SP ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में किया पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ व सघन वाहन चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ व सघन वाहन चेकिंग

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
       

Advertisement

पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।


         

Advertisement

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
        

Advertisement

उक्त पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सहित पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला सुरक्षा, साइबर सतर्कता एवं आत्मरक्षा को लेकर जिले में चला सघन जनजागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस का व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान
  • महिला सुरक्षा, साइबर सतर्कता एवं आत्मरक्षा को लेकर जनपद भर में सघन जनजागरूकता

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में व्यापक एवं प्रभावी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सतर्कता एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
           

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisement

  कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, गुड टच-बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों, साइबर अपराध के नवीन तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक तरीके से जानकारी प्रदान की गई।
           

Advertisement

विशेष रूप से यह बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, संदेश अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

Advertisement
Advertisement

आपात सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—

  • ☎ 112 – आपातकालीन सेवा
  • ☎ 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
  • ☎ 181 – महिला हेल्पलाइन
  • ☎ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
  • ☎ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह आश्वस्त किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

AHT थाना ने मानव तस्करी व बाल श्रम के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • ऑपरेशन रक्षा” के तहत AHT थाना ने मानव तस्करी व बाल श्रम के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान
  • होटल/ढाबों की सघन चेकिंग, जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु चलाया गया जन-जागरूकता अभियान-

सोनभद्र। शासन द्वारा संचालित “ऑपरेशन रक्षा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में AHT थाना जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार एवं बाल श्रम की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।


        

Advertisement

   अभियान के दौरान विभिन्न होटल/ढाबों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा बाल श्रमिक नहीं पाया गया। जिन होटल/ढाबों पर बार-बार की गई चेकिंग के उपरान्त बाल श्रमिक न पाए जाने पर उन्हें “बाल श्रम मुक्त” का पम्पलेट चस्पा किया गया।
           

Advertisement

इसी क्रम में आमजन को बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी एवं महिला/बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102 एवं 108 के संबंध में जानकारी दी गई।

पुलिस टीम का विवरण

  • 01. प्रभारी निरीक्षक AHT थाना माधव सिंह जनपद सोनभद्र।
  • 02. मुख्य आरक्षी धनंजय यादव AHT थाना जनपद सोनभद्र।
  • 03. आरक्षी पंकज कुमार AHT थाना जनपद सोनभद्र।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधिक सेवाएं, जनकल्याणकारी योजनाएं से समाज का अंतिम पंक्ति तक हो लाभान्वित- न्यायाधीश राहुल

HIGHLIGHTS

  • विधिक सेवाएं, जनकल्याणकारी योजनाएं से समाज का अंतिम पंक्ति तक हो लाभान्वित- न्यायाधीश राहुल
  • 44 से अधिक विभाग का समन्वित प्रयास, विकास भवन में लगेगा 22 फरवरी को मेगा शिविर

सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के यथा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र में  बहुउद्देशीय आवश्यक बैठक समस्त तहसीलदार/सचिव विधिक सेवा समिति सोनभद्र, मनरेगा अधिकारी सोनभद्र एवं उप संभागीय परिवहन अधिकारी सोनभद्र की उपस्थिति में मंगलवार 10 फरवरी 2026 को आयोजित हुई।

Advertisement

अध्यक्षता कर रहे पूर्ण कालिक सचिव/सीविल जज सीनियर डिवीजन राहुल ने 14 मार्च 2026 को जनपद मुख्यालय समेत वाह्य न्यायालयों घोरावल तहसील, दुद्धी तहसील समेत ओबरा एवं राबर्ट्सगंज तहसीलों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत, एवं विकास भवन सोनभद्र में 44 विभागों के समन्वित प्रयास से 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर की महत्ता,

उद्देश्य बताते हुए उसकी तैयारियों की समीक्षा की तथा आगंतुक अधिकारियों से अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामीला सुनिश्चित कराते हुए न्यायालयों में लम्बित मामले एवं सुलह योग्य प्री-लिटीगेशन स्तर पर मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने की अपील की।
   

Advertisement

प्राधिकरण सचिव/न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेगा शिविर में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांग जन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

Advertisement

इस अवसर पर विदित तिवारी, नायब तहसीलदार, घोरावल, ओम प्रकाश नायब तहसीलदार, दुद्धी सोनभद्र, विनोद कुमार सोनकर, प्रधान सहायक परिवहन विभाग, सोनभद्र एवं सुनील कुमार ए०पी०ओ० मनरेगा, सोनभद्र उपस्थित रहें।

Advertisement

14 मार्च राष्ट्रीय लोक अदालत: इस प्रकृति के वाद होंगे निस्तारित
विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट, आर्बिट्रेशन, एवं (Petty Offences) के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल (excluding non-compoundable),

Advertisement 

सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृत्तिक परिलाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद (केवल उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेष, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

                

Advertisement

लघु जागरूकता शिविर लगाकर लाभार्थियों का हो पंजीकरण-प्राधिकरण सचिव राहुल
सोनभद्र। विकास भवन में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय मेगा शिविर से पूर्व लघु जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। यह बातें ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/न्यायाधीश  राहुल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहीं।

Advertisement

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से मेगा शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
यह जानकारी राहुल सिविल जज सी०डी०/ सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एमडीए-आईडीए फाइलेरिया अभियान का CMO ने किया शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • एमडीए-आईडीए अभियान का सीएमओ ने स्वयं दवा की खुराक लेकर किया शुभारम्भ

सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम के अन्तर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके राय तथा इस अभियान के नोडल अधिकारी डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दवा का सेवन कर किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककराही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. गुरु प्रसाद ने फाइलेरिया रोग के बारे में बच्चों को अवगत कराया।

Advertisement

जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 ब्लॉकों ककराही, घोरावल में 10 फरवरी से 28 फ़रवरी तक एमडीए आईडीए अभियान चलाया जाना है, एमडीए अभियान के दौरान घर-घर जाकर 02 वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डीईसी, आईवरमेक्टिन एवं अल्बेन्डाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जायेगी।

Advertisement

दवा खिलाये जाने हेतु कुल 578 टीमें बनायी गयी है, प्रत्येक टीम में 02 सदस्य होगे जो सप्ताह के सोमवार, मंगलवार, गुरुवार तथा शुक्रवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में (गर्भवती महिला, गंभीर बीमार तथा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर) सभी लोगों को दवा खिलायेगें, टीम के निरीक्षण हेतु कुल 108 सुपरवाइजर लगाये जायेंगे, प्रत्येक सुपरवाइजर 05 से 06 टीमों का निरीक्षण करेगे।इस अवसर पर समस्त शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्या भवानी देवी, मलेरिया निरीक्षक देवाशीष पांडेय, एलटी राहुल, सुशील, धर्मदेव भारती, बी.सी.पी.एम. ककराही, अमरनाथ यादव, एस.एफ. डब्लु. सभाजीत, मॉनिटर अंजनी एवं पीसीआई से शिवम उपस्थित रहे।

ब्लॉक घोरावल में इस अभियान का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी घोरावल, आशीष कुमार त्रिपाठी के द्वारा स्वयं एल्चेंडाजोल, डी.ई.सी. और आइवरमैक्टिन की दवा का सेवन कर किया गया और लोगो को खिलाकर जनमानस से अपील किया कि इस अभियान में टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायेगी उसे सभी लोग अवश्य टीम के सामने ही खाकर इस बीमारी से समाज को फाइलेरिया से मुक्त करने में मदद करें और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, ब्लॉक घोरावल के अधीक्षक डा. नरेन्द्र सरोज, तहसीलदार प्रवीण सिंह, आरके सिंह, अनिल कुमार दूबे, अखिलेश, प्रशांत दूबे इत्यादि उपस्थित रहे

Advertisement

इस अवसर पर समस्त शिक्षकों के साथ प्रधानाचार्या भवानी देवी, मलेरिया निरीक्षक देवाशीष पांडेय, एलटी राहुल, सुशील, धर्मदेव भारती, बी.सी.पी.एम. ककराही, अमरनाथ यादव, एस.एफ. डब्लु. सभाजीत, मॉनिटर अंजनी एवं पीसीआई से शिवम उपस्थित रहे।

Advertisement

ब्लॉक घोरावल में इस अभियान का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी घोरावल, आशीष कुमार त्रिपाठी के द्वारा स्वयं एल्चेंडाजोल, डी.ई.सी. और आइवरमैक्टिन की दवा का सेवन कर किया गया और लोगो को खिलाकर जनमानस से अपील किया कि इस अभियान में टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायेगी उसे सभी लोग अवश्य टीम के सामने ही खाकर इस बीमारी से समाज को फाइलेरिया से मुक्त करने में मदद करें और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

Advertisement

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, ब्लॉक घोरावल के अधीक्षक डा. नरेन्द्र सरोज, तहसीलदार प्रवीण सिंह, आरके सिंह, अनिल कुमार दूबे, अखिलेश, प्रशांत दूबे इत्यादि उपस्थित रहे

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के पहले स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र जिले को मिला पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र

सोनभद्र। जिले के बभनौली स्थित एटीएस सेंटर का शुभ उद्घाटन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह जिले व मंडल का पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है, जिसका निर्माण एवं संचालन पीपी मॉडल के अंतर्गत दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसीज द्वारा किया गया है।

Advertisement

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ मिर्ज़ापुर यू बी सिंह, एआरटीओ सोनभद्र कौशल सिंह तथा कारदायी संस्था दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। वही उद्घाटन समारोह का संचालन डायरेक्टर विशाल त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत राजेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, अमित अग्रवाल एवं प्रमोद द्वारा किया गया

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह स्वचालित परीक्षण केंद्र पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर है, जहाँ कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Advertisement

लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैला यह फिटनेस सेंटर भारत सरकार के मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है, जो परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से राकेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, राजेश, शैलेश त्रिवेदी, अजय सिंह, मयंक सिंह, उमंग, अमित, मोहित, प्रमोद, उमंग त्रिवेदी, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉक्सो एक्टके तहत दोषी देवशाह को कठोर उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • पॉक्सो एक्ट: दोषी देवशाह को  कठोर उम्रकैद
  • एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व 8 वर्ष की नाबालिग  लड़की के साथ हुए दुष्कर्म  का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व खेलने गई 8 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में दोषसिद्ध पाकर दोषी देवशाह को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जो उसके शेष प्राकृतिक जीवन काल के लिए कारावास रहेगा। उसके ऊपर एक लाख रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement 

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने 13 जून 2022 को चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 12 जून 2022 को शाम 4 बजे उसकी 8 वर्षीय नाबालिग बेटी खेलने गई थी जहां देवशाह पुत्र लालता प्रसाद  निवासी  कैम्हापान पनारी, थाना चोपन, जिला सोनभद्र ने दुष्कर्म किया और धमकी देकर कहा कि घर पर बताना कि कुत्ता काट लिया है, चला गया।

Advertisement

जब बेटी को लेकर अस्पताल गया तो डॉक्टर ने कहा कि कुत्ता नहीं काटा है। पहले एफआईआर दर्ज करवा कर आओ तब इलाज होगा। इस तहरीर पर चोपन पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement
Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर पॉक्सो एक्ट में दोषी देवशाह (30) वर्ष को कठोर उम्रकैद जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल के लिए कारावास होगा एवं एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह  ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र का एक शॉपिंग मॉल बना अखाड़ा: दो महिलाओं में हुई जमकर हाथापाई, मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में एक शॉपिंग मॉल बना अखाड़ा, दो महिलाओं की हाथापाई से मचा हड़कंप

सोनभद्र। जिला मुख्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल सिविल लाइन रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल कुछ ही मिनटों में रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मॉल के भीतर दो महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी अचानक मॉल में पहुंच गई। पत्नी को सामने देखते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। पहले तीखी नोंकझोंक हुई, जो कुछ ही पलों में गाली-गलौज और फिर खुली मारपीट में बदल गई।

Advertisement
Advertisement

हंगामे के बीच युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती रहीं। मॉल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खरीदारी करने आए लोग सकते में आ गए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कई लोग बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाते नजर आए।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और मारपीट करती हैं। वायरल फुटेज में एक महिला के हाथ पर चोट के स्पष्ट निशान भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथापाई के दौरान दूसरी महिला ने कथित तौर पर दांत से काट लिया, जिससे चोट और गंभीर हो गई।

Advertisement

काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मॉल में मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों महिलाओं को अलग कराया। घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत या पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Advertisement

संस्कृति लाइव यह स्पष्ट करता है कि वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Advertisement

शहर के बीचों-बीच स्थित एक शॉपिंग मॉल में इस तरह की घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर निजी विवाद किस तरह समाजिक अराजकता का रूप ले रहे हैं

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारतीय किसान संघ ने धान खरीद को लेकर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • भारतीय किसान संघ ने धान खरीद को लेकर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र। सोनभद्र। भारतीय किसान संघ बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धान खरीद सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी नामित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को देखकर बुलंद की आवाज।

Advertisement


जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि क्रय प्रभारीयों के द्वारा किसानों का धान तौल करने के बाद फिड नहीं किया गया एक महीने से ऊपर हो चुका किसान केंद्र पर जा रहे हैं लेकिन प्रभारी द्वारा अगले हफ्ते फिड़ कर देंगे ऐसा कह कर टाला जाता है केन्द्रो पर छोटे किसानों का धान अभी तक पड़ा है

Advertisement

जिसका तौल किया जाना है जिसको लेकर किसान परेशान है इसके कारण किसानों में असंतोष व्याप्त है छोटे किसानों का धान क्रय किया जाना आवश्यक है अन्यथा उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होगा

Advertisement

वहीं श्री अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र पर रखा धान क्रय किया जाए एवं तौल हो चुके धान को तत्काल फीड किया जाए। इस मौके पर प्रभु पाल मौर्या सुभाष चंद्र पाल दीनानाथ यादव निर्भय राधेश्याम अवधेश कुमार मुकेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सामाजिक विषय पर छः चरणों में 654 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

HIGHLIGHTS

  • सामाजिक विषय पर छः चरणों में 654 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

सोनभद्र। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में सामाजिक विषय का प्रशिक्षण डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ।

Advertisement

इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कुल 654 शिक्षकों ने छः चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Advertisement 

प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के तहत सामाजिक विषय में बदलाव, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र विषयों को विद्यालय स्तर पर सरल, रुचिकर और प्रभावी ढंग से बच्चों तक कैसे पहुंचाया जाए शिक्षकों से चर्चा परिचर्चा की गई।

Advertisement

प्रशिक्षण में सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डॉ० सुनील कुमार मौर्या, नोडल प्रवक्ता हरिवंश सिंह के साथ साथ राजेश मौर्या, डॉ० चंद्रशेखर तथा वाहय संदर्भदाता के रूप में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें