HIGHLIGHTS
- धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, महिलाओं में दिखा श्रृंगार और भक्ति का अनोखा संगम

सोनभद्र। नगर में गणगौर पर्व शनिवार को धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गणगौर की शाही शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया। श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल व मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा गणगौर पर्व के तहत नवविवाहित महिलाओं ने 16 दिनों तक विधिवत पूजन किया।

सुबह से ही महिलाओं में पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर ईसर-गणगौर की प्रतिमाओं का श्रृंगार किया। उन्होंने जल, पुष्प, रौली और मेहंदी अर्पित कर विश्चि-विधान से पूजा संपन्न की। शहर के राम सरोबर तालाब पर पूजा का आयोजन हुआ, जहां महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए और भजन-कीर्तन किए
शनिवार को घरों से कुल 10 गणगौर की शोभायात्राएं डोल नगाड़ों और डीजे, बैंड-बाजों के साथ निकाली गई।

ये शोभायात्राएं राबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर से राम सरोवर तालाब तक पहुंची। इस दौरान राजपूती और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शामिल हुई, जिससे आयोजन में सास्कृतिक रंग घुल गया। सोभायात्रा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सपन्न हुआ।

अध्यक्ष रितू जालान ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। यहीं कारण है कि इस पर्व को सौभाग्य और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पूजा करने से अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस अवसर पर रानी सती दादी भक्त मंडल की अध्यक्ष, अनीता थर्ड, कोषाध्यक्ष मीरा जालॉन, सचिव पूनम खेतान, मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष ऋतु जालान, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सचिव रंजना अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।


































