मायूमं सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा द्वारा आयोजित किया गया साइक्लोथोन
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को साइक्लोथोन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे व महिला थाना SHO सविता सरोज एवं श्री राम यादव (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) द्वारा किया गया।
Advertisement
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में 24 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर “साइक्लोथॉन” का आयोजन किया गया। इस साइक्लोथॉन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य – खेलकूद एवं स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए जागृति लाना है।
Advertisement
शाखा सचिव हिमांशु केजरीवाल एवं रितु जालान ने बताया कि दि आर्यन एकडेमी पर अतिथियों द्वारा हरी झंडा दिखाकर साइक्लोथोन रैली का शुभारंभ किया गया। ये रैली आर्यन एकडेमी से शुरू होकर जयपुरिया स्कूल तक हुई। जिसमें की स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं मंच के साथियों ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात रैली में हिस्सा लिए हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
Advertisement
वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए यह कहा की मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला मंच द्वारा किया गया यह कार्यक्रम युवाओं को साइकिल चलाने एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया ,आशुतोष झुनझुनवाला ,देवांशु केजरीवाल , शुभम अग्रवाल, रवि केजरीवाल, विनोद जालान, तरुण केडिया, सोन महिला मंच की निवर्तमान अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा,अनीता थरड ,अनीता कनोडिया,चित्रा जालान,पूनम खेतान ,दीप्ति केडिया ,सुचित्रा खेतान ,एकता केजरीवाल आदि उपस्थित रहे।
हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
बांग्लादेश में हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे संयुक्त राष्ट्र संघ
सोनभद्र। हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र द्वारा शनिवार को बांग्लादेश में हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति हो रहे हिंसा व अत्याचार के विरुद्ध सोनभद्र नगर में हिन्दू आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस आक्रोश रैली में संयुक्त राष्ट्र संघ से बांग्लादेश के हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया।
Advertisement
रैली के प्रारम्भ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र के अध्यक्ष नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि, बांग्लादेश में शेख हसीना की लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटने के बाद बांग्लादेश की अराजक छात्रों की सिविल सोसाइटी द्वारा हिन्दू, सिख एवं अल्पसंख्यक धार्मिक स्थानों, दुकानो एवं घरों को नष्ट किया जा रहा है। हिन्दू महिलाओं का अपहरण किया जा रहा है। हिन्दू बालिकाओं के साथ बलात्कार एवं उनका अपहरण जारी है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उसको रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। उन्हांने कहा कि भारत के पड़ोस में हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर भारत चुप नहीं रह सकता क्योंकि भारत की प्रतिबद्धता है कि दुनिया में शान्ति कायम रहे।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कुछ विदेशी ताकते बांग्लादेश के माध्यम से भारत में भी अशान्ति फैलाने के लिए आतंकवादियों की घुसपैठ भारत में करा सकते है हमें इसके प्रति भी सतर्क रहना होगा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधि ने मांग किया कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Advertisement
कामेश्वर जी महाराज ने कहा कि, बांग्लादेश राजनीतिक षड़यंत्र और अराजकता के दौर से गुजर रहा है और वहां के हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन सम्प्रदाय के नागरिकों पर अत्याचार किया जा रहा है और उनकी हत्याएं जारी हैं ,हम इसकी कठोर निंदा करते हैं।
Advertisement
इसी क्रम में धर्मवीर तिवारी ने कहा कि, बांग्लादेश में पाकिस्तान की गुप्तचर एजेन्सी आईएसआई के इशारे पर वहां के सर्वाच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और अन्य अधिकारियों से जबरन त्यागपत्र लिया जा रहा है। बांग्लादेश के हिंसक बहुसंख्यकों द्वारा हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख आदि अल्पसंख्यकों से उनकी सरकारी नौकरियों से जबरन त्यागपत्र लिया जा रहा है। यह अत्याचार रूकना चाहिए।
Advertisement
इसी क्रम में प्रयाग गिरी जी महाराज जी ने कहा कि, बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम भारत सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि कूटनीतिक, राजनीतिक और संयुक्त राष्ट्र संघ का दबाव बढ़ाए। यदि आवश्यक हो तो बांग्लादेश में शान्ति स्थापना के लिए सैन्य हस्तक्षेप भी करें। भारत का पूरा हिन्दू सनातन समाज भारत के सरकार के साथ खड़ा है।
Advertisement
सोनभद्र व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष ने कहा कि, भारत सरकार से अपेक्षा है कि इस समय भारत में भी कुछ अराजक शक्तियां भारत भूमि पर बांग्लादेश दोहराने की कोशिश कर सकती है। भारत सरकार को ऐसी शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यह चिन्ता का विषय है कि भारत के पड़ोसी राज्यों में विदेशी शक्तियां निरंतर हिंसा और उत्पात फैला रही हैं तथा हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहा है।
Advertisement
ऐसी घटना श्रीलंका पाकिस्तान और मालदीव के बाद बांग्लादेश में हो रही है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा पर हमें चुप नहीं रहना चाहिए। बल्कि कठोर से कठोर कार्रवाई करने के साथ ही बांग्लादेश में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना का प्रयास करना चाहिए। सभा के अन्त में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आज गुप्त काशी सोनभद्र में हिन्दू सिख, बौद्ध जैन सभी सनातनियों के संयुक्त प्रयास के द्वारा जिसमें सोनभद्र के सभी व्यापारिक संगठन, समाज की सुरक्षा में सतर्क रहने वाले धार्मिक संगठन,
Advertisement
महामहीम राष्ट्रपति महोदया एवं भारत सरकार से निवेदन करते है कि बांग्लादेश के साथ-साथ विश्व के उन सभी देशों में जहां हिन्दू सिख, बौद्ध एवं जैन अल्पसंख्यक हैं, उनकी शान्ति एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए। इसके लिए हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन, विधिक संगठन भारत सरकार के ऋणी रहेंगे।
Advertisement
इस आशय का ज्ञापन धार्मिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर से ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर, सोनभद्र व जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजा गया।सभा के उपरान्त हिन्दू रक्षा समिति के नेतृत्व में विशाल हिन्दू आक्रोश रैली सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मेन चौक होते हुए, महिला थाना,कचहरी, सिविल लाइन होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। इस रैली में हर्षअग्रवाल,उपेंद्र ,राहुल, नंदलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा ,कृष्ण मुरारी, मातृशक्ति में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्ष पूनम सिंह,
Advertisement
रूबी प्रसाद, चित्रा जालान, राम लगन, महेश,बृजानंद नीरज सिंह, कीर्तन, संगम, दिनेश सिंह, शशांक शेखर,ज्ञानेंद्र शरण,आशीष, प्रमोद गुप्ता मनोज जालान, धनंजय , राज नारायण आदि व विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक,छात्र, कर्मचारी, मजदूर संघ के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को पत्र लिखकर यह माॅंग की है कि बेसिक विभाग के विद्यालयों तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के संचालन की अवधि को समान किया जाए।
Advertisement
कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि दोनों प्रकार के विद्यालयों के संचालन के समय में मात्र आधा घण्टे का अन्तर है, जबकि संचालन की अवधि दोनों की समान है। बेसिक विभाग के विद्यालय जहाॅं प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक संचालित होते हैं वहीं दूसरी ओर राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित होते हैं।
Advertisement
कुछ ऐसे राजकीय हाई स्कूल हैं जिनका प्रांगण कम्पोजिट विद्यालयों से संयुक्त है या सन्निकट है। जब ऐसे राजकीय हाई स्कूल में प्रार्थना-सभा के समय राष्ट्रगान होता है तो कम्पोजिट विद्यालयों के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राऍं इधर-उधर चहल-कदमी करते रहते हैं या दौड़ते रहते हैं।
Advertisement
यही स्थिति तब भी होती है, जब कम्पोजिट विद्यालयों में प्रात: कालीन प्रार्थना-सभा में राष्ट्रगान होता है। इस प्रकार से न चाह कर भी राष्ट्रगान का अपमान आए दिन हो रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कार्यकारी महामन्त्री की माॅंग है कि जब दोनों प्रकार के विद्यालयों के संचालन की अवधि समान है, तो दोनों के संचालन का समय भी समान कर दिया जाए जिससे अनचाहे में होने वाले राष्ट्रगान के अपमान से बचा जा सकता है।
परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के चप्पे चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद
सोनभद्र। जिलाधिकारी ने आर्दश इण्टर मीडिएट कालेज रावर्टसगंज चन्द्रगुप्त मौर्य इण्टर मीडिएट कालेज मधुपुर परीक्ष केन्द्र का किये औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने गुरुवार को पुलिस भर्ती परीक्षा को सुचित एंव पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर पुलिस भर्ती परीक्षा के विभिन्न केन्दों का औचक निरीक्षण किये।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आदर्श इण्टर मीडिएट कालेज व चन्द्र गुप्त मौर्य इण्टर मीडिएट कालेज केन्द्र पर आयोजित परीक्षा में विभिन्न कक्षों में हो रही परीक्षा का जायजा लिये केन्द्र व्यवस्थापक एंव कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से परीक्षा प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये,
Advertisement
इस दौरान इन्होने सी0सी0टी0वी0 कैमरे के माध्यम से भी केन्द्र पर हो रही परीक्षा को देखे चन्द्रगुप्त मौर्य इण्टर मीडिएट कालेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान एवं केन्द्र व्यवस्थापक सहित परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने टूरिज्म फैसल्टी सेन्टर एवं पर्यटन कार्यालय के निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का किया औचक निरीक्षण।
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के पास निर्मित होने वाले टुरिज्म फैसल्टी सेन्टर एवं पर्यटन कार्यालय हेतु चिन्हित स्थल का जायजा लिये।
AdvertisementAdvertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी से पर्यटन कार्यालय एवं टूरिज्म फैसल्टी सेन्टर निर्माण हेतु आवंटित धनराशि एवं कक्षों के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो पर्यटन अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन मंजिला टूरिज्म फैसिल्टी सेन्टर का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
निर्माण कार्य सम्बन्धित एजेन्सी द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष चन्द्र यादव उपस्थित रहे और निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेे।
सूत्र जो शिकायत एवं अपराध से जुड़े मामलों में समझौता करवाने सहित अन्य मामलों में सुविधा शुल्क के लेन-देन करने वालों पर तुरंत नकेल कसने की तैयारी
सोनभद्र। सदर कोतवाली के सामने समझौता कराने वाले सक्रिय फरेबो की सूची बनना तैयार हो गई है। शुक्रवार को थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने कोतवाली के सामने और आस पास के चाय पान की गुमटी पर चेकिंग अभियान चलाया।
Advertisement
बतादें कि निर्देश मिलते ही तुरंत सभी थाने एवं चौकी प्रभारी सक्रिय अनावश्यक लोगो की एक सूची तैयार की जा रही है,सूत्र जो शिकायत एवं अपराध से जुड़े मामलों में समझौता करवाने सहित अन्य मामलों में सुविधा शुल्क के लेन-देन करने वालों पर तुरंत नकेल कसी जाए।
Advertisement
शिकायतकर्ताओं से करते है संपर्क अक्सर थानों के बाहर भटकने वाले शिकायतकर्ता से संपर्क करते हैं,दलाल उसकी शिकायत पर तुरंत प्रभाव से काम करवाने का भरोसा देते हैं और पुलिस के नाम पर मोटी राशि वसूल करते हैं।
Advertisement
इससे जहां पुलिस की छवि खराब होती है, वहीं भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही पीडित को इंसाफ मिलने की संभावनाएं जहां कम होती हैं, वहीं गलत आदमी द्वारा पैसे के प्रभाव से कानून को बदनाम करने की संभावना बढ जाती हैं। पुलिस के नाम पर ऐंठते है पैसा अनावश्यक थाना-चौकियों में घूमते है तथा शिकायतकर्ता या आरोपी पक्ष से संपर्क साध कर पुलिस के नाम पर पैसा ऐंठते हैl।
