सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास की सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़े जाने के लिए बुधवार को सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव निस्फ में खुली बैठक आयोजित की गई।
Advertisement
ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी और ग्राम विकास अधिकारी दिनेश गिरी की मौजूदगी में ग्रामीणों से पात्रों की सूची तैयार कराई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Advertisement
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस की सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़े जाने के संबंध में शासन के पत्र के मद्देनजर बैठक हुई। ग्राम विकास अधिकारी दिनेश गिरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का सर्वे पूरी तरह निशुल्क है।
Advertisement
अगर, इसके लिए किसी से रुपये मांगे जाने की शिकायत पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सूची में शामिल नामों को पढ़कर सुनाया। ग्रामीणों के आपत्ति पर कई नामों को सूची से हटाया गया।
Advertisement
वहीं पात्रों का नाम सूची में बढ़ाए जाने के लिए आवेदन लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को फेमिली आईडी, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड में नाम बढ़ाए जाने के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई।
Advertisement
इस मौके पर बीडीसी योगेश मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, पंचायत सहायक शिल्पा त्रिपाठी, बबलू केशरी, पंचायत मित्र उपेंद्र मौर्य, बिन्दु कुमार, योगेंद्र, केशरी, कैलाश बियार, ग्राम पंचायत सदस्य अमरनाथ भारती, दीपक कनौजिया, लकवा, भारती, गिरिजा देवी, संतोष केसरी, सोनू सागर, रामावर राम जी, अमन, कमला चौबे, नागेश्वर तिवारी, चिंतामणि तिवारी, राम चौबे, रामदुलारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। ओबरा थाना अंतर्गत बिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला अज्ञात कारणों से मंगलवार को बीती रात साड़ी का फंदा बनाकर अपने ही घर में फांसी लगा ली। घर में केवल दंपति ही रहते थे।
Advertisement
मृतिका रंजना पत्नी रमेश उम्र तकरीबन 25 वर्ष जिस वक्त घटना घटी जानकारी के अनुसार पति घर से बाहर पान बीड़ी का सेवन करने गया हुआ था। प्रशासन को सूचना पूर्व प्रधान राजा राम यादव के द्वारा दी गई पति द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि
Advertisement
दो माह पहले हमारा एक बच्चा पैदा हुआ था जिसकी किसी कारण मृत्यु हो गई जिसके कारण आए दिन चिंता किया करती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विविध कारवाही की जा रही है वही मृतिका के परिजन सुबह आने के बाद पी एम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया।
सलखन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बलदेव दास बिडला सोन घाटी इंटर कॉलेज में जिला प्रोबेशन कार्यालय की टीम द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया जिसके अंतर्गत 1090, 181, 1098, स्पानसरशिप योजना,
Advertisement
कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई बाल विवाह बाल श्रम बाल तस्करी बाल भिक्षावृत्ति आदि के बारे में जानकारी तथा ऐसी स्थिति में उपरोक्त नंबरों के प्रयोग के बारे में बच्चों बच्चियों को जानकारी दी गई
Advertisement
विभाग की तरफ से तनु सिंह वन स्टाफ सेंटर नीलू यादव प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गायत्री दुबे संरक्षण अधिकारी के द्वारा बच्चों बच्चियों को जागरूक किया गया तथा योजनाओं के बारे में बताया गया उन लोगों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए इन नंबरों का प्रयोग किया जा सकता है
Advertisement
जिसे तत्काल निवारण किया जाता है इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर डी सिंह, विद्यालय के शिक्षक उमेश चौबे, धनंजय सिंह, उदयधर दुबे सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में दी गयी भावभीनी विदाई
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोनभद्र से जनपद रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानान्तरण होने पर भाव भीनी विदाई दी गयी, इस अवसर पर जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं
Advertisement
कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है, सरकार सेवाओं की अपनी एक सीमा है,
Advertisement
पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह का कार्यकाल जनपद में काफी सराहनीय रहा है, इनके द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यों को याद किया जायेगा, जो अधिकारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है।
Advertisement
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक ने सोनभद्र जिले में लगभग दो वर्ष से अधिक बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के पद पर जा रहे हैं।
Advertisement
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने कहा कि जनपद के कार्यकाल में काफी कुछ बातों को सीखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से चुनाव, उप चुनाव को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया गया, जनपद हमारे लिए यादगार रहेगा, जनपद का कार्यकाल मेरे सर्विस राशिफल का सबसे बड़ा कार्यकाल रहा है।
Advertisement
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, परियोजना निदेशक आर०एस० मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल,
Advertisement
अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में विकास व कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना की।
करमा,सोनभद्र। करमा क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को स्थानीय सभागार में ब्लाक प्रमुख सीमा देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों एवं मनरेगा, आवास, शौचालय, अमृत सरोवर, आगनवाड़ी केंद्र, आदि सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की पुष्टि की गई।
Advertisement
और आगे होने वाले कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने विकास खंड के अंतर्गत बनवाए गए मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर समेत मनरेगा के तहत पहले कराए गए कार्यों को विस्तार से बताया ।
Advertisement
उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों के लिए सूची उपलब्ध कराए उन पर विचारोंपरांत कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत हो रहे सर्वे पर भी प्रकाश डाला। कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों अपने मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को दिया।
Advertisement
इसके पहले एडीओ आई एस बी अनन्त कुमार सिंह ने शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं के बीमा पर मिलने वाले अनुदान के विषय में बताया।सीएससी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले बीमारियों से बचाव और उपाय पर प्रकाश डाला ।
Advertisement
खण्डशिक्षाधिकारी राकेश कुमार पांडे ने विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुधारने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की महत्व पर प्रकाश डाला। ए डी ओ पंचायत सुनील कुमार यादव ने शौचालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता पर सबका ध्यान आकर्षित कराया।
Advertisement
इस दौरान सुरेंद्र कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राम अधार, अनूप सिंह, श्याम बिहारी सहित प्रधान एवं बीडीसी उपस्थित रहे ।अंत में बैठक के समापन की घोषणा ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी ने किया ।कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी मिश्र( लहरी )ने किया।
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में आदिवासी आजादी मोर्चा के बैनर तले माची, सुअरसोत, सियरिया, तेदुडाही, देवहार, डोरिया के आदिवासी जनजाति वन विभाग व पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति नामित 10 सूत्री मांग पत्र सम्बंधित को दिया। वही नेतृत्व कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि
Advertisement
हम आदिवासी जनजाति तथा अन्य पिछड़े समुदाय के जनपद सोनभद्र (उ०प्र०) के लोग जो कभी नक्सल प्रभावित जनपद हुआ करता था, के जंगली पहाड़ी अत्यन्त दुर्गम तथा पिछड़े इलाके में स्थानीय प्रशासन, शासन एवं सरकारी प्राधिकरणों द्वारा उपेक्षित तथा वन विभाग और पुलिस उत्पीड़न से त्रस्त हैं,
Advertisement
जो आए दिनों हम आदिवासियों जनजातियों को हमारी गरीबी एवं अशिक्षा का लाभ उठाते हुए भू-माफियाओं तथा सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के उत्पीडन, शोषण च दोहन का शिकार होते रहें है हमारे लिए तमाम कल्याणकारी कानून बनाए गये, लेकिन उसका गलत उपयोग करते हुए हमारा शोषण उत्पीड़न दोहन व आदिवासियों के अधिकारों व मानव अधिकारों का हनन व दस्तूर जारी रहा है।
Advertisement
आदिवासियों की भूमि गैर आदिवासी, सामान्य व पिछड़ी जातियों के हक के अन्तरण 30 प्र०. जमींदारी विनाश अधिनियम 1950 एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की व्यवस्था के विरुद्ध है के बावजूद आदिवासियों की भूमि का अन्तरण अवैध रूप से करा लिया जा रहा है।
Advertisement
सूचना होने पर स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही के लिए अनुरोध करने वाले पीड़ित को ही भू-माफियाओं की मिली भगत से फर्जी मुकदमें में फंसा दिया जा रहा है। हम आदिवासी कोई भी विधि सम्मत कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, गोष्ठी का आयोजन करते है, तो भी हम स्थानीय प्रशासन के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। देश भर में वनाधिकार अधिनियम का कारण लागू हुआ।
Advertisement
जिसमें भी नाम मात्र का कार्य हुआ सम्पन्न लोगों को वन भूमि नाजायज ढ़ग से उच्च वर्गों के लोगों को वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी नाजायज लाभ लेकर दे दिया जा रहा है। वनाधिकार कानून के अनुसार वन क्षेत्रों में निवास करने वाली जनजातियों आदिवासियों को अग्रिम पंक्ति में रखते हुए वनाधिकार का पट्टा दिए जाने की प्राविधान रहा है
Advertisement
साथ ही अन्य परम्परागत वनवासी जो पीढ़ियों से वन में निवास करते चले आ रहें हैं। उनके भी वनाधिकार कानून के तहत वन भूमि पर जीत कोड करने हेतु वन भूमि का पट्टा करने का प्रावधान रहा है। परन्तु उन्हे भी वंचित किया जा रहा है। हम सोनभद्र के आदिवासी इससे वंचित है।
Advertisement
आज भी भूमिहीन आदिवासियों जन-जातियों की एक बड़ी संख्या है जो वनाधिकार पट्टा के प्रबल दावेदार व पात्र होने के बावजूद वंचित किये गये है। स्थानीय वन विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की प्रवृति बनी हुई है कि, वनाधिकार प्रवाधान को मात्र एक कानूनी खाना पूर्ति कर भू-माफियों से नाजायज लाभ उठाकर वन भूमियों को उन्हें सौंपा जा रहा है।
Advertisement
हमारे जनपद सोनभद्र के आदिवासी इलाको में वन विभाग के लोग आदिवासियों की खतौनी भूमियों को भी जबरिया अवैध कब्जा कर खुदाई कराकर उनके वृक्षारोपण कर नाजायज ढ़ग से बेदखली करती रही है।
Advertisement
हम सभी इस जुल्म से त्रस्त होकर जरिए जिलाधिकारी सोनभद्र (उ०प्र०) आपके समक्ष निम्न मांगे रखते हुए सादर अनुरोध करते हुए कि गंभीरता पूर्ण विचार कर त्वरित कदम उठाए जाने की आज्ञा प्रदान करें। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार दुलारे, रामपुनि, अयोध्या, चंदन, कांता, गीता गौर, गंगा प्रशाद, रामरती, जवाहिर, सविता, सोनी, प्रमिला, रामजतन आदि लोग मौजूद रहे।
नगर में अलग-अलग स्थानों पर लगे हाई मास्ट लाइट का चेयरमैन ने किया लोकार्पण
नगर के 10 स्थानों पर हाईमास्ट लाईटों का हुआ लोकार्पण
सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सीमा में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिये नागरिकों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए हाई मास्ट लाइट लगवाया गया, जिसका लोकार्पण मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्षा रुबी प्रसाद ने किया।
Advertisement
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं0 16 बभनौली में दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड नं0 06, बढ़ौली महाल दलित बस्ती रामबली के घर के पास,, वार्ड नं0 11, अम्बेडकर नगर में सिन्होरवा बाबा तालाब के पास, अस्थाई गौशाला कैम्पस में, वार्ड नं0 05 तहसील कालोनी में विनोद के घर के पास तिराहे पर,
Advertisement
वार्ड नं0 24 कम्हारी में महावीर चौराहा के पास, भिलाही बांध फिल्टर प्लाण्ट पर, रौप सहिजन महाल चाड़ी माता मंदिर के सामने, वार्ड नं0 11 में वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर ईदगाह के पास, वार्ड नं0 12 उरमौरा उत्तरी महाल में कैलाा/जोगन्दर के घर के सामने कुल 10 स्थानों पर हाईमास्ट लाईटों के अधिष्ठापन का कार्य कराया गया है।
Advertisement
इस दौरान चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर के चतुर्दिक विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं नगर के सौन्दर्गीकरण कार्य तेजी से कराये जाने के लिये में तत्परतापूर्वक प्रयनशील हूँ जिसका शीघ्र ही जनता को लाभ मिलेगा।
नगर में कार्यों को सम्पन्न कराने में नगरवासियों व वार्ड के सदस्यगण द्वारा प्राप्त हो रहे सहयोग की सराहना करते हुये उन्होंने कहा कि टीम भावना से मुश्किल कार्य भी आसानी से किया जा सकता है।
Advertisement
उक्त अवसर पर सभासद मनोज चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी पंडित रामशकल चौबे, संजय जायसवाल, अंशु खान, अमित दूबे, आशीष केशरी, अजय गुप्ता, राजन गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, ज्ञानचन्द चौबे, आशुतोष शुक्ला के अतिरिक्त पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी ने किया सराहनीय आयोजन
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र सभागार कचहरी में परमवीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार पारसनाथ मिश्र की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि रामनाथ शिवेंद्र के उपस्थिति
Advertisement
में मंगलवार दोपहर मां सरस्वती व परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीपदान पश्चात ईश्वर विरागी के वाणी वंदना मां शारदे मां शारदे मिटे ज्वाल जग जीवन से सिंचित धरा गगन उर कर दे से विधिवत कार्य क्रम आगाज हुआ। साहित्य समाजसेवा चिकित्सा संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सारस्वत अभिनंदन किया गया
Advertisement
जिसमें डा, लवकुश प्रजापति वरिष्ठ साहित्यकार दुद्धी सोनभद्र को साहित्य गौरव, सम्मान जिसे उनके प्रतिनिधि जितेन्द्र चंद्र वंशी ने ग्रहण किया।नजर मोहम्मद नजर वरिष्ठ शायर को शहर ए गालिब, अब्दुल हई वरिष्ठ शायर को शहर ए फिराक, कौशल्या कुमारी चौहान कवयित्री शिक्षक को साहित्य श्री, दिव्या राय कवयित्री शिक्षक को साहित्य वैभव,
Advertisement
यथार्थ विष्णु म्योरपुर सोनभद्र को साहित्य दीप, गीतकार दिलीप सिंह दीपक को साहित्य सर्जक सम्मान से नवाजा गया और लेखनी पुस्तिका प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
प्रथम सत्र में वक्तव्य देते हुए रामनाथ शिवेंद्र संपादक हिंदी साहित्य पत्रिका असुविधा मुख्य अतिथि व अध्यक्षता कर रहे पारसनाथ मिश्र विशिष्ट अतिथि राष्ट्र पति पुरस्कार से सम्मानित, पूर्व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी विनोद चौबे एडवोकेट बार अध्यक्ष पूनम सिंह एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार पांडेय एड,अजय चतुर्वेदी कक्का वरिष्ठ साहित्यकार ने परमवीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर राष्ट्राभिनंदन करते हुए हमीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन कर देश हित में सदैव तत्पर रहने की नसीहत दिये।
Advertisement
सम्मान समारोह शहीद स्थल के कार्यों का मूल्यांकन कर निरंतर प्रयास की सराहना करते हुए सम्मानित हुए कवि कवयित्रियों को बधाई दिये। दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें विरागी ने,थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे सुनाकर कालजयी कवि को नमन किया।नज़र साहब ने,,एक नजर देख ले तेरा जाता क्या है रेत पर लिखता मिटाता क्या है, गंभीर शायरी सुनाया और सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
Advertisement
अब्दुल हई ने,उधर से गुजरा तो झुक कर मिला हिमाला भी,सलीका प्यार का किसने सिखा दिया उसकोसुनाकर आशा वादी जीवन का मूल्यांकन कर विनम्रता सदभाव की बात किये। दिवाकर द्विवेदी मेघ ने ,आदमी के पास से अब जा रहा है आदमी सुनाया और इंसानियत की बात किये।
Advertisement
कौशल्या कुमारी चौहान ने मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूं सुनाकर श्रोताओं को नारी सशक्तीकरण का संकल्प दुहराया।दिव्या राय ने मत रोक सांवरिया घूंघट में मुझे नींल गगन तक जाने दें। सुनाया और नारी शक्ति की उड़ान को रेखांकित किया,,आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठीएड निदेशक शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र ने,देश का गौरव नहीं झुकेगा मां सौगंध तुम्हारी है,तेरे सुवन निडर हम माता मौत भी जिनसे हारी है सुनाकर राष्ट्र अनुराग जगाया वंदेमातरम् जयहिंद के जयकारे बार बार लगते रहे ।
वहीं ओज के सशक्त हस्ताक्षर प्रभात सिंह चंदेल ने वीर सैनिक की पाती कविता सुनाकर सबकी आंखें नम कर दिये। धर्मेश चौहान एडवोकेट शायर जुल्फेकार हैदर खां राकेश शरण मिस्र नोटरी एडवोकेट सोन साहित्य संगम,यथार्थ विष्णु जै राम सोनी दयानंद दयालू सुधाकर स्वदेशप्रेम मदन चौबे आदि साहित्यकारों ने वीर रस हास्य व्यंग ओज श्रृंगार गीत गजल मुक्तक छंद सवैया सुनाकर वाहवाही लूटते रहे
Advertisement
और आयोजन देर शाम तक चलता रहा।सफल संचालन गीतकार दिलीप सिंह दीपक ने किया स्वागत भाषण संयोजक जुल्फेकार हैदर खां ने व्यक्त किया आभार आयोजक प्रदुम्न तिवारी एड ने व्यक्त किए।इस अवसर पर राजेश पाठक, एडवोकेट आत्मप्रकाश तिवारी, एडवोकेट जयशंकर त्रिपाठी, एड देवानंद पांडेय, एड रिषभ, शिवमोचन, फारुख अली, ठाकुर कुशवाहा, पुरुषोत्तम, बृजकिशोर, देव शिखा, आद्या आदि सैकड़ों वादकारी अधिवक्ता गण देर शाम तक जमे रहे।
सोनभद्र। शासन मंगलवार को जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें सोनभद्र से राय बरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
Advertisement
वहीं पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर अशोक कुमार मीणा को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। बता दे कि मंगलवार की देर शाम शासन की ओर से ट्रांसफर की सूची जारी कर दी गई हैं।
AdvertisementAdvertisement
बताते चलें कि डॉ. यशवीर सिंह ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने सोनभद्र में शराब माफिया, कोयला माफियाओं के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई किया था। डॉक्टर यशवीर एक ईमानदार व निष्पक्ष छवि के एसपी माने जाते है।
अधीनस्थ राजपत्रित प्रधानाध्यापकों के पद पर पदस्थापना ऑनलाइन ही की जाए- अशोक कुमार
अधीनस्थ राजपत्रित प्रधानाध्यापकों के पद पर पदस्थापना ऑनलाइन ही की जाए- मूल संघ* राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव को पत्र लिखकर यह माॅंग की है
Advertisement
कि अधीनस्थ राजपत्रित पुरुष शाखा के रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु पात्रता सूची में आ रहे अध्यापकों जिसमें प्रवक्ता और एलटी ग्रेड के शिक्षक सम्मिलित हैं, पदोन्नति के पश्चात उनकी पदस्थापना ऑनलाइन माध्यम से किया जाए।
Advertisement
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री ने बताया कि संगठन के बहुत प्रयास के बाद गत माह अगस्त में इस सम्बन्ध में पात्रता सूची में आ रहे अध्यापकों की गोपनीय आख्या उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में संगठन की माॅंग है कि पदोन्नति के पश्चात पदस्थापना हेतु विद्यालय आबण्टन की प्रक्रिया को पूर्व की भाॅंति ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाए जिससे कि सम्पूर्ण प्रक्रिया की शुचिता एवं पारदर्शिता कायम रहे।