करमा ब्लॉक में स्थानांतरण आदेश के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं- प्रकाश पाण्डेय

HIGHLIGHTS

  • करमा ब्लॉक में स्थानांतरण आदेश के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं
  • तेजस्वी संगठन न्यास ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की शिकायत

सोनभद्र। तेजस्वी संगठन न्यास ने करमा विकासखंड के राजकीय बीज गोदाम प्रभारी रामेश्वर सिंह के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं उप कृषि निदेशक से की है।

संगठन के प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण करमा से विकासखंड बभनी (कोरची न्याय पंचायत) में किया जा चुका है, फिर भी वह अब तक अपने पद से रिलीव नहीं हुआ है। आदेश के बावजूद कुर्सी पर बने रहने को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

ग्रामीण किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, उक्त कर्मचारी पर बीज वितरण में अनियमितता, किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलना, मनचाहे व्यापारियों को बीज बिक्री, निःशुल्क बीज को भी बिक्री के रूप में दिखाना, जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों द्वारा कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

Advertisement 

तेजस्वी संगठन न्यास के प्रतिनिधियों ने बताया कि मामले की शिकायत IGRS पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला अधिकारी सोनभद्र, उप कृषि निदेशक एवं कृषि विभाग के प्रमुख सचिव को भी भेजी गई है।

Advertisement

संगठन ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर तत्काल प्रभाव से भ्रष्ट कर्मचारी को पदमुक्त कर विभागीय कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गांवों का भ्रमण कर बर्बाद हुई फसलों का सदर विधायक ने किया निरीक्षण, बोले: किसानों को सरकार द्वारा पूरी मदद की जाएगी

HIGHLIGHTS

  • बारिश हुए किसानों को नुकसान को लेकर रविवार को गांवों के निरीक्षण पर निकले सदर विधायक, बोले: किसानों को सरकार द्वारा पूरी मदद की जाएगी
  • सदर विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के द्वारा मिलने वाली समस्त सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

सोनभद्र। जिले में बे मौसम हुई बारिश से किसानों की फसले तबाह हो गई है इसे देखते हुए रविवार को सदर विधायक सोनभद्र ने राजस्व कृषि व बीमा कंपनियों के लोगों के साथ आमडीह, चकया, वैनी, दूबेपुर, पवनी सहित कई गांवों का भ्रमण कर बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया व किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के द्वारा मिलने वाली समस्त सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
   

Advertisement

जनपद में पिछले 5 दिनों लगातार हुई बे मौसम बारिश व आंधी से धान की फसल को काफी क्षति पहुंची है रविवार की सुबह सदर विधायक सोनभद्र भूपेश चौबे सदर तहसील के तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपालों को लेकर नगवा विकासखंड के गांव में पहुंचे उनके साथ कृषि विभाग के अधिकारी व

बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ संबंधित किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना सदर विधायक ने इस मौके पर कृषि विभाग व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा बनाते समय जरा भी कोताही  न

Advertisement
Advertisement

बरती जाए सरकार के पास ना पैसे की कमी है व्यवस्था की इसलिए मुआवजा यदि कम बनाया गया या किसी भी किसान को मुआवजे के लिए परेशान किया गया तो संबंधित अधिकारी अपने खिलाफ कार्रवाई होने के लिए तैयार रहे उन्होंने कहा कि इस किसी प्रधान देश

Advertisement

में यदि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया तो यह सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी धान की फसल के अलावा कुछ गांव में आलू सरसों  मटर व मरचा की फसल को भी क्षति पहुंची है उसका भी मुआवजा बनाया जाए

Advertisement

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, नगवा ब्लॉक के प्रमुख आलोक सिंह,  देवी सिंह, महेश पटेल, अवधेश पटेल, सूर्यकुमार कनौजिया, विकास मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मोंथा तूफान से हुए प्रभावित फसलो का सर्वे के लिए संयुक्त टीम गठितः DM

HIGHLIGHTS

  • मोंथा तूफान से हुए प्रभावित फसलो का सर्वे के लिए संयुक्त टीम गठितः जिलाधिकारी

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जनपद में अत्यधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की क्षति के आंकलन के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी के साथ संयुक्त टीम का गठन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। यह संयुक्त टीम द्वारा अत्यधिक वर्षों में फसलों की हुई क्षति का सर्वे कर नुकसान का मूल्यांकन करेगी।

इस सम्बंध में जानाकरी देते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि जनपद में विगत दिनों से अत्याधिक वर्षा हो रही है, बारिस के मौसम को देखते हुए किसान भाइयों को अवगत कराना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खडी फसलों में स्थानिक आपदा जैसे- ओलावृष्टि,

