सोनभद्र में तिरंगा यात्रा की धूम: सीडीओ के नेतृत्व में कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक निकला जनसैलाब, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में तिरंगा यात्रा की धूम: सीडीओ के नेतृत्व में कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक निकला जनसैलाब, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी के कुशल नेतृत्व में कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Advertisement

हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के बुलंद जयघोषों से पूरा रॉबर्ट्सगंज शहर राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय उत्साह से सराबोर हो उठा। इस विशाल यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कचहरी तिराहा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई तिरंगा यात्रा का समापन स्वर्ण जयंती चौक पर हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से 9 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं: मामलों के त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं: मामलों के त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित ‘जनसुनवाई व जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता व तत्परता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, गुमशुदगी,

Advertisement

साइबर धोखाधड़ी तथा राजस्व से जुड़े विभिन्न पुलिस संबंधी प्रकरणों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसपी ने प्रत्येक शिकायत का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और पारदर्शिता को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच की जाए और पीड़ितों को की गई कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, बेवजह विलंब या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अधिकारियों को तत्काल हस्तक्षेप वाले मामलों में त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 3.27 लाख रुपये की हेरोइन, सीरप व एविल इंजेक्शन बरामद

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 3.27 लाख रुपये की हेरोइन, सीरप व एविल इंजेक्शन बरामद

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में ओबरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों का काला कारोबार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध हेरोइन, कोडीन सिरप और नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 3,27,899.50 रुपये आंकी गई है।

Advertisement


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओबरा पुलिस टीम ने रविदास नगर (वार्ड नंबर-01, बिल्ली) में दबिश देकर 23 वर्षीय रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को अभियुक्त के पास से 2.75 लाख रुपये मूल्य की 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 38,502 रुपये मूल्य की कोडिश्रीन सीरप (100 एमएल) की 207 शीशियां तथा 14,397.50 रुपये मूल्य के एविल इंजेक्शन की 650 शीशियां बरामद हुईं।

Advertisement

इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नशीले पदार्थों को नापने-तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली चिमटी, एक एंड्रॉइड फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।


मादक पदार्थों की इस बड़ी खेप और उपकरणों की बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा में अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कस्बे में नशे के कारोबार पर नकेल कसने वाली इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा उप-निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल राहुल श्रीवास की भूमिका प्रमुख रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तिरंगे के रंग में रंगा चुर्क नगर: शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

HIGHLIGHTS

  • तिरंगे के रंग में रंगा चुर्क नगर: शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल चुर्क द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा से चुर्क नगर पंचायत पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। वार्ड नंबर-5 स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान तक निकली इस विशाल तिरंगा यात्रा में हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के गूंजते जयघोष ने पूरे नगर को देशप्रेम के अभूतपूर्व उत्साह से भर दिया। यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया।

Advertisement


तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ शिव मंदिर में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मीरा यादव के नेतृत्व तथा भाजपा चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे के कुशल संचालन में निकली यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

Advertisement

यात्रा में पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, महेंद्र पांडे, जयराम वर्मा, निवर्तमान मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सूरज चंद्रवंशी, दीपचंद महतो और इन बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सावन के दूसरे सोमवार को ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हुए सोनभद्र के शिवालय: शिवद्वार में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के भक्तिमय जयकारों से पूरा क्षेत्र दिनभर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement

घोरावल तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गुप्त काशी शिवद्वार धाम में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सैकड़ों कांवड़ियों ने कछवा से गंगाजल लाकर बाबा शिवद्वार का जलाभिषेक किया। वहीं जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर तथा दुग्धेश्वर मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा।


सुरक्षा और व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आयाÑ। शिवद्वार धाम, प्रमुख चौराहों और मंदिर परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण व सुगम वातावरण में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का शुभारंभ: 9.18 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य, सीएमओ ने स्वच्छता अपनाने की अपील की

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का शुभारंभ: 9.18 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य, सीएमओ ने स्वच्छता अपनाने की अपील की

सोनभद्र। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय के छपका स्थित एक निजी विद्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर विशेष अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दवा देने से पहले यह सुनिश्चित किया कि सभी छात्रों ने नाश्ता किया है या नहीं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस वृहद अभियान के तहत जिले में एक से 19 वर्ष तक की आयु के लगभग 9.18 लाख बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है।

Advertisement

सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में पेट दर्द, एनीमिया, कुपोषण और शारीरिक कमजोरी जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बनता है। इससे बचाव के लिए 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष के बच्चों व किशोरों को 1 पूरी गोली चबाकर खिलाई जा रही है।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दवा किसी भी हाल में खाली पेट या बीमार बच्चों को नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से भोजन से पहले हाथ धोने, साफ पानी पीने और स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया।

Advertisement

अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि जिले के 2747 विद्यालयों और 2079 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दवा का वितरण किया जा रहा है और किसी कारणवश छूटे हुए बच्चों को 14 अगस्त को आयोजित होने वाले मॉप-अप दिवस पर दवा की खुराक दी जाएगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. गिरधारी लाल, एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान’: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम्, डीएम व सीडीओ ने किया पौधरोपण

HIGHLIGHTS

  • हर घर तिरंगा अभियान’: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम्, डीएम व सीडीओ ने किया पौधरोपण

सोनभद्र। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।

Advertisement

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चर्चित गौड़ तथा मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम ने सामूहिक गायन का नेतृत्व करने वाली 10 मेधावी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि यह अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जगाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी आने वाली पीढ़ी को अपने कर्तव्यों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

9 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत आमजन को भौतिक व डिजिटल दोनों माध्यमों से जोड़ने की दिशा में संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, प्रधानाचार्य निशा सिंह तथा प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना सिंह सहित सभी शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर चिल्काटांड में ‘जनजातीय विमर्श 2026’ का आयोजन: ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा को किया नमन, प्रकृति व सतत विकास पर हुआ मंथन

HIGHLIGHTS

  • विश्व आदिवासी दिवस पर चिल्काटांड में ‘जनजातीय विमर्श 2026’ का आयोजन: ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा को किया नमन, प्रकृति व सतत विकास पर हुआ मंथन

सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्काटांड ग्राम पंचायत सभागार में ‘जनजातीय विमर्श 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। “भारतीय ज्ञान परंपरा में जनजातीय ज्ञान: संस्कृति, प्रकृति और सतत विकास” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम के संयोजक व आयोजन सचिव रंजीत कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनजातीय समाज सदियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर जीवन जीने की सीख देता आया है। मुख्य वक्ता डॉ. मणिकचंद पांडेय एवं मुख्य अतिथि रामप्रकाश पनिका ने कहा कि जनजातीय समाज का पारंपरिक ज्ञान भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवंत धरोहर है और आधुनिक दौर की चुनौतियों के बीच इनकी जीवन पद्धति से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि विश्वजीत सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान हीरालाल ने जनजातीय युवाओं को शिक्षा, खेल व सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने तथा उनकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने पर बल दिया।

Advertisement


इस अवसर पर एनसीएल खड़िया क्षेत्र, नंदनी फाउंडेशन, एनटीपीसी अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश, समाजसेवी अमरेश पांडेय, राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद पांडेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. छोटेलाल ने किया। परिचर्चा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जनजातीय ज्ञान के संरक्षण, सामाजिक समरसता और प्रकृति रक्षा का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर नाको में गोष्ठी आयोजित: गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने सोनभद्र और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए ‘वैचारिक क्रांति’ का किया आह्वान

HIGHLIGHTS

  • विश्व आदिवासी दिवस पर नाको में गोष्ठी आयोजित: गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने सोनभद्र और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए ‘वैचारिक क्रांति’ का दिया आह्वान

सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस और क्रांति दिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय नाको में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. दूधनाथ चौबे की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के अस्तित्व से ही सनातन धर्म, आदि संस्कृति और सभ्यता पूरी तरह सुरक्षित है।

विकास के नाम पर आदिवासियों के विस्थापन और जंगलों व पहाड़ियों के दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर आज प्रकृति को बचाने के लिए नए सिरे से ‘वैचारिक क्रांति’ की आवश्यकता है, ताकि कॉर्पोरेट व्यवस्था द्वारा पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

Advertisement

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, अरुण पांडेय, किरण त्रिपाठी तथा ओजस्वी कवि दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ विजयगढ़ी’ ने अपने विचार व काव्य पाठ प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने सोनभद्र के प्राकृतिक स्वरूप और आदिवासी विरासत को हर हाल में संरक्षित करने का संकल्प दोहराया।

Advertisement

साथ ही उन्होंने घोषणा की कि नाको गांव में 10 व 11 अगस्त को दो दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दमन से पधारीं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जान्हवी राजदान मरीजों को परामर्श व उपचार उपलब्ध कराएंगी। इस अवसर पर राज त्रिपाठी, रमेश चौबे, प्रभाशंकर चौबे, राजन दूबे, हेमनाथ द्विवेदी, लवकुश पाण्डेय और सत्यप्रकाश देव पाण्डेय सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free