वाराणसी ज़िला जज ने भी सोनभद्र के कमाल को दी सर्वश्रेष्ठ अधिकार मित्र की उपाधि
सोनभद्र। गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को डिस्ट्रिक्ट जज वाराणसी ने भी अधिकार मित्र कमाल अहमद को ज़िले का सर्वश्रेष्ठ अधिकार मित्र होने का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जो कि तहसील ओबरा से दुरुह क्षेत्रों में विधिक साक्षरता और जागरूकता की अलख जगा रहे हैं।
इसके पूर्व 9 नवम्बर 2025 को विधिक सेवा दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/अपर जनपद #न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सर्वश्रेष्ठ अधिकार मित्र की महिमा से विभूषित कर चुके हैं।
Advertisement
जनपद न्यायालय वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय अधिकार मित्र क्लस्टर संवर्धन कार्यक्रम में नालसा, सालसा और डालसा की कार्य प्रकृति के #मानक को पूरा करने एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकार और न्याय से वंचित #असहायों तक न्याय की रोशनी पहुंचाने, सामुदायिक भाव से उनकी पीड़ा सुनने,
Advertisement
उनकी सहायता और मार्गदर्शन की कसौटी पूरा करने वाले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तालुका विधिक सेवा समिति ओबरा तहसील में तैनात अधिकार मित्र/परा विधिक स्वयं सेवक कमाल अहमद को वाराणसी जनपदमें गुरुवार 11 दिसंबर 2025 को आयोजित क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संवर्धन के दौरान आयोजित सम्मान समारोह मे कमाल अहमद को सर्वश्रेष्ठ
Advertisement
परा विधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र सोनभद्र की उपाधि से जनपद न्यायाधीश वाराणसी/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी माननीय संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में दुद्धी तहसील में तैनात अधिकार मित्र रंजू भारती को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
सम्मान समारोह के दौरान अपने ज़िला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वाराणसी, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, आजमगढ़, जनपद से चयनित दो-दो प्रशिक्षुओं को भी #सर्वश्रेष्ठ अधिकार मित्र होने का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर प्रायोजक जनपद न्यायाधीश वाराणसी संजीव शुक्ला, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार अग्निहोत्री, अपर जनपद न्यायाधीश सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव समेत विभिन्न जनपदों से आये अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव गणों समेत, विधि विशेषज्ञ वक्तागण एवं सैकड़ों अधिकार मित्र उपस्थित रहे। समारोह का संचालन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी सचिव @#आलोक कुमार अग्निहोत्री ने किया।
एसआईआर मे गलत नाम कटने न पाये और सही नाम छूटने न पायेः मण्डलायुक्त
सोनभद्र। निर्वाचक नामावलियो में अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में समस्त ईआरओ/एआरओ व राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के साथ मण्डलायुक्त ने बैठक किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में गलत वोट जुड़ने न पायें और सही वोट छुटने न पाए का निर्देश दिया।
Advertisement
आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ बैठक किये।
Advertisement
बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत करायें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत 2025 के मतदाताओं के सत्यापन का कार्य प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 के आधार पर किये जाने के सम्बन्ध आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त है, के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना है।
Advertisement
बैठक के दौरान आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में गलत वोट जुड़ने न पायें और सही बोट छुटने न पाए, इसका विशेष ध्यान दिया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न चरती जायें।
मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में जिलाधिकारी का कार्य सराहनीय है, एम०आई०आर० के कार्य में जुड़े अधिकारीगण के साथ ही राजनैतिक दलों एवं बीएलए से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य कराने में सक्षम है।
बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे कुछ बिन्दुओं की जानकारी से अवगत कराया गया, जिस पर मण्डायुक्त ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण द्वारा दिये गये सुझाव जो सही है, पर काम किया जाये।
Advertisement
इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में संचालित विभित्र परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिक, श्रमिकों के निवास स्थान व कालोनियों में गणना प्रपत्र फार्म बी०एल०ओ० द्वारा वितरित कर दिये गये हैं, लेकिन उन फार्मों को एकत्रित करने में बी०एल०ओ० को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिममें बी०एल०ए० द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, लेकिन गणना प्रपत्र फार्म एकत्र करने में काफी असुविधा हो रही है।
Advertisement
उक्त विषय को संज्ञान में लेकर मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत कार्मिकों व श्रमिकों के गणना प्रपत्र फार्म एकत्रीकरण के कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे कि जो कार्मिक/श्रमिक कार्यरत हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नो मैपिंग का कार्य 28.76 प्रतिशत होने पर खण्ड विकास अधिकारी, म्योरपुर/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से पूछा गया कि आप बीएलओ एवं सुपरवाइजर के पास कब गये थे के सम्बन्ध में विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
Advertisement
उन्होंने बताया कि एसआईआर का कार्य 99.99 कम्पलिट है हम लोग रेक्टीफिकेशन की ओर बह रहे हैं। यह कार्य बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। नो-मैपिंग का पुनः सत्यापन किया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाकर नो-मैपिंग से बचे कार्य को कराने हेतु पुनः प्रयास किया जा रहा है, जिसमें गाँव के आदमी को बीएलओ के साथ लगाकर कार्य कराया जा रहा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हिण्डालको फैक्ट्री के कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होकर अन्यत्र चले गये एवं कुछ कर्मचारियों के आने से गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन में काफी दिक्कत हो रही है। वर्तमान समय में 04 प्रकार के कार्य किये जाने हैं
1-बीएलओ व बीएलए की बैठक एवं उनका फोटोग्राफ बीएलओ ऐप पर अपलोड किया जाना, 2-एएसडी वोटर का पुनः सत्यापन का कार्य, 3-08 व 09 दिसम्बर में बैठक की फोटोग्राफ डीईओ पोर्टल पर अपलोड किये जाने का कार्य, 4-ईआरओ की बेवसाइट से एएसडीडी की लिस्ट निकालकर डीईओ की बेवसाइट पर अपलोड किये जाने का कार्य जारी है।
Advertisement
बैठक में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त लिस्ट को तत्काल निकालकर समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध कराया जाये। नये मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने हेतु प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 उपलब्ध कराया जाये।
Advertisement
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि जिन पार्टी द्वारा बीएलए की नियुक्ति नहीं की गयी है, वे तत्काल बीएलए नियुक्त कर लें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 दिसम्बर तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्य को पूर्ण करने हेतु तिथि निर्धारित की है। समय बढ़ जाने के कारण पुनः एएसडीडी मतदाताओं का सत्यापन करा लिया जाये।
इस बैठक के दौरान रामनिहोर यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, अनिल प्रधान, जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, बी सागर, जिलाध्यक्ष बसपा, नन्दलाल आर्य, जिलामंत्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम), अंशु तिवारी, (युवा मंच अध्यक्ष), अपना दल (एस), अर्जुन कुमार, ब्लाक अध्यक्ष,
Advertisement
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, अनवर अली अंसारी, संयुक्त जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी, आशीष कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी, घोरावल, उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, रावर्ट्सगंज, निखिल यादव, उप जिलाधिकारी, दुद्धी, अमित सिंह, तहसीलदार, रावर्ट्सगंज, नरेन्द्र राम, तहसीलदार, ओबरा, नमिता शरण, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व राजनैति दलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94693 मामले निस्तारित
राष्ट्रीय लोक अदालत हम सभी के लिए राष्ट्रीय पर्व के समान है।
सोनभद्र। सोनभद्र जनपद में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, प्रशासनिक न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर अशोक कुमार, पीठासीन अधिकारी एम०एसीटी कोर्ट, अमित बीर सिंह विशेष न्यायाधीश (पाक्सो), जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, आबिद शमीम, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०एस०टी०), आलोक यादव,
Advertisement
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी तथा अरून मिश्रा अध्यक्ष, सोनभद्र बार एसोसिएशन, जगजीवन सिंह अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नन्द प्रभा शुक्ला ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं बैंक आदि से संबंधित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व राष्ट्रीय पर्व के समान है।
Advertisement
अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ देने एवं उनके मामले का विधिनुसार निस्तारण करने हेतु हम सभी का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने न्यायालयों एवं बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल का भी निरीक्षण कर उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया।
Advertisement
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट के बाद, बैंक वसूली बाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवा निवृत्तिक परिलाभों से सम्बन्धित विवाद,
Advertisement
राजस्व वाद एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद, अन्य सिविल वादों से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में राम सुलीन सिंह जनपद एवं सत्र न्यायालय सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 3 धनराशि 400000, अशोक कुमार,
Advertisement
एम०ए० सी०टी० कोर्ट, जनपद सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 54 धनराशि 55762800, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, स्थायी लोक अदालत, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 13 धनराशि 484201, अविनाश नारायण पाण्डेय, जिला उपभोक्ता विवाद प्रति तोष आयोग, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 01 धनराशि 333537, अमित बीर सिंह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 02 धनराशि 1500,
Advertisement
जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा मामले निस्तारित 93 धनराशि 4118867, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी), सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 13 धनराशि 11500, आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 2597 धनराशि 450000, राहुल, सिविल जज सी० डि०/ एफ०टी०सी०. सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 229 धनराशि 1785200, यादवेन्द्र सिंह,
Advertisement
सिविल जज २० डि०. सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 88 धनराशि 1316179, श्रीमती इन्दू वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 139 धनराशि 2640, शिवेश राज जायसवाल अपर सि० जज जू०डि० कोर्ट सं0-3, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 53 धनराशि 500, श्रीमती आकृति प्रकाश सि० जज जू० डि० एफ.टी.सी. सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 08 धनराशि 160000,
Advertisement
अभिनव कुमार दुबे सि० जज जू डि० एफ.टी.सी. सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 65 धनराशि 430600, सुश्री शिवानी सिंह सिविल जज जू० डि० दद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 291 धनराशि 17760, धरिन्द्र कुमार सोनकर अपर सिविल जज जू०डिए दुद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 150 धनराशि 2200, नित्यानंद त्यागी ग्राम न्यायालय सोनभद्र द्वारा निस्तारित मामलें 56 धनराशि 560,
Advertisement
मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 09 धनराशि 6100, यमुना शंकर पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 06 धनराशि 1700 इस प्रकार कुल 3870 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 65285844 रूपये रही।
Advertisement
इसके अलावा जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लम्बित बाद एवं प्री. लिटिगेशन बाद के कुल- 90316 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 185543211 रूपये हुए तथा निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के कुल 507 मामलों का निस्तारण किया गया।
Advertisement
जिसकी समाधान धनराशि 40632522 रुपये इस प्रकार दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94693 मामलों का अन्तिम रूप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 291461577 रुपये हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही दिनांक 10.12.2025, 11.12.2025 में 12.12.2025 को आयोजित विशेष लोक अदालत लघु अपराध (Petty Offences) के कुल 65 मामलें निस्तारित किये गये।
यह जानकारी देते हुए शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने बताया कि प्रशासनिक न्यायाधीश, न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला ३०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं माह जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया।
थाना समाधान दिवस : जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पहल
अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों पर पहुँचकर सुनी जनता की समस्याएँ, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
सोनभद्र। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण तथा पुलिस-जन संवाद को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना करमा पर पहुँचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विधिक परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही, निष्पक्ष विवेचना एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
Advertisement
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याएँ सुनी गईं। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, उत्पीड़न, राजस्व एवं अन्य स्थानीय विवादों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया।
AdvertisementAdvertisement
कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार के थानों पर समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं तथा शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षकों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का विधिक, निष्पक्ष एवं संवेदनशील दृष्टिकोण से निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को बार-बार थानों के चक्कर न लगाने पड़ें और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।
Advertisement
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा थाना समाधान दिवस के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, कानून-व्यवस्था की मजबूती तथा जनता के साथ विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी यातायात/पुलिस लाइन द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में स्थित RTC मेश एवं बैरकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी यातायात/पुलिस लाइन डॉ. चारु द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में स्थित RTC मेश एवं बैरकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेश की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था तथा बैरकों में स्वच्छता, विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*निरीक्षण के समय व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।*
थाना पिपरी पुलिस द्वारा साइबर फ्राड के 1,90,000/- रुपये सफलतापूर्वक कराए गए वापस
सोनभद्र। एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई है।
Advertisement
बतादें कि थाना पिपरी क्षेत्र निवासी आवेदक सौरभ नंदा पुत्र सुनील नंदा, निवासी 51-ए, हिंडालको कॉलोनी, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी।
Advertisement
प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरी पुलिस/साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्राड की गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रारूप में नोटिस की कार्यवाही पूर्ण कर कुल 1,90,000/- रुपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
Advertisement
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा थाना पिपरी/साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
Advertisement
प्राप्त धनराशि का विवरण – कुल धनराशि: 1,90,000/- रुपये
Advertisement
कार्यवाही करने वाली टीम – 1. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, सोनभद्र। 2. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, थाना पिपरी, सोनभद्र। 3. म0आ0 अर्चना, थाना पिपरी, सोनभद्र।
करमा, सोनभद्र। खुटहनिया ग्राम पंचायत में कोषाध्यक्ष के आवास पर ग्राम समूह की एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूती प्रदान करना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई कि लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के नेतृत्व में तेजस्वी किसान मार्ट का औपचारिक शुभारंभ 16 दिसंबर को किया जाएगा।
Advertisement
बैठक की अध्यक्षता प्रियंका देवी ने की, जबकि संचालन आराधना मौर्या (कोषाध्यक्ष) द्वारा किया गया। बैठक में सचिव अनीता देवी, समूह सखी सीता देवी सहित समूह की सभी महिला सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक में ब्लॉक प्रबंधक जगदीश कुमार, ई. प्रकाश पाण्डेय (तेजस्वी संगठन न्यास) तथा संतोष कुमार (पंचायत मित्र) की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों के उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
Advertisement
इस अवसर पर उजागर प्रेरणा संकुल संघ (सरंगा क्लस्टर) की भी सहभागिता रही। संकुल संघ की अध्यक्ष गीता देवी एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने तेजस्वी किसान मार्ट को महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक मजबूती के लिए उपयोगी पहल बताया।
Advertisement
बैठक में जानकारी दी गई कि तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्कृत सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुएं एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की सीधी बिक्री की जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Advertisement
लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्रियंका देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष आराधना मौर्या सहित सभी सदस्य — खुशबू देवी, श्वेता तिवारी, सरिता, अंजना कुमारी, रेशमा देवी, सविता देवी एवं प्रिया — ने एकजुट होकर तेजस्वी किसान मार्ट को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Advertisement
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास, महिला आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
23 को होगी श्री राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 24 से नगर में गूंजी की मानस की चौपाइयां
24 दिसंबर 2025 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ का पंडाल बनना हुआ शुरू समिति के पदाधिकारियों ने किया बल्ली पूजन
सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2025 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार की देर शाम बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
Advertisement
इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2025 से होने वाले 31वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे।
बल्ली पूजन कार्यक्रम में शिशु त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला, राम विलास सोनी, मनीष केडिया, राजेश, रोहित केडिया, शुभम शुक्ला, मन्नू पाण्डेय, बृजेश दुबे, कुशल त्रिपाठी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, एक का सिर फटा, दूसरे का दांत टूटा
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के पास नमकीन-पकौड़ी (चखना) की दुकान पर बृहस्पतिवार की शाम को दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक का सिर फट गया तो दूसरे का दांत टूट गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है
Advertisement
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मड़रा गांव का रहने वाला सूर्यप्रकाश शुक्ला किसी काम से चंडी तिराहे की तरफ गया था। दुकानदार अजय सोनकर का आरोप है कि वह अपने दुकान पर मौजूद था। रात साढ़े आठ बजे के करीब अचानक सूर्यप्रकाश अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसका एक दांत टूटकर अलग हो गया। दो और दांतों को नुकसान पहुंचा है।
Advertisement
वहीं सूर्यप्रकाश के भाई की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका भाई किसी काम चंडी तिराहे की तरफ गया था। वहां अजय और उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चखने की दुकानों को बंद कराया जाएगा।
सोनभद्र। सोनभद्र। 25 दिसंबर से प्रस्तावित विधायक खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए शुक्रवार को हाइडिल मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की स्तुति कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की गई। भूमि पूजन समारोह में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्त सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
Advertisement
सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि यह खेल महाकुंभ सोनभद्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल आपसी समरसता, सौहार्द और भाईचारा बढ़ेगा, बल्कि आर्थिक प्रगति का भी साधन बनेंगे।
Advertisement
राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों को शिक्षा में छूट के साथ विभित्र सरकारी नौकरियों में भी विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
Advertisement
इस अवसर पर जिला मंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चूर्क दिलीप चौबे, डॉ. सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, संजय जयसवाल, अनूप तिवारी, गौरव शुक्ला विकास मिश्रा तथा कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन को सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे सोनभद्र के खेल प्रेमियों को एक व्यापक मंच मिल सके।