दि आर्यन्स एकेडमी में मनाया गया सावन उत्सव, बच्चों ने लिया  बढ़- चढ़कर हिस्सा

HIGHLIGHTS

  • शिव-पार्वती, राधा कृष्ण के वेश भूषा में सजे बच्चो ने अपने नृत्य गीत की प्रस्तुति से वहां उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को संत नगर स्थित दि आर्यन्स एकेडमी के विद्यालय कैम्पस में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान  शिव-पार्वती, राधा कृष्ण के वेश में सजे बच्चो ने अपने नृत्य गीत की प्रस्तुति से वहां उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। वहीं मेहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया।

Advertisement

इस दौरान बच्चों ने सावन के झूले का भी आनंद जमकर लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने कहा कि बच्चों को विद्यालय की शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कृति और परम्परा का भी ध्यान रखना चाहिए। और पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को खेल कूद, गीत संगीत सहित अन्य गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए जिससे की उनका विकास सही से हो सके।
 

Advertisement

वहीं प्रतियोगिताओं में विजय प्रतिभागियो को  प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने सम्मानित किया। जिसमें मेंहदी प्रतिस्पर्धा में रेड की अनुष्का, वैष्णवी पाण्डेय, आरूषी और अनन्या विजई हुई, कजरी प्रतिस्पर्धा में यलो हाउस की अंशिका, समृद्धि, अन्नु और खुशबु रही विजयी हुई,

Advertisement

मानसून कार्ड मेंकिंग प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान ग्रीन हाउस आर्या कक्षा-4, द्वितिय स्थान हाउस मधु कक्षा-5, तृितिय स्थान यलो हाउस उज्वल कक्षा-3 विजयी हुआ।  इस अवसर पर सुषमा पांडे, प्रियंका भट्टाचार्य, रामा, अर्पणा, पूजा जायसवाल, पूजा यादव, नवीन पाण्डेय, अजय कुमार, महेश त्रिपाठी, उमाकान्त दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

व्यापार संगठन ने पति- पत्नी हत्याकांड पर जताया शोक, परिवार वालों से मिलकर दी हर संभव मदद करने का आश्वासन

HIGHLIGHTS

  • संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में इस तरह नृशस हत्या हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिवगंत व्यापारी दंपति के स्थानीय ब्रह्मनगर आवास पर जाकर परिवार वालों से मिला एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में इस तरह नृशस हत्या हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisement

इस तरह की घटना की जितनी निंदा कीजिए उतनी कम है उन्होंने परिवार के परिजनों को बताते हुए कहा कि आज दिनांक 12 अगस्त को अपर पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में वार्ता भी हुई है मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही पुलिस अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच जाएगी

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने सेल फोन पर वार्ता के दौरान  आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यदि इस हत्या के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को अवगत करा दें।

Advertisement

इस संबंध में मृतक के घर वालों का कहना है कि पूर्व में भी कुछ लोग रात में गिट्टी लेने के बहाने आए थे परंतु दरवाजा न खोलने के कारण वह लोग चले गए ऐसा प्रतीत होता है कि यह हत्या अत्यंत सुनियोजित ढंग से की गई है मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश होना चाहिए।

Advertisement

परिवार को सांत्वना देने वालों में जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सोनी ,टीपू अली, दीप सिंह पटेल, नगर मंत्री जसराज सिंह, दीपक सोनी ,आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



DM ने खनन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • खनन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किये औचक निरीक्षण
  • ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के आनलाईन चालान की स्थिति का जिलाधिकारी ने लिये जायजा, सम्बन्धितों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सोमवार को खनन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय कक्ष के स्थिति का जायजा लिये और साफ-सफाई बेहतर बनाये रखने के निर्देश दियें, जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ एम0 चेक के माध्यम से आनलाईन चालान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, 

Advertisement

तो एजेन्सी के कार्मिक द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें, जिस पर जिलाधिकारी ने स्वयं कम्प्यूटर सिस्टम पर बैठकर एम0चेक के माध्यम से आनलाईन चालान किये जाने की प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लिये और वाहनों के आनलाईन चालान सम्बन्धी जानकारी प्राप्त किये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि एम0चेक ऐप के माध्यम से ऑनलाईन चालान प्रक्रिया में बेहतर तरीके से निगरानी की जाये और ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन करने वालो
के खिलफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

पति- पत्नी हत्याकांड मामले की जांच में लगी है 7 टीमें, मामले को होगए 24 घण्टे से ऊपर; लोगों से पूछताछ जारी

HIGHLIGHTS

  • मूल निवास व दोस्त मित्रों से की जा रही है पुलिस की पूछताछ
  • कमरे से सूद ब्याज लिखी हुए डायरी भी गायब
  • मोबाइल नंबर की जांच सुरु

  सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्म नगर स्थित मकान में बीते शनिवार रात्रि हुई बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पति-पत्नी की हत्या मामले में बीते 24 घंटे से पुलिस की साथ टीम में खघाल रही रिकॉर्ड दर्जनों लोगों से की गई पूछताछ दोस्त मित्र यार व मूल निवासी तक पहुंच रहे पुलिस के हाथ।

Advertisement

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि 7 टीम लगाई गई है पूछताछ व जांच जारी है सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है सभी रोडो पर लगे मकान व व्यवसायों में लगे टीवी की जांच के लिए टीम गठित कर जांच अपडेट ली जा रही है हत्या के दिन कमरे से सूद ब्याज दर्ज हुई डायरी भी गायब है और जमीन के लेनदेन संबंधित मामले भी कुछ सामने आ रहे हैं जिसमें दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

आखिरकार किन कारणों से किन लोगों द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया है। 7 टीम में जांच में लगाई गई है मूल निवास तक पहुंची पुलिस टीम पुलिस टीम द्वारा मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र में स्थित मूल निवास स्थल पर पहुंचकर संबंधित मामले में जांच पड़ताल कर रही है

Advertisement

वहीं नगर के विभित्र मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच पर पड़ताल की जा रही हैं  बच्चो द्वारा मिली जानकारी व आस पास से दर्जनों लोगों से की गई पूछताछ में मिले सच के आधार पर वह मोबाइल के कमांडर के माध्यम से पुलिस टीम तेज कर दी गई है जल्द ही मामले में कुछ न कुछ खुलासा किया जाएगा। वहीं नगर के व्यापारि राजेश गुप्ता ने बताया कि इस तरह सरेआम घर में घुसकर धार दार हथियार से बिल्डिंग मटेरियल व्यवसाय की पति पत्नी की हत्या यह कोई बड़ा मामला समझ में आता है जिसमें बड़े लोगों की भी संलिप्त हो सकती है पुलिस स्पष्ट पूर्वक इस

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

ग्रीन लेजर ने आयोजित किया ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम

HIGHLIGHTS

  • ब्लॉकचैन एक्सपर्ट आनंद ने युवाओं से साझा किया अनुभव


शक्तिनगर , सोनभद्र। ब्लॉकचेन एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जिससे क्रिप्टो मुद्रा का संचालन होता है। यदि सरल शब्दों में कहा जाए तो यह एक डिजिटल ‘सार्वजानिक बही खाता’ है, जिसमें प्रत्येक लेन-देन अथवा ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज़ किया जाता है।

Advertisement

ब्लॉकचेन में एक बार किसी भी लेन-देन को दर्ज करने पर इसे न तो वहाँ से हटाया जा सकता है और न ही इसमें संशोधन किया जा सकता है। ब्लॉकचेन एक डेटा बेस है, जो आपकी किसी भी तरह की संपत्ति को एक पीयर-टू-पीयर में बांटता है।

Advertisement

जैसा कि ब्लॉकचेन नाम से साफ होता है कि इसमें आपका डेटा ब्लॉक में स्टोर किया जाता है, जो एक चेन में एक साथ जुड़े होते हैं। उक्त बातें ग्रीन लेजर स्मार्ट कॉइन के ब्लॉकचैन एक्सपर्ट आनंद जायसवाल ने रविवार को शक्तिनगर स्थित एक एक्जाम कोचिंग सेंटर में युवाओं से अपने अनुभव साझा करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन रंजीत राय द्वारा किया गया।

Advertisement

युवाओं से अपने अनुभव साझा करते हुए आनंद जायसवाल ने कहा कि ब्लॉकचेन जरूरी है, क्योंकि इस इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के बनाने की मेन वजह किसी भी रिकॉर्ड को पारदर्शी तरीके से यूजर्स को उपलब्ध कराना। मतलब अगर आप कोई लेनदेन करते हैं, तो उसमें किसी तरह का फ्रॉड न हो। इसके लिए सारे लेनदेन को डिसेंट्रलाइज्ड तरीके से एनक्रिप्टेड किया जाता है।

Advertisement

जब कोई दो पार्टी लेनदेन करती हैं, तो इस दौरान आमतौर पर एक विश्वसनीय थर्ड पार्टी होती है, जो उस लेनदेन की निगरानी करती है। साथ उस लेनदेन को कंफर्म करता है। इस तरह की सेंट्रल अथॉरिटी होने की वजह से क्रिप्टो लेनदेन जटिल हो जाता है।

Advertisement

ऐसे में इस तरह के लेनदेन को हैकिंग नहीं की जा सकती है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी डिसेंट्रलाइज्ड है और इससे किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इस लेनदेन का हर एक रिकॉर्ड रखा जाता है।

ब्लॉकचैन अवेयरनेस प्रोग्राम में मुख्य रूप से राघवेंद्र प्रताप सिंह, पवन शर्मा, करण कुमार, राम कलेश साहू, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील पनिका, राजेश कुमार सहित  दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर समिति की हुई बैठक,  3 अक्टूबर से होगी शुरू 

अजीत कुमार सिंह



ओबरा, सोनभद्र। प्रभु श्रीराम का जीवन आदेशों से भरा हुआ रहा है। उनके जीवन को आत्मसात करने का सबसे सशक्त माध्यम श्रीराम कथा श्रवण है, जिसके माध्यम से हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को उतार सकतें हैं।उक्त बातें ओबरा थाना कस्बा स्थित श्री राम कथा आयोजन समिति की द्वितीय महत्वपूर्ण बैठक वक्ताओं ने कई।

Advertisement

बतादें कि यह बैठक देवेंद्र केसरी की आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 3 अक्टूबर को होने वाली श्री राम कथा जो की ओबरा स्थित आरती चित्र मंदिर प्रांगण में परम पूज्य श्री राजन जी महाराज के मुखारविंद से होना सुनिश्चित है।इस बैठक मे श्रीराम कथा को सफल आयोजन करने के लिए मुख्य मुख्य बिन्दुओं पर सभी समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement
Advertisement

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत चौबे जी ने किया। सभी कार्यकर्ताओं को मैं उन सभी लोगों का हार्दिक अभिवादन करता हूँ।उन्होंने ने कहा की मैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो भी दाइत्व मेरा है।मैं उन सभी अपने दाइत्वो का पालन करुगा।वही इस बैठक में मातृशक्ति के रूप मे उपस्थिति सरिता सिंह ,ममता श्रीवास्तव,उषा शर्मा जी ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान देने की बात कही।

Advertisement
Advertisement

वही इस बैठक का संचालन राजीव वैश्य व देवेद्र केशरी के द्वारा किया गया।  इस बैठक के मौके पर श्री राम कथा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य दुरंधर शर्मा, दीनदयाल केसरी,वीरेंद्र केसरी, जयशंकर भारद्वाज, अनिल कान्त वाष्णेय,अजय तिवारी, विवेक मालवीय, जयप्रकाश केसरी ,संग्राम मिश्रा, अभिषेक सेठ, सुनिल सिह,विनोद केशरी, समीर माली, अरविंद सोनी, ओम प्रकाश केसरी, चंद्रशेखर केसरी, तारकेश्वर केशरी, सोहन केशरी,के साथ समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

सोनभद्र। राष्ट्रीय संचेततना समिति सोनभद्र व विचार मंच सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती का भव्य आयोजन में सम्मान समारोह, विचार गोष्ठी, कवि गोष्ठी का आयोजन दोपहर में किया गया। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए चिंतक व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका सोनभद्र अजय शेखर वरिष्ठ साहित्यकार पारसनाथ मिश्रा वरिष्ठ कथा शिल्पी रामनाथ शिवेन्द्र ने माँ वाग्देवी व तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण दीपदान पश्चात विधिवत कार्यक्रम का आगाज हुआ।

Advertisement
Advertisement

जिसमें गोस्वामी तुलसीदास सम्मान अदलहाट मिर्जापुर के वरिष्ठ साहित्यकार ओम प्रकाश श्रीवास्तव प्रकाश मिर्जापुरी को अजय शेखर सम्मान डिबुलगंज सोनभद्र के सशक्त वरिष्ठ लेखक श्याम किशोर जायसवाल को तथा दयाराम पांडेय स्मृति सम्मान वरिष्ठ कवि दिवाकर मेघ विजयगढ़ी तथा सरस्वती श्री सम्मान कवयित्री अनुपमा वाणी को प्रदान किया गया जिसमें अंगवस्त्र लेखनी पुस्तिका धार्मिक साहित्य कृतिया नगद धनराशि प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

संचालन भोला नाथ मिश्र आयोजक मंडल- जगदीश पंथी, नरेंद्र नीरव वंदना- दिवाकर मेघ इस अवसर पर पूर्व विधायक तीर्थराज, क्चीन्स कॉलेज बनारस टप्राचार्य रामानुज दीक्षित, शिवदास, कौशल्या कुमारी चौहान कवियित्री, धर्मेश चौहान, विनोद चौबे, सुरेंद्र कुमार पांडेय, प्रद्युम्न तिवारी, डॉ लखन राम जंगली, सुनील चौकचक, सुधाकर देशप्रेम, दिलीप सिंह दीपक, दयानन्द दयालु, विकास वर्मा, प्रभात सिंह चंदेल, संजय विश्वकर्मा कवि प्रभात चौरसिया की पुस्तक “फिर उग आना” का विमोचन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

पड़री में पौध रोपण कर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

HIGHLIGHTS

  • रेणुका बचाओ संघर्ष समिति ने करकोरी, पड़री में किया पौध रोपण कर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
  • पर्यावरण सरंक्षण के लिए जल जंगल जमीन  को सुरक्षित रखना जरूरी-



सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित सीएचसी के बगल में एक कोचिंग सेंटर परिसर , बभनडीहा ग्राम पंचायत के करकोरी और पड़री में  रविवार को रेणुका बचाओ संघर्ष  समिति के संयोजक  विश्वनाथ पांडेय के नेतृत्व में समिति से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों ने  अमरूद,अवाला,महुआ,आम ,पीपल, निम आदि प्रजाति के पौधो का रोपण किया और रोपित पौधो को बड़े होने तक देख  रेख ,और सिंचाई करने का संकल्प लिया।

Advertisement

संयोजक श्री पांडेय और जगत नारायण विश्वकर्मा, ओ पी सिंह ने कहा कि  जल जंगल ,जमीन का सरंक्षण कर हम प्रकृति का वैभव वापस ला सकते है।आज एक तरफ जंगल और नदियों को उजाड़ किया जा रहा है। नदियों का कलेजा छलनी कर हम मानवता नही दिखा रहे।

Advertisement

हम  पौधे लगाए और उसका देखभाल बच्चो की तरह करे तो उसका  परिणाम सार्थक निकलेगा। कहा कि आज रेणुका सहित कनहर , सोन , की दशा किसी से छुपी नहीं है।एक तरफ  राखड,दूसरी तरफ खनन, से नदियों का अस्तित्व मिट रहा है।वही क्षेत्र में हवा पानी मिट्टी सब में प्रदूषण का वास हम लोगो जीवन को असाध्य बीमारी  के दल दल में धकेला जा रहा है। इससे बचना है तो हमे संघर्ष  करना ही होगा।

Advertisement

तहसील अध्यक्ष मोहर जायसवाल , राजीव मिश्रा  ने कहा कि सरकार को क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।एक तरफ आदिवासियो के उत्थान और उनके विकास का नारा लगाया जा रहा है दूसरी तरह उन्हें ही सबसे ज्यादा समस्या झेलनी पड़ रही है।मौके पर विजय, अशोक यादव,राम प्रसाद,देवानन्द राज कुमार, सन्तोष यादव,  अजय, राम अवध, सोनू आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

HIGHLIGHTS

  • तिरंगा यात्रा मे राबर्ट्सगंज विधानसभा मे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल घोरावल विधानसभा मे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्या रहे उपस्थित




सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विधानसभा घोरावल व राबर्ट्सगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा मे राबर्ट्सगंज विधानसभा मे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल घोरावल विधानसभा मे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्या मौजूद रहे इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी जनपदवासियों के साथ मिलकर हर घर पर तिरंगा लगाते है और

Advertisement

सबको जागरुक करने के लिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दो विधानसभाओ मे बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाला गया है। 15 अगस्त को गरीब या अमीर हो छोटा घर या बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी सभी मे उत्साह दिखायी देता है। जब कालोनी या सोसाइटी के एक एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते ही देखते दूसरे घरो पर तिरंगा दिखने लगता है।

Advertisement

यानि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे के शान मे एक बेहतरीन त्यौहार के रुप मे बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह तरह के कार्यक्रम भी होने लगे है। 15 अगस्त आते आते घर में दफ्तर में कार मे तिरंगा लगाने के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट बाजार में दिखने लगते है इस कार्यक्रम के प्रति लोगो मे इतना उत्साह है कि तिरंगा अपने दोस्तो और पड़ोसियो को बांटते है तिरंगे को लेकर उल्लास ये उमंग हमे एक दूसरे से जोड़ती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

बच्चों को दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का DM व SP ने किया शुभारंभ 



सोनभद्र। जिलाधिकारी बी एन सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुभारम्भ किया गया, जिलाधिकारी ने बच्चों को कृमि के दुष्प्रभाव के विषय में बताते हुए कहा कि यह अभियान न केवल अपने जनपद में बल्कि पुरे देश में मनाया जा रहा है,

Advertisement

हम सबको यह दवा न केवल खुद खाना चाहिये बल्कि अपने घर एवं पास पड़ोस के बच्चों को भी इसे खाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आज के दिन जनपद के कुल 2445 स्कूलों और 2079 आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 साल तक के पंजीकृत एवं स्कूल न जाने वाले लगभग 1044055 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य है।

Advertisement

वहीं, अनुपस्थिति या बीमारी के कारण जिन बच्चों को 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि नियंत्रण की दवाई नहीं खिलाई जा सकेगी, उन्हें 14 अगस्त को मॉप अप दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली चूर्ण बनाकर एवं 2 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर- किशोरियों को 400 मि०ग्रा० एल्बेंडाजोल की पूरी गोली चबाकर खिलाई जायेगी, कृमि से संक्रमित बच्चों में प्रायः बार-बार उल्टी या मतली होना,

Advertisement

जीभ का रंग सफेद होना, पेटदर्द, दस्त, थकान, वजन घटना, पेट में सूजन इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं, कृमि मुक्ति से स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, एनीमिया नियंत्रण रहता है, बच्चों में सीखने की क्षमता में सुधार होता है। बच्चे अक्सर जमीन में गिरी चीज उठाकर खा लेते हैं, कई बार वह नंगे पैर ही संक्रमित स्थानों पर चले जाते हैं,

Advertisement

इससे उनके पेट में कीड़े (कृमि) विकसित हो जाते हैं, इससे बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है, वह एनीमिया से ग्रसित हो जाता है, एल्वेंडाजोल की गोली खाने से यह कीड़े मर कर पेट से बाहर निकल जाते हैं, इससे शरीर में आयरन की पोषक क्षमता बढ़ जाती है और शरीर में एनीमिया यानि खून की कमी दूर होती है। अंत में उन्होंने जनपदवासियों को सन्देश देते हुए कहा कि पेट के कृमि से छुटकारा पाने के लिए हम सभी को हर 6 माह में एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खानी चाहिए।

Advertisement

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ० आर० जी० यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल डॉ० कीर्ति आज़ाद बिन्द, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक राकेश कन्नौजिया, जिला समन्वयक (एन०डी०डी०) मनोज कुमार, जिला समन्वयक, आई०पी०ई० ग्लोबल संजीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सौरभ सिंह सहित स्कूल प्रबन्धक टीम उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें