दुष्कर्म के दोषी बद्रीनाथ को 10 वर्ष की कैद

24 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद होगी

• अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी

• साढ़े चार वर्ष पूर्व आंशिक विक्षिप्त युवती के साथ हुए दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला

राजेश पाठक

सोनभद्र। साढ़े चार वर्ष पूर्व आंशिक विक्षिप्त युवती के साथ हुए दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-3 सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बद्रीनाथ को 10 वर्ष की कैद एवं 24 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 8 अप्रैल 2017 को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी आंशिक रूप से विक्षिप्त बेटी का अचानक पेट बढ़ने लगा। जब उसकी माँ ने जांच किया तो पता चला कि 4-5 माह का गर्भ था। कोन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी बद्रीनाथ पुत्र रामकेश यादव ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कई बार दुष्कर्म किया है। इस तहरीर पर पुलिस ने बद्रीनाथ के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया था। मामले की विवेचना करने पर पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में बद्रीनाथ के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी बद्रीनाथ को 10 वर्ष की कैद एवं 24 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

युवा पत्रकार हर्षवर्धन हुए सम्मानित

संस्कृति लाइव संवाददाता, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर‌ ग्राम तियरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित महादेव प्रसाद चौबे, पंडित प्रभा शंकर चौबे‌‌ व पंडित देवेंद्र चौबे के आवास स्थली मड़ई परिसर के गौरव वाटिका में आयोजित संगोष्ठी/ कवि गोष्ठी, सम्मान समारोह में युवा पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी को उत्कृष्ट मीडिया कवरेज, सीधा प्रसारण के लिए कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, अमृत महोत्सव कार्यक्रम समिति सोनभद्र के संयोजक भोलानाथ मिश्र द्वारा अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद के साहित्यकार, पत्रकार, कवि, विशिष्ट नागरिकगण उपस्थित रहे।

हम अस्थि से भी वज्र का निर्माण करते हैं : अजय शेखर

• गौरव वाटिका में तिरँगा यात्रा का शानदार स्वागत

• राष्ट्रप्रेम का भाव ही आजादी का अमृत : प्रवेश कुमार

• सोनभद्र का यह क्रांति पथ पूरे देश का गौरव : ओमप्रकाश त्रिपाठी

• सेनानियों के जयघोष से गुंजायमान हो उठा पूरा गांव

• देशभक्ति की कविताओं पर खूब बजी तालियां, एक दर्जन कवियों ने पढ़ीं कविताएं

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। रविवार को कुल नौ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुंच कर जयघोष के नारे और कवि सम्मेलन ओजस्वी गीतों ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया , गौरी शंकर मंदिर से जब काफिला निकला तो आठ गांवों की जनता भी साथ जुड़ती गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अमृत महोत्सव समिति के संयोजक भोलानाथ मिश्र और विशाल सभा व कवि सम्मेलन का संयोजन विजय शंकर चतुर्वेदी कर रहे थे। प्रख्यात साहित्यकार अजय शेखर ने अध्यक्षीय दायित्व संभाल रखा था ।
मड़ई, तियरा में स्थापित गौरव वाटिका में सभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यह तिरँगा यात्रा इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि यह क्रांति पथ से गुजरी, ऊँचडीह से करकी तक का यह रास्ता स्वतंत्रता आंदोलन के समय सेनानियों की सक्रियता और इससे जुड़े गांवों में आंदोलन और गिरफ्तारियां इसे और भी महत्वपूर्ण बनाती हैं।

बृजेश सिंह ने भारतदेश की गौरवशाली परम्पराओं और सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डाला तो प्रवेश कुमार ने अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय भावनाओं पर अपने विचार प्रकट किए ।
सौरभकान्त पति तिवारी ने देवरी खुर्द में उन घटनाओं का जिक्र किया जब 1930 में पँ महादेव चौबे के नेतृत्व में गांव के लोगों ने अंग्रेजों का विरोध करते हुए नमक कानून भंग किया था ।
देवरी कला के दूधनाथ पांडेय का जिक्र करते हुए शशिभूषण पांडेय ने उन स्मृतियों पर प्रकाश डाला जब सेनानी बाल गोविंद पांडेय जी और दूधनाथ जी वर्तमान के शहीद उद्यान से प्रकाशित होने वाले परिवर्तन समाचार पत्र को रातों रात बांट देते थे ।

दीपक कुमार केसरवानी ने 1941 के व्यक्तिगत आंदोलन का जिक्र करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक पं महादेव चौबे के त्याग का उल्लेख किया और कहा कि चौबे जी अपने दोनों पुत्रों प्रभाशंकर और देवेन्द्रनाथ के साथ जेल की कड़ी यातना झेल रहे थे , फिर भी अंग्रेजों का जुल्म कम नहीं हो रहा था, उनका घर भी जमींदोज कर दिया गया, आश्रय के लिए चौबे जी की पत्नी शिवकुमारी जी ने मड़ई का निर्माण किया और फिर उसी मड़ई से क्रांति की महाज्वाला निकली, तभी से इस स्थान को मड़ई के रूप में जाने लगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

अजय शेखर की अध्यक्षता व अशोक तिवारी के संचालन में जगदीश पंथी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, ईश्वर विरागी, विकास वर्मा, विजय विनीत, कौशल्या कुमारी चौहान, प्रभात सिंह चंदेल, कमलनयन तिवारी , दयांद दयालु, धर्मेश ने कविताएं पढ़ीं, चाहे मुगल हों या अंग्रेज भारत से लोहा कोई नहीं ले सकता, इसी भाव की कविता ‘ हम अस्थि से भी वज्र का निर्माण करते हैं’ ने उपस्थित जनसमूह को जोश से भर दिया । विशिष्ट अतिथि राहुल श्रीवास्तव द्वारा सभी कवियों को अंगवस्त्रम और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर उपस्थित सेनानी परिजन कृपाशंकर चतुर्वेदी, रमाशंकर चतुर्वेदी, मोहन बियार और अजीत शुक्ला को सम्मानित किया गया ।
इस तिरंगा यात्रा में पथ से जुड़े गांवों के ग्राम प्रधान अनुपम तिवारी सहित समाजसेवी दिनेश प्रताप सिंह, अजय कुमार शुक्ल, दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश दूबे, चंद्रकांतदेव पांडेय , अजित सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सपाइयों ने डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

संस्कृति लाइव संवाददाता, सोनभद्र। सपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा सरकार द्वारा आयोजित टेट परीक्षा 2021 में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण पेपर लीक होने से रद्द किए गए परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए सपा युवजन सभा, छात्र सभा और लोहिया वाहिनी यूथ ब्रिगेड के युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर उन्हें 3 सूत्री ज्ञापन सौंपा। समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष बबलू धांगर और समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष ज्यूतेश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आयोजित टेट की परीक्षा वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामी और लापरवाही के कारण रद्द कर दी गई जिससे अनगिनत युवाओं-युवतियों को अपूर्णीय क्षति उठानी पड़ी है।

Advertisement (विज्ञापन)

समाजवादी यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्र और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा टेट का रद्द होना दर्शाता है कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को रोकने के बजाय वर्तमान भाजपा सरकार अधिक से अधिकम लोगों को सरकारी संस्थाओं से वंचित करने की ओर अग्रसर है ।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडेय, युजनसभा के जिला महासचिव रमेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं एवं युवतियों का कभी भला नहीं होने वाला है। भाजपा हमेशा नौजवानों को बेरोजगारी के कगार पर लाना चाहती है। ज्ञापन देते हुए समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कुमारी निधि पांडे ने कहा कि नौजवानों का यदि कोई सरकार भला कर सकती है तो वह समाजवादी पार्टी है। जो हर तबके को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और हमेशा सम्मान देने का काम करती है।

Advertisement (विज्ञापन)

लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी वर्ग का भला नहीं होने वाला है । उन्होंने सरकार से 15 दिन के अंदर पुनः टेट की परीक्षा आयोजित कराने, टेट परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल पर पहुंचाने हेतु यात्रा भत्ता व रेलगाड़ियों और बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था उपलब्ध कराने और निरस्त की गई आयोजित टेट परीक्षा हेतु आवागमन में हुई आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए समस्त परीक्षार्थियों को कम से कम ₹5000 रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की । इस मौके पर मुख्य रूप से अजय पाठक, अजीत कनौजिया, सुशील हरिशंकर विश्वकर्मा, विकास जायसवाल, उमाशंकर यादव, रमेश यादव, अजय सिंह, इमरान अहमद, राजेश कुमार, सुरेश पटेल, संदीप कुमार, मनोज यादव,राघवेंद्र त्रिपाठी, अमरेश पटेल, अभिषेक पांडेय, रोहित कुमार पाठक, सुरेश पटेल, सुभाष यादव, सन्नी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

ओबरा में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र।‌ रविवार को अमृत महोत्सव समिति ओबरा द्वारा नगर में तिरंगा ध्वज के साथ सैकड़ों राष्ट्र प्रेमियों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा दोपहिया वाहन से निकाला गया। यात्रा आकाशवाणी मैदान से प्रारंभ हुआ और आर्य समाज, सुभाष तिराहा, शारदा मंदिर, बिल्ली गांव ,क्लब नंबर 4 स्टेडियम मार्ग, क्लब नंबर-1 से होते हुए गांधी मैदान कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम के गगन भेदी जय उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति मय हो गया। वही नगर में यात्रा के दौरान नगर वासियो व व्यवसायियो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

वही काशी से आए हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भोलेंद्र ने स्वाधीनता के महत्व, स्वाधीनता के संघर्ष ,आजाद हिंद फौज और देश के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों के ऊपर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की स्वाधीनता के संघर्ष में बहुत से लोगों के बलिदान को भुला दिया गया जिन्हें हमें आज याद करने की जरूरत है। देश को स्वतंत्रता एक समझौते के तहत प्राप्त हुई जिसमें ब्रिटिश हुकूमत ने अपने सारे हित सुरक्षित रखें और ऐसे नियम भारत संविधान में जोड़ कर गए कि अंग्रेजों का साथ देने वाले कभी कटघरे में खड़े नहीं किए जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

काकोरी कांड का उन्होंने जिक्र किया । गांधीजी के असहयोग आंदोलन और अचानक उसे स्थगित करने का जिक्र किया और बताया कि देश की स्वधीनता में सिर्फ गांधीजी और भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों से ही नहीं बल्कि हर अंचल से असंख्य लोगों का हमारी स्वाधीनता के संघर्ष में बहुमूल्य योगदान रहा जिनका नाम समय की रेत में दब गया। आज हमें उन्हें याद करने की जरूरत है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में संजय बैसवार, सत्येंद्र पांडे,निखिल तिवारी एडवोकेट ,कपूरचंद एडवोकेट ,दीपेश दीक्षित, प्रमोद त्रिपाठी,आशीष जी, रामबाबू जी, सुशील मिश्रा,शशिकांत श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, पंकज राय, अनिरुद्ध उपाध्याय, राजेश वर्मा, संजीत चौबे ,संजय बैसवार ,दारा शिकोह, सतीश पांडेय ,धुरन्धर शर्मा, गीतांजली चौबे, सुनीता पांडेय, अज़ीम खान,मनोज ,राजेश, सिंह ,पंकज और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टीएमसी के केंद्रीय महासचिव राजेश पति त्रिपाठी ने वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से किया मुलाकात

प्रभात सिंह चंदