घोरावल, सोनभद्र। में वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह का समापन प्रतियोगिता के माध्यम से समाप्त हो गया।अक्टूबर का प्रथम सप्ताह वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाता रहा है।घोरावल वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज पर वन्य जीव संरक्षण पर वाद विवाद,पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पंकज कुमार,द्वितीय स्थान गौरव कुमार,त्रितीय स्थान अंकुर कुमार का चयन किया गया।वाद विवाद प्रतियोगिता में नितिन विश्वकर्मा को प्रथम, सूर्यनारायण,महेश कुमार व सूरज कुमार को संयुक्त रूप से द्वितीय व अमन पाल को तीसरा स्थान मिला।प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया।वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने छात्रों को वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वन्य जीव हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।जिनका निवास वनों में होता है।इनके संरक्षण के लिए वनों का होना आवस्यक है।अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण व जंगली प्राणियों की रक्षा कर सकेंगे।उन्होंने सभी प्रतोयोगी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कार वितरित किया।इस अवसर पर वन विभाग के संतोष सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
• पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटर कॉलेज में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
• शिविर में 292 लोगों की हुई चिकित्सकीय जांच, दी गई दवाएं।
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
रेणुकूट (सोनभद्र): बिड़ला कार्बन के हाईटेक जन कल्याण ट्रस्ट और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रेणुकूट नगर पंचायत के खाड़पाथर स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ल इंटरमीडिएट कालेज परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रमणि शुक्ल ने मुख्य अतिथि बिड़ला कार्बन रेणुकूट के इकाई प्रमुख आर के रघुवंशी एवं सभी अतिथियों और चिकित्सकों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक चंद्रमणि शुक्ल ने कहा कि हमारे गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर बिड़ला कार्बन ने अपने सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। उन्होंने इकाई प्रमुख और मानव संसाधन प्रमुख का आभार जताते हुए ग्रामीणों के हितों के लिए कार्य करने की अपेक्षा किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इकाई प्रमुख आर के रघुवंशी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करानी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सिर्फ 1.5 प्रतिशत लोग ही अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते हैं यदि हम अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहे तो हमें अपने शरीर में होने वाली बीमारी का पता चल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संस्थान सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान आस-पास के गांव में विकास की कई योजनाओं का संचालन कर ग्रामीणों को सीधा लाभ दे रही है। शिविर में 292 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार किया गया। शिविर में आए म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन की जांच टीम ने मरीजों के रक्त की जांच कर आवश्यक सलाह दी। कैंप में मरीजों को निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।
शिविर के समापन पर बिड़ला कार्बन के सीएसआर विभाग के प्रमुख उपेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बिड़ला कार्बन अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने के प्रति सजग है। यूनिट हेड आर के रघुवंशी के मार्गदर्शन और मानव संसाधन प्रमुख जय कोकाटे के कुशल दिशा निर्देशन में गरीब और पिछड़ों के उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए बिड़ला कार्बन प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रख्यात सर्जन डॉ आत्मप्रकाश शील, डॉ लालजी, डाॅ एम आर चक्रवर्ती, एके चौधरी,अंजनी, नीतू, निवेदिता मुखर्जी सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे दिवंगत अवधनारायण राय के पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, असुविधा परिवार व राष्ट्रीय संचेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में विंध्य संस्कृति शोध समिति के विधिक सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह के निजी आवास पर संगोष्ठी/ काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पारसनाथ मिश्र व विशिष्ट अतिथि विनय प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में स्वागत अभिभाषण वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र ने दिया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ साहित्यकारों में डॉ० वी पी सिंगला, चंद्रकांत शर्मा, जगदीश पंथी, विकास वर्मा, अमरनाथ अजेय,शुशील राही, दीपक कुमार केसरवानी, दिवाकर द्विवेदी, जयरमसोनी,राकेश शरण मिश्रा, राजेश द्विवेदी, दयानंद दयालु, सरोज कुमार, धर्मेश चौहान, कौशल्या कुमारी,दिलीप सिंह दीपक, प्रेमनाथ सोनी रहें।
