NTPC सिंगरौली में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी


शक्तिनगर, सोनभद्र । एनटीपीसी सिंगरौली ने  गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य आयोजन किया, जिसमें श्रद्धा और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा  गई। इस  अवसर पर पूजा का आयोजन राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली और  पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, शक्तिनगर द्वारा किया गया।

Advertisement

इस भव्य समारोह में एनटीपीसी शक्तिनगर के निवासियों ने श्रद्धापूर्वक बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और बाल भवन के बच्चों द्वारा अद्भुत नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई,

Advertisement

जिन्होंने गणेश वंदना पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके बाद, साहिल मिश्र ने  भगवान गणेश  की संगीतमय स्तुति प्रस्तुत कर सभी भक्तों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंत में, परियोजना प्रमुख  राजीव अकोटकर ने सभी श्रद्धालुओं का दिल से स्वागत किया और मंगलमूर्ति भगवान गणेश  से सभी के अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के उज्जवलता की कामना की।

Advertisement

इसके बाद, सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे समारोह की मिठास और बढ़ गई।
यह आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है और स्थानीय समुदाय के साथ आत्मीय संबंधों को और मजबूत करता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सदर ब्लॉक प्रमुख ने घर-घर जाकर दिलाई BJP की सदस्यता

HIGHLIGHTS

  • सदर ब्लाक प्रमुख ने काशीराम आवास में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री की दिशा निर्देश अनुसार किया गया सदस्यता अभियान
  • सोमवार को 75 सदस्यों को सदस्यता दिलाते हुए भाजपा के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया गया


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के दिशा में अनुसार भाजपा सदस्यता महापर्व के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के काशीराम आवास में सोमवार को घर-घर जाकर सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने  प्रधानमंत्री की दिशा निर्देश अनुसार सदस्यता अभियान चला कर बीजेपी के सदस्यता दिलाई।

Advertisement

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया और सूचित मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर घर सदस्यता अभियान का महापर्व संबंधित सभी पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है इस अभियान को महा अभियान के तौर पर चलाया जाएगा

Advertisement

जिससे कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता पर्व से वंचित न रहे भाजपा सरकार को मजबूत बनाने के लिए आम जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही भाजपा पार्टी कार्यकर्ता वॉइस सदरपुर प्रमुख बताया कि सोमवार को 75 सदस्यों को सदस्यता दिलाते हुए भाजपा के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया गया

Advertisement

सदर ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें समर कैंप आयोजित किए जाएंगे रेलवे स्टेशन बस स्टैंड कचहरी तिराहा कॉलेज कैंप सामाजिक संगठन चट्टी चौराहों पर कैंप के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने की जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिला संयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी में तैनात  डॉक्टरों की सूची रोस्टर के अनुसार लगाई जाए,
  • डीएम ने आयुष्मान से चिन्हित 19 प्राइवेट हॉस्पिटलों के निरीक्षण के संबंध में जानकारी चाहे तो असंतोषजनक जबाब मिला, वेतन भुगतान पर रोक।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की सूची रोस्टर के अनुसार लगाई जाए,

Advertisement

जांच एक्स-रे से संबंधित लगने वाले शुल्क की भी सूची लगाई जाए, जिससे कि अस्पताल में आने वाले मरीज को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनटाईड फंड खर्च का विवरण और कार्य योजना के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से जानकारी ली

Advertisement

तो कार्य योजना संबंधित पत्रावली घोरावल व चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रभारी द्वारा ही प्रस्तुत की गई, अन्य केंद्र के प्रभारी द्वारा कोई कार्य योजना प्रस्तुत नहीं की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने घोरावल और चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को छोड़कर बाकी सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जनपद के चिन्हित 19 प्राइवेट चिकित्सालयों के निरीक्षण के संबंध में संबंधित प्रभारी अधिकारी व डाॅक्टर से जानकारी प्राप्त की तो वह अस्पताल के निरीक्षण के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके,

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड योजना हेतु प्रभारी डॉक्टर द्वारा चिन्हित अस्पतालों का निरीक्षण नियमानुसार नहीं किया जाता है, तो संबंधित डॉक्टर व प्रभारी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जाए।

Advertisement

जिलाधिकारी ने उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि डिलेवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टरों पर ही हो, जिससे कि प्रसव के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें,

Advertisement

इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व डी0पी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टरों पर मानक के अनुरूप ए0एन0एम0 की तैनाती सुनिश्चित की जाये, जिन सब सेन्टरों पर पानी, बिजली आदि से सम्बन्धित समस्या हो, उसका शीघ्र ही निराकरण कराया जाये।

Advertisement

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों के प्रगति की निगरानी रोस्टर बनाकर निर्माण कार्य की प्रगति की जाॅच सभी डिप्टी सीएमओं के माध्यम से जांच कराई जाए। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत प्रतिशत भुगतान किया जाए,

Advertisement

आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा नियमित रूप से भ्रमण किया जाए और आर0बी0एस0के0 की टीम के कार्यों की मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से कराई जाए। उन्होंने कहा कि क्षय/ टीवी रोग से ग्रसित बच्चों के गोद लेने की कार्यवाही डॉक्टर व जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी की जाए और इसकी बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग की जाए जिससे कि जनपद को क्षय रोग से मुक्त बनाया जा सके, इसमें जनमानस की भी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, मेेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ0 सुरेश सिंह, सी0एम0एस0 डाॅ0 एस0एस0 पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के आरोपी ने पेट्रोल डालकर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का किया प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में विजय सोनी ने आत्मदाह का किया प्रयास, युवक पर दुष्कर्म का है आरोप,जिसे उसने फर्जी बताया। पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। विजय का कहना है कि उसे गलत तरीके से फसाया जा रहा है।

    Advertisement

    सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली के लोढ़ी स्थित कलेक्टे्रट परिसर में सोमवार की सुबह अपने उपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास कर रहे दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक पर पूर्व में दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक का आरोप था कि उसे दुष्कर्म के फर्जी मुकदमें में फंसाया जा रहा है।

    Advertisement

    सुल्तानपुर का मूल निवासी युवक 19 वर्षीय विजय सोनी पुत्र वीरेन्द्र सोनी राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के पास किराए के मकान में रहता है। राबर्ट्सगंज में उसका ननिहाल भी होना बताया गया है। सोमवार की सुबह वह आत्मदाह करने की नीयत से हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर कलेक्टे्रट पहुंच गया।

    Advertisement

    विजय ने कलेक्टे्रट परिसर में ही अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया, तभी इसकी भनक मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को लग गई। उन्होंने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक को पकड़ लिया और उसे राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

    Advertisement

    युवक विजय सोनी ने बताया कि उसके खिलाफ फर्जी तरीके से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे फंसाया जा रहा है। उधर कोतवाली प्रभारी सतेन्द्र राय ने बताया कि 17 अगस्त को विजय सोनी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने की संभावना, कराएं जाए कीटनाशक का छिड़काव-कौशल शर्मा

    HIGHLIGHTS

    • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की हुई  बैठक

    कुशाग्र कौशल शर्मा

    रावटसगंज,सोनभद्र।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की  बैठक सोमवार को लोढ़ी स्थित होटल यू.डी. में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि इन दिनों आम जनमानस एवं व्यापारी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है जबकि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि समाज का कोई तबका लोक कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।

    Advertisement

    इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि देश में डेंगू के संक्रमण का गंभीर असर दिखने लगा है विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में मच्छर जनित बीमारियों से 10 लाख से अधिक लोग असमय काल कलवित हो जाते हैं पिछले साल के मुकाबले पूरे देश में 75 फ़ीसदी ज़्यादा लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ चुके हैं

    Advertisement

    इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने डेंगू को लेकर सभी राज्यों को अलर्ट भी जारी किया है एवं इस वर्ष जून तक 32 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में डेंगू के 13000 से अधिक मामले दर्ज किया जा चुके हैं प्रतिदिन औसतन 29 मामले सामने आ रहे हैं।

    Advertisement

    उन्होंने कहा कि चूंकी हमारे जनपद में भी मलेरिया टाइफाइड के बुखार से परेशान लोग अब डेंगू बुखार के चपेट में भी आने लगे हैं। ऐसे में हमें पूरी तरह सजग रहने की आवश्यकता है। जनपद में अभी तक 16 डेंगू के संभावित मरीज पाए जा चुके हैं।

    Advertisement

    श्री शर्मा ने कहा कि चूंकी डेंगू के मच्छर पानी इकट्ठा होने की वजह से पनपते हैं इन दोनों नगर एवं अन्य हिस्सों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है ऐसे में कीटनाशक टेमीफास् एवं बी.टी.आई. का छिड़काव किया जाना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि अभी उल्लेखनीय है कि जिला खनिज निधि से 40000 मच्छरदानियों का वितरण किया जाना था जो धरातल पर कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा है।         

    Advertisement

      संगठन के जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन नगर महामंत्री जसकीरत सिंह नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया ने सूत्रों के हवाले से कहा कि 40 फ़ीसदी से अधिक दुर्घटनाओं में घायल लोग सही समय पर उपचार न मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं ट्रामा सेंटर के नाम पर जनपद में जो खेल चल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है

    जबकि वास्तव में 150 किलोमीटर के परिक्षेत्र में कोई ट्रामा सेंटर है ही नहीं जिला अस्पताल में करोड़ों की लागत से केंद्र बना भी जो वर्षों बाद भी चालू नहीं हो पाया कभी डॉक्टर का अभाव तो कभी संसाधनों का अभाव इसी के बीच आम आदमी झूलता रहा आंकड़ों के अनुसार 2021 में 268, 2022 में 279 और 2023 में 300 लोगों की मौत हो चुकी है2024 मे भी अब तक लगभग 200  लोगों की मौत हो चुकी है

    Advertisement

    जिला मुख्यालय से वाराणसी की 90 किमी दूरी होने के कारण ज्यादातर हादसों में घायल लोग अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ देते हैं।        

      जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, धर्मराज सिंह, रवि जायसवाल ,प्रदीप जायसवाल, राजू जायसवाल, दीप सिंह पटेल, टीपू अली ,विनोद जायसवाल, कृष्णा सोनी, आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से संबद्घ 100 बेड वाले जिला चिकित्सालय की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बेड एवं स्ट्रेचर के लिए मरीज भटक रहे हैं एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है

    जिला अस्पताल की ओपीडी रोजाना लगभग 700 से 800 की होती है वही इमरजेंसी में भी 80 से 100 मरीज रोज भर्ती होते हैं स्ट्रेचर का प्रबंध न होने के कारण लोग अपने मरीज को गोद में उठाकर इधर से उधर ले जा रहे हैं चिंताजनक यह भी है कि इतने बड़े अस्पताल में महज एक व्हीलचेयर है और मात्र पांच स्ट्रेचर है

    Advertisement

    ऐसे में आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि जिला अस्पताल में मरीजों को कितनी बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो पाती होगीं। एक ही वार्ड में ऐसे भी मरीज भर्ती कर दिए जा रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।                        

     

      जिला विधि सलाहकार यशपाल सिंह नगर संयोजक अमित अग्रवाल, जिला मंत्री शिवनाथ मेहता, अमित वर्मा ,शिवम केशरी ,प्रतीक केसरी अभिषेक केसरी, नागेंद्र मोदनवाल, धर्मेंद्र प्रजापति, दीपक सोनी दिल करण सिंह ने कहा कि विगत दिनों 2 घंटे की बारिश में शहर के सर्विस लेन पर पुल के नीचे लगभग 2 किलोमीटर तक दोनों पटरिया पर पानी भर गया घोरावल रोड,

    Advertisement
    Advertisement

    पन्नूगंज रोड, बढौली चौराहा, धर्मशाला चौराहा, नई बस्ती, समेत शहर के कई सड़कों पर जाम लग गया मजबूरी बस लोग गंदे पानी के बीच से निकलते रहे इस दौरान कई गिरकर चुटहिल हो गए कई गाड़ियां पानी में भी बंद हो गई लोगों को ठेल कर गाड़ियों को निकालना पड़ा जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    2 घंटे की बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि यदि इन सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होता तो सदर विधायक एवं प्रभारी मंत्री से मिलकर अवगत कराया जाएगा एवं आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

    बैठक में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजू जायसवाल प्रदीप जायसवाल, रवि जायसवाल यशपाल सिंह, शिवनाथ मेहता, धर्मेंद्र प्रजापति, नरेंद्र मोदनवाल, अभिषेक केसरी, शिवम केशरी ,अमित वर्मा, प्रतीक केसरी, आदि लोगों उपस्थित रहे

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल से मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण हेतु की मांग

    HIGHLIGHTS

    • उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ के क्लेम प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने के सम्बंध में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल को पुनः लिखा पत्र
    • सोनभद्र के दिवंगत अधिवक्ताओं के मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों की भेजी सूची

    सोनभद्र। विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के हजारों  अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों का बार कौंसिल द्वारा जल्द निस्तारण ना करना  बहुत ही दुःखद और निराशाजनक है।उक्त बातें संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयर मैन को प्रेषित पत्र में लिखा है।उन्होंने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन को इस संबंध में पुनः प्रेषित पत्र में लिखा है कि

    Advertisement

    प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओ के मेडिकल क्लेम, डेथ क्लेम एवम अधिवक्ता कल्याण निधि क्लेम आदि के आवेदन पत्रों का जो विगत कई वर्षों से विचाराधीन है के जल्द से जल्द निस्तारण करने की माँग करता हूँ। श्री मिश्र ने लिखा है कि श्रीमान अध्यक्ष जी  बड़े ही दुःख के साथ  लिखना पड़ रहा है

    Advertisement

    कि जनपद सोंनभद्र सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के सैकड़ो अधिवक्ताओ के क्लेंम आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु बार कौंसिल द्वारा प्रभावी कदम नही उठाया जा रहा है जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यशैली के प्रति प्रदेश के अधिवक्ता साथियों व उनके आश्रितों के हृदय में अत्यधिक दुःख,आक्रोश व अविश्वास ब्याप्त  है।

    Advertisement

    प्रदेश के अधिवक्ता साथियों का आरोप है कि “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों के निस्तारण आशानुकूल नही होने से दिवंगत अधिवक्ताओ के आश्रितों को बहुत ही दुःखद स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

    Advertisement

    महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ की संस्था है और प्रदेश के सभी पंजीकृत अधिवक्ता इस संस्था के सदस्य हैं इसलिए आप से अनुरोध करता हूँ

    Advertisement

    कि आप बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से विचाराधीन क्लेम प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाने की कृपा करे जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रति प्रदेश के अधिवक्ताओ का विश्वास कायम रह सकें।

    Advertisement

    साथ ही श्री मिश्र ने अपने पत्र में सोनभद्र के दिवंगत अधिवक्ता साथियों की एक सूची भी अंकित करते हुए  उक्त मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाने की अपील की है  जिसमे स्वर्गीय अरुण कुमार पांडेय अधिवक्ता पंजीयन संख्या 02293/1987, स्वर्गीय सुरेश श्रीवास्तव अधिवक्ता पंजीयन संख्या-09203/2001, स्वर्गीय शशि रंजन श्रीवास्तव अधिवक्ता पंजीयन संख्या-10306/1999,

    Advertisement

    स्वर्गीय बाबू राम अधिवक्ता पंजीयन संख्या- 00837/2012, स्वर्गीय अरविंद कुमार जैसवार अधिवक्ता पंजीयन संख्या-02336/2010, स्वर्गीय दीपक कुमार जायसवाल अधिवक्ता पंजीयन संख्या-4414/2006, एवम स्वर्गीय जय प्रकाश चौबे मुख्य रूप से है।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    LIC के शाखा प्रबंधक के नेतृत्व में विराट अभिकर्ता संगोष्ठी हुआ का हुआ आयोजन

    सोनभद्र। भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक डाक्टर एस के सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जवाहर पैलेस में विराट अभिकर्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    Advertisement

    अभिकर्ता संगोष्ठी में वाराणसी मण्डल से पधारे वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी एवं शाखा प्रबंधक डाक्टर एस के सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी की शुरुआत किया। दीप प्रज्वलन के बाद संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक आर के चौधरी, विशिष्ट अतिथि मैनेजर सेल्स वाराणसी संदीप चंद्रम एवं उपस्थित अभिकर्ताओं साथियों द्वारा स्वागत किया शाखा प्रबंधक डाक्टर एस के सिंह ने स्वागत भाषण देकर किया।

    Advertisement

    संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि (insurance is the common need of mass) बीमा आम आदमी की जरूरी जरूरत है।

    Advertisement
    Advertisement

    श्री चौधरी ने निगम की सेवा पद्धति में लगातार हो रहे सुधार एवं अपडेशन की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अब पेपरलेस कार्य करने की ओर अग्रसर है। बीमा धारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीमा सेवा में लगातार बेहतर सुधार का प्रयास चल रहा है।

    Advertisement

    संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मैनेजर सेल्स वाराणसी मण्डल संदीप चंद्रम ने संस्था में चल रहीं जन उपयोगी पालिसियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि संस्था में जीरो साल के बच्चे से लेकर 75 साल तक के उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग पालिसी उपलब्ध है। मैनेजर श्री चंद्रम ने पेंशन योजना एवं सिंगल इन्वेस्टमेंट की पालिसियों की विशेषताओं को भी बताया।

    Advertisement

    संगोष्ठी में उपस्थित पूर्वांचल अभिकर्ता एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने अभिकर्ताओं की तरफ से मुख्य अतिथि का स्वागत कर बीमा धारकों के क्लेम्स का निस्तारण समयानुसार एवं नियमानुसार कराने की मांग करते हुए अभिकर्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया। विराट अभिकर्ता संगोष्ठी में प्रतियोगी विजेता अभिकर्ताओं को वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक के हाथों से सम्मानित किया गया।

    Advertisement

    संगोष्ठी में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शाखा रॉबर्ट्सगंज के सहायक शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने संगोष्ठी का समापन किया। अभिकर्ता संगोष्ठी का संचालन शाखा रॉबर्ट्सगंज के मैनेजर सी0एल‌0आई0ए0 सर्वेश जिग्यासू ने किया। अभिकर्ता संगोष्ठी में वरिष्ठ अभिकर्ता अरविंद सिंह, कन्हैया पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय,संतोष, उर्मिला यादव, मुन्ना यादव, छाया देवी, दिनेश अग्रहरी, पुलेंदू शुक्ला, आशीष उपाध्याय, चंद्रभूषण पाण्डेय, सहित शाखा के सैकड़ों अभिकर्ताओं ने भाग लिया

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS

    • थाना रॉबर्टसगंज पुलिस द्वारा, दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


    सोनभद्र। एक पीड़िता द्वारा थाना राबर्ट्सगंज में प्रार्थना पत्र दी गया था कि बृजेश सोनी पुत्र विरेन्द्र सोनी निवासी नई बस्ती वार्ड नं0-06, थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कारित करने व चोरी से अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 590/2024 धारा 376, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

    Advertisement

    डॉ० यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत अभियोग में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था कि

    Advertisement

    सोमवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कलेक्ट्रेट परिसर लोढ़ी में नामजद अभियुक्त बृजेश सोनी पुत्र विरेन्द्र सोनी निवासी नई बस्ती वार्ड नं0-06, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 24 वर्ष अपने उपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement

    1965 भारत पाक युद्ध के शहीदों के सम्मान में आयोजित हुआ  रक्तदान शिविर

    • 1965 भारत पाक युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में 3 महिलाएं सहित 97 युवाओं ने किया रक्तदान


    झज्जर : जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965  भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद  होने वाले लांस नायक हवा सिंह लांबा धारौली के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी,

    झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में  आयोजित नौवें  रक्तदान शिविर में तीन महिलाएं सहित 97  युवाओं ने रक्तदान किया । धारौली  के दंपति श्री धर्मेंद्र लांबा ने 11वीं बार और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शर्मिला लांबा ने तीसरी बार रक्तदान किया I जिला झज्जर के अंबोली गांव की मनीषा देवी और  रेवाड़ी के सुधराना गांव की लक्ष्मी सिंह ने भी रक्तदान किया । रेड क्रॉस सोसाइटी, झज्जर से दीपक कुमार की टीम मोजूद रही ।

    रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि धारौली के दंपति धर्मेंद्र लांबा ने 11वीं बार और उनकी धर्मपत्नी  शर्मिला लांबा ने तीसरी बार रक्तदान करके किया।

    जिला रेवाड़ी के सुधराना गांव की रक्तदानी लक्ष्मी सिंह और 37 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी नितेश भौरिया , प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।

    शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी निभा रहे रक्तदानी मास्टर  हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी ने रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

    21 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि रक्तदानी सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप आफ स्कूल्स, मंजीत अम्बोली, प्रो. हँस बैग्स हाउस, कोसली, मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी, सोनू धारौली प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर, कोसली झाडोदा निवासी जिला रेवाड़ी के रक्तदानी दीपक सोलंकी, कोसली के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो. विक्रम यादव, मास्टर  रोहित यादव कोसली, भाकली  के  रक्तदानी मास्टर  सतीश यादव, मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास निवासी आदि की तरफ से रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा ।

    पर्यावरण संरक्षण को समर्पित युवा रक्तदानी मंजीत अम्बोली, हँस बैग्स हाउस, कोसली ने पहले 50 रक्तदाताओं को एक -एक जेड प्लांट  निशुल्क भेंट स्वरूप दिया।

    तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया भव्य तीज महोत्सव का आयोजन

    HIGHLIGHTS

    • पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लिया तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग
    • नृत्य‌ गीत संगीत का हुआ आयोजन
    • तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य- संगीत, लोकगीत गायन सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का  हुआ आयोजन

        📲 Mob: 6389376273

    सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान में रविवार की देर शाम को नगर के चंडी तिराहा के समीप केसरी अंपायर में तीज महोत्सव का आयोजन कराया गया।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और इसके बाद श्री गणेश वंदना का गायन किया गया।

    Advertisement

    इस अवसर पर तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य- संगीत, लोकगीत गायन सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कि पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

    Advertisement

    इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिला अध्यक्ष श्वेता केसरी ने बताया कि तीज का त्यौहार खासतौर पर महिलाओं, बहुओं, बेटियों और बहनों का त्यौहार है। जो कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपरा को दर्शाता है। जिसे बड़े ही आस्था- भाव के साथ मनाया जाता है।

    Advertisement

    वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन और नृत्य प्रतिस्पर्धा और लजीज व्यंजन रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

    Advertisement

    इस अवसर पर मुख्य रूप से तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिला अध्यक्ष श्वेता केशरी, जिला महासचिव शालू केसरी, जिला उपाध्यक्ष शालनी केसरी, जिला कोषाध्यक्ष बिना केसरी, जिला संगठन मंत्री प्रीति केसरी, जिला मंत्री श्वेता केसरी, पूजा केसरी, कल्पना, किरन, मंजू, शिल्पी, रेखा, सौम्या केसरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    
    
    
    
    
    
    Advertisement
    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें