अदालतों में लंबित किन्तु सुलह की संभावना है तो मध्यस्थता अभियान बनेगा वरदान- एडीजे शैलेंद्र यादव

HIGHLIGHTS

  • अदालतों में लंबित किन्तु सुलह की संभावना है तो मध्यस्थता अभियान बनेगा वरदान- शैलेंद्र यादव

सोनभद्र। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1 से 31 जनवरी 2026 तक पूरे देश में “राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान” चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों को, जिनमें सुलह की संभावना है,

Advertisement

मध्यस्थता (mediation) के ज़रिए सुलझाना है; यह अभियान NALSA, UPSLSA और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के तत्वावधान में है और इसमें अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव सोनभद्र भी शामिल हैं, ताकि मुकदमों का जल्दी निपटारा हो सके।
         
जानिए क्या है राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान
सोनभद्र। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान (National Mediation Campaign)।
01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। आयोजक है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) और सर्वोच्च न्यायालय की मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी।

डालसाउद्देश्य: अदालतों में ऐसे मामले जिनमें सुलह की प्रबल संभावना है, उन्हें मध्यस्थता द्वारा निपटाना। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य बिंदु यह है कि, न्यायालयों पर बोझ कम करने और विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने पर केंद्रित रहे।

Advertisement

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) का गठन किया जाता है, जिसके अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश होते हैं।

सोनभद्र में भी 2026 के जनवरी महीने में यह विशेष अभियान चल रहा है, जो लोगों को अदालती मामलों को मध्यस्थता से सुलझाने के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार 01 जनवरी 2026 से दिनांक 31 जनवरी 2026 तक “राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान” चलाया जा रहा है।

Advertisement

सौहार्द संरक्षण, इस तरह के मुकदमों का होगा, शीघ्र विवाद निपटारा
सोनभद्र। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का उद्देश्य लंबित मुकदमों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निस्तारण है।

Advertisement

जिससे न्यायिक बोझ भी घटे और समाज में शांति का वातावरण कायम हो। इस अभियान वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले,

Advertisement 

उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों को चिन्हित कर उनका निस्तारण किया जाना है। आम जनमानस उक्त अभियान का लाभ उठाकर संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने मामले को चिन्हित कर मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण करवा सकते हैं।

Advertisement

उपरोक्त के संबंध में 06.जनवरी 2026 को अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जज मीडिएटर्स, जनपद न्यायालय सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक की गई।

Advertisement

उक्त बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण से अपेक्षा की गई कि वह इस अभियान के तहत मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने का प्रयास करें तथा अवकाश के दिन भी मध्यस्थता का कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया, जिसपर सभी द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की गयी एवं अपने कार्य को पूरी निष्ठा से पूरा करने की बात कही गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
  • प्रधानमंत्री नामित ज्ञापन जिलाधिकारी / प्रतिनिधि को दे कर बुलंद की आवाज़

सोनभद्र। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश व्यापी एक दिवासी विरोध प्रदर्शन मगलवार को करते हुए प्रधानमंत्री नामित ज्ञापन जिलाधिकारी / प्रतिनिधि को दिया गया।

यूनियन जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन हेतु जारी दिनांक 03.11.2025 के नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लागो को सम्मिलित नहीं किया गया है, जो कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ अन्याय है।

Advertisement
Advertisement



ज्ञापन में मांग की गई है कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाए, केन्द्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन के बारे में जारी नोटिफिकेशन के टर्म्स

Advertisement

ऑफ़ रेफरेंसेस में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लामों को सम्मिलित किया जाए, और पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित बताये जाने वाले क्लॉज सं०- (एफ-3) को हटाया जाए।

Advertisement 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विमलेश, विनोद, अमित कुमार, संजय, गुरु प्रसाद, आशुतोष, आलोक मिथिलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग ने किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा नन्हकूराम इंटर कॉलेज, नन्हकूराम महाविद्यालय, आर०पी०पी०जी० कॉलेज, एस०आर० इंटर कॉलेज, एस०आर ० कॉलेज ऑफ फार्मेसी घोरावल सोनभद्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में शिवद्वार मंदिर, बरैली, गौरी शंकर राबर्ट्सगंज मंदिर परिसर के पुजारी को बाल विवाह ना होने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने और तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए सुझाव दिया गया।

Advertisement

पुजारियों ने आश्वासन दिया कि वे मंदिर परिषद में बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और मंदिर परिसर में बाल विवाह का बैनर ग्लो साइन बोर्ड लगाएंगे।

Advertisement

इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय उप प्रबंधक अमित चौबे, साधना मिश्रा, दीपिका सिंह रोमी पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM की जनपदवासियों से अपील: त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में करें अपेक्षित सहयोग

HIGHLIGHTS

  • राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाताओं के पंजीकरण का हुआ शुभारंभ
  • 11 जनवरी को अपने बूथ पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावलियों को बी०एल०ओ० द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा
  • त्रुटि रहित मतदाता सूची निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला-जिला निर्वाचन अधिकारी
  • जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील, त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में करें अपेक्षित सहयोग

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, 2026 में मतदाताओं के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज किया।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।

Advertisement
Advertisement 

6 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक युवा मतदाता जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा फार्म-6 भरकर जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध कराया गया।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि कोई भी युवा मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसलिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से किसी कारणवश कट गया है और युवा नागरिक है, यह अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है,

Advertisement

यह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त बी०एल०ओ० द्वारा 11 जनवरी, 2026 को अपने बूथ पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया जायेगा, जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकरी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के अन्तर्गत युवा मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-6 भरकर सम्बन्धित बी०एल०ओ० को देना होगा।

Advertisement

भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहें। ऐसे युवा जो 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करायें।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या मे लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु छात्र-छात्राएं अपने गांव, मोहल्लों में भी लोगों को जागरूक करें कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पति के मौत के 25 साल बाद भी नहीं बन पाया मृत्यु प्रमाण पत्र, दर-दर भटक रहीं महिला

HIGHLIGHTS

  • पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही है महिला

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा के भलूही गांव निवासी राजपति के पति के मृत्यु के 25 साल के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। पीड़िता ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि मेरे पति रामचंद्र की मौत 2001 में हो गयी थी, लेकिन पंचायत से अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी आज कल कर टाल रहे है। ग्राम प्रधान संत कुमार ने बताया कि मामला पुराना है उसकी प्रक्रिया होती है। मेरे कार्यालय में दस दिन पहले आवेदन आया है।

Advertisement

जल्द ही प्रमाण पत्र जारी करा दिया जाएगा। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने मामले को लेकर कहा कि पीड़िता को पुनः शपथ पत्र देना होगा, तभी प्रमाण पत्र बन पाएगा। उधर पीड़िता ने जिलाधिकारी से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल

HIGHLIGHTS

  • अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के पर होगा मुकाबला
  • शेष पदों पर अकेला पर्चा दाखिल करने पर निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2026-2027 का हाल

सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2026-2027 के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होने का प्रबल आसार है।

Advertisement

शेष पदों पर अकेला पर्चा दाखिल किए जाने की बजह से लगभग निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। हालांकि बुधवार को पर्चा वापसी के बाद ही किन पदों पर मुकाबला होगा पता चलेगा। प्रत्याशी समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते रहे।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, उमेश कुमार मिश्रा एडवोकेट ,रमेश प्रसाद चौबे एडवोकेट, लालता प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट, शेषनारायण दीक्षित  एडवोकेट एवं हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

Advertisement 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अजय कुमार द्विवेदी एडवोकेट एवं गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट, महामंत्री के लिए अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट ,प्रभात कुमार मिश्रा एडवोकेट, योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट एवं सुरेश कुमार पाठक एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद के लिए आशुतोष कुमार दूबे एवं  गीता गौर तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के दो पद के लिए आशीष शुक्ला एवं मोहित कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद हेतु  प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट,बंशीधर पाण्डेय  एडवोकेट एवं सुधी नारायण देव पाण्डेय एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement

संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु संतोष कुमार सिंह पटेल एडवोकेट,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद हेतु शैलेंद्र कुमार केसरवानी एडवोकेट , संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement

इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के छह पदों के लिए क्रमशः अरुण कुमार पाण्डेय एडवोकेट,ओम कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट ,परवेज अख्तर खान एडवोकेट,यशवंत कुमार सिंह एडवोकेट, रमाशंकर चौधरी एडवोकेट एवं

Advertisement

सर्वेश कुमार मिश्रा एडवोकेट तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के नीचे छह पदों के लिए क्रमशः अरविंद कुमार पाण्डेय एडवोकेट,आशुतोष कुमार पाठक एडवोकेट,कमलेश कुमार पाण्डेय एडवोकेट, कमलेश सिंह पटेल एडवोकेट, दिनेश धर दूबे एडवोकेट व शेफाली गुप्ता एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि 7 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति, निस्तारण, पर्चा वापसी होगी। 8 जनवरी को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी और मतदाता सूची का वितरण होगा।

Advertisement

9 जनवरी को टेंडर मतदान, 13 जनवरी को मतदान व 14 जनवरी को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही एल्डर कमेटी चेयरमैन द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।मंगलवार को प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। जिसकी वजह से कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति है- अनुराग

HIGHLIGHTS

  • नन्हकू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

सोनभद्र। सकल हिंदू समाज बकौली मंडल, घोरावल  द्वारा नन्हकू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंचासीन कार्यक्रम की अध्यक्षता से0नि0 प्रधानाध्यापक आदिनाथ , मातृशक्ति से गुलाबी देवी,शंकर,संत समाज से रामजी, मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता प्रांत विमर्श प्रमुख व केन्द्रीय विद्यालय प्रवक्ता अनुराग रहे।

Advertisement

कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री व प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद अनुराग ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि,हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है, भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है।

Advertisement

हमारे पूर्वजों ने इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया,तभी आज हम अपनी अस्मिता को सुरक्षित रख पाए हैं। हिंदू समाज जितना संगठित और आत्मविश्वासी होगा, देश उतना ही मजबूत बनेगा।
भारत को विश्व गुरु कैसे बनाना है।

तो यह जो आसमान और जमीन का जो फर्क है जिसको कहीं कोई मिटता हुआ देखता है तो वह सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है और दूसरा ऐसा कोई भी अन्याय संगठन नहीं है। मैंने कई जगह पढ़ा है कि भारत का जो एक राष्ट्र के रूप में निर्माण हुआ है वह यही सोनभद्र से हुआ है।

Advertisement

आपको लगेगा कि यह कौन सा तार में जोड़ रहा हूँ। आप सब जानते होंगे कि महर्षि कण्व का आश्रम यही सोनभद्र में ही था।कंडाकोट पहाड़ के नाम से आज भी हम उसको जानते हैं। और जिस राजकुमार के नाम पर इस भारत देश का नाम भारत पड़ा है वह राजकुमार भारत इसी महर्षि के ही आश्रम में पले बढ़े संस्कारित हुए,

Advertisement

ज्ञान अर्जन किये,शस्त्र ज्ञान अर्जन किया वीरता अर्जित की और वीरता किस कदर थी कि एक चित्र आप सबको भी ध्यान में होगा पुरानी पाठ्यपुस्तकों में दिखता था कि एक बालक है जो शेर का मुंह फाड़ कर के उसके दांत से खेल रहा है या दांत गिन रहा है तो ऐसी है

Advertisement 

हमारी वीर प्रसूता। सोनभद्र की धरती और उस वीर प्रसूता सोनभद्र की धरती पर आज आप हिंदू सम्मेलन के नाते उपस्थित हुए हैं और संघ की शताब्दी वर्ष मना रहे हैं तो आप परम सौभाग्यशाली हैं। यह ताकत हमारे संगठन की ताकत है यह ताकत हमारे एकता की ताकत है यह ताकत हमारे इन बच्चों की ताकत है

Advertisement

और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तो छोटे छोटे बच्चों को लेकर के बना हुआ पैदा हुआ संगठन है। दुनिया की सारी सभ्यताएं जैसा अभी अध्यक्ष जी कह रहे थे यूनान मिश्र रोमा मिट गए जहां से कुछ बात है कि हंसती मिटती नहीं हमारी जो हमारी हस्ती क्यों नहीं मिटती है आज इस हिंदू सम्मेलन के दिवस पर इस पर विचार करने का दिन है।

Advertisement

बंधुओं या हस्ती इसलिए नहीं मिटती है कि हमारा जो सनातन के प्रति आस्था है हमारी जो सनातन के प्रति दृढ़ता है हमारे जो भारत के प्रति भक्ति है वह असंत जिस प्रकार के बलिदान मांगती है हम उस बलिदान को देने को तत्पर रहते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता से0नि0 प्रधानाध्यापक आदिनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया, तभी आज हम अपनी अस्मिता को सुरक्षित रख पाए हैं। आज समाज में हमारी भारतीय संस्कृति समाप्त होती जा रही है।

Advertisement

हमें अपनी पुरानी संस्कृति व सभ्यता को बचाकर रखना है। उन्होंने उपस्थित सभी व्यक्तियों , माताओं ,बहनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की,तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता की आरती सामूहिक रूप से किया।

Advertisement

कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश राम पांडेय ने किया। कार्यक्रम में खंड संघचालक सुशील पाठक,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, खंड कार्यवाह विपिन, सह खंड कार्यवाह सर्वेश,अधिवक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि,मनोज, आकाश, विजय अरुण प्रताप आदि व माताएं बहनें उपस्थित रही।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

धार्मिक भावनाओं को आहत करने में एक युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला

HIGHLIGHTS

  • सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने में एक गिरफ्तार

सोनभद्र। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त हुई कि मुहम्मद कैफ निवासी ग्राम खैराही थाना करमा की तरफ से सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू समुदाय की युवतियों के बाक्स में अश्लील एवं गाली-गलौज युक्त संदेश भेजे जा रहे हैं।

साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। प्रकरण की गंभीरता एवं सामाजिक सौहार्द पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी करमा को तत्काल कठोर एवं विधिसम्मत कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में थाना करमा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए मुहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म  के तीनों आरोपी 30 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

HIGHLIGHTS

  • किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म  के तीनों आरोपी 30 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र। आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कनहरा निवासी पप्पू उर्फ बिन्दू यादव, ओबरा भलुआ टोला मलिन बस्ती निवासी अर्जुन डोम, सेक्टर-10 लंका कॉलोनी निवासी करन डोम शामिल हैं। शनिवार की रात बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में घेरेबंदी के दौरान करन डोम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।


घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को साथ काम करने वाली किशोरी (17) को झांसा देकर राजगीर मिस्त्री पप्पू उर्फ़ बिंदु यादव पहाड़ी पर ले गया और वहां अपने दो अन्य साथियों के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने की कार्रवाई

Advertisement

दो जनवरी की रात पुलिस ने मामले में केस दर्ज़ किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Advertisement

सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता व उसकी मां को मिशन शक्ति टीम के माध्यम से तत्काल कानूनी सहायता, काउंसलिंग और सुरक्षा प्रदान की गई। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

11वें दिन का खेल महाकुम्भ महिलाओं, दिव्यागों के नाम रहा समर्पित

HIGHLIGHTS

  • 11वें दिन का खेल महाकुम्भ महिलाओं दिव्यागों के नाम रहा समर्पित

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ रविवार को हाइडिल मैदान पर ऐतिहासिक रहा इस दिन दृष्टिहीन युवकों ने जो करतब दिखाया लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली दृष्टिहीन युवाओं ने हाइडिल की पिच पर जमकर क्रिकेट खेल जब तक वह खेलते रहे तालियों की गड़गड़ाहट होती रही।

Advertisement

अद्भुत अकल्पनीय वी अविस्मरणीय रहा रविवार का विधायक खेल महाकुंभ वहीं दूसरी तरफ महिलाओं ने भी अपनी अद्भुत कला दिखाई आज का मैच देखने के लिए जिलाधिकारी स्वयं मौजूद रहे  ब्रेनलुई जी के जन्मजयंती के अवसर पर आज का खेल दृष्टि बाधित खिलाड़ियों का क्रिकेट मैच का मुकाबला जिलाधिकारी सोनभद्र  बद्रीनाथ सिंह,

Advertisement

विधायक भूपेश चौबे,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा  अजीत चौबे व सम्मानित खेल प्रेमियों के साथ सर्व प्रथम स्व0 लुई ब्रेल जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर दोनों टीमें   भिड़ी रॉबर्ट्सगंज वॉरियर्स और चतरा वरीयर्ष के बीच मैच का टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज वॉरियर्स की टीम टॉस जीतकर पहले चतरा वरीयर्ष को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया,चतरा वरीयर्ष की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 08 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉबर्ट्सगंज वॉरियर्स की टीम 5 वे ओवर में इस लक्ष्य को 09 विकेट से जीत लिया, दिव्यांग सभी खिलाड़ियों को सोनभद्र शए डी एम वागेश शुक्ल  के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मैडल दिया गया।

दूसरी प्रतियोगिता महिला क्रिकेट मैच प्रकाश जीनियस स्कूल और सहीजन कला के बीच नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षा  रूबी प्रसाद ब्रम्हकुमारी आश्रम की संचालक बहन सुमन दीदी के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,प्रकाश जीनियस स्कूल की टीम टॉस जीतकर सहीजन की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया,

Advertisement
Advertisement 

सहीजन कला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 05 ओवर में 03 विकेट खोकर 36 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रकाश जीनियस स्कूल की टीम को जीत के लिए अंतिम बाल पे 4 रन की जरूरत थी अतः चौका लगा कर मैच को जीत लिया।

Advertisement

तीसरा खेल महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ का खेल भी खेला गया जिसमें डा0अनुपमा सिंह व श्वेता केसरी जी विजई रही। चौथा खेल रस्सा कसी ( अमृत खेल ) का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं के बीच खेला गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री मति पुष्पा सिंह  की टीम विजई रही।

Advertisement

प्रतिभागी सभी महिला खिलाड़ियों को नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष  मति रूबी प्रसाद  डा0अनुपमा सिंह   श्रीमति रचना तिवारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया गया,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें