HIGHLIGHTS
- कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में CO सिटी ने की समीक्षा बैठक, विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने शनिवार को कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कील। इस बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए कड़े निर्देशों से सभी को अवगत कराया और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग को अधिक स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएं। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने सभी चौकी प्रभारियों और विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें और प्रार्थना पत्रों पर गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस बल को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की हिदायत दी। साथ ही यह भी कहा कि फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने के भी निर्देश दिए।





































