म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक अन्तर्गत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योरपुर में 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक तीन दिवसीय स्काउट- गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम कैम्प लगाकर चलाया गया जिसमें ब्लॉक स्काउट मास्टर सुनिल शर्मा, ब्लॉक गाईड कैप्टन अर्चना राय के देख रेख में प्रशिक्षण दिया गया

जिसमें बालिकाओं को प्रथम सोपान का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रशिक्षु गाईडों को स्काउट- गाईड नियम, प्रतिज्ञा, झण्डा गीत, ध्वज शिष्टाचार, गाँठ- फांस, टेन्ट निर्माण, बिना बर्तन का भोजन बनाना समेत विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई कार्यक्रम के समापन में खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत द्वारा कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया गया

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी, जिला आई टी कोआर्डिनेटर गाईड सोनभद्र अनिता सिंह, गाईड प्रशिक्षक शकुन्तला यादव इत्यादि उपस्थित रही /



























