शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अखिलेश कुमार यादव गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने रामपुर तिराहे के पास से दबोचा

HIGHLIGHTS

  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अखिलेश कुमार यादव गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने रामपुर तिराहे के पास से दबोचा

सोनभद्र।  जनपद में महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में नामजद चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस लगातार इस गंभीर मामले के आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी, जिसे रविवार सुबह कानून के शिकंजे में ले लिया गया।

Advertisement

मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, बीते 5 मई 2026 को रायपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित युवती (वादिनी) ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद अपने वादे से मुकर गया।

Advertisement

पीड़िता की इस तहरीर के आधार पर रायपुर पुलिस ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 77/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाना), 351(2) और 352 के तहत आपराधिक मामला पंजीकृत किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही थी और फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर सुरागकसी और छापेमारी की जा रही थी।

Advertisement

इसी क्रम में रविवार, 24 मई 2026 को रायपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी की मौजूदगी के संबंध में एक सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी घेराबंदी करते हुए सुबह करीब 8:30 बजे रामपुर तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त अखिलेश कुमार यादव पुत्र शंकर यादव को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश कुमार यादव मूल रूप से रायपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम मझुई का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे तत्काल थाने ले आई,

जहां उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कागजी कार्रवाई पूरी की गई और नियमानुसार उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस महत्वपूर्ण और त्वरित कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में रायपुर थाने के उपनिरीक्षक शमशेर यादव, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र और रिक्रूट आरक्षी सचिन कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी के चलते आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जा सका।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दिल्ली से भी जहरीली हुई अनपरा-सिंगरौली की हवा, तीन दिन से एक्यूआई 300 के पार पहुंचा

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली से भी जहरीली हुई अनपरा-सिंगरौली की हवा, तीन दिन से एक्यूआई 300 के पार पहुंचा

सोनभद्र। औद्योगिक परिक्षेत्र अनपरा और सिंगरौली में रहने वाले लोगों के लिए दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है। एक तरफ जहां आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ इस क्षेत्र की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा तक बढ़ गया है।

पिछले तीन दिनों से अनपरा-सिंगरौली परिक्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार 300 के पार बना हुआ है, जो देश की राजधानी दिल्ली के प्रदूषण स्तर से भी कहीं ज्यादा है। बीते दो दिनों से जहां दिल्ली का एक्यूआई 200 के अंदर यानी अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में दर्ज किया गया है, वहीं अनपरा-सिंगरौली क्षेत्र की हवा लगातार ‘बेहद खराब’ और दमघोंटू श्रेणी में बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों में सांस और गले से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से मंडराने लगा है।

Advertisement

अति प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार अनपरा-सिंगरौली परिक्षेत्र की हवा में अचानक घुले इस जहर की मुख्य वजह क्षेत्र में संचालित विशालकाय कोयला खदानें और तापीय जल विद्युत परियोजनाएं हैं। इन परियोजनाओं की चिमनियों से निकलने वाली राख और भारी वाहनों द्वारा किया जाने वाला कोयला परिवहन इस पूरे इलाके के पर्यावरण को गंदा कर रहा है।

Advertisement

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और सोनभद्र जिला प्रशासन की ओर से प्रदूषण फैलाने वाली सभी परियोजनाओं को वायु प्रदूषण पर कड़ा नियंत्रण रखने और पानी का नियमित छिड़काव करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद, मुनाफे के चक्कर में ट्रांसपोर्टरों और कंपनियों द्वारा कोयले तथा उड़ती राख का नियम विरुद्ध व खुलेआम परिवहन किया जा रहा है,

Advertisement

जो प्रशासन की पूरी व्यवस्था और दावों पर भारी पड़ रहा है। बिना ढके दौड़ते ओवरलोड ट्रक सड़कों पर धूल और कोयले के बारीक कणों का गुबार छोड़ रहे हैं, जो लोगों के फेफड़ों में समा रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति की भयावहता साफ नजर आती है।

Advertisement 

चालू महीने यानी मई की शुरुआत में इस क्षेत्र का एक्यूआई महज 74 दर्ज किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी संतोषजनक था। लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी और कोल परिवहन में लापरवाही बरती गई, प्रदूषण का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। आगामी 15 मई को यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया, जिसने खतरे की घंटी बजा दी थी।

Advertisement

इसके बाद स्थिति और बदतर हो गई; बीते 21 मई को इस क्षेत्र का एक्यूआई अपने रिकॉर्ड स्तर 375 पर पहुंच गया। इसके अगले दिन यानी 22 मई को यह 364 और 23 मई को 333 दर्ज किया गया। लगातार तीन दिनों तक सूचकांक का 300 से ऊपर रहना यह साफ दर्शाता है कि क्षेत्र की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे घातक कणों की मात्रा मानक से कई गुना अधिक हो चुकी है,

Advertisement

जिसके कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने पर आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नियम विरुद्ध कोल परिवहन करने वालों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए, अन्यथा यह प्रदूषण महामारी का रूप ले सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Advertisement

थाना समाधान दिवस के दौरान पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों में मौके पर

Advertisement

पहुंचकर जांच की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। थाना समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति उत्तरदायी एवं सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सिटी सीओ रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सुचारु यातायात, अतिक्रमण मुक्त सड़कें व स्वच्छता को लेकर नगर पालिका में हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • नगर के चतुर्मुखी विकास में सबका सहयोग जरूरी: रूबी प्रसाद
  • सुचारु यातायात, अतिक्रमण मुक्त सड़कें व स्वच्छता पर नगर पालिका में हुई बैठक

सोनभद्र।  नगर में सुचारु यातायात, अतिक्रमण मुक्त सड़कें, नगर की स्वच्छता व सुन्दरता तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर शनिवार को नगर पालिका सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने की। उन्होंने बैठक में आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया।

बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व नगर के प्रबुद्धजनों ने नगर की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। इसमें सफाई व्यवस्था, जल निकासी, अवैध ठेला-खोमचा से अतिक्रमण, ई-रिक्शा से लगने वाले जाम और गर्मी में पेयजल संसाधनों पर विशेष चर्चा हुई।

Advertisement

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल ने बढ़ौली चौक से महिला थाना मोड़ तक रोड के बीच डिवाइडर बनाकर सौन्दर्गीकरण कराने का प्रस्ताव रखा। व्यापार मंडल के कौशल कुमार शर्मा ने सीएनडीएस द्वारा बनाई गई नाली का मुद्दा उठाया, जिस पर अध्यक्ष ने संबंधित विभाग से पत्राचार का आश्वासन दिया।

Advertisement

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जल निकासी एवं पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। गुरुद्वारा कमेटी के देवेन्द्र सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह ने गुरुद्वारा के पास नालियों की सफाई, कवर्ड ढक्कन व गड्डों की मरम्मत का अनुरोध किया, जिस पर अध्यक्ष ने शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने रामसरोवर तालाब के आस-पास सफाई एवं सरोवर में नौकायन कर पर्यटन बढ़ाने का सुझाव दिया। अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि सभी प्रस्तावों पर शीघ्र अमल करते हुए नगर के चर्तुमुखी विकास में सबके सहयोग से कार्य किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में नगर पालिका सदस्य मनोज कुमार चौबे, मुकेश कुमार, राकेश, विनोद सोनी, चंद्र प्रकाश दुबे, प्रभात सिंह पटेल, दीपिका गुप्ता, उषा जैन सहित अन्य सभासद व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, राजेश जायसवाल, नरेन्द्र कुमार गर्ग, हरीश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अजहर खान आदि मौजूद रहे

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनहित की योजनाओं में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई- DM चर्चित गौड़

HIGHLIGHTS

  • जनहित की योजनाओं में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई- DM चर्चित गौड़

सोनभद्र। शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद के सभी आलाधिकारियों के साथ एक हाईलेवल बैठक की।

Advertisement

इस बैठक में उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विभिन्न योजनाओं, जनशिकायतों और विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के कड़े तेवर देखने को मिले। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को हिदायत दी कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता,

Advertisement 
Advertisement

लापरवाही या लेती-लतीफी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ की प्रगति पर विशेष जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने योजना के तहत अब तक प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें,

ताकि लोन और तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण कोई भी पात्र आवेदक इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण और दूरगामी जनकल्याणकारी योजना है, जिससे आम जनता को सीधे तौर पर बिजली बिलों से राहत मिलनी है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही मिलने पर संबंधित पटल और अधिकारी के खिलाफ सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

Advertisement

इसके साथ ही जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने वाले स्वयं सहायता समूहों (SHG) के गठन की स्थिति को भी परखा। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की महामहत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ के तहत चल रहे पाइपलाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की भौतिक प्रगति की जानकारी ली।

Advertisement

बैठक में ‘फैमिली आईडी’ (एक परिवार, एक पहचान) कार्ड बनाने की गति और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषाहार वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि कागजी आंकड़ों के बजाय धरातल पर काम दिखना चाहिए और शासन द्वारा तय किए गए मासिक एवं वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप सभी विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण और समीक्षात्मक बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार (डीसी मनरेगा) रविंद्र वीर सिंह सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय और विकास कार्यों से जुड़े मुख्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को आगाह किया कि वे अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट को निरंतर अपडेट रखें, क्योंकि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग सीधे तौर पर उनकी कार्यकुशलता से जुड़ी है, जिसमें किसी भी प्रकार की गिरावट आने पर सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जारी की सख्त एडवाइजरी, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की अपील

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जारी की सख्त एडवाइजरी, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की अपील

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में लगातार बढ़ते तापमान और आसमान से बरसती आग के कारण हीटवेव (लू) की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में पारे में और अधिक बढ़ोत्तरी की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है।

Advertisement

पहाड़ी भूभाग और गर्म जलवायु वाले इस जनपद में लू का प्रकोप आमजन के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर न डाले, इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समस्त जनपदवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अपील की है कि इस जानलेवा गर्मी के मौसम में सभी नागरिक अत्यधिक सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और सबसे जरूरी बात कि दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न 4 बजे तक जब तक कोई बेहद जरूरी या आपातकालीन कार्य न हो, तब तक अपने घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें।

Advertisement

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू का सबसे घातक प्रभाव नवजात बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, खुले में काम करने वाले श्रमिकों और पहले से बीमार व्यक्तियों पर पड़ता है। ऐसे संवेदनशील समय में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।

Advertisement 

उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हीटवेव से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग को सभी सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस (ORS) के पैकेट, प्राथमिक उपचार की किट और चौबीसों घंटे चिकित्सकीय सुविधाएं मुस्तैद रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

इसके साथ ही सभी नगर निकायों को शहरी व ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा विद्युत विभाग को इस भीषण गर्मी में बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया है, ताकि जनता को राहत मिल सके।

Advertisement

प्रशासन द्वारा जारी की गई इस विशेष गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि धूप में बाहर निकलते समय लोग अपने सिर और चेहरे को सूती कपड़े, टोपी अथवा छाते से अच्छी तरह ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने पाए, इसके लिए प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी या ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

Advertisement

इस मौसम में हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनना ही स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे उत्तम है। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि खेतों, भवन निर्माण स्थलों एवं अन्य खुले स्थानों पर तपती धूप में मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर छांव और पानी के इंतजाम होने चाहिए और उन्हें समय-समय पर विश्राम अवश्य दिया जाए।

Advertisement

बच्चों और बुजुर्गों को तो इस मौसम में दोपहर के वक्त घर की चारदीवारी के भीतर ही रखना सुरक्षित होगा। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों के हवाले से चेतावनी दी कि यदि किसी भी व्यक्ति को अचानक चक्कर आना, उल्टी होना, तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी महसूस होना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज न करें, बल्कि तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर अनुभवी डॉक्टरों से चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने पूरी गाइडलाइन को दो मुख्य हिस्सों में समझाते हुए बताया कि इस मौसम में क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य नियमों के अनुसार, लोगों को हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, घर और कार्यस्थल पर वेंटिलेशन यानी हवा आने-जाने की पूरी व्यवस्था रखनी चाहिए।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर, भूलकर भी कभी खाली पेट तेज धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए, अत्यधिक धूप में लगातार घंटों तक मेहनत का कार्य करने से बचना चाहिए, किसी भी बंद चौपहिया वाहन में बच्चों अथवा पालतू पशुओं को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और इस मौसम में अत्यधिक गर्म, बासी व तैलीय-मसालेदार भोजन के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक बार फिर समस्त सोनभद्र वासियों से पुरजोर अपील की है कि वे प्रकृति के इस बदले मिजाज और हीटवेव को बिल्कुल भी हल्के में न लें, पूरी सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम या एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें, क्योंकि आपकी थोड़ी सी जागरूकता ही आपके परिवार को इस भीषण प्राकृतिक प्रकोप से पूरी तरह सुरक्षित रख सकती है।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण: सनबीम विद्यालय में सीबीएसई ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ का सफल समापन

HIGHLIGHTS

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण: सनबीम विद्यालय में सीबीएसई ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ का सफल समापन

सोनभद्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वाधान में स्थानीय सनबीम विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में आयोजित दो दिवसीय “कक्षा प्रबंधन” विषयक क्षमता निर्माण कार्यक्रम शनिवार को बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

Advertisement

प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक चले इस सघन प्रशिक्षण शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए 60 शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी कक्षा संचालन, सकारात्मक शिक्षण, अनुकूल वातावरण निर्माण,

Advertisement

विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षण विधियों एवं व्यावहारिक कौशलों से पूरी तरह परिचित कराना रहा, ताकि पठन-पाठन के स्तर को और अधिक बेहतर व रोचक बनाया जा सके।

Advertisement 

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की कार्यक्षमता को निखारने के लिए कई अनूठे प्रयोग किए गए, जिसमें समूह चर्चा, गतिविधि आधारित शिक्षण, लाइव प्रस्तुतीकरण तथा व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से उपयोगी एवं नवीन जानकारियां प्रदान की गईं।

Advertisement

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सनबीम मुगलसराय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा तथा ग्रामीण भारतीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विनीत कुमार शर्मा ने अपने लंबे अनुभवों और विशेषज्ञता के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

दोनों विषय विशेषज्ञों ने कक्षा प्रबंधन के विभिन्न तकनीकी आयामों, विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं और बदलते दौर में प्रभावी शिक्षण रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Advertisement

इस सफल आयोजन पर विद्यालय के निदेशक रितेश चौरसिया, मुकेश सिंह तथा संदीप चौरसिया ने संयुक्त रूप से अपना संदेश देते हुए कहा कि शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की असली आधारशिला है। समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यकुशलता, आत्मविश्वास एवं शिक्षण दक्षता को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं,

Advertisement

जिसका सीधा और प्रत्यक्ष लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके बौद्धिक विकास के रूप में मिलता है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता यादव ने मुख्य अतिथियों व सभी शिक्षक प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दौर में कक्षा प्रबंधन केवल अनुशासन बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,

उन्हें लगातार सीखने के लिए प्रेरित करने तथा एक खुशनुमा अधिगम वातावरण तैयार करने से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है। उन्होंने इस पूरे प्रशिक्षण को शिक्षकों के पेशेवर जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Advertisement

कार्यक्रम के समापन सत्र के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पूरे सत्र को बेहद ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक और आत्मबल बढ़ाने वाला बताया तथा इस शानदार आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Advertisement

कार्यशाला के अंत में मुख्य प्रशिक्षकों और प्रधानाचार्या द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को सीबीएसई की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के उत्कृष्ट और निर्बाध संचालन के लिए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सनबीम विद्यालय परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

म्योरपुर पंचायत भवन एवं अतिथि गृह का राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • म्योरपुर पंचायत भवन एव अतिथि गृह का राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण

संतोष दयाल

सोनभद्र।  म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे शुक्रवार को नव निर्मित पंचायत भवन एव अतिथि गृह का सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री एव विशिष्ठ अतिथि एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार एव ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने सयुंक्त रूप से फीता काट कर लोकार्पण किया आयेt हुये अतिथियों का ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवास ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया ।

Advertisement

विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा जनपद मे प्रथम पुरस्कार पाने के लिए ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल को मैं शुभकामना देता हू इनके कार्यकाल मे इस पंचायत भवन का कायाकल्प हुआ

Advertisement

एस सी एसटी  आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समय समय पर सदन मे आवाज उठाने का काम हम जन प्रतिनिधि करते हैं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मे राज्य मे कुल 57600 ग्राम पंचायत हैं जिसमे म्योरपुर चौथा स्थान पर एव. अपने जनपद मे पहला स्थान पर आया हैं इससे यह सावित हो रहा हैं कि इस सरकार मे महिला शशक्तिकरण कितनी तेजी से हो रहा हैं

Advertisement

पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैं 2047 तक  विकसित भारत हो जायेगा इस हिसाब से गाँव का विकास हो रहा हैं ओ दिन दूर नहीं ज़ब हमारा देश विकसित भारत कहलायेगा।मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोड़ ने कहा आज मैं म्योरपुर पंचायत भवन स्थित अतिथि गृह ग्राम पंचायत सभागार का लोकार्पण करने आया हु इतना सुन्दर पंचायत भवन म्योरपुर कि जनता को आज मिल रही हैं ऐसा लग रहा हैं

Advertisement

जैसे हम सदन मे बैठे हैं जनपद मे पहला गाँव म्योरपुर हैं जहाँ ग्राम पंचायत सचिवालय एव बाहर से आये अतिथिओ के लिए गेस्ट हॉउस बन कर तैयार हैं इसके लिए मैं ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल जी एव सहायक विकास अधिकारी एव खण्ड विकास अधिकारी को शुभकामना देता हूं

उन्होंने कहा भाजपा सरकार मे समाज के अंतिम ब्यक्ति को जोड़ने का काम किया जा रहा हैं इस दौरान गाँव के‌  व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया मौके पर दीपक अग्रहरी वार्ड सदस्य,अभिषेक कुमार श्रीवास्तव जिला मंत्री युवा मोर्चा,शरद गोड़,होरिलाल पासवान,ओम अग्रहरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफ़ान अहमद खांन, भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण अग्रहरी, आदि ग्रामीण मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था मे म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा मय फ़ोर्स मौजूद रहे /

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में मकान सूचीकरण व मकान गणना कार्य का आगाज, जिलाधिकारी आवास से शुरुआत कर घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में मकान सूचीकरण व मकान गणना कार्य का आगाज, जिलाधिकारी आवास से शुरुआत कर घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

सोनभद्र। जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का भव्य शुभारम्भ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत प्रगणकों द्वारा जिलाधिकारी आवास से की गई, जहां प्रगणकों की टीम ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के आवास पर पहुंचकर मकान सूचीकरण एवं गणना संबंधी समस्त औपचारिकताओं को संपादित किया।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर इस वृहद और महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 16 चार्ज अधिकारियों को नामित किया गया है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर डेटा एकत्र करने के लिए 3,618 प्रगणकों तथा उनकी मॉनिटरिंग के लिए 608 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, जबकि मकान सूचीकरण (एचएलओ) के विशेष कार्य हेतु कुल 3,655 कर्मियों को इस सर्वे में लगाया गया है।

Advertisement

अभियान की कार्यप्रणाली को स्पष्ट करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के अंतर्गत प्रगणक जनपद के प्रत्येक घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार कुल 34 प्रकार के प्रश्न पूछेंगे, जिनका सही उत्तर संबंधित मकान मालिक अथवा परिवार के मुखिया और सदस्यों को देना होगा।

Advertisement

इन 34 निर्धारित प्रश्नों में मुख्य रूप से मकान का उपयोग, भवन की वर्तमान स्थिति, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, उपलब्ध कमरों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, बिजली कनेक्शन, रसोई ईंधन का प्रकार, परिवार के कुल सदस्यों की संख्या, मोबाइल व इंटरनेट की सुविधा, उपलब्ध वाहन, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल शामिल होंगे।

Advertisement 
Advertisement

यह अभियान शासन की महत्वपूर्ण जनगणना प्रक्रिया का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसके सटीक आंकड़ों से भविष्य में जनहितकारी योजनाओं के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन में बड़ी सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आम जनता की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रगणक केवल शासन द्वारा स्वीकृत और निर्धारित 34 प्रश्न ही पूछेंगे।

आम नागरिकों को केवल उन्हीं 34 प्रश्नों का ही उत्तर देना है, इसके अतिरिक्त उन्हें किसी भी प्रकार की अन्य व्यक्तिगत, वित्तीय या अनावश्यक जानकारी साझा करने की कतई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनपदवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे इस बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सर्वे कार्य में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

Advertisement

साथ ही सजगता बरतते हुए यह भी सुनिश्चित करें कि सर्वे हेतु उनके घर आने वाले प्रत्येक प्रगणक के पास उसका शासन द्वारा जारी वैध परिचय पत्र (आईडी कार्ड) अवश्य हो। जिलाधिकारी की इस पारदर्शी पहल से जनपद में सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से गणना कार्य को गति मिल गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने के लिए DM की बड़ी पहल, अडानी, जेएसडब्ल्यू और ग्रीनको परियोजनाओं की अड़चनें होंगी दूर

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी की बड़ी पहल, अडानी, जेएसडब्ल्यू और ग्रीनको परियोजनाओं की अड़चनें होंगी दूर

सोनभद्र। जनपद में प्रस्तावित और संचालित बड़ी औद्योगिक एवं ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे अडानी, जेएसडब्ल्यू (JSW), अबाडा और ग्रीनको की परियोजनाओं की स्थापना व संचालन में आ रही विभिन्न प्रशासनिक, राजस्व एवं वन भूमि से जुड़ी जटिलताओं पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ओबरा व राबर्ट्सगंज, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ओबरा व राबर्ट्सगंज, जीएम डीआईसी तथा डीएलआरसी सहित संबंधित विभागों के आला अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन पड़ताल की और धरातल पर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में अधिकारियों से एक-एक कर जानकारी ली।

Advertisement

उन्होंने कड़े लहजे में स्पष्ट निर्देश दिए कि औद्योगिक निवेश और विकास से जुड़ी इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक लेटलतीफी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हर समस्या का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे इस भारी-भरकम निवेश से न केवल सोनभद्र में रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी, जिससे पूरे जनपद के विकास को एक नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों के लिए एक सकारात्मक, सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी वातावरण तैयार करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Advertisement

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरण, वन विभाग की अनापत्ति व स्वीकृतियां, राजस्व अभिलेखों के संशोधन से जुड़े मुद्दे और अन्य तमाम कागजी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अविलंब पूरा कराया जाए, ताकि कंपनियां बिना किसी बाधा के अपना कार्य समय पर आगे बढ़ा सकें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी ताकीद की कि वे केवल इस बैठक तक ही सीमित न रहें, बल्कि सभी संबंधित विभाग नियमित रूप से आपस में समन्वय बैठकें आयोजित कर इन मामलों की सतत मॉनिटरिंग करें और लंबित फाइलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक एवं विकासात्मक पहलुओं पर गहन मंथन करते हुए धरातल पर कार्य शुरू कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें