यातायात जागरुकता माह नवम्बर के तहत एआरटीओ कार्यालय सोनभद्र में कैम्प लगाकर बनवाया गया ड्राइविंग लाइसेंस।
सोनभद्र। यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2024 के तहत मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में कैम्प लगाकर जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था उनका लाइसेंस बनवाया गया। इसके बाद वहां पर उपस्थित वाहन चालकों व लोगों से अपील करते हुये उनको यातायात नियमों के बारे में बताकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
Advertisement
साथ ही साथ यह भी बताया गया कि बिना सीट बेल्ट/हेलमेट लगाये वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें, नो पॉर्किंग में वाहन खड़ी न करें, नशा कर वाहन न चलाये, सड़क नियमों का पालन करनें इत्यादि के बारे में भी जागरूक किया गया।
चार बच्चा चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद
अपहरण हुई 2 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं मामला दर्ज करते हुए चार लोगों का किया गया चालान
घसिया बस्ती बन रहा अपराधों का गढ़
सोनभद्र| बीते सोमवार को 2 वर्षीय बच्ची के हुए अपहरण के मामले को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 12 घंटे में ही अपने सजगता और सूझ बूझ से सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी हुई 2 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया है। साथ ही बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो महिला और दो पुरुष को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कस्बे में दो वर्षीय बच्ची का सोमवार को घर के बाहर खेलते समय कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घसिया बस्ती में छापा मारा गया। वहां के एक घर से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
Advertisement
महिलाओं ने किया था बच्ची का अपहरण: इस मामले मे एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कस्बे के अशोक नगर निवासी अतुल कुमार पटेल ने बताया कि उनकी दो वर्षीय भांजी अदिति घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसको अगवा कर लिया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू की गयी।
Advertisement
सीसीटीवी फुटेज की मदद से रॉबर्ट्सगंज की घसिया बस्ती में छापा मारा गया। वहीं मंगलवार की सुबह बच्ची को एक घर से बरामद किया गया। दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के नाम लौंगी पत्नी स्व० राजकरन निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष। प्रतिमा पत्नी रवि कुमार निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष। रवि कुमार घसिया पुत्र बैजनाथ निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष। रिनवा कुमार घसिया पुत्र दुलारे निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 37 वर्ष।
Advertisement
सोनभद्र की घसिया बस्ती का है अपराध से पुराना नाता: अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने कि घासिया बस्ती के रहने वाले इन चार लोगों ने बच्ची का अपहरण घर के बाहर खेलते समय किया था। वारदात सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई। घसिया बस्ती अपराधियों का गढ़ रहा है।यहां से पहले भी बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
Advertisement
पुलिस टीम को दिया जाएगा ईनाम:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना राबर्ट्सगंज, 30नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी कस्बा, हे0का0 मनीष कुमार चौकी, लवकुश खरवार, राजेश पासवान, मदन कुमार, चन्द्रकला को पुलिस अधीक्षक ने शाबासी व इनाम की घोषणा की।
जिले में पर्यटन विकास के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया गया ज्ञापन
सोनभद्र। उच्च शिक्षा, संस्कार, नारी सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा प्रख्यात साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह के जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को
Advertisement
केंद्र सरकार द्वारा संचालित रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी ने केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित, स्वरचित कृति भारतीय संस्कृति में सूर्योपासना भेंट किया।
Advertisement
इस अवसर पर श्री केसरवानी ने केंद्रीय मंत्री को जनपद सोनभद्र की भूतत्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन विकास के लिए ज्ञापन भी दिया।
Advertisement
केंद्रीय मंत्री ने कहां कि-“ सोनभद्र में पर्यटन विकास के इस मुद्दे को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगी, ताकि जनपद सोनभद्र में पर्यटन विकास के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध 160 वर्ष प्राचीन सलखन के पृथ्वी पर जीव उत्पत्ति के प्रमाण फॉसिल्स, मानव के सभ्यता विकास के गुफाओ, कंदराओ मे रेखांकित गुफाचित्र, प्राकृतिक,ऐतिहासिक, धार्मिक सांस्कृतिक स्थल, किले, गढ़ी,मठ, मंदिर, आदि संरक्षित हो सके और पर्यटकों का आगमन सोनभद्र में अधिक से अधिक संख्या में हो सके।
एक रुपये का छोटा सिक्का सरकार द्वारा नही किया गया है बंद
भ्रामक प्रचार से बचें और 1₹ के छोटे सिक्के को पुनः चलन में लाये दुकानदार
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धि निवासी पीयूष कुमार अग्रहरि एडवोकेट द्वारा विगत दिनों में तहसील दिवस में कमिश्नर के समक्ष शिकायत की गयी थी जिसको कमिश्नर महोदय ने तत्काल रिपोर्ट मंगवाते हुवे अग्रिम कार्यवाही हेतु आदेशित किया था।
Advertisement
जिस पर बैंक प्रकोष्ठ सोनभद्र ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर 1₹ का छोटा सिक्का को बंद न होने का हवाला देते हुवे इसे चलन में लाने हेतु आवश्यक निर्देश शिकायतकर्ता को दी गई है और साथ ही आग्रह किया गया है कि 1₹ का छोटा सिक्का सभी दुकानदार स्वयं लेवे व ग्राहकों को जागरूक करें और निवेदन किया कि पुनः शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही किया जाएगा
औचक निरीक्षण कर कारागार में निरुद्ध बंदियों को न्यायाधीश ने किया जागरूक
766 बंदी निरुद्ध पाये गये।
595 विचाराधीन एवं सिद्धदोष बंदियों की सं० 171 थी
सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बंदियों के बीच विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
Advertisement
जेल में कुल 766 बंदी निरुद्ध पाये गये। जिसमें 595 विचाराधीन एवं सिद्धदोष बंदियों की सं0 171 थी। निरीक्षण के दौरान बैरको में कैदियों से मुलाकात कर निःशुल्क विधिक सहायता, सजायाफ्ता बंदियों के अपील के प्रावधान के संबंध में,
Advertisement
नियमित पेशी, खान पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत् सचिव ने जानकारी दी अलावा इसके जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों से एक- एक कर बातचीत कर उनके मुकदमें की प्रगति एवं जमानत के संबंध में पूछताछ किया गया।
Advertisement
कारागार में स्थित पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैरक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। बैरक में साफ- सफाई व गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ के बारे में पूछा गया।
Advertisement
किसी भी बंदी द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत नही कराया गया। निरीक्षण के दौरान समक्ष आयी कमियों के सुधार हेतु जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जय प्रकाश असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस. तथा साथ ही साथ श् शंशाक पटेल, गौरव कुमार उप कारापाल उपस्थित रहें।
Advertisement
जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार यह कार्यक्रम किया गया।
गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे शिकायत : रूबी प्रसाद
सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।
Advertisement
इसी क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 0, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 1, नगर पंचायत डाला बाजार में 2, नगर पंचायत अनपरा में 1, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
रूबी प्रसाद अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जेई मनीष कुमार, सभासद मनोज चौबे,अनवर अली,शन्त कुमार, शुजीत, अजित सिंह, बिमलेश कुमार ,सनी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संस्कार से ही नये संसार का नवनिर्माण होता है- सुमन बहन
सोनभद्र। मानव और मानवता में अध्यात्म द्वारा संतुलन स्थापित करके आदि सनातन संस्कृति की संकल्पना को साकार करने के लिए ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग संस्कार परिवर्तन की सीढ़ी है। संस्कार से ही नए संसार का नवनिर्माण होता है। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र वास्तव में संस्कार केंद्र है। यहां प्रतिदिन ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उक्त बातें ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभारी सुमन बहन ने कहा।
Advertisement
वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ ओमप्रकाश, राजेश कुमार उप जिलाधिकारी, डॉ अनुपमा, राहुल जिला प्रचारक आरएसएस, सोनभद्र, रविंद्र केशरी, विजय कनौडिया, अजित जायसवाल, सेवा केंद्र इंचार्ज सुमन दीदी, डॉ हरिन्द्र भाई, अवधेशधर दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Advertisement
इस अवसर पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अध्यात्म से अपनी आत्म- ज्योति से प्रकाशित करने का ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र रॉबर्ट्सगंज के लिए एक ईश्वरीय उपहार है। मानवीय मूल्य हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। उन्होंने ब्रह्मकुमारीज के मुख्यालय भ्रमण का अनुभव सुनाते हुए कहा कि वहां की स्थापित व्यवस्था हमारी आदि सनातन परंपरा का आधुनिक युग में आदर्श उदाहरण है।
Advertisement
डॉ अनुपमा सिंह, प्रख्यात महिला चिकित्सक रॉबर्ट्सगंज ने अपने संबोधन में कहा कि आध्यात्मिक शक्ति से आत्मबल का विकास होता है जिससे जीवन में मनोवांछित सफलता प्राप्त होती है। आध्यात्मिक ज्ञान से श्रेष्ठ कर्म करना सहज है। सीता बहन ने सभी अतिथियों का मूल्ययुक्त शब्दो द्वारा स्वागत किया। कुमारी रिद्धि ने-झरनों से संगीत है बजता पत्थर के टकराने से गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
Advertisement
राहुल, जिला प्रचारक आरएसएस सोनभद्र ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को अपने लक्ष्य को और अधिक सक्रियता पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। यह हमारे लिए चुनौती भी है और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरणा भी है।
Advertisement
बच्चों ने धर्मराज का दरबार नृत्यनाटिका प्रस्तुत करके कर्मों के जागरूक रहने का संदेश दिया। देव ने करमचंदसेठ, कु. दीप, कु हर्षित यमदूत, आयुष्मान और वैभव सेठ के पुत्रगण, सेठ की पत्नी रिया, कु• रिद्धि ने ब्रह्मकुमारी के रूप में अभिनय करके सकारात्मक कर्म करने का संदेश दिया।
Advertisement
प्रतिभा बहन ने राजयोंग के बारे में बताया कि मन और बुद्धि को परमात्मा में लगाना ही राजयोग है। इससे जन्मांतर के लिए श्रेष्ठ भाग्य की प्राप्ति होती है। राजेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी घोरावल ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि राजयोंग के द्वारा मैंने अपने क्रोध पर काफी हद तक नियंत्रण करने से प्रशासनिक कार्यों को करने में बहुत सहयोग प्राप्त हुआ।
Advertisement
अब मैं पहले की अपेक्षा तनावमुक्त होकर कुशलतापूर्वक अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करता हूँ। कुमारी दिव्या एवं कुमारी श्वेता ने हर एक सपना से सुंदर मेरा संसार गीत पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया ।
डॉ हरिन्द्र भाई ने मंच का संचालन बहुत ही प्रभावशाली ढंग से किया सेवा केंद्र के वार्षिकउत्सवों पर केक काटकर खुशियों को सर्व के बीच बांटा गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरोज, कविता, दीप शिखा, अवधेश भाई, गोपाल भाई, डंगर भाई, हरिशंकर भाई, प्रभा बहन ने विशेष योगदान दिया।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सोनभद्र के युवा प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग
नई दिल्ली में आयोजित हुआ रोजगार अधिकार अभियान का राष्ट्रीय सम्मेलन
सोनभद्र। देश में संसाधनों की कमी नहीं है यदि देश के बड़े कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर समुचित टैक्स लगा दिया जाए तो हर नागरिक के गुणवत्तापूर्ण व मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के संवैधानिक अधिकार की गारंटी होगी।
Advertisement
साथ ही भोजन का अधिकार, समुचित वृद्धावस्था पेंशन, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली, ठेका मजदूर व आंगनबाड़ी, आशा जैसी स्कीम वर्कर्स के सम्मानजनक वेतनमान और पक्की नौकरी, सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के अधिकार को दिया जा सकता है।
यह प्रस्ताव नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार अधिकार अभियान के राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया गया।
Advertisement
राष्ट्रीय सम्मेलन में सोनभद्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सोनभद्र के हालात पर अपनी बात रखी। प्रतिनिधियों में सोनभद्र की जिला संयोजक सविता गोंड, जिला अध्यक्ष रुबी सिंह गोंड और शक्तिनगर के युवा नेता मुकेश सिंह को राष्ट्रीय संचालन समिति में सर्वसम्मति से चुना गया।
सम्मेलन को प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर प्रभात पटनायक, अर्थशास्त्री प्रोफेसर अरुण कुमार, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेन्द्र प्रताप सिंह और समाज सरोकारी व गांधीवादी कुमार प्रशांत, पूर्व सांसद व वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय ने संबोधित किया।
Advertisement
सम्मेलन में राज्य, जोन, जिला व विद्यालयों में रोजगार संवाद करने का निर्णय हुआ और सोनभद्र में भी इस संवाद अभियान को चलाने की बात तय हुई है।
Advertisement
सम्मेलन में देशभर में रोजगार व नौकरी के आंदोलन को संचालित करने वाले प्रतिनिधियों, छात्र युवा संगठनों के पदाधिकारी और किसान व मजदूर आंदोलन के प्रतिनिधियों व समाज सरोकारी नागरिकों ने भी अपनी बातचीत को रखा।
Advertisement
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि देश में रोजगार के संकट को हल करना आम आदमी की जिंदगी को बचाने के लिए बेहद जरूरी है। इतने बड़े पैमाने पर श्रम शक्ति का विनाश पहले कभी नहीं हुआ जितना कि आज हो रहा है।
Advertisement
सोनभद्र के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है और पर्यावरण को बुरी तरह प्रभावित किया जा रहा है। आदिवासी अंचलों में सरकार की न्यूनतम सुविधाओं का भी घोर अभाव है और वहां से रोजगार की तलाश में पलायन एक बड़ी समस्या बना हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र में ठेका मजदूरों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा भी हासिल नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में रोजगार अधिकार अभियान में लोकतंत्र और सम्मानजनक जीवन के सवाल भी मजबूती से उठेगें।
सोमवार को जिले में विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों से सीधा संवाद कर विस्फोटक सामग्री रखने व उसके प्रयोग करने के सम्बन्ध में जानकारी ली
HIGHLIGHTS
विस्फोटक सामग्रियों की साप्ताहिक सूचना लाइसेंसधारक कराये उपलब्धः जिलाधिकारी
विस्फोटक लाइसेंस की जांच करेंगे एसडीएम व सीओ
सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों के साथ बैठक किया।
Advertisement
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों से सीधा संवाद कर विस्फोटक सामग्री रखने व उसके प्रयोग करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। अनुज्ञप्ति धारकों द्वारा बताया गया कि विस्फोटक का ज्यादा प्रयोग खनिज कार्यों के ब्लास्टिंग में किया जाता है।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने विस्फोटक अनुज्ञप्ति धारकों को निर्देश दिया कि विस्फोटक सामग्री जहां पर रखी जाये, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाने चाहिए। विस्फोटक लाइसेंस की बाध्यता की जांच सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा समय-समय पर की जानी चाहिए।
Advertisement
जनपद के सभी लाइसेंसधारी विस्फोटक सामग्री का उपयोग की जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी साप्ताहिक रूप में उपलब्ध करायेंगें, कि कितनी मात्रा में विस्फोटक का प्रयोग हुआ और विस्फोटक सामग्री कितनी सुरक्षित है, सहित बिन्दुओं पर सूचना उपलब्ध करा दें।
Advertisement
विस्फोटकों के विनिर्माण, कब्जा, विक्रय, प्रयोग या अन्तरित या नष्ट किये हुए एवं परिवहन का साधन, मात्रा, दिनांक, स्थान कहां से कहां तक आदि की सूचना विस्फोटक नियम 2008 नियम-24 एवं विस्फोटक अधिनियमों के प्राविधानों के तहत नियमित रूप से दी जाये।
Advertisement
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि अनुज्ञप्ति धारक अपने विस्फटकों के प्रकार के अनुसार उनके भण्डारण, वितरण व मानक के अनुसार प्रयोग का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगें और ब्लास्टिंग के नियमों का पालन भी सुनिश्चित करेंगें,
Advertisement
ब्लास्टिंग करने वाले वर्करों के लाईसेंस का भी वेरीफिकेशन कर लिया जायें, अग्निशमन अधिकारी द्वारा भी समय-समय पर विस्फोटक पदार्थों की सुरक्षा का निरीक्षण किया जाये।
Advertisement
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, विस्फोटक लाईसेंसधारक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने पत्र लिखकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि वर्ष 2022 में सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति हेतु जारी आदेश के अनुसार उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए।
Advertisement
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि वर्ष 2022 में कुल आठ विषयों यथा- हिन्दी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, उर्दू एवं वाणिज्य विषयों के प्रवक्ता पद पर कुछ सहायक अध्यापकों की पदोन्नति रोक दी गई थी क्योंकि लोकसेवा आयोग ने उनके स्नातक के विषयों में विसंगति पाए जाने पर आपत्ति उठाई थी।
Advertisement
ऐसा कुछ ही शिक्षकों के साथ था किन्तु इन विषयों से सम्बन्धित अन्य अर्ह शिक्षक जिनके विषय में कोई विसंगति नहीं थी इसका खामियाजा उनको भी भुगतना पड़ रहा है। वे वर्ष 2022 से आज तक पदोन्नति की राह देख रहे हैं। लगभग 24 वर्षों से एक ही पद पर कार्य करते हुए ऐसे शिक्षक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
Advertisement
इन सहायक अध्यापकों में कुण्ठा, अवसाद एवं निराशा व्याप्त है। अध्यापकों के साथ इसप्रकार के अन्याय एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार के कारण उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मूल संघ की माॅंग है कि हिन्दी सहित इन आठ विषयों के सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया, विसंगतियों का निवारण कराते हुए, तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ की जाए।