AdvertisementAdvertisement
सभी चाय पान सैलून को निर्देशित किया गया कि अगर दलाल दुकान पर घण्टो घण्टो समय पास कर रहे हैं तो उनको चिन्हित करते हुए कार्यवाही की जाएगी सभी को स्पष्ट आदेश दिए गए है कि अगर इन लोगों द्वारा पुलिस के नाम पर किसी भी प्रकार के लेनदेन की सूचना मिले, तो तुरंत प्रभाव से इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Advertisement
नकेल कसने के पीछे का उद्देश्य लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं को उचित न्याय दिलवाना है। किसी निर्दोष को झूठे मामले में फंसाए और कानून के रख वाले होते हुए भी कानून का मजाक बनाएं। अब थानों के अंदर बाहर दिखाई दिए, या वकील का भेष भूसा पहनकर दिखाई दिए और ना तो वो वकील रहते हैं ऐसे दसा में मिलते हैं तो कार्यवाही की जाएगी।
थाना हाथीनाला पर मिले अज्ञात सात वर्षीय लावारिस बालक को टीम ने दिया संरक्षण
मनीष चौबे
सोनभद्र। थाना हाथीनाला पर अज्ञात सात वर्ष का लावारिस बालक मिला जिसकी सूचना थाने के माध्यम से चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर पर प्रकरण के बारे में सूचित किया गया जिसके सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होते ही तत्काल संज्ञान लेते हुए
Advertisement
जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे एवं ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम गठित करते हुए निर्देशित किया गया कि तत्काल मौके पर पहुंच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत करायें
Advertisement
जिसके उपरांत टीम द्वारा मौकपर थाना हाथीनाला पर पहुंच कर अज्ञात नाबालिक बालक की काउंसलिंग की गयी बालक द्वारा अपना नाम व पिता का नाम बताया गया परन्तु निवास स्थान नहीं बताया गया, जिसके बाद टीम द्वारा बालक के सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिगत बालक को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया
AdvertisementAdvertisement
इस दौरान ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बालक को संरक्षण में ले लिया गया है और बालक की पुनः काउंसलिंग कराते हुए बालक के परिजनों की खोज बीन की जायेगी और पता चलने पर बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा
Advertisement
साथ ही यह भी बताया गया कि यदि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित किया जा सकता है। मौके पर थाना हाथीनाला से बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक प्रेम शंकर मिश्र, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे एवं ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पति पत्नी हत्याकांड के मुजरिमों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किया सम्मानित
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। चर्चित व्यापारी दंपति धर्मेंद्र पटेल हत्याकांड का सफलतापूर्वक अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने गुरुवार को प्रशस्ति पत्र के साथ माल्यार्पण कर उनका उत्साह वर्धन किया।
Advertisement
संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि उपरोक्त हत्याकांड एक तरफ जहां पुलिस के लिए चुनौती थी वहीं दूसरी ओर जनमानस में रोष भी था बावजूद इसके इस सनसनी हत्याकांड का खुलासा कर समाज में कानून और न्याय के प्रति विश्वास को पुनः स्थापित किया।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक ने इन परिस्थितियों को चुनौती के रूप में सहर्ष स्वीकार किया एवं अपने अप्रतिम नेतृत्व क्षमता, उच्च कोटि समन्वय, द्वारा मामले का पर्दाफाश किया उन्होंने आगे कहा कि इस टीम ने साबित कर दिया कि न्याय की प्रक्रिया में समय की पाबंदी और गंभीरता कितनी महत्वपूर्ण होती है उनके प्रयासों से अपराधी कानून की शिकंजे से बच नहीं सकता
Advertisement
श्री शर्मा ने की कहा कि इस हत्याकांड के सफलतापूर्वक खुलासे के बाद से जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है यह घटना पुलिस विभाग की पेशेवर दक्षता और न्याय प्रियता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। श्री शर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील की कि सभी अपने दुकानों एवं आवास पर हाई मेगापिक्सल के कैमरे इंस्टॉल करवाएं जिससे कि अपराअधियों को पकड़ने में हर संभव मदद मिल सके।
Advertisement
एडीशनल एसपी कालु सिंह ने व्यापरियों के सहयोग की सराहना करते हुऎ कहा कि घटना के जांच के दौरान व्यापरियों ने शांति बनाए रखा और पुलिस की हर संभव मदद की। सम्मानित होने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना रावटसगंज, निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट/ एस.ओ.जी., उप निरीक्षक नागेश सिंह प्रभारी सर्विलांस,
AdvertisementAdvertisement
उपनिरीक्षक राजेश चौबे चौकी प्रभारी रेणुकूट, उप निरीक्षक कमल नयन दुबे चौकी प्रभारी कस्बा रावटसगंज, उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव साइबर थाना, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी नई बाजार थाना रावटसगंज, उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौकी प्रभारी चुर्क ,साइबर क्राइम टीम, सीसी टीवी टीम एवं मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया ।
Advertisement
मंच का संचालन राजेश जायसवाल द्वारा किया गया एवम अध्यक्षता प्रशांत जैन ने किया ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल ,रवि जायसवाल, दीप सिंह पटेल ,टीपू अली, अमित अग्रवाल, कृष्णा सोनी ,नागेन्द्र मोदनवाल, शिवनाथ मेहता, यशपाल सिंह, विनोद जायसवाल, नगर मंत्री धर्मेंद्र प्रजापति, शिवम केशरी, अमित वर्मा, प्रतीक केसरी ,दिलकरण सिंह यशपाल सिंह दीपक सोनी कुशाग्र आदि लोग उपस्थित रहे
सोनभद्र। गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर में जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण”की अध्यक्षता में एक आकस्मिक बैठक का आयोजन आज दोपहर 12:00 बजे से किया गया। बैठक में उपस्थित गायत्री परिजनों ने यह निर्णय लिया कि 24 अगस्त 2024 को हिंदू धर्म रक्षा समिति द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हिंदू महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण, जोर- जुल्म के विरोध में होने वाले विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए इसके विरोध आयोजित जुलूस में गायत्री परिजन प्रतिभाग करेंगे। बैठक में आचार्य अरविंद कुमार सिंह, प्रकाश केसरी, गोविंदजी, प्रदीप बालाजी, गीता देवी, सरिता जायसवाल, रानी, सरोज ,लक्ष्मी , सुमन केसरी आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
भूमि सम्बन्धित विवादों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर- करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, बैठक में मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये,
Advertisement
इस दौरान उन्होनं कहा कि लक्ष्य को पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही व राजस्व वसूली में शिथिलता बरती जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर अधिकारी को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दियें।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही में खानापूर्ति का कार्य न करें, जिम्मेदारी के साथ प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और रोस्टर के अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाये।
Advertisement
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध मदिरा के बिक्री पर प्रतिबन्ध और दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिकों से दायित्वबोध के साथ पेश आयें और जरूरत पड़ने पर उचित कदम भी उठायें। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें।
Advertisement
भूमि सम्बन्धित विवादों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित की जाये, नगर पालिका व नगर पंचायत अपने कार्य क्षेत्रों में सुधार लायें, नगर क्षेत्रों में विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही अतिक्रमण मुक्त पर ध्यान रखें।
Advertisement
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद तिवारी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सम्बन्धित तहसीलों के तहसीलदारगण, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।