• सोन साहित्य संगम की गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर हुई जोरदार कवि गोष्टी।
• कवियों ने सत्य-अहिंसा और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सुनाई एक से बढ़कर एक रचनाएं।
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी एवम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद की प्रमुख साहित्यिक संस्था ‘सोन साहित्य संगम’ से जुड़े कवियों ने दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के वरिष्ठ सम्मानित सदस्य एवं कवि अमरनाथ अजेय की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ साहित्यकार पंडित पारस नाथ मिश्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जयंती समारोह एवं कवि गोष्ठी में गीतकार दिवाकर द्विवेदी ‘मेंघ’, सरोज सिंह, क्रांतिकारी कवि प्रदुम्न त्रिपाठी, धर्मेश चौहान, दयानंद दयालु, राकेश शरण मिश्र, जयराम सोनी, साहित्यकार दीपक कुमार केशरवानी, कवयित्री कौशल्या कुमारी ने राजपूती दोनों महान विभूतियों पर आधारित एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
अध्यक्षता कर रहे अमरनाथ अजेय एवं मुख्य अतिथि पंडित पारस नाथ मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवम उनके राष्ट्रीय योगदान पर ना केवल विस्तार से प्रकाश डाला अपितु काब्यपाठ करके सभी श्रोताओं को साहित्यिक काब्य रस में सराबोर कर दिया। संचालन कवि प्रद्युम्न तिवारी ने किया। स्वागत भाषण एवम आभार संयोजक राकेश शरण मिश्र ने ज्ञापित किया। इस मौके पर संजय पति तिवारी, प्रदीप धर द्विवेदी, विवेक कुमार पांडेय, अभय सिंह, विकास केशरी एवम साहित्य में अभिरुचि रखने वाले दर्जनों कविता प्रेमी मौजूद रहे।
• कलेक्ट्रेट में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया याद।
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन को एडीएम राकेश सिंह ने किया सम्मानित।
संस्कृति लाइव संवाददाता, सोनभद्र। देश में आजादी के बाद काफी विकास हुआ है, लेकीन फिर भी काफी जन- कल्याणकारी कार्य किये जाने हैं। देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्र्रद्धांजलि के लिए जो जिस पद पर है पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ कार्य करें, यहीं सबसे बड़ी देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतो के प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी। गाॅधी जी के स्वच्छता के विचारों को आत्मसात करने के लिए व्यक्तिगत सफाई के साथ ही सामुदायिक सफाई और सादा जीवन उच्च विचार पर जोर दिया जाय। कोविड-19 के दौरान संक्रमण से बचते हुए विकास के पद पर आगे बढ़ा जाय। उक्त बातें अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में गांधी जयन्ती के अवसर आयोजित कार्यक्रम में कहा। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जिस पद पर जहां कार्यरत हैं पूरी तत्परता के साथ कोविड-19 के संक्रमण से बचते हुए अपने कार्योेंं को करते रहें। उन्होंने कहा कि गाॅधी जी के जीवन मूल्यों का मूल आधार “सत्य एवं अहिंसा रहा“
उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार को अपनाया, अहिंसा का पालन करना एक बहुत बड़ी मुश्किल का काम है, गाॅधी जी ने ब्रिटिश हुकुमत के व्यवस्थाओं का विरोध किया और सफल भी हुए। उनके जीवन मूल्यों को पूरे दुनिया के लोग आत्मसात करने की कोशिश करते हुए गाॅधी जी की तारीफ करते हैं। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट में स्थापित गांधी जी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर गाॅधी जी के प्रिय भजन का भी स्मरण किया गया।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चन्द्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला अभिहित अधिकारी संजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, ओएसडी अमर पाल गिरि, राजीव शुक्ला, ओंकारनाथ यादव, रामलाल यादव, चन्द्रकान्त शर्मा, छविन्द्र मौर्या, इसरार अहमद खाॅ, फूलचन्द्र, सुरेश पाठक, अमूल वर्मा, गिरिजा शंकर आदि ने सभा को सम्बोधित किया।
वही अपर जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जीवित धर्मपत्नी सुमित्रा देवी के पुत्र चन्द्रकान्त शर्मा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा महात्मा गाॅधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश पाठक ने किया।
संस्कृति लाइव संवाददाता,सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के साथ ही जनपद के विभन्न संस्थानों ,कार्यालयों और स्कूलों- कॉलेजों एवं राजनीतिक दलों के दफ्तरों में परंपरागत तरीके से लाल बहादुर शास्त्री जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई । शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम समेत वैष्ण जन तेने कहिए पीर पराई जाने रे.. भजन गाया गया। स्कूलों में प्रभात फेरी के बाद खेल कूद , निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए । बच्चों को मिष्ठान वितरण कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया । विभिन्न संस्थानों में आयोजित गोष्ठियों में गांधी जी और शास्त्री जी के कृतित्व व्यक्तिव पर प्रकाश डाला गया ।
जनता इण्टर कालेज परासी पाण्डेय में प्रिंसिपल के के सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । प्रबंधक सुशील कुमार चौबे ने पुष्प अर्पित कर गांधी जी और शास्त्री जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया । अहमद हुसैन , राम आधार सरोज , दिनेश सिंह , मनोज कुमार दुबे , श्याम बिहारी सिंह पटेल , ओमप्रकाश सिंह , राजेश्वर देव , विजयशंकर पाठक , विंध्य वासिनी चतुर्वेदी , नीलिमा पांडेय , श्याम लाल यादव , अरविंद देव पाण्डेय , दीनदयाल , फत्ते देव , अवधेश यादव और कार्यालय अधीक्षक ई. विनय तिवारी समेत छात्र – छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन में हिस्सा लेकर उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इसी तरह रेणुकूट के मुरधवां स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को कालेज के प्रबंधक चंद्रमणि शुक्ला एवं शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने इसके दोनों मां विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हुए शिक्षा को अग्रणेतर बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता प्रगट की। जिले के अन्य शिक्षण संस्थाओं समय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
संस्कृति लाइव संवाददाता,ओबरा (सोनभद्र): भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शनिवार को राम मंदिर परिसर की साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता का संदेश एवं संकल्प लिया जाना गौरवपूर्ण है, साथ ही गांधी जी के द्वारा अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजों से आजादी दिलाने में उनके विशेष योगदान को भी स्मरण किया गया।
वही जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर देशव्यापी संदेश देने का काम किया है वही स्वच्छता सेवकों को सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाना हर्ष का विषय है। स्वच्छ भारत की कल्पना स्वच्छता सेवकों के अनवरत कार्य करने से ही संभव हो रहा है। स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी जी व शास्त्री जी अमर रहे के नारे भी लगाए। स्वच्छता अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधे को रोपित कर पर्यावरण का भी संदेश दिया।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के संयोजक समीर माली, आईटी सेल के जिला संयोजक मनोज सिंह, सभासद सुनीता पांडेय, मोहित पटेल, महामंत्री पवन मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, सुनील सिंह, पूर्व पुस्तकालय मंत्री प्रशांत सोनी, अभिषेक सेठ, रिजवान कुरैशी अविनाश जयसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, आदर्श सिंह, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, राजू चौधरी, तरुण गोयल, मनीष विश्वकर्मा, परवेज अहमद, शेषनाथ गुप्ता, नीलकांत तिवारी, विभास घटक, अनिल गुप्ता, आशीष तिवारी, दशरथ शुक्ला, अंगद, सफाई नायक सुनील मिश्रा सहित आदि लोग मौजूदरहे।
• सितंबर 1929 में खादी के लिए चुनार, मिर्जापुर में आए थे महात्मा गांधी।
• पंडित महादेव प्रसाद चौबे को कहा जाता था मिर्जापुर का गांधी।
• बलराम दास केसरवानी ने अपना लिया था खादी वस्त्र।
• गांधी टोपी बन गई थी स्वतंत्रता आंदोलन की प्रतीक चिन्ह।
• गांधीजी के अछूतोंधार कार्यक्रम से आया था सोनभद्र के सामाजिक जीवन में बदलाव।
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118वी जयंती साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में अनवरत 23 वर्षों से कार्यरत विंध्या संस्कृति शोध समिति उत्तर ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि-“2 अक्टूबर को देश की दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री ने जन्म लिया था। इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। बापू ने हमें ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया, तो शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया। महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत थे, जिनके बताए मार्ग का आज भी देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोग अनुसरण करते हैं। वहीं, शास्त्री जी ईमानदारी और सच्चे राष्ट्रवाद का उदाहरण बने।
इन दोनों महान विभूतियों का संबंध पूर्वर्ती जनपद मिर्जापुर से रहा है। संयुक्त प्रांत वर्तमान उत्तर प्रदेश में सितंबर सन1929 में महात्मा गांधी ने खादी के लिए दौरा किया था। इस क्रम में उनका दौरा 11 सितंबर से 27 सितंबर 1929 तक हुआ। इस दौरान उन्होंने आगरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, बनारस, लखनऊ, क्षेत्रों का दौरा किया था। गांधी द्वारा किए जाने वाले दौरो के क्रम में जनपद मिर्जापुर के सदर और चुनार तहसील मे इनका आगमन हुआ और उन्होंने दोनों स्थानों पर विशाल जनसभा को संबोधित किया था इनकी सभा में मिर्जापुर जनपद के रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी तहसील के आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, क्रांतिकारियों, देशभक्तों ने महात्मा गांधी के विचारात्मक, सकारात्मक संबोधन को सुना था। गांधी जी ने मिर्जापुर के निवासियों का आवाहन करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में नशाबंदी का पालन करते हुए अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया था। गांधीजी के इस उद्घोष का प्रभाव जनपद सोनभद्र में रहने वाले युवा क्रांतिकारियों, नेताओं, देशभक्तों पर पड़ा वे स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। इतना ही नहीं वर्तमान जनपद सोनभद्र के परासी गांव के निवासी जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका का निर्वहन पंडित महादेव प्रसाद चौबे ने महात्मा गांधी के आचार, विचार, व्यवहार से प्रभावित होकर गांधीजी की तरह वेशभूषा, खानपान, आचार- विचार, व्यवहार आदि अपना लिया था, और आजीवन इसका पालन करते रहे। रॉबर्ट्सगंज नगर के क्रांतिकारी, समाजसेवी, व्यापारी बलराम दास केसरवानी ने महात्मा गांधी के खादी आंदोलन से प्रभावित होकर खादी वस्त्र को अपना लिया था। गांधीजी के अछूतोंद्बार कार्यक्रम से जनपद के निवासियों में सामाजिक बदलाव आया बलराम दास केसरवानी गांधी की इस आंदोलन से इतना प्रभावित हुए कि नगर के बढौली चौराहा पर (वर्तमान स्वर्ण जयंती चौराहा) छुआछूत के उन्मूलन के लिए एक सभा का आयोजन किया और इस जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गांधीजी के मार्ग का अनुसरण करते हुए कहा कि-“ईश्वर ने सभी मनुष्य को समान बनाया है इसलिए हमारे समाज में छुआछूत, ऊंच नीच का भेदभाव नहीं होना चाहिए और हम सभी को एक सूत्र बधकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेना चाहिए। तभी हम ब्रिटिश हुकूमत से मोर्चा ले सकते हैं जब हम एक होंगे। और इस अवसर पर उन्होंने एक सामूहिक भोज का आयोजन किया, इस आयोजन में नगर के सभी धर्म, जाति, कुल गोत्र के लोगों ने मिल बैठकर सामाजिक एकता का परिचय देते हुए भोजन किया था जिसके कारण उन्हें सामाजिक बहिष्कार का भी सामना करना पड़ा था। महात्मा गांधी के खादी आंदोलन का इतना प्रभाव सोनभद्र में पड़ा कि गांधी टोपी स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक बन गया था और इसे देशभक्तों ने कफन की तरह इसको अपने माथे पर सजा कर अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री, भारत रत्न सम्मान से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री का संबंध वाराणसी एवं मिर्जापुर जनपद से रहा है। ये गांधीवादी विचार, दर्शन से प्रभावित थे, इन्होंने सन 1942 मे “मरो नहीं मारो” का नारा देकर पूरे देश में क्रांति का संचार कर दिया था। सोनभद्र जनपद के नगरी, ग्रामीण, क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर इसका असर पड़ा। यहां के लोग निडर होकर ब्रिटिश साम्राज्य के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाया और अंग्रेज पुलिस, सैनिकों से मुकाबला किया। कार्यक्रम में समाजसेवी राधेश्याम बंका, विजय केसरी, सौरभ गुप्ता, अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, साहित्यकार प्रतिभा देवी, शिक्षिका तृप्ति केसरवानी, सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। गांधीजी के रामधुन का भी गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने किया।
• 5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
• जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
राजेश पाठक
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-22 आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को दोषसिद्ध पाकर दोषी रामविलास को 4 वर्ष 4 माह की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 19 सितम्बर 2002 को घोरावल थानाध्यक्ष अक्षैबर राम पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे तो मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि बकौली गांव निवासी रामविलास अवैध ढंग से गांजा की बिक्री करता है और अन्य लोगों से भी बिक्री कराता है। इस सूचना पर विश्वास करके जब सुबह 3 बजे बकौली गांव पहुंचे तो रामविलास के घर पर तीन लोग दिखाई दिए जिन्हें दबिश देकर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।
पुलिस को यह भी पता चला कि रामविलास गांजा तस्कर है। उसका गैंग कार्य करता है। इनके विरुद्ध कोई बोल नहीं पाता और न ही कोई गवाही देने की जुर्रत कर पाता है। एसओ ने गैंग चार्ट डीएम व एसपी से अनुमोदित कराने के बाद न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रामविलास को 4 वर्ष 4 माह की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित रहेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता धनन्जय शुक्ला ने बहस की।
• 20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
• एक लाख रुपये हासिल करने के लिए प्रिया की धारदार हथियार से गला काटकर दिलीप ने की थी नृशंस हत्या
राजेश पाठक
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने प्रिया हत्याकांड के मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को दोषसिद्ध पाकर दोषी मामा दिलीप कुमार पटेल को उम्रकैद एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मिर्जापुर जिले के अदलहाट थानांतर्गत प्रतापपुर निवासी अभय सिंह ने करमा थाने में 23 अक्तूबर 2015 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी शादी वर्ष 2009 में करमा थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी रामदुलारे पटेल की बेटी अनिता के साथ हुई थी। उसे एक 5 वर्ष की बेटी प्रिया थी। तभी दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई और दूसरे के साथ रहने लगी। उसकी बेटी प्रिया अपने ननिहाल में नाना-नानी के साथ रहने लगी। कई बार अपनी ससुराल जाकर बेटी प्रिया को अपने साथ ले जाने के लिए गया, लेकिन ससुर रामदुलारे पटेल बेटी को नहीं आने दिए सिर्फ यहीं कहते थे कि जब 5 वर्ष की हो जाएगी तभी भेजेंगे।
जब बेटी पैदा हुई थी तो उसे 20 हजार रुपये का चेक सरकारी सहायता के रूप में मिला था जो 18 वर्ष बेटी के होने पर एक लाख रुपये मिलता। यह जानकारी ससुर रामदुलारे को बखूबी थी तथा वे बड़े लालची किस्म के हैं। यह रुपया संरक्षक को मिलता इसलिए 23 अक्तूबर 2015 को सुबह 7 बजे बेटी प्रिया की किसी धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने नाना रामदुलारे पटेल के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान हत्या करने वाला मामा दिलीप कुमार पटेल का नाम प्रकाश में आया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने दिलीप के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दिलीप कुमार पटेल को उम्रकैद एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय यादव ने बहस की।
रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। जनपद सोनभद्र की केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से लगातार 23 वर्षों से निर्विरोध जिलाध्यक्ष रह रहे अजय कुमार शुक्ला को संगठन के प्रति 30 वर्षों से निष्ठा पूर्वक काम करने के लिए 29 से 30 सितम्बर को ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा झांसी के ओरछा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश फेडरेशन का सी.डब्ल्यू.सी सदस्य निर्वाचित किया गया और उत्तर प्रदेश पूर्वी का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नीलकंठ तिवारी व राज्य मंत्री अतुल गर्ग रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य के ड्रग कंट्रोलर मनोज डोगरा, उत्तर प्रदेश फैडरेशन के महामंत्री सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी, संगठन मंत्री राकेश सिंह, झांसी के सांसद एवं बैजनाथ कंपनी के मुखिया अनुराग शर्मा, तथा झांसी के कमिश्नर रमा शंकर पांडे उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में श्री शुक्ला को कोरोना काल में अतुलनीय योगदान देने के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नीलकंठ तिवारी व राज्यमंत्री अतुल गर्ग द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व कोरोना वारियर्स का प्रशस्ति पत्र दिया गया। वही जनपद सोनभद्र में अजय शुक्ला को उत्तर प्रदेश पूर्वी का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने का समाचार मिलते ही जनपद के दवा व्यवसायियों में खुशहाली छा गई।
ओबरा, सोनभद्र। जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को अनपरा VS दुद्धी टीम के बीच खेला गया फर्स्ट हाफ में पहला गोल अनपरा के मनीष ने किया तथा दूसरा गोल ईशान व तीसरा जीशान व चौथा गोल पीयूष ने किया तथा हाफ टाइम के बाद पांचवा गोल अनपरा के शानू ने किया छठवा गोल अनपरा के जीशान ने किया सातवाँ गोल अनपरा के शानू ने किया इस प्रकार अनपरा ने दुद्धी को 7–0 से हराकर सेमि फाइनल में प्रवेश किया साथ ही मन ऑफ द मैच अनपराके जीशान को मिला आज के इस मैच में रैफरी की भूमिका अरविंद यादव , लाइन्स मैन की भूमिका जी शेखर ,सुजीत कुमार, ने निभाया इस मैच के मुख्य अतिथि रमेश सिंह यादव व विशिष्ठ अतिथि अनीलेश सिंह एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज , जे एस रेयप्पा सर, कलीम खान, अनीलेश सिंह, मुस्तफा रज़ा, सत्येंद्र सिंह, के के पासवान, जे पी जायसवाल ,श्यामल जियाउद्दीन सर, चक्रवर्ति ,सत्येंद्र सिंह , कलीम खान, शमशाद , ज्ञानी, पम पम , वाहिद, साथ ही सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे इसकी जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव मोहम्मद अहमद खान (नूर ) ने दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की 01/10/2021 को होने वाली क्वार्टर फाइनल मैच चोपन vs चुर्क के बीच होगा।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। ओबरा विधायक संजीव गौड़ के उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री बनाये जाने पर बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मेन मार्केट में स्थिति बड़ी मस्जिद के पास भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीम खान के निर्देश पर मोर्चा के महामंत्री आफताब अंसारी द्वारा मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री सरदार संतोष सिंह, जिला मिडिया प्रभारी इरशाद अंसारी, रिजवान अंसारी, गुरप्रीत सिंह सहित आदि पार्टी के कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।