राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा सोनभद्र नगर, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा सोनभद्र नगर, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सोनभद्र। राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत सोनभद्र जिला मुख्यालय पर भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में यह यात्रा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहीद स्थल चाचा नेहरू पार्क पहुंची।

यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड व जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है।

Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि संजीव गोंड व अनिल सिंह ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, तथा सोनभद्र में हजारों लोगों की सहभागिता जिले की राष्ट्रभक्ति और एकता का गौरवपूर्ण संदेश देती है।

Advertisement 

जिलाध्यक्ष नंदलाल ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं व आमजन का आभार जताते हुए कहा कि देश सेवा और समर्पण की भावना समाज को नई दिशा देती है। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका चेयरमैन रूबी प्रसाद, कार्यक्रम के जिला संयोजक अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, राम लखन सिंह, नागेश्वर पांडेय, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, विशाल पांडेय, अशोक मौर्य, शारदा खरवार, अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, मनोज सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, ओम प्रकाश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रम विभाग और AHT पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 07 नाबालिग बच्चे कराए गए मुक्त

HIGHLIGHTS

  • श्रम विभाग और AHT पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 07 नाबालिग बच्चे कराए गए मुक्त

सोनभद्र।  जिले में जिलाधिकारी चर्चित गोंड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बाल श्रम की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासनिक टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इसी क्रम में श्रम विभाग और थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) सोनभद्र की संयुक्त टीम ने रेणुकूट कस्बा, तुर्रा, पिपरी तथा थाना पिपरी क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

Advertisement

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 07 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। मुक्त कराए गए सभी बालकों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, वहीं बच्चों से नियमविरुद्ध काम कराने वाले संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ भी पुलिस व श्रम विभाग द्वारा कड़ा कानूनी शिकंजा कसा गया है।

Advertisement

इस संयुक्त अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, AHT थाना प्रभारी निरीक्षक रामदरश राम, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार तथा महिला आरक्षी शालिनी वैश्य प्रमुख रूप से शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को रोकने और बच्चों का भविष्य संवारने में सहयोग करें तथा कहीं भी बाल श्रम होता दिखने पर तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 182 लीटर से अधिक शराब जब्त

HIGHLIGHTS

  • बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 182 लीटर से अधिक शराब जब्त

सोनभद्र। जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मांची के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

Advertisement

मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम मझुई के समीप घेराबंदी कर रोकी गई बोलेरो (संख्या BR-1AP-8259) की तलाशी लेने पर कुल 182.70 लीटर (830 बोतल व पाउच) विभिन्न ब्रांड की शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,94,430/- आंकी गई है। मौके से एक 14 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

मामले में थाना मांची पर मुकदमा अपराध संख्या 50/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, वहीं वैध कागजात न मिलने पर वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पनौरा उप-निरीक्षक कुंवर सिंह, उप-निरीक्षक रमेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी जितेंद्र बहादुर सिंह, श्यामलाल, राधेश्याम सिंह यादव तथा आरक्षी संदीप सरोज शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बेकाबू कार ने आधा दर्जन  लोगों को किया घायल, ब्लॉक प्रमुख ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

HIGHLIGHTS

  • बेकाबू कार ने आधा दर्जन  लोगों को किया घायल, ब्लॉक प्रमुख ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी पोखरा से बलियारी मोड़ तक मंगलवार को एक बेकाबू कार ने जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे आधा दर्जन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन का नंबर UP64BE1452 बताया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और राहत कार्य शुरू किया।

Advertisement

घटना के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए रायपुर थाना पुलिस को सूचित किया और बिना समय गंवाए अपनी निजी गाड़ी से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई और घायलों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

योगा जोनल खेल प्रतियोगिता में डीएवी का दबदबा: डीएवी खड़िया बना क्लस्टर चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

HIGHLIGHTS

  • योगा जोनल खेल प्रतियोगिता में डीएवी का दबदबा: डीएवी खड़िया बना क्लस्टर चैंपियन, खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय द्वारा किया गया।

Advertisement

प्रतियोगिता के दौरान खेल और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें रॉबर्ट्सगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले इस खेल कुंभ में क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, चेस, योगा और वेटलिफ्टिंग जैसी कई स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

Advertisement

प्रतियोगिता के अंतिम दिन घोषित ओवरऑल क्लस्टर चैंपियनशिप के परिणामों में योगा स्पर्धा में डीएवी की टीमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। अंडर-14 योगा खेल प्रतियोगिता में डीएवी खड़िया ने पहला स्थान हासिल कर क्लस्टर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि डीएवी रॉबर्ट्सगंज द्वितीय तथा डीएवी ओबरा तीसरे स्थान पर रहा।

Advertisement 

वहीं अंडर-17 योगा प्रतियोगिता में भी डीएवी खड़िया ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, डीएवी बीना द्वितीय और डीएवी परासी तृतीय स्थान पर रहा। संपूर्ण आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में ऑफिशियल व कोच के रूप में प्रभात सर, अनामिका मैम और मनोरंजन सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद: पॉक्सो कोर्ट ने 4 माह में सुनवाई पूरी कर सुनाया ऐतिहासिक फैसला, 73 हजार का जुर्माना

HIGHLIGHTS

  • दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद: पॉक्सो कोर्ट ने 4 माह में सुनवाई पूरी कर सुनाया ऐतिहासिक फैसला, 73 हजार का जुर्माना

सोनभद्र। नाबालिग बच्चियों के साथ गंभीर लैंगिक अपराध के मामले में सोनभद्र की विशेष पॉक्सो अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अभियुक्त अली फैयाज उर्फ फैज पुत्र सलीमुद्दीन अंसारी (निवासी अनपरा) को शेष प्राकृतिक जीवनकाल के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ओमकार शुक्ला की अदालत ने अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल 73,000 रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया है।

Advertisement

अर्थदंड न अदा करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अनपरा थाने में पंजीकृत इस मामले की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि अदालत ने आरोप विरचित होने के महज 4 माह 4 दिन के भीतर त्वरित सुनवाई पूरी कर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया।

मामले के अनुसार, अभियुक्त ने दो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ घिनौना लैंगिक अपराध किया था। राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिनेश प्रसाद अग्रहरि एवं नीरज कुमार सिंह ने पीड़िताओं के बयानों, चिकित्सकीय रिपोर्ट और ठोस साक्ष्यों को अदालत के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। साक्ष्यों और अपराध की विभत्सता का अवलोकन करने के बाद अदालत ने माना कि समाज में ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कठोरतम दंड आवश्यक है। इस फैसले से पॉक्सो मामलों में त्वरित न्याय की दिशा में एक बड़ा व कड़ा संदेश गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फर्जी खनिज परिवहन परमिट गिरोह का पर्दाफाश: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने लैपटॉप-प्रिंटर संग 4 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • फर्जी खनिज परिवहन परमिट गिरोह का पर्दाफाश: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने लैपटॉप-प्रिंटर संग 4 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। अवैध खनन और फर्जी दस्तावेजों के जरिए गिट्टी-बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा की पुलिस टीम ने फर्जी सिक्योरिटी पेपर और परमिट तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी परमिट बनाने में प्रयुक्त एचपी का लैपटॉप, कैनन का प्रिंटर, 4 एंड्रॉइड मोबाइल और 5,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त तेन्दु नहर के पास हनुमान मंदिर परिसर में एकत्र होकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने की योजना बना रहे हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से अश्विनी पटेल, उमेश यादव, हिमांशु पाण्डेय और जनसेवा केंद्र संचालक शक्तिमान कुमार को धर दबोचा।

Advertisement

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ब्लैंक सिक्योरिटी पेपर (फार्म-11) को डिजिटल माध्यम से एडिट कर फर्जी वाहन संख्या, चालक विवरण और खनिज मात्रा भरकर अवैध परिवहन के लिए फर्जी परमिट तैयार करता था। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष चालान कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में तिरंगा यात्रा की धूम: सीडीओ के नेतृत्व में कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक निकला जनसैलाब, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में तिरंगा यात्रा की धूम: सीडीओ के नेतृत्व में कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक निकला जनसैलाब, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी के कुशल नेतृत्व में कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Advertisement

हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के बुलंद जयघोषों से पूरा रॉबर्ट्सगंज शहर राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय उत्साह से सराबोर हो उठा। इस विशाल यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कचहरी तिराहा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई तिरंगा यात्रा का समापन स्वर्ण जयंती चौक पर हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से 9 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं: मामलों के त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं: मामलों के त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित ‘जनसुनवाई व जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता व तत्परता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, गुमशुदगी,

Advertisement

साइबर धोखाधड़ी तथा राजस्व से जुड़े विभिन्न पुलिस संबंधी प्रकरणों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसपी ने प्रत्येक शिकायत का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और पारदर्शिता को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच की जाए और पीड़ितों को की गई कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, बेवजह विलंब या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अधिकारियों को तत्काल हस्तक्षेप वाले मामलों में त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 3.27 लाख रुपये की हेरोइन, सीरप व एविल इंजेक्शन बरामद

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 3.27 लाख रुपये की हेरोइन, सीरप व एविल इंजेक्शन बरामद

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में ओबरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों का काला कारोबार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध हेरोइन, कोडीन सिरप और नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 3,27,899.50 रुपये आंकी गई है।

Advertisement


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओबरा पुलिस टीम ने रविदास नगर (वार्ड नंबर-01, बिल्ली) में दबिश देकर 23 वर्षीय रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को अभियुक्त के पास से 2.75 लाख रुपये मूल्य की 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 38,502 रुपये मूल्य की कोडिश्रीन सीरप (100 एमएल) की 207 शीशियां तथा 14,397.50 रुपये मूल्य के एविल इंजेक्शन की 650 शीशियां बरामद हुईं।

Advertisement

इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नशीले पदार्थों को नापने-तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली चिमटी, एक एंड्रॉइड फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।


मादक पदार्थों की इस बड़ी खेप और उपकरणों की बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा में अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कस्बे में नशे के कारोबार पर नकेल कसने वाली इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा उप-निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल राहुल श्रीवास की भूमिका प्रमुख रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free