पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली
सोनभद्र। जिले में अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को हरतालिका तीज का त्यौहार श्रद्धा, हर्षो उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की।
Advertisement
शाम को शृंगार करके विधिविधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन कर मंगल गीत गाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया तथा व्रत की पौराणिक कथा सुनी और रविवार की सुबह महिलाएं इस निर्जला व्रत का परायण करेंगी।
Advertisement
इस दौरान व्रती महिलाओं अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। साथ ही फल, खीरा, मिठाई, वस्त्र, सुहाग की सामग्री दान किया।
Advertisement
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित वीरकेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दूग्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
Advertisement
साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
साइबर क्राइम करने के लिए बनाए गए ग्रुप को लेकर एक्शन मोड में आई पुलिस जिले भर के कई व्हाट्सएप ग्रुपो को किया गया चिन्हित
अजीत कुमार सिंह सोनभद्र, ओबरा। टेक्नोलॉजी के जमाने में अब सब कुछ आसान सा हो गया है। एक ही क्लिक पर दुनिया आपके हाथों में हो जाती है। बात करें हम खासतौर से सोशल मीडिया बहुत तेजी से आम लोगों के जीवन में अपना पाव पसार कर अपना असर डाल रहा है।
Advertisement
अब ऐसे में माहौल को खराब करने नई पीढ़ी के युवाओं ने अब सोशल मीडिया को अपना हथियार बना लिया है। अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर कई उत्तेजक शब्दों के साथ कई नामो से अलग-अलग ग्रुप बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े आसानी से क्राइम की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
Advertisement
इन्हीं बढ़ती घटनाओं के क्रम को देखते हुए जनपद सोनभद्र में की पुलिस ऐसे ही कई व्हाट्सएप ग्रुपों को चिन्हित किया है और आम जनमानस से अपील करते हुए अभिभावकों को सचेत और सावधान रहने की हिदायत भी दिया है। साथ में पुलिस उन सभी अभिभावकों से अपील कर रही है कि वह अपने घर के नए उम्र के सदस्यों पर जरूर ध्यान रखें अन्यथा बड़ी कार्रवाई या घटना हो सकती है।
Advertisement
इसी क्रम में ओबरा थाने की पुलिस की सराहनी पहला रही देखा देखा गया कि ओबरा थाने की पुलिस के द्वारा अलाउंस करते हुए और अभिभावकों से अपील करते हुए का तेजी से एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें ओबरा पुलिस ने आम जनमानस से अपने घर के नए उम्र की युवाओं,
Advertisement
नाबालिक लड़कों पर निगाह रखना और सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर नए-नए उत्तेजक शब्दों के साथ ग्रुप बनाकर क्राइम करने की योजना का खुलासा होने की बात सामने आई है। जिसमें पुलिस द्वारा जिले भर के ऐसे कई व्हाट्सएप ग्रुपो को चिन्हित किया है जैसे टार्जन, टाइगर, युवा जोश, किंग ऑफ यूपी, किंग ऑफ़ सोनभद्र, शेरे सोनभद्र, थाना ओबरा के नाम सामने आए हैं।
Advertisement
वायरल वीडियो में देखा गया की पुलिस चौराहे पर अपनी गाड़ी खड़ी कर अलाउंस कर रही है कि आप अपने घर के बच्चों पर निगाह रखें जो किसी गलत काम में गिरप्त है और युवा ऐसे ग्रुप बनाकर उसमें अश्लील एवं उत्तेजनात्मक बातों को शेयर किया जाता है।
Advertisement
जैसे कहीं घटना हो जाए और सभी कोई इकट्ठा करना हो तो आप ग्रुप में शेयर करते हैं जिससे घटनास्थल पर ग्रुप का सदस्य के साथ लाठी डंडे और हथियार के साथ पहुंच जाते हैं।
Advertisement
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया की नई उम्र के छात्र हैं नाबालिक हैं उन लोगों के द्वारा व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए ग्रुप बनाकर उनका नाम टाइगर श्री सोनभद्र, कोबरा जैसे ग्रुप बनाया हुआ है वह अज्ञानता बस ऐसे ग्रुप में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हैं और किसी लड़के के साथ किसी तरह की कुछ विवाद होता है तो इस ग्रुप में मैसेज करते हुए अपने लोगों को साथ बुलाते हैं और क्राइम करते हैं ।
Advertisement
ऐसे ग्रुपों को पुलिस की साइबर सेल ने जिले भर में चिन्हित किया है।इसी कड़ी में ओबरा पुलिस का सराहनीय पहल है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों को भी निर्देशित किया है कि वह भी अपने यहां ऐसे कार्य करें साथ ही यह भी बताया कि एक ऐसे ही ग्रुप का मामला सामने आया था जहां विवाद होने पर लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।
Advertisement
जिसमें 35 लोगों पर मुकदमा लिखा गया था उसमें कई युवक जेल भी गए थे जिसमे कुछ नाबालिग भी थे पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस और अभिभावकों से अपील की है कि वह ऐसे लड़कों को ग्रुपों से बाहर निकाले जो गलत रास्ते और दबंगई के रास्ते पर जाते हैं ऐसे में वह बड़ी क्राइम में न फसे।
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने की मांग जल्द
सोनभद्र। कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर को।अगवा करके उनकी निर्मम हत्या की सूचना से कासगंज सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।
Advertisement
इस घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर हत्या में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करने की माँग की है।
Advertisement
उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश की पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है
Advertisement
कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही दिवंगत अधिवक्ता मोहिनी तोमर के परिवार की संपूर्ण सुरक्षा करवाते हुए हेतु हर संभव सहयोग भी जल्द से जल्द देने की मांग की है।
Advertisement
इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने एवम प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू ना होने से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं
AdvertisementAdvertisement
और आए दिन इस प्रकार की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है जो बहुत ही पीड़ादायक है। उन्होने कहा है कि जिस दिन प्रदेश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जायेगा उस दिन से प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्यव्यापी “न्याय दिवस
भाकपा कार्यकर्ताओं ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने से जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
मनीष चौबे
सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रांतीय आह्वान पर वृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त चिकित्सालय के सामने से जूलुस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
Advertisement
इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल सोनभद्र की ओर से ज्ञापन में मुख्य रूप से कहा गया है कि जनगणना को 10 वर्ष के बाद 2021 में संपन्न होना चाहिए था परंतु कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका। लेकिन कोरोना काल के बीत जाने के बाद भी 2024 का भी आधा वर्ष गुजरने के बाद भी सरकार की तरफ से राष्ट्रीय जनगणना की कोई कार्यवाही दिखाई नहीं दे रही है।
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी शायद डरती है ।भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का नारा देती रहती है परंतु वह खोखला है। सदियों सदियों से हमारे देश की बनावट ऐसी है कि उसके सामाजिक जीवन में असमानता मौजूद है ।
Advertisement
भारत ही एकमात्र देश है जिस देश में अमीर गरीब का अंतर तो है ही साथ ही साथ व्यक्ति की पैदाइश से उसकी जाति से उसका भविष्य तय होता है। ऊंच नीच का कारोबार चलता है। ऊंच नीच की व्यवस्था से करोड़ों लोगों को समाज ने सामाजिक बराबरी से वंचित कर दिया। आधुनिक भारत में संविधान निर्माताओं ने उसको तोड़ा और 1950 में रिजर्वेशन की व्यवस्था की फिर इस व्यवस्था का विकास हुआ और
Advertisement
विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार ने पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित किया। हमारे समाज में जाती का ऊंच नीच मौजूद है किसी भी आधुनिक समाज में उसको स्वीकार नहीं किया जा सकता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ऊंच-नीच के सामाजिक विचार की और वास्तविकता की घोर विरोधी है।सरकारों का फर्ज है कि जो सामाजिक अन्याय से पीड़ित रहे हैं
Advertisement
उनको सामाजिक न्याय मिले। सामाजिक न्याय तभी मिल सकता है जब देश के 140 करोड लोगों की वैज्ञानिक सांख्यिकी के आंकड़े हमारे पास मौजूद हो और समाज को पता हो कि किस जाति के कितने लोग हैं और कितने लोग पिछड़े है या कितने लोगों को पिछड़ा रखने के लिए अन्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था ने मजबूर किया है ।
Advertisement
फिर ऐसे यत्न किए जाएं कि वह सामाजिक पिछड़ेपन से उभरे और एक ऐसी व्यवस्था हो कि समाज का हर एक प्राणी सामाजिक रूप से बराबर हो और चाहे इस काम के लिए 10-20 पीढ़ियां बीत जाएं या सैकड़ो वर्ष बीत जाए पर यह काम एक न एक दिन प्रारंभ किया ही जाना चाहिए।
Advertisement
संविधान निर्माताओं ने इस व्यवस्था को 1950 में प्रारंभ कर दिया था अब इसको और आगे ले चलने की आवश्यकता है।इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है कि पांच सितंबर शिक्षक दिवस है और यह शिक्षक दिवस हम “न्याय दिवस” के रूप में मना रहे हैं। इस नारे का अभिप्राय है कि देश के नागरिकों को जो पिछड़े हैं उन्हें सामाजिक न्याय प्राप्त हो। सामाजिक न्याय मिलेगा तो गरीबी और अमीरी की भी असमानता दूर होगी।
Advertisement
हमारे प्रदेश के किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े,छात्र,युवा महिलाए व गरीब वर्ग के लोग पूरी तरह से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रूप से निचले पायदान पर खडे होने को मजबूर हैं । श्रमिक समाज के 88% पिछड़े दलित ही मूल रूप से किसान, मजदूर हैं जो वास्तविक गणना न होने से अपने अधिकार से वंचित हैं।इन्ही के लडके बेरोजगारी व शिक्षा के अभाव में दूर दूर भटकने को मजबूर हैं ।
Advertisement
निजी शिक्षा व चिकित्सा लूट के अड्डे बन गए हैं ।राज्य एवं केन्द्र के अनेकों विभाग भ्रष्टाचार मे सराबोर है । वहीं दूसरी ओर बजट का बन्दर बांट जारी है । अधिकतर निर्माण कागजी व गुणवत्ता विहीन है ।आर्थिक तंगी के चलते आये दिन किसान, मजदूर , महिलाएं आत्महत्या को मजबूर है ।
Advertisement
ग्राम पंचायत, जिला पंचायत ,नगर निगम, नगर पंचायतों के बजट को मिलजुल कर डकारा जा रहा है ।तंत्र का बड़ा हिस्सा लूट और बेईमानी के मायाजाल मे मस्त है।
Advertisement
ज्ञापन में प्रमुख मांगे इस प्रकार रहीं – जातीय जन गणना तत्काल कराई जाय । संविदा,आउटसोर्सिंग, कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए। किसानों के समस्त कर्जे माफ किए जायें एवं एम एस पी की गारंटी दी जाए। मनरेगा को युद्धस्तर पर चलाया जाय 500रू दैनिक मजदूरी व 300 दिनो के काम की गारंटी दी जाए। निजी शिक्षा, चिकित्सा की हो रही लूट रोकी जाय । सांसद – विधायक, निधियों के कामों की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाय । नजूल भूमि अधिग्रहण 2024 को रोका जाय ।
Advertisement
ग्रामीण क्षेत्रों में 18-20 घंटे बिजली दी जाय। आवारा पशुओं से फसलें बचाई जायें। हर वर्ष हो रहे वृक्षारोपण की जांच कराई जाय । सोनभद्र में आदिवासियों भूमिहीनों और गरीबों का शोषण उत्पीड़न बंद किया जाए और इन्हें वनाधिकार व सरकारी सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। खनन क्षेत्र में चल रहे मशीनों पर रोक लगा कर मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए । जनपद में उच्च शिक्षा और बेहतर चिकित्सा के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स जैसे संस्थान की स्थापित किए जाए आदि पंद्रह सूत्रीय मांग पत्र रहा जो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित रहा। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता, कामरेड दिनेश कुमार गोंड, कामरेड अमर नाथ सूर्य, कामरेड हृदय नारायण, कामरेड बसावन गुप्ता, कामरेड राम सागर शर्मा, कामरेड बूटन प्रसाद, कामरेड बंधू सिंह गोंड, कामरेड बाबू लाल चेरो, कामरेड चंदन प्रसाद पासवान, कामरेड बुद्धी राम खरवार, राम विलास, कामरेड सूरज वंशल, इंद्रवती, रजवंती व हीरावती आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जिला मुख्यालय के संत नगर स्थित दी आर्यन्स एकेडमी में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप मारवाडी युवा मंच महिला मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनौडिया और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
Advertisement
इस दौरान मुख्य अतिथियो ने शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया।
Advertisement
वहीं प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने शिक्षक दिवस पर गुरू के सम्मान में अपना विचार व्यक्त किया कि हमारे जीवन में शिक्षक महत्व पूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हम चाहे जितना ज्ञान प्राप्त कर लें बिना शिक्षक के मार्गदर्शन के अधुरा कहलाता है।
Advertisement
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक उस मोमबत्ती के समान है जो खुद जलकर दूसरों को रोशनी देता है वही रोशनी संगठन व राष्ट्र में अपना वर्चस्व फैला पाती है अतः शिक्षक की भूमिका समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है। जिसे नकारा नहीं जा सकता है।
Advertisement
विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान व प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने मुख्य अतिथि प्रतिभा कनौडिय और डा० ओम प्रकाश तिवारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चो ने नृत्य का भी प्रदर्शन किया एंव कुछ ने शिक्षको के सम्मान में चन्द शब्द कहे जिसमें वैष्णवी, आराध्या, अल्का, अर्चिता, रिया, अनिका, काजल ने भाग लिया।
AdvertisementAdvertisement
इस शुभ अवसर पर मारवाडी युवा मंच महिला संस्था सोनभद्र की पूरी टीम अपस्थित थी व उन्होने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें नवीन कुमार पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, उमाकान्त दुबे, अश्वनी मिश्रा, अजय, नितिश, योगेश, हरिओम, श्रीमति सुसमा पाण्डेय, प्रतिमा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्या, निशा चौबे, ज्योति शर्मा ज्योति मित्तल, रितु जालान, अनिता कनोडिया व अन्य शिक्षक व शिक्षिकिएं उपस्थित रहें।
खेलो इंडिया वोमेन्स चैंपियनशिप में धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान सदस्य मध्यप्रदेश की श्रुति उपमन्यु ने दिलाया रजत पदक – योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक
रिपोर्टर – विनय कुमार श्रीवास्तव सोनभद्र। धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान संभावित 6 नवम्बर को होने वाली उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रुति उपमन्यु ,भूमिका होंगी मंत्री से सम्मानित ।
Advertisement
राजस्थान के जोधपुर में सम्पन्न अस्मिता खेलो इंडिया वोमेन्स योगासना चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुया । इसमें प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम उपविजेता रही । मध्यप्रदेश ने कुल प्रतियोगिता में 23 मेडल हासिल कर पूरी प्रतियोगिता में दबदबा बनाया रक्खा ।
Advertisement
इस योगासन चैंपियनशिप में धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मध्यप्रदेश इंदौर जिले की योगाचार्य श्रुति उपमन्यु ने अपने सहयोगी भूमिका पटीदार के साथ
Advertisement
रिदमिक पेयर योगाभ्यास में रजत पदक प्राप्त कर मध्यप्रदेश के साथ पूरे परिवार का नाम रोसन किया । अस्मिता खेलो इंडिया की तरफ से दोनों प्रतिभागियों को मेडल , सर्टिफिकेट एवं 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार मिला ।
Advertisement
इस प्रतियोगिता में कई राज्यो के प्रतिभागियों में प्रतिभग किया था , इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय मुकाबला 1 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया जायेगा । धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान की संस्थापक फ़िजी आयरलैंड की निवासी अनामिका अग्निहोत्री एवं मुंबई के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दिनेश तिवारी ने कहा कि श्रुति उपमन्यु ने मध्यप्रदेश ही न पूरे देश की महिलाओं को नाम रोशन किया है ।
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के आह्वान पर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
सोनभद्र। जी एस टी अपीलीय न्यायालय में जी एस टी प्रदेश मुख्यालय एवम प्रशासन द्वारा अनावश्यक विधि विरुद्ध हस्तक्षेप करके बिना समुचित प्रक्रिया के अपीलीय वादों को 30 सितंबर तक निस्तारण करने के आदेश के विरोध में दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओ ने आज जी एस टी के अपीलीय न्यायालय
Advertisement
का पूर्ण बहिष्कार करते हुए कार्य से विरत रहे। कर अधिवक्ताओं का प्रदेश संगठन उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन ने इस हेतु प्रदेश के कर अधिवक्ताओं से आज 5 सितंबर से अपीलीय न्यायालय के अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार का आह्वान किया था।
Advertisement
जिसके अनुपालन में बार के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय ने आज बार की एक पूर्व नियत बैठक वस्तु एवम सेवा कर कार्यालय सोनभद्र में आहूत कर इस ज्वलंत विषय पर कर अधिवक्ताओं से गहन विचार विमर्श के उपरांत सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि
Advertisement
जी एस टी प्रदेश मुख्यालय एवम प्रशासन के अपीलीय न्यायालय हेतु जारी तानाशाही आदेश के विरुद्ध अपीलीय न्यायालय का आज से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करते थे कार्य से विरत रहेंगे।
Advertisement
बैठक के उपरांत इस संबंध में एक ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -2 अपील सोनभद्र लक्ष्मी कांत त्रिपाठी को बार के अध्यक्ष ने बार के सदस्यों के साथ दिया। बैठक का संचालन बार के महासचिव फैजान अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उमापति पांडेय,
Advertisement
विजय जायसवाल, जनार्दन पांडेय, विवेकानंद पांडेय, कृष्ण कांत तिवारी, राकेश पति त्रिपाठी,राकेश शरण मिश्र, प्रदीप धर दिवेदी,नवीन पांडेय, मकसूद अली,महेश पांडेय सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।
भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को हुआ बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला कार्यालय पर गुरुवार को संगठन पर्व (सदस्यता अभियान) के अंतर्गत प्रेस वार्ता एवं बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल मौजूद रहे।
Advertisement
बैठक का शुभारंम्भ मुख्यअतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
बैठक कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला सदस्यता प्रमुख अशोक कुमार मौर्य ने किया।
Advertisement
इस दौरान बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 को विशेष सदस्यता अभियान चलाया था जिसके अंतर्गत उ0प्र0 में एक करोड़ 86 लाख लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने थे 2019 में यह संख्या 90 लाख और बढ़कर 2 करोड 76 लाख हो गयी थी।
Advertisement
इस तरह 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 3 लाख भाजपा के सदस्य बने प्रदेश में कुल एक करोड़ 12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन चुके हैं, जो भाजपा के प्रदेश एवं बूथ तक के पदाधिकारी भी शामिल है, 2024 भाजपा का संगठन पर्व वर्ष है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है जिसके मैसेज द्वारा आपको सदस्यता ग्रहण करनी है।
Advertisement
जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ग्रहण कराई थी।
Advertisement
इसके पश्चात 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को मिस्ड कॉल कराकर सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का है जिसके निमित्त कई पदाधिकारीयों को इसको गति देने के लिए संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया है।
Advertisement
इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा की सदस्यता के लिए चल रहे अभियान में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य ,बीडीसी सदस्य ,नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष को घर घर जाकर सदस्यता करनी है।
Advertisement
भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन, कचहरी ,कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग, युवा ,महिला उद्यमी, किसान, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनायेंगे।
Advertisement
द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच समाज के सभी विभिन्न वर्गों, जातियों, समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए ’समूह विशिष्ट संपर्क को आयोजित किया जाएगा।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने आये हुये अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि इस बार जिले मे लगभग 3.50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। और हम सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर लगभग 200 नये सदस्य बनाने कि योजना पूरी करनी है।
Advertisement
इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, दिलिप पाण्डेय, बीएन गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रहरी,
Advertisement
शंम्भू नारायण सिंह, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, संजीव तिवारी, कुसुम शर्मा, अतुल पाण्डेय, बलराम सोनी, दीपक दूबे, प्रमिला त्रिपाठी, सुनिल जायसवाल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनभद्र। पं0 विद्याधर इण्टर कालेज एव परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को ” शिक्षक” दिवस के रूप मे धूमधाम के साथ मनाया गया।
Advertisement
इस दौरान विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य ने श्री कृष्णन के व्यक्तित्व एव कृतित्व पर प्रकाश डाला।
Advertisement
छात्र/छात्राओं ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ कृष्णन के जन्म दिवस को मनाया एवं मिष्ठान आदि खिलाकर व तिलक लगाकर सभी अध्यापकों का सम्मान किया ।सभी छात्रों ने अपने -अपने कक्ष को सजाकर रचनात्मक कार्य करते हुए अध्यापन का कार्य कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
Advertisement
सभी प्रतिभावान छात्रों को श्रेष्ठता के आधार पर पुरस्कृत किया गया। मदर टेरेसा के निर्वाण दिवस पर उन्हें भी याद किया गया। कार्यक्रम के अन्त में संरक्षक ने सभी अध्यापकों को उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
Advertisement
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं में सुरेश तिवारी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी ,श्रवण कुमार पाण्डेय, सगीर खां, अनुराग त्रिपाठी, अमित कुमार ,चन्द्रभान देव, आदित्य शर्मा, शशि कमार , राजू प्रसाद,कृष्ण देव पाण्डेय , मनीष दूबे,पूजा सिह ,इन्द्रावती मौर्या, पूजा पाण्डेय ,निधि सिंह , पूजा , आरती, श्वेता सिंह आदि उपस्थित रही।
सोनभद्र। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में वृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि देश के महान शिक्षाविद् एवं आदर्श शिक्षक, देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर हम शिक्षक दिवस मनाते हैं।
Advertisement
समारोह का संचालन कर रहे डॉक्टर बीके सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवां ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना सिर्फ उनके प्रति अच्छा व्यवहार करने से कहीं अधिक है, उनसे विनम्रता से बात करना, कक्षा में उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनना, उनके निर्देशों का पालन करना, विद्यालय में समय पर उपस्थित होना और समय पर अपना कार्य जमा करना।
Advertisement
उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है। वह दूसरों के लिए रास्ता रोशन करने के लिए खुद को जला देता है। एक शिक्षक का सबसे बड़े पुरस्कार उसके विद्यार्थियों की अभिक्षमताओं में सतत् वृद्धि, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां , उनका अपने गुरु के प्रति सच्चा सम्मान और उनकी कृतज्ञता होती है।
Advertisement
इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह, ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, दीपक कुमार मौर्य व पवन कुमार सिंह ने बच्चों को आशीर्वचन दिया। समारोह के अंत में बच्चों ने भी शिक्षकों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया।