टीम सामाजिक संगठन की महिलाओं को देखकर पार्लर के कर्मचारी सकते में आ गए।

Advertisement

सिविल लाइंस रोड पर स्थित पार्लर सेंटर में जेंट्स व लेडीज़ दोनों का काम होता है। इसी सूचना पर महिला आयोग की सदस्य उक्त पार्लर सेंटर पर पहुंची थीं। महिला सदस्य ने मैनेजर से पूछताछ शुरू किया तो पहले तो वह सब कुछ ठीक ठाक होने की बात कहता रहा।

Advertisement
Advertisement

लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पार्लर सेंटर में महिलाओं के जूड़ा बनाने का काम जेंट्स द्वारा ही किया जाता है। इस जबाब पर महिला आयोग की सदस्य ने हिदायत देते हुए इस तरह के काम के लिए महिलाओं की नियुक्ति करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा शिकायत मिली तो बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बताया कि इस दिशा में महिला आयोग की सख्त निगाह है। उन्होंने कहा कि यदि आयोग के आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free