जलभराव (फसल धान को छोडकर), भुस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति तथा फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिनों तक खेत में फैलाकर अथवा छोटे बण्डल में बाधकर सुखाई हेतु रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा व बेमौसम वर्षा से फसलों की क्षति स्थानीय रूप से होती है,

जिसमें सीमित क्षेत्र में ही फसलों की क्षति होती है, इन जोखिमों से क्षति की स्थिति में बीमित कृषकों को व्यक्तिगत स्तर पर आपदा की स्थिति तक उत्पन्न लागत में व्यय के अनुरूप प्राथमिकता पर आशिंक क्षति का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा दिया जायेगा।

जनपद के प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की क्षति के आंकलन हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी के साथ संयुक्त समिति का गठन किया गया है।

Advertisement

स्थानिक आपदाओं में फसल की क्षति की स्थिति में बीमित कृषको को आपदा के 72 घण्टे के अन्दर व्यक्तिगत दावा हेतु बीमा कम्पनी के टोल फ्री नं0-14447 पर अपनी शिकायत को रजिस्टर्ड कराना होगा।

जनपद के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषक भाईयों से अनुरोध है कि मौसम के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुये ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम / चक्रवाती वर्षा की सम्भावना उत्पत्र हो सकती है।

टोल फ्री नं0-14447 पर निर्धारित समयान्तर्गत अपनी शिकायत अवश्य दर्ज करा दें। जिससे क्षति होने की स्थिति में आंशिक क्षतिपूर्ति का भूगतान बीमा कम्पनी द्वारा किया जा सकें।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अन्य जानकारी व शिकायत के सम्बन्ध में अपर जिला कृषि अधिकारी श्री संदीप कुमार मौर्या मो० नम्बर 8881173660 व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी० शिव कुमार मो० नम्बर 9598313930 पर सम्पर्क कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यातायात माह का हुआ भव्य शुभारम्भ, निकाली गयी जागरूकता रैली

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • विधायक व एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया यातायात माह का किया शुभारम्भ
  • सदर विधायक व एसपी ने रैली निकाल कर दी सड़क सुरक्षा की सीख

 📲 Mob: 6389376273


सोनभद्र। जनपद में यातायात माह नवम्बर का शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे तथा

Advertisement 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि भूपेश चौबे को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी संवेदनशीलता और अनुशासन का प्रतीक है।

Advertisement
Advertisement

एक क्षण की लापरवाही किसी परिवार की ज़िंदगी बदल सकती है। अतः हर नागरिक को चाहिए कि सड़क पर स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे तभी हमारा जनपद ‘सुरक्षित यातायात’ की मिसाल बनेगा।

Advertisement



सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नागरिकों को जागरुक करते हुए यह अपील की गई कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें। तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

Advertisement

रॉन्ग साइड या ओवरटेकिंग से परहेज़ करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

Advertisement

मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

Advertisement

यह रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। रैली में विमला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन व बैनर लेकर नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

इस रैली में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ चारू द्विवेदी, परिवहन अधिकारी, प्रभारी यातायात विनोद यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तेजस्वी संगठन न्यास ने की फसल क्षति सर्वे व मुआवजा की मांग

HIGHLIGHTS

  • तेजस्वी संगठन न्यास ने की फसल क्षति सर्वे व मुआवजा की मांग


सोनभद्र। लगातार भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं से सोनभद्र जनपद के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में लगी धान, टमाटर, मिर्च, अरहर और दलहनी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। किसानों की इसी विकट स्थिति को देखते हुए तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने जिला अधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर तात्कालिक फसल क्षति सर्वेक्षण एवं मुआवजा वितरण की मांग की है।

पत्र संख्या TSN/AGRI/2025/02 दिनांक 01 नवम्बर 2025 में कहा गया है कि जिले के सभी विकासखंड — करमा, घोरावल, राबर्ट्सगंज, चतरा, रामगढ़, चोपन, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, नगवां और गढ़वा — में किसानों की फसलें 70 से 100 प्रतिशत तक नष्ट हुई हैं।

Advertisement

प्रमुख प्रभावित ग्राम पंचायतों में वेलाही, तिलौली कला, खरुआव, कमेटी, डोमखरी, बमौरी, बकौली, गुरेठ, खुटहनिया, चौरा, करकी, बरसोत, बेलथर, डाला, ओबरा, राबर्ट्सगंज ग्रामीण क्षेत्र आदि शामिल हैं। कई किसानों के घरों में दरारें पड़ी हैं, पशुचारा समाप्त हो गया है और आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है।

Advertisement
Advertisement 

ई. प्रकाश पाण्डेय ने प्रशासन से चार बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है —
1️⃣ राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सर्वे कराया जाए।
2️⃣ प्रभावित किसानों को राहत सहायता व मुआवजा राशि दी जाए।
3️⃣ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
4️⃣ बीमा से वंचित किसानों को विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यह पत्र जिला अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र को
ईमेल, व्हाट्सऐप, टेलीफोनिक संपर्क तथा IGRS पोर्टल के माध्यम से भी भेजा गया है।
ताकि इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए किसानों की सहायता सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

ई. प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि —

“किसानों की फसल ही उनकी जीवनरेखा है। प्राकृतिक आपदा ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया है।
सरकार से अपेक्षा है कि प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र राहत दी जाए।”

📍 संस्था: तेजस्वी संगठन न्यास
📍 संस्थापक: ई. प्रकाश पाण्डेय
📍 पता: वेलाही, तिलौली कला, करमा, घोरावल, सोनभद्र (उ.प्र.)
🌐 वेबसाइट: http://www.tejasvisangathan.in
📞 मोबाइल: +91 8127948307

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना का लाभ दिलवाना मेरी प्राथमिकता- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना का लाभ दिलवाना मेरी प्राथमिकता- राकेश शरण मिश्र
  • चंदौली और चकिया में अधिवक्ताओं से मिले राकेश शरण मिश्र
  • बार काउंसिल चुनाव हेतु अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

सोनभद्र। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य  पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने शनिवार को जनपद न्यायालय चंदौली एवं तहसील चकिया में अधिवक्ताओं से संपर्क किया।

श्री मिश्र ने अधिवक्ताओं से उनके  अधिकारों, सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं पर गंभीर चर्चा करते हुए  अपने समर्थन में  प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।

Advertisement 

राकेश शरण मिश्र ने कहा कि यदि आप सभी का अधिवक्ता साथियों का समर्थन उन्हें प्राप्त होता है तो वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, कल्याण निधि में सुधार, और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे।

Advertisement

इस दौरान राकेश शरण मिश्र ने पूर्व एवं वर्तमान  बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी भेंट की और उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

Advertisement

अधिवक्ताओं ने कहा कि राकेश शरण मिश्र ने सदैव अधिवक्ता समाज के हितों की बात की है और पीड़ित अधिवक्ताओं की  आवाज को बहुत ही मजबूती से उठाया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़

HIGHLIGHTS

  • प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति
  • आरती के दौरान जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ स्थल
  • प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • नंदीग्राम, भरतकुंड, अयोध्या स्थित भरत हनुमान मिलन मंदिर परिसर में  चल रहा है आयोजन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। अयोध्या के नंदीग्राम भरतकुंड में शनिवार को पांचवें दिन पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है।

Advertisement 

इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

कार्यक्रम के यज्ञाध्यक्ष भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज चल रहा है। आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक,

Advertisement

हरिओम द्विवेदी, राजेश तिवारी, रेवती तिवारी, रामपूजन मिश्र , योगेश तिवारी, कौशल तिवारी व निर्भय शुक्ला द्वारा पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कराया जा रहा है। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है।

आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

भिखारी बाबा ने बताया कि जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक एवं रसड़ा बलिया विधायक उमाशंकर सिंह ने मुहैया कराया है। इनके द्वारा वर्ष 2009 से हर यज्ञ कार्यक्रम में सहयोग किया जाता है। इसी प्रकार कई सहयोगी दान दाता हैं,

Advertisement

जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल होता है। महंत परमात्मा दास जी महाराज, सम्पूर्णानंद जी, बजरंग दल अयोध्या के जिला संयोजक सूर्यकांत पांडेय, मुख्य यजमान चोपड़ा चेनराज, कमला शंकर पांडेय, पवन मिश्र,ओम नरायन पांडेय, अक्षत मिश्र, रमाकांत पांडेय,विनोद जायसवाल, पवन कुमार तिवारी, पवन मिश्र, राघवेंद्र पांडेय, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, खुशहाल मिश्रा आदि लोग  मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पोस्ट ऑफिस की लचीले व्यवस्था पर भड़के BJP के पूर्व जिलाअध्यक्ष

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • पोस्ट ऑफिस की लचीले व्यवस्था पर भड़के BJP के पूर्व जिलाअध्यक्ष

सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित प्रधान डाकघर पर शनिवार को पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट केवल 2:00 बजे तक होने की शिकायत लगातार आ रही थी जिसको लेकर आज पोस्ट ऑफिस में डॉ धर्मवीर तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा की पोस्ट ऑफिस में लगातार काउंटर बाबू द्वारा 2:00 बजे तक ही स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री करने की शिकायत आती रही है जब वहां कोई जाता था तो उसको काउंटर से वापस कर दिया जाता था लगातार आम जनमानस को रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट या काउंटर पर पहुंचने के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ता था

Advertisement

पोस्ट ऑफिस के मैनेजर द्वारा जनता के हितों की अनदेखी की जा रही थी डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी भी कीमत पर जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा काउंटर बाबू मंजीत द्वारा कान में एयर फोन लगाकर कार्य किया जा रहा था

Advertisement

और एसबी सी ओ संजीव के द्वारा जिस तरीके से जनता से व्यवहार किया जा रहा था वह अनुचित है ऐसे लोगों को काउंटर पर किसी भी कीमत पर ना बैठाया जाए पोस्ट ऑफिस में समय सारणी चिपकाई

Advertisement
Advertisement

जाए जनता के साथ मधुर व्यवहार रखा जाए आम जनमानस को कोई दिक्कत ना हो लिए डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अगर पोस्ट ऑफिस मैनेजर से लेकर पूरा स्टाफ के कार्य प्रणाली में अगर सुधार नहीं होता तो इसकी शिकायत अधीक्षक मिलकर ऐसे कर्मचारियों को बाहर कराया जाएगा, साथ में सतीश पांडे प्रकाश श्रीवास्तव अनूप पांडे अधिवक्ता रंजीत पांडे राजकुमार श्याम कुमार आदि लोग रहे।

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मोथा चक्रवात के कारण किसानों को हुआ भारी नुकसान, CM को पत्र भेज कर मुआवजे की मांग

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मुआवजे की मांग

सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा मोथा चक्रवात के कारण भारी पैमाने पर किसानों का नुकसान हुआ है

Advertisement

प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की लहलहाती  फसल जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही थी अचानक प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों का भारी नुकसान हुआ है मुख्यमंत्री जी से स्पीड पोस्ट पत्र के माध्यम से किसानों के फसलों का सर्वे कराकर उनके नुकसान का आकलन किया जाए

Advertisement

और नुकसान हुए फसल के आधार पर उन्हें मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए ताकि इस दुख की घड़ी में किसानों को लाभ दिया जा सके डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा अन्नदाता किसान बहुत कठोर हृदय करके

अपने फसलों का नुकसान होते अपने आंखों के सामने देखकर दुखी हो रहा है ऐसी स्थिति में सरकार अन्नदाताओं को तत्काल मुआवजा देने की व्यवस्था करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हाइडिल मैदान में लगे प्रदर्शनी पर चली JCB…

HIGHLIGHTS

  • रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में चली JCB, प्रदर्शनी हटाने की कार्रवाई शुरू
  • 26 अक्टूबर तक खाली करने के आदेश का पालन नहीं करने पर हुई कार्यवाही
  • विधायक भूपेश चौबे बोले, मैदान नहीं मिला तो किसानों के खेत में होगा खेल महाकुंभ

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के हाइडल मैदान में शुक्रवार को प्रशासन ने प्रदर्शनी स्थल पर बुलडोजर चलवाते हुए प्रतीकात्मक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई कुछ देर चली, जिसके बाद मैदान खाली कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रदर्शनी स्थल के बाहर लगी बांस-बल्लियां और बिजली के खंभे गिरा दिए गए। दरअसल, प्रदर्शनी आयोजकों को मैदान 26 अक्टूबर तक खाली करने की समय सीमा दी गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई पहल नहीं की। इस लापरवाही से नाराज सदर विधायक भूपेश चौबे ने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि इसी मैदान पर खेल महाकुंभ का आयोजन होना है, और यदि मैदान समय से नहीं मिला तो आयोजन प्रभावित होगा। मैदान न मिलने से आक्रोशित विधायक चौबे सड़क पर ही खिलाड़ियों के नॉमिनेशन फॉर्म भरने लगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन मैदान उपलब्ध नहीं कराता, तो कुछ किसानों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि धान कटाई के बाद गेहूं की बुआई न करके वे खेल आयोजन के लिए खेत उपलब्ध कराएंगे। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आयोजक जल्द ही मैदान खाली कर देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें