अजीत कुमार सिंह सलखन,सोनभद्र। सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित जय मां भगवती फिलिंग स्टेशन गुरुवार को ग्राहक मिटिंग सम्पन्न हुई।
Advertisement
इस बैठक में डिजल और पेट्रोल की गुणवत्ता पेपर टेस्टिंग, के साथ साथ ग्राहकों फ्लीट कार्ड के बारे में जानकारी फायदे भी बताई गई।
Advertisement
उक्त अवसर पर मुख्य रुप वाराणसी से आये डिवीजनल मैनेजर राजेश सिंह, सेल्स अधिकारी दीपक पुरोहित, डिलर गोविंद कुमार अग्रहरि, विकास पटेल, भोला जायसवाल ‘प्रदीप कुमार सत्य देव पाण्डेय, अमित दूबे रामा पाठक इत्यादि लोग उपस्थित थे।
वायु प्रदूषण से बचाव विषय पर विद्यार्थियों से हुई परिचर्चा
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा चिकित्साधिकारी डा० लाल जी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर में विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण से बचाव के बारे में तथा वायु प्रदूषण फैलने के कारण व मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया
Advertisement
छात्रों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व वनों को संरक्षित करने को कहा गया विद्यार्थियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए पराली व कृषि अवशेषों को न जलाऐ उसे जैविक खाद बनाने में प्रयोग करें इस मौके पर स्टाफ नर्स मधु यादव, अखिलेश सिंह, मनोज कुमार, मंजू कुमारी,श्रवण कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
महुली, सोनभद्र। वाराणसी से प्रकाशित एक अखबार के महुली स्थित पत्रकार साइबर क्राइम का शिकार हो गए। झांसा देकर उसके खाते से 4837 रुपये निकाल लिया गया। पत्रकार ने साइबर क्राइम थाने मे मामला दर्ज करा दिया है।
Advertisement
मामला वाराणसी से प्रकाशित महुली रिपोर्टर विवेकानंद मिश्रा का है। श्री मिश्रा के मुताबिक शनिवार की सुबह 10.30 के आसपास मोबाईल नंबर 8961508431 से फोन आया। उसने अपना नाम कोई शर्मा बताया
Advertisement
और कहाकि आपका एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता बंद हो जायेगा। इसके पहले भी बैंक की तरफ से आपको मैसेज किया गया था।
Advertisement
क्योंकि बात करने वाला आरोपी एयरटेल का लोगो के साथ बात कर रहा था पत्रकार भी यकीन कर लिया। इसो दौरान विवेकानंद के मोबाइल पर एक ओटीपी आती है और वे उस ओटीपी को विवेकानंद उस आरोपी को बता देते है।
Advertisement
ओटीपी मिलते ही विवेकानंद के खाते से 4837.76 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिया जाता है। विवेकानंद मिश्रा हीराचक दुद्धी के निवासी है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर मामला पंजीकृत करा दिया गया है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि 1930 पर काल करने से खाता होल्ड हो जायेगा और मामले की जाँच शुरू हो जाएगी।
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय बाजार के श्रीराम चौक पर गुरुवार के रात्रि 9 बजे बाजार के समस्त सम्मानित व्यवसायियों व नागरिकों की एक आवश्यक बैठक पुर्ण की भांति इस वर्ष भी श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए बुलाई गई। जिसमें काफी संख्या में व्यवसायी तथा नागरिक उपस्थित हुए।
Advertisement
वही सभी के समक्ष दुर्गा पूजा करने के लिए एक कमेटी का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई। उपस्थित लोगों से अपने अपने विचार रखने के लिए कहा गया और उपस्थित लोगों ने विचार रखे तथा सभी ने दुर्गा पूजा करने में अपनी सहमति जताई।
Advertisement
वही अध्यक्ष पद के लिए सभी के सामने प्रस्ताव रखा गया यदि कोई स्वयं से अध्यक्ष पद के लिए दायित्व लेना चाहता है तो वह सामने आए। लेकिन लोगों ने व्यक्तिगत व कार्य की प्रधानता को ध्यान में रखते हुए।
Advertisement
पूर्व में रहे अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता उर्फ पप्पू को इस बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए सर्वधा उचित मानते हुए सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में उनका चुनाव किया कोषाध्यक्ष पुर्व के कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग को तथा महा मंत्री विजय कुमार पटेल और उपाध्यक्ष बग्गा सिंह, रविन्द्र गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया।
Advertisement
संरक्षक के रूप में जशवन्त सिंह ,लल्लन सिंह, विनोद गुप्ता, अनिल कुमार मेहता, उपेन्द्र प्रताप सिंह,जयराम शर्मा,गिरजा शंकर पाण्डेय, सीताराम शर्मा, युगल किशोर तिवारी, नागेन्द्र सिंह, रामभजन मास्टर को बनाया गया। वहीं एक -दो गरीब कन्या का विवाह राम सीता के विवाह के दिन किया जाएगा।बैठक कि अध्यक्षता उपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।अंत में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उक्त बैठक में तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बीजपुर, सोनभद्र। क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम स्थित श्री बेड़िया हनुमान मंदिर व मां दुधहिया देवी मंदिर पर शुक्रवार की शाम हरतालिका तीज व्रत महिलाओं ने शिव पार्वती की कथा सुन निर्जला व्रत कर पूजा पाठ किया।तीज पर्व पर व्रती महिलाओं और कुंआरी कन्याओं का पूजा पाठ के लिए मंदिरों में भिड़ लगा रहा।
Advertisement
सोलह श्रृंगार कर ब्रती सुहागिन महिलाओं ने भगवान भोले नाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और पति के दीर्घायु की मंगल कामना करते हुए सुख समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रख कर मनौती की।बेड़िया हनुमान मंदिर के आचार्य अनूप शुक्ल ने बताया कि मां पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को अपना पति होने के लिए कठोर तपस्या की थी
Advertisement
तपस्या के पश्चात जब उनकी मन्नत पृरी हुई तब से सुहागिन महिलाएं भी अपने पति के दीर्घायु और सुख संबृद्धि की कामना को लेकर निर्जला ब्रत कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने लगी।
Advertisement
हरतालिका तीज पर्व पर जरहा के अजीरेश्वर धाम एनटीपीसी आवासीय परिसर सिरसोती शिव मंदिर सहित इलाके के अनेक मंदिरों में ब्राह्मणों द्वारा बेदी बना कर इकठ्ठा महिलाओं को तीज पर्व पर शिव पार्वती कथा सुनाई गयी।समूचे दिन से देर रात तक मंदिरों में महिलाओं एंव कुंआरी कन्याओं की भीड़ पूजा पाठ में तल्लीन रही।
शराब के नशे में गाली गलौच व अभ्रदता करने वाले लैब टैक्निशियन को पड़ा भारी, निलंबित
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर में एक लैब टैक्निशियन को शराब पीकर इमरजेंसी ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ गाली गलौच, अभ्रदता,
Advertisement
जबरदस्ती हाथ पकड़कर खीचना एवं धमकाना उस वक्त भारी पड़ गया जब जाँच के बाद आरोपी एलटी को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने निलंबित करते हुए उसे कार्यालय सीएमएस 200 बेड एमसीएच विंग से सम्बद्ध कर दिया।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, गत 27 जुलाई की रात को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अन्तर्गत ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन हरिश्चन्द्र द्वारा शराब पीकर इमरजेंसी ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ गाली गलौच, अभ्रदता, जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचना एवं धमकाया गया।
Advertisement
पीड़ितों ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एस0के0 सिंह से इसकी शिकायत की थी, जिस पर प्रधानाचार्य ने एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराई थी।
AdvertisementAdvertisement
प्रिंसिपल एस0के0 सिंह ने बताया कि “एलटी हरीशचंद्र पर ड्यूटी अवधि में शराब पीना, उच्चाधिकारियों सहित सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना, ड्यूटी अवधि में ब्लड डोनर के साथ दुर्व्यवहार एवं लड़ाई झगड़ा करना सहित अन्य गंभीर आरोप लगाये गए हैं।
उक्त कृत्य अमर्यादित, आपत्तिजनक एवं उप्र राज्य कर्मचारी अचारण नियमावली के विरूद्ध है। बीते मंगलवार को जाँच टीम से प्राप्त रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर आरोपी एलटी हरिश्चंद्र को निलंबित करते हुए कार्यालय मुख्य
Advertisement
चिकित्सा अधीक्षक 200 बेड एमसीएच विंग में सम्बद्ध कर दिया है और पुरे मामले की जाँच के लिए 200 बेड एमसीएच विंग के सीएमएस को जाँच अधिकारी नामित किया है।”
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांगोबांध और फारीपांन के पंचायत भवन पर शुक्रवार को खुली बैठक का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी दी गई।
Advertisement
सांगोबांध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान अनामिका देवी ने कहा कि 2018 के लाभार्थियों की के सर्वेक्षण में जिनका नाम पात्र के रूप में आया है उन्हे आवास मिलेगा।बस आप सबको संतोष कर अपनी अपनी बारी का इंतजार करना होगा।बताया कि एक सत्र में 40 आवास बनेंगे इसके बाद लाभार्थी और है
Advertisement
तो दूसरे चरण में निर्माण होगा ।लाभार्थी नियमानुसार समय से आवास खुद बनाएंगे ।फारीपन की बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने जो लक्ष्य रखा है ।
Advertisement
उसके अनुसार सर्वे कर लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी।इस दौरान कोई पैसा मांगता है तो इसकी जानकारी प्रधान या खंड विकास अधिकारी को दे।आवास बिल्कुल मुफ्त मिलेगा ।
Advertisement
इसमें आप किसी के बहकावे में आकर पैसा नही दे।मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्य और ग्राम प्रधान सहित राम चंद्र,श्याम नारायण, सकुंतला देवी, अभिषेक विश्वकर्मा, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।
जी०आई०सी० पिपरी में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वाधान में सोनभद्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जी०आई०सी० पिपरी में 3 माह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरूआत हुई।
Advertisement
उद्घाटन जी०आई०सी० पिपरी विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल राम और अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया । एन आई एस कोच रवि सिंह हैं जो ताइक्वांडो दक्षिण कोरिया से ब्लॉक बेल्ट-4 डॉन, अन्तराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं एवं उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार से सम्मानित हैं ।
Advertisement
कोच रवि सिंह द्वारा रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं से संवाद किया गया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी एवं टोल-फ्री नम्बरों जैसे 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।
Advertisement
आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक जीवन कौशल है जो बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने, उनको अपने परिवेश के बारे में जागरूक होने एवं किसी भी अप्रत्याशित घटना के बचाव के लिए तैयार रहने में मदद करता है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को संकट के समय अपनी रक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाया जाता है।
Advertisement
Lआत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को ताईक्वांडो आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमे पंच ,किक, ब्लॉकिंग, और गले का छुड़ाना,हाथ का छुड़ाना,बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि
Advertisement
सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है, तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है- के बारे में बताया गया।
Advertisement
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल राम और अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मार्शल आर्ट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे हम मुसीबत में अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। हम सब को आत्मरक्षा/सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिये।
AdvertisementAdvertisement
आप सब भी ध्यान से सीखें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें । विद्यालय के बालिकाओं की नोडल आरती गुप्ता और क्रीड़ा – शिक्षक उमेश चन्द्र के साथ-साथ आदि लोग भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे ।
शिक्षकों ने NPS व UPS का विरोध करते हुए OPS बहाली की मांग की।
सोनभद्र। अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पूरे देश के शिक्षकों और कर्मचारियों ने 2 सितंबर से 6 सितंबर सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने वहां पर काली पट्टी बांधकर के अपना कार्य करते हुए
Advertisement
शांतिपूर्वक ढंग से NPS व UPS का विरोध करते हुए OPS बहाली की मांग की। जनपद सोनभद्र में अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों ने NPS व UPS का विरोध किया। अटेवा प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह ने कहा कि हमारे लिए ना तो एनपीएस फायदेमंद है
Advertisement
और ना ही यूपीएस फायदेमंद है हमें सिर्फ और सिर्फ ओपीएस ही चाहिए क्योंकि वास्तव में OPS के द्वारा ही हमें बुढ़ापे में शांतिपूर्वक अशोक में जीवन जीने के लिए एक ठीक-ठाक व्यवस्था मिल सकती है।
Advertisement
अटेवा मण्डलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार को यदि शिक्षकों और कर्मचारियों के भलाई के लिए कुछ करना है तो वह पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दे। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि हमने अभी 2 सितम्बर से 6 सितम्बर तक शांतिपूर्वक ढंग से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की माँग की है।
Advertisement
यदि अभी भी सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करती है कि तो हम सभी पेंशनविहीन साथी बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अटेवा के पदाधिकारी सूर्यप्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अरुण तिवारी, प्रभाशंकर मिश्रा,
Advertisement
अजय कुशवाहा, राम मूर्ति, मनोज यादव, संतोष यादव, बीएन सिंह, आरडी कौशल, मनोज पटेल, महेश भारती, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, संदीप जसवाल, प्रदीप गुप्ता, आलोक सिंह, प्रेम सिंह पटेल, राजेश कुमार ने शिक्षकों
Advertisement
और कर्मचारियों का आह्वान करते हुए इस आंदोलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र के हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली
सोनभद्र। जिले में अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को हरतालिका तीज का त्यौहार श्रद्धा, हर्षो उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की।
Advertisement
शाम को शृंगार करके विधिविधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन कर मंगल गीत गाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया तथा व्रत की पौराणिक कथा सुनी और रविवार की सुबह महिलाएं इस निर्जला व्रत का परायण करेंगी।
Advertisement
इस दौरान व्रती महिलाओं अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। साथ ही फल, खीरा, मिठाई, वस्त्र, सुहाग की सामग्री दान किया।
Advertisement
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित वीरकेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दूग्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
Advertisement
साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।