जनता दर्शन में SP अभिषेक वर्मा ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सोनभद्र। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना।
Advertisement
जनता दर्शन में मुख्य रूप से राजस्व विवाद और पुलिस से संबंधित अन्य मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Advertisement
अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत की गुणवत्तापूर्ण और तथ्यपरक जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित व्यक्ति को की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुनवाई के प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही,
Advertisement
विलंब या पीड़ितों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन प्रकरणों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता थी, उनमें पुलिस अधीक्षक ने फौरन विधिक कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके।
सेवानिवृत्त हुए मुख्य आरक्षी शशिधर त्रिपाठी, विभाग ने दी भावभीनी विदाई
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद मुख्य आरक्षी शशिधर त्रिपाठी गुरुवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जनपद पुलिस लाइन में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया,
Advertisement
जिसमें पुलिस अधिकारियों और सहयोगियों ने उनके योगदान को याद किया। समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य आरक्षी को स्मृति-चिह्न, उपहार और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. द्विवेदी ने उनके द्वारा विभाग में निभाई गई पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।
Advertisement
विदाई की इस बेला पर उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शशिधर त्रिपाठी के साथ बिताए गए समय को साझा किया और उन्हें एक कर्मठ पुलिसकर्मी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपने उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया,
जो नए पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस परिवार द्वारा उन्हें फूल-मालाओं से लादकर और उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाओं के साथ ससम्मान विदा किया गया।
सोनभद्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी बाल अपचारी थार के साथ गिरफ्तार, स्कार्पियो भी सीज
सोनभद्र। जनपद में अवैध खनन और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के मामले में वांछित और 10 हजार रुपये के इनामी एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटिया से इस बाल अपचारी को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से घटना में प्रयुक्त काले रंग की थार गाड़ी (UP 64 AS 8515) बरामद की गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण से संबंधित एक स्कार्पियो वाहन पर भी पुलिस ने सीजिंग की कार्रवाई की है।
Advertisement
उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं सहित उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली, खान एवं खनिज अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
AdvertisementAdvertisement
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चुर्क उमाशंकर यादव सहित मुख्य आरक्षी संदीप राय, नंदलाल राम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
Advertisement
और ऐसी कठोर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। हिरासत में लिए गए बाल अपचारी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
किसान डेटा सुधार के लिए चार दिवसीय विशेष अभियान शुरू, डीएम ने दी लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
सोनभद्र। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनपद में फार्मर रजिस्ट्री और खातेदारों के अंश निर्धारण के लिए एक महत्वपूर्ण चार दिवसीय विशेष अभियान शुरु किया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन में यह अभियान 30 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा।
Advertisement
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व अभिलेखों को पूरी तरह अपडेट करना और किसानों से संबंधित डेटा को पारदर्शी व त्रुटिहीन बनाना है, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में असुविधा न हो।
Advertisement
अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व, कृषि, जिला पंचायत और विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रत्येक लेखपाल को क्षेत्रवार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं
Advertisement
और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की हर स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी। इस विशेष अभियान के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के डेटा में मौजूद विसंगतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विशेष रूप से मृतक किसानों के नाम हटाना, खतौनी की त्रुटियों को सुधारना और डेटा मिलान जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा ताकि केवल पात्र किसानों को ही योजनाओं का निर्बाध लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रशासनिक मुस्तैदी दिखाते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया है कि वे प्रतिदिन शाम 6 बजे तक अपनी कार्य प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस पहल से किसानों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित उनके राजस्व संबंधी मामले अब तेजी से हल हो सकेंगे।
सोनभद्र को ‘ट्रेड हब’ और ‘पर्यटन केंद्र’- कौशल शर्मा
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमारा जनपद चार राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, की सीमाओं से जुड़ा हुआ है यहां लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट की दृष्टिकोण से वेयरहाउसिंग, मल्टी स्टेट हब स्थापित किये जा सकते हैं।
इसके लिए सबसे जरूरी है कि लैंड बैंक तैयार किए जाएं कम से कम 600 से 800 एकड़ जमीन उद्योगों के लिए चिन्हित किए जाएं यदि इतनी जमीन अधिग्रहण हेतु नहीं उपलब्ध हो तो लैंड पूलिंग (भूमि समेकन) मॉडल अपनाया जाए जो बिना अनावश्यक भूमि ग्रहण विवाद के विकास और जनहित के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है।
Advertisement
इससे सोनभद्र चार राज्यों के व्यापारिक प्रवेश द्वार के रूप में विकसित होकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। श्री शर्मा ने कहा कि इस जनपद में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं यह जिला प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है यहां पर्यटन को विकसित करने के लिए इको टूरिज्म, एडवेंचर, होटल रिसार्ट, ट्रैवल सर्विस, एवं स्मारिका बाजार इत्यादि स्थापित किया जा सकता है।
Advertisement
यहां प्राकृतिक स्थल, जलप्रपात, जलाशय , ऐतिहासिक धरोहरें भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म के लिए मुक्का फाल, धनरौल बांध ,विजयगढ़ किला, कंडाकोट पहाड़ी , फॉसिल्स पार्क इत्यादि यह सभी जगह प्राकृतिक आकर्षण के केंद्र है यहां इको फ्रेंडली कॉटेज, बर्ड वाचिंग, मेडिटेशन स्पॉट ,नेचर ट्रेल, के रूप में विकसित किया जा सकता है एवं स्थानीय आदिवासी युवकों को स्थानीय गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जा सकता है।
Advertisement
नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म को शुरू करने हेतु ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, बोटिंग, कैंपिंग एवं बोन फायर के रूप में विकसित किया जा सकता है। जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जनपद में कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग की भी अपार संभावना है यहां का प्रमुख उत्पाद गेहूं , दालें ,चावल प्रमुख है।
AdvertisementAdvertisement
यहां ऑर्गेनिक खेती, हर्बल प्रोडक्ट, कोल्ड स्टोरेज,एवं वेयरहाउसिंग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, आदि स्थापित कर इस क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं प्रदीप जायसवाल ने कहा कि क्लस्टर मॉडल अपना कर फूड प्रोसेसिंग, ऑर्गेनिक खेती, हर्बल प्रोडक्ट, यह तीनों मिलकर बहुत मजबूत और इकोनॉमी मॉडल बना सकते हैं उन्होंने कहा कि सोनभद्र की धरती ऑर्गेनिक खेती के लिए उपयुक्त वन क्षेत्र है एग्रो बेस्ट इंडस्ट्रीज के लिए बेहतर जमीन अपेक्षाकृत सस्ती यहां ऑर्गेनिक एवं हर्बल खेती की जा सकती है।
Advertisement
टीपू अली एवं नागेंद्र मोदनवाल ने स्थानीय समस्याओं के बारे में ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से रोडवेज बस स्टैंड बनने के बावजूद फ्लाइओवर के नीचे से बसें संचालित की जा रही है जबकि इस संदर्भ में पिछले एक वर्ष से उद्योग बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठाया जा रहा। बैठक में प्रमुख रूप से कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, शरद जायसवाल,राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया प्रदीप जायसवाल, टीपू अली, कृष्णा सोनी,नागेंद्र मोदनवाल, यशपाल सिंह, विनय जायसवाल, दिनेश सिंह, पंकज कनोडिया, अभिषेक साहू, अभिषेक गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में एक मई से 30 जून तक चलेगी प्रातःकालीन कोर्ट
जिले की भौगोलिक स्थिति के साथ ही अत्यधिक गर्मी पड़ने के मद्देनजर प्रति वर्ष मार्निंग कोर्ट का होता है संचालन
सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोनभद्र की अदालतों में दो माह मार्निंग कोर्ट चलेगी। एक मई शुक्रवार से प्रातःकालीन कोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं वादकारियों के नित्य क्रिया में परिवर्तन करना पड़ेगा जिससे शुरुआत में परेशानी होगी।
Advertisement
बता दें कि सोनभद्र जिले की भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से भिन्न है। जिसके चलते दो महीने मई और जून माह में भयंकर गर्मी पड़ती है। सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रस्ताव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोनभद्र में दो माह अर्थात एक मई से 30 जून तक के लिए मार्निंग कोर्ट संचालित करने का निर्देश दिया है।
Advertisement
जनपद न्यायाधीश सोनभद्र राम सुलीन सिंह ने प्रातःकालीन कोर्ट का संचालन एक मई से 30 जून तक प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक करने का निर्देश दिया है। वहीं कार्यालय का समय प्रातः 6:30 बजे से दोपहर बाद 1:30 बजे तक होगा।
Advertisement
इसके अलावा मध्यावकाश का समय सुबह 10:30 बजे से पूर्वान्ह 11:00 बजे तक रहेगा। यह आदेश जनपद न्यायालय सोनभद्र व अधीनस्थ न्यायालयों, वाह्य न्यायालय अनपरा स्थित ओबरा, दुद्धी व ग्राम न्यायालय घोरावल पर लागू होगा।
पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, जनहित के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की ओर से जिलाधिकारी को पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने जनपद की ज्वलंत समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।
जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी को जिले की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि बकरीहवा से बीजपुर तक का संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है, जिससे आए दिन राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
संगठन ने मारकुंडी स्थित टोल प्लाजा को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने और राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे व्याप्त गंदगी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व में निर्देशों के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है।
Advertisement
इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी के स्थान पर महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपे जाने से अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से रखा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी चिंता व्यक्त की गई।
Advertisement
प्रतिनिधिमंडल ने गेहूं क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने की मांग की। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने सूचना विभाग में एलईडी न होने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए सहायक सूचना अधिकारी विनय सिंह को विभाग में जल्द से जल्द एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
Advertisement
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विद्यु शेखर मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, राकेश सिंह, कृपा शंकर पांडेय, अर्जुन सिंह, कामेश्वर विश्वकर्मा, विकास हलचल, कन्हैया यादव, मनोज वर्मा और विशाल टंडन सहित कई अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
डीएम चचिंत गौड़ ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, बिजली कटौती पर जताई कड़ी नाराजगी
सोनभद्र। बीती मध्य रात्रि से राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में बिजली गुल होने की खबरें मीडिया में सामने आते ही प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। नवागत जिलाधिकारी चचिंत गौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त निर्देश जारी किए।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Advertisement
परिसर में स्वच्छता की स्थिति देख जिलाधिकारी ने साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। बिजली संकट पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में निर्बाध आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में विद्युत आपूर्ति में बाधा आई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
इस पर अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज के लिए नया फीडर तैयार है, जिसे जल्द ही चालू कर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर डीएम ने उच्च स्तर पर पत्राचार कर जल्द स्टाफ की कमी दूर करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से मोबाइल पर बात कर ब्लड जांच रिपोर्ट की समयबद्धता की पुष्टि की।
इसके अलावा उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर मरीज को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राय, प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर, सीएमएस डॉ. डी.के. सिंह सहित अन्य चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।
CDO जागृति अवस्थी ने किया विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
सोनभद्र। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिले में संचालित प्रमुख सरकारी योजनाओं, विशेषकर जनगणना 2026-27, एनआरएलएम, ग्रामीण आवास और मनरेगा की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
Advertisement
बैठक में डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ सहित जनपद के सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना, आवास और मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है।
Advertisement
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लक्ष्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी विलंब के पहुँच सके।
Advertisement
विकास कार्यों की जमीनी स्तर पर निगरानी के लिए उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एनआरएलएम के संदर्भ में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन और आजीविका गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इसके साथ ही, ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने और मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन में तेजी लाने तथा श्रमिकों का भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जयमाला मंच पर लुढ़का शराबी दूल्हा, हरकतें देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात बैरंग लौटी
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में शादी का माहौल उस समय हंगामे में तब्दील हो गया, जब जयमाला की रस्म के दौरान नशे में धुत दूल्हा मंच पर ही मुंह के बल गिर पड़ा। दूल्हे की अश्लील हरकतें और नशे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया,
Advertisement
जिसके बाद बिना फेरे लिए ही बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के करौटी गांव से बारात म्योरपुर आई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा और हर्षोल्लास के साथ द्वारपूजा की रस्में संपन्न हुईं।
लेकिन जैसे ही वर-वधू जयमाला के लिए मंच पर पहुंचे, दूल्हा लड़खड़ाने लगा और कुछ ही पलों में जमीन पर गिर पड़ा। शुरुआत में परिजनों को लगा कि यह थकान के कारण हुआ है, लेकिन जब दूल्हे के मुंह से शराब की तेज गंध आने लगी और उसने मंच पर मौजूद लोगों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी, तो हकीकत सामने आ गई।
Advertisement
दूल्हे की इन हरकतों से आहत दुल्हन ने कड़ा फैसला लेते हुए विवाह करने से इनकार कर दिया और स्पष्ट कहा कि जो अपनी शादी के दिन भी खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकता, वह वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभा पाएगा। दुल्हन के इस निर्णय का उसके परिजनों ने भी पूरा समर्थन किया। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक तीखी नोकझोंक और पंचायत चली।
Advertisement
अंततः पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते के तहत दूल्हा पक्ष ने दहेज में लिए गए तीन लाख रुपये 40 दिनों के भीतर वापस करने का लिखित आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।