वही कार्यक्रम में वरिष्ठ शायर नजर मोहम्मद नजर को अवधनारायण राय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रद्युम्न त्रिपाठी एवं अशोक तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रविकांत राय, उमाकांत जालान, प्रीति द्विवेदी, खुर्शीद आलम, प्रेम प्रकाश राय, राधेश्याम बांका, अमित वर्मा, ओम प्रकाश पाठक, परमानंद सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। चुनार में मंडल स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिता में कई जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें जनपद सोनभद्र से योगी संकट मोचन व अरना पांडेय ने प्रथम स्थान एवं शुभम जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। जनपद सोनभद्र के विजेता प्रतिभागियों को शुक्रवार को पतंजलि योग समिति सोनभद्र ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इस दौरान जनपद में प्रथम दिन जहां देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने दर्शन-पूजन किया। वहीं घरों व मंदिरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी शुरू हो गया।
भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री का पूजन-अर्चन किया गया। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के शीतला माता मंदिर, दुर्गा मंदिर व काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। नगर के मेन चौक स्थित शीतला माता मंदिर पर सबसे अधिक भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान पुलिस के जवान भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे, वही ब्रह्म नगर के जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर में ही कलश की स्थापना की गई। समिति के लोगों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार भी मूर्ति की स्थापना नहीं की जाएगी।
डाला, सोनभद्र। अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन (सीएसआर) द्वारा ओबरा के भलुवा टोला में बुधवार को एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। आपको बताते चलें कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला द्वारा सीएसआर के तहत आसपास के आदिवासी व गरीब बच्चों के बेहतर शिक्षा ,खेल व स्वास्थ्य के लिए आए दिन विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आदिवासी युवाओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री, खेल सामग्री व निशुल्क दवाओं का वितरण आदि किया जाता है । इसी क्रम में आज अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला द्वारा अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन (सीएसआर ) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के सहयोग से मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन ओबरा के भलुवा टोला में आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्रों के गरीब आदिवासियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क टीकाकरण का आयोजन किया गया है। जिसमें आसपास के सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।
मेगा मेडिकल कैंप में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अल्ट्राटेक सीमेंट डाला के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
• पावर कारपोरेशन प्रबंधन की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में एवं लंबित ज्वलन्त समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश के समस्त बिजली इंजीनियरों ने पूरे दिन काली पट्टी बांध कर शाम चार बजे तक किया विरोध सभा।
• बुधवार को भी पूरे दिन बांधेंगे काली पट्टी।
• सार्थक समाधान नहीं होने पर 18 अक्टूबर से नियमानुसार कार्य (work to rule) करेंगे एवं 26 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार।
अजीत सिंह
ओबरा सोनभद्र। उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ ने ज्वलन्त समस्याओं के समाधान न होने एवं पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली अभियंताओं ने अपना पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को भी दिन भर दायें बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और शाम चार बजे स्थानीय तापीय परियोजना में चिकित्सालय के पास विरोध सभी की।साथ ही ऐलान किया कि उत्पीडन बंद न होने और सार्थक समाधान न होने पर 18 अक्टूबर से नियमानुसार कार्य (work to rule) प्रारम्भ कर देंगे एवं 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ किया जायेगा। आज भी पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। अभियन्ता संघ ओबरा अनपरा पिपरी क्षेत्र के केंद्रीय उपाध्यक्ष इं बीएन सिंह,केंद्रीय सहायक सचिव इं अदालत वर्मा व ओबरा पिपरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव इं अंकित प्रकाश ने बताया कि उत्पादन निगम में कोयले के भुगतान नहीं होने के कारण कोयले की आपूर्ति बाधित हो रही है जिससे प्रदेश को सस्ती बिजली देने वाली सरकारी उपक्रम उत्पादन निगम के परियोजनाओं में उत्पादन प्रभावित हो रहा है।जो कि प्रबन्धन की एक बड़ी विफलता है। चरणबद्ध आन्दोलन के बाद भी समस्याओं का सार्थक समाधान नहीं होने पर 26अक्टूबर से सभी अभियन्ता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर देगें।
अभियन्ताओं की प्रमुख मांगे :-
सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिइमिटेड का पुनर्गठन किया जाये,वर्ष 2000 के बाद नियुक्त सभी अभियन्ताओं के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाये, अभियन्ताओं की सभी वेतन विसंगति दूर की जाये, निदेशक के पदों पर आयु सीमा 60 वर्ष की जाये, ग्रेटर नोएडा के निजीकरण व आगरा के फ्रेंचाइजीकरण रद्द किये जायें, उत्पीड़न की दृष्टि से पदोन्नति के नियमों में किये गये प्रतिगामी परिवर्तन वापस लिये जायें, सभी संसूचित अस्पतालों में कैशलेस मेडिकल की सुविधा दी जाये, उत्पादन निगम में 2008 ईएण्डएम बैच व 2011 सिविल बैच की अतिशीघ्र पदोन्नतियां की जायें तथा पावर कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा की गयी समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस ली जायें, सहायक अभियंताओं का नियुक्ति ग्रेड पेय 6600 किया जाय, तृतीय एसीपी पर ग्रेड पे 11000 का वेतनमान देने सहित अन्य वेतन विसंगतियां दूर की जाए,इंजीनियर प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। अभियन्ता संघ ने अभियंताओं की लंबित ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री से प्रभावी हस्तक्षेप करने की अपील की है। इस दौरान इं एके राय, इं वकार अहमद, इं आरके सिंह, इं निखिल चतुर्वेदी,इं मनोज यादव, इं योगेंद्र मौर्या, इं विजय आनंद,इं इंद्र कपूर,इं अमित सिंह, इं डीके उपाध्याय,इं सुभाष पटेल, इं अशोक यादव,इं आरबी कुरील, इं विवेक गुप्ता, इं पंकज साहनी, इं आनंद यादव, इं अजय प्रसाद, इं स्वप्निल यादव, इं रोहित गुप्ता, इं सुशील प्रकाश, इं टीन पाठक, इं विनय दीक्षित,इं सुनील सिंह,इं सौरभ पाण्डेय,इं संदीप मद्धेशिया,इं प्रभात कुमार,इं संजय शुक्ला, इं अतुल यादव आदि लोग उपस्थित थे।
चुर्क, सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को योग शिक्षक, युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन के नेतृत्व में जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बताते चलें कि योगी संकटमोचन द्वारा जिले के हर विद्यालय में जाकर निशुल्क पौधा वितरण एवं बच्चों को करोना से बचाव के मूल मंत्र और क्या क्या प्राणायाम करना है जिससे करोना जैसी बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं बताया जा रहा है।
आयोजित कार्यक्रम में योगी संकटमोचन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप सैनिटाइजर मास्क करते हैं और थोड़ी दूरी बनाकर रहते हैं और उसके साथ साथ यदि प्रतिदिन आप योगासन प्राणायाम करते हैं तो आप करोना जैसी हर बीमारी से लाखों कोश दूर रहेंगे और प्रतिदिन अपने साथ-साथ अपने माता-पिता को अपने आसपास कि लोगों को भी योगासन बताएं और करवाएं। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में जय ज्योति इण्टर कॉलेज चुर्क की प्रधानाचार्या अमिता पांडेय का और सारिक शिक्षा के सहायक अध्यापक गौरव मिश्रा का अहम भूमिका रहा। आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योग शिक्षक ने विद्यालय में उपस्थित सभी अध्यापकों को आम के पौधे का वितरण किया और साथ विद्यालय परिसर को शुद्ध बनाने के लिए पौधो को लगाने के लिए विनम्र निवेदन भी किया।
• राजा बलदेव दास बिड़ला सोन घाटी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव गोड़ का हुआ भव्य स्वागत।
• विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश द्वारा मुख्य अतिथि को किया गया सम्मानित।
• छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• शिक्षक एवं साहित्यकारों को किया गया सम्मानित।
कार्यक्रम को संबोधित करते उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव गोड़
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सलखन, सोनभद्र। हमारी सरकार गरीबों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों के हितार्थ कार्य कर रही है और हम निश्चित रूप से शासन की योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे, समाज कल्याण विभाग में व्याप्त अनियमितताओं को पूरी तरीके से दूर किया जाएगा। ताकि गरीबों को न्याय मिल सके एवं जनपद सोनभद्र के आदिवासियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। जिसकी फाइल केंद्र सरकार के पास जा चुकी है। जनपद सोनभद्र के शिक्षा संस्थाओं में व्याप्त कमियों को दूर किया जाएगा और अध्यापकों की कमी एवं छात्रावास इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। उपरोक्त विचार सोनभद्र जनपद के ओबरा विधानसभा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने सोमवार को राजा बलदेव दास बिड़ला सोन घाटी इंटर कॉलेज सलखन में आयोजित विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।
समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव गोड़ को अंगवस्त्रम एवम अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित करते सर्वेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के मंत्री एवम आयोजक संस्था के प्रबंधक आत्मानंद मिश्रा।
सर्वेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के मंत्री एवम आयोजक संस्था के प्रबंधक आत्मानंद मिश्रा ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“सोसाइटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान का शुभारंभ सन 1954 में हुआ था । जब इस क्षेत्र में शिक्षा का नामोनिशान नहीं था दूर-दराज तक कोई भी स्कूल, कालेज नहीं थे उस समय हमारी संस्था ने इस क्षेत्र में प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल खोलकर शिक्षा की अलख जगाया।
आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि गण
राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत एवं इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल ने कहा कि-“इस कॉलेज की स्थापना में जिन- जिन लोगों ने अपना तन- मन- धन न्योछावर कर योगदान दिया उनके लिए विद्यालय परिवार आभारी है और हम उत्तरोत्तर अपने मंसूबे में सफलता प्राप्त कर रहे हैं आने वाले दिनों में निश्चित रूप से साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, विद्यालय के लिए भवन एवं छात्रावास की व्यवस्था मंत्री जी द्वारा कराई जाएगी, ऐसा हमारा विश्वास है। मंत्रीजी ने इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त किया है निश्चित रूप से मंत्रीजी अपने उत्तरदायित्व का पालन करेंगे। इस अवसर सर्वेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के मंत्री एवम आयोजक संस्था के प्रबंधक आत्मानंद मिश्रा द्वारा समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव गोड़ को अंगवस्त्रम एवम अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोड़ को पुस्तक भेंट करते विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी
वही संस्कृति, साहित्य, कला, पर्यावरण के क्षेत्र में 2 दशकों से अधिक समय से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर ऑक्सीजन प्लांट एवम पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गौड़ को ऑक्सीजन प्लांट भेंट करती शिक्षिका कुमारी तृप्ति केसरवानी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षक एवं साहित्यकार तृप्ति केसरवानी एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्धन केसरवानी सहित अन्य लोगों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोड़।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव गौड़, सर्वेंट ऑफ़ इंडिया सोसाइटी के सचिव एवं राजा बलदेव दास सोनघाटी इंटर कॉलेज सलखन के प्रबंधक आत्मानंद मिश्र, राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल, वर्तमान प्रधानाचार्य रामदास, विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी, विशाल पांडे, विकास पटेल पत्रकार नीरज सिंह रहे।
अयोजित कार्यक्रम शिक्षिका, साहित्यकार कुमारी तृप्ति केसरवानी, विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी, समाजसेवी राम मनोरथ शुक्ल, बुद्धि नाथ शुक्ल, तेजपति पांडे, सत्यदेव पांडे, रामधनी, दीपक डूबे, राम धनी, योगेंद्र बहादुर सिंह, अमरजीत सिंह, कमल चौबे, डॉ सुरेंद्र मौर्य डॉ सुरेंद्र मौर्य सहित अन्य ग्रामीणजन, विशिष्ट नागरिकजन, समाजसेवी, पत्रकार, साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक उमाकांत चौबे ने किया।
ओबरा, सोनभद्र। जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आज तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच अम्बेडकर क्लब ओबरा VS रेनुकूट (B) के बीच खेला गया फर्स्ट हाफ में कोई गोल नही तथा हाफ टाइम के बाद ओबरा के सलमान ने पहला गोल किया दूसरा गोल लल्ली ने किया। इस प्रकार ओबरा ने रेनुकूट(B)को 2 से हराकर सेमि फाइनल में प्रवेश किया ।आज के इस मैच में रैफरी की भूमिका अरविंद यादव , मुकेश तिवारी लाइन्स मैन की भूमिका जी शेखर ,मुज़फ्फर ने निभाया इस मैच में उपस्थिति एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज , मुख्य अतिथि के रूप में फूटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष दलवीर सिंह सामरा विशिष्ठ अतिथि अहमद रज़ा राइन , समाज सेवी 1रमेश सिंह यादव आर पी त्रिपाठी , लाल चन्द, के एन सिंह, श्री कृष्ण धर दुबे ,खिलाड़ी संतोष सिंह ,कलीम खान,मुस्तफा रज़ा, सत्येंद्र सिंह, के के पासवान, प्रदीप कन्नौजिया,जायसवाल ,जिया उद्दीन, कलीम खान, शमशाद , ज्ञानी, पम पम , वाहिद, आज के इस मैच के मैंन ऑफ द मैच ओबरा के सलमान को मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया। साथ ही सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे इसकी जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव मोहम्मद अहमद खान (नूर ) जी ने दिया साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कल 03-10- 2021 को होने वाली सेमी फाइनल मैच चोपन vs अम्बेडकर क्लब ओबरा के बीच होगा।