अटल स्मृति सम्मान 2025 का हुआ भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अटल स्मृति सम्मान 2025 का हुआ भव्य आयोजन

सोनभद्र। अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर अटल स्मृति सम्मान 2025, स्वास्थ्य शिविर, कम्बल वितरण, कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसके मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल क्षेत्रिय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र जी द्वारा अटल उपवन में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

Advertisement

अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी के अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अटल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया, ओज कवि कमलेश राजहंस, उत्कृष्ट खिलाड़ी सुभाष जायसवाल बैडमिंटन खिलाड़ी,

Advertisement

नर सेवा नारायण सेवा को सेवा क्षेत्र में  मनोज चौबे, उत्कृष्ट किसान के रूप भोला सिंह पटेल को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।

Advertisement

मुख्य अतिथि द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Advertisement 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष  नन्द लाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद पूर्व राज्य सभा सांसद रामशकल,

Advertisement

रमेश पटेल, ओम प्रकाश दुबे, अमरेश पटेल,अनूप तिवारी पुष्पा सिंह, कार्यक्रम का संचालन भोला नाथ मिश्र द्वारा किया गया, समस्त अतिथियों का आभार ट्रस्ट सचिव श्री दिलीप चौबे भाजपा मण्डल अध्यक्ष चुर्क द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खेलों से निखरेगा सोनभद्र, गुरुवार से विधायक खेल महाकुंभ का होगा आगाज

HIGHLIGHTS

  • खेलों से निखरेगा सोनभद्र, गुरुवार से विधायक खेल महाकुंभ का होगा आगाज

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित हाईडिल मैदान में गुरुवार से विधायक खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Advertisement


विधायक खेल महाकुंभ में न केवल जनपद सोनभद्र की टीमें प्रतिभाग करेंगी, बल्कि प्रदेश स्तर की कई टीमें भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement


इस विधायक खेल महाकुंभ की प्रशंसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी की जा चुकी है, जिससे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय खिलाड़ी एवं आयोजनकर्ता तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।


सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि विधायक खेल महाकुंभ युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। विधायक ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Advertisement 
Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से जनपद की पहचान प्रदेश स्तर पर मजबूत होगी और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी शिबू चौबे विजय श्रीवास्तव विकास मिश्रा विमलेश पटेल सहित सभी आयोजन करता मौजूद है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सज गया राम दरबार, कल से नगर में गुजेंगी मानस की चौपाइयां

HIGHLIGHTS

  • सज गया राम दरबार, कल से नगर में गुजेंगी मानस की चौपाइयां

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक प्रातः 7:00 बजे से प्रभु का शृंगार पूजन एवं आरती एवं प्रातः 9:00 बजे से आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में मानस पाठ होगा तथा शाम 7:00 बजे से सुप्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा संगीतमय राम कथा का वाचन किया जाएगा।

बतादें कि 25 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार मध्यांतर के बाद प्रभु श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव, 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार को मध्यांतर के बाद प्रभु श्री राम विवाह, 31 दिसंबर दिन बुधवार 2025 को मध्यांतर के बाद रावण वध,

Advertisement

01 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रभु श्री राम जी का राज्याभिषेक, 02 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 से प्रभु का भंडारा एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से प्रभु श्री राम जी की शोभा यात्रा एवं रात्रि 9 बजे मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

Advertisement

श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि “यह महायज्ञ काशी रत्नालंकृत आचार्य श्री सूर्य लाल मिश्रा के आचार्यत्व 111 भू देवों द्वारा नवाह पारायण होगा, महायज्ञ के यजमान सत्यपाल जैन होंगे। और पूरी व्यवस्था की देखरेख शिशु त्रिपाठी करेंगे।

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि आरटीएस क्लब के मंच पर राम दरबार सज गया है। मूर्ति का निर्माण काशी के कलाकार द्वारा किया गया है और मंच को साज-सज्जा देने के लिए वाराणसी कोलकाता के कलाकारों द्वारा भव्य रूप प्रदान किया जा चुका है।

Advertisement
Advertisement 

मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित अनिल पांडे, पंडित यशवंत पांडे, पंडित अनिल चौबे द्वारा राम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा चुकी है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से संपूर्ण नगर राममय में हो गया है। 30 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का यह 31 वां वर्ष है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र।  गांधी मैदान में एक दिवसीय योग सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धि कमलेश मोहन एवं विशिष्ट अतिथि दुर्गावती देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया |

Advertisement



इस अवसर पर चुर्क, रॉबर्ट्सगंज,ओबरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया, प्रतिभागियों ने अनुशासन एकाग्रता और योग कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया

Advertisement

अतिथि में अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी सशक्त रहता है |

Advertisement

कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ आयोजन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह,समाजसेवी रमेश सिंह यादव,रामवृक्ष यादव,धुरंन्दर शर्मा, दीनदयाल केसरी, ममता श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, प्रियंका सिंह सहित शिक्षकों, अभिभावकों एवं योग प्रेमियों की सराहनीय उपस्थिति रही |

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS के शताब्दी वर्ष पर सकल हिंदू समाज ने किया हिंदू सम्मेलन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • RSS के शताब्दी वर्ष पर सकल हिंदू समाज ने किया हिंदू सम्मेलन का आयोजन

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सकल हिंदू समाज आयोजन समिति सोनभद्र के द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन गुंजन नंदा (लेखिका “पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई महेश्वर से मोक्षदायिनी काशी तक”) के मुख्य आतिथ्य में सोनभद्र नगर के शिवा जी बस्ती का हाइडिल मैदान

Advertisement

एवं केशव बस्ती का शिवा जी स्टेडियम व नन्दलाल शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में नगवा खण्ड के रामपुर न्याय पंचायत का रामपुर में संपत्र हुआ। हाइडिल मैदान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गुंजन नंदा ने कहा की हिन्दू राष्ट्र की आत्मा है. इसीलिए आदिगुरु शंकराचार्य ने चार मठों की स्थापना करके इस आत्मा को चारों दिशाओं से व्यवस्थित किया था।

Advertisement

जिसके परिणाम स्वरुप पूरे विश्व में हिंदूत्व की धर्म ध्वजा आज भी फहरा रही है। शिवाजी स्टेडियम में सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए गुंजन नंदा ने कहा की यदि मानवता को देखना है तो हम सब हिंदू संस्कृति से जुड़े रहें और सनातन धर्म का पालन करते हुए अपने जीवन को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करते रहें।

Advertisement

कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, नगर संयोजक नागेंद्र राय, आलोक सिंह, महेश शुक्ला, संगम लाल गुप्ता, नीरज सिंह, विनोद शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, सुशील मिश्रा, शिवम सिंह, सौरभ भारद्वाज, चित्रा जालान, अवध नारायण,

ललितेश मिश्रा, अनिल, कृष्ण प्रताप, सत्यम, अजय, राहुल, योगराज पासी, गीता श्रीवास्तव, सच्चिदानंद तिवारी, प्रमिला त्रिपाठी, विश्वनाथ प्रसाद खरवार, सहसंयोजक मनोज जालान, राधाकांत, शमशेर बहादुर सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में ठंड का कहर जारी, गलन से ठिठुरे लोग

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में ठंड का कहर जारी, गलन से ठिठुरे लोग

सोनभद्र। जिले में कोहरे और ठंड का कहर जारी है। सर्द हवा से गलन बढ़ गई है। शनिवार को भी तापमान में कमी के कारण लोगों को गलन के कारण ठिठुरते देखा गया। जिले में पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रही ठंड केकारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।

Advertisement

सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। सोनांचल में शनिवार की सुबह भी सात बजे तक कोहरा छाया रहा। सात बजे के बाद कोहरा छंटा लेकिन धंध के कारण भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के कारण वह भी बेअसर साबित हो रही थी।

Advertisement

दिन में भी सर्द हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनमत तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।

Advertisement
Advertisement

शनिवार को सुबह सात बजे के बाद कोहरा छंटने पर भी सर्द हवा चल रही थी। सर्द हवा के कारण पूरे दिन लोगों को गर्म कपड़े में लदे देखा गया। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली तो लोगों को जगह-जगह धूप में बैठे देखा गया। हालांकि सर्द हवा के कारण धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। शाम होते ही सर्द हवा के कारण फिर गलन बढ़ने लगी।

Advertisement

गलन अधिक होने के कारण अंधेरा होने से पहले ही लोग अपने आवश्यक कामकाज निबटाकर घरों की ओर रुख कर लिए। देर शाम आठ बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं लोगों की आवाजाही भी कम हो गई।

Advertisement 

रात में गलन के कारण चट्टी चौराहों पर यात्रियों और राहगीरों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। स्थानीय तहसील परिसर में ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी निवासी गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अलाव जलवाने और कंबल वितरण कराने की मांग की। उन्होंने उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा।

Advertisement

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र अंतर्गत बारी मस्जिद व सेवा सदन से मां वैष्णो देवी मंदिर और बारी गांव क्षेत्र लगातार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से उपेक्षित रहा है। अत्यधिक ठंड में आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र में लोगों को बेहद कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाने तथा जरूरतमंदों में कंबल वितरण कराया जाए। इस मौके पर बजरंगी सेठ, अमरजीत, सुशील निषाद, निजाम आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के ऋषिकेश प्रताप सिंह ने आई.ई.एस. में हासिल किया 125वां रैंक

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र के ऋषिकेश प्रताप सिंह ने आई.ई.एस. (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज) में हासिल किया 125वां रैंक

सोनभद्र। आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ मंजू सिंह के बेटे ऋषिकेश प्रताप सिंह ने आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज) में 125वां रैंक हासिल कर जनपद सोनभद्र को गौरवान्वित किया है। ऋषिकेश के पिता राघवेन्द्र प्रताप सिंह हैं, और उनकी माता डॉ मंजू सिंह एक योग्य शिक्षिका हैं, जिन्होंने पीएचडी के साथ एलएलबी भी किया है।

Advertisement

डॉ मंजू सिंह की मेहनत और प्रेरणा से उनके दोनों बेटों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। ऋषिकेश का छोटा भाई शिवांश प्रताप सिंह एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। ऋषिकेश की इस कामयाबी पर जनपद सोनभद्र के माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं में अपार हर्ष है।

Advertisement

माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रभारी ऋतिका दुबे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ मंजू सिंह के मेहनत और

Advertisement

कार्यकुशलता से हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्या ने भी बधाई देते हुए बताया कि डॉ मंजू सिंह जीव विज्ञान प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की महिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

Advertisement

बतादें कि इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) भारत सरकार के लिए ग्रुप-ए के इंजीनियर अधिकारियों की भर्ती करने वाली एक प्रतिष्ठित सेवा है, जिसका चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) के माध्यम से होता है, जो रेलवे, सड़क, दूरसंचार, रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकनीकी और प्रबंधकीय भूमिकाएँ निभाते हैं. यह देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स आवेदन करते हैं.

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लायंस क्लब राबर्ट्सगंज ने मनाया 50वां स्थापना दिवस

HIGHLIGHTS

  • लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 50वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 50वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार की देर रात्रि को भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन विरेंद्र गोयल, अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन जे.एन. श्रीवास्तव, इंडक्शन अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन निधि कुमार, की-नोट स्पीकर पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन हरीश अग्रवाल, डिप्टी डीजी लायन बिमल चौकसी, रीजन चेयरपर्सन लायन ओ.पी. सिंह और जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement

लायन आशू सिंह ने ध्वज वंदना की। निधि कुमार ने रोशन चौरसिया, पल्लवी चौरसिया, रघुबर प्रसाद मौर्य, इंद्रावती मौर्य और शैल पाठक को क्लब की सदस्यता दिलाई। जे.एन. श्रीवास्तव ने 2025-26 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिनमें अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक और कोषाध्यक्ष संगम कुमार गुप्ता प्रमुख हैं।

Advertisement

मंडल के पदाधिकारीगण ओबरा से बृजेश तिवारी, अध्यक्ष अश्विनी मिश्रा, अमित सेठ, अमलोरी से श्याम बाबू – उपस्थित रहे। सुंदर सभा का संचालन दया सिंह और किशोरी सिंह ने किया। प्रोग्राम चेयरपर्सन पवन कुमार जैन और विमल अग्रवाल ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।

Advertisement

अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा, “मंडल 321 ई0 में लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का नाम अच्छे कार्यों के लिए हमेशा सराहा जाता है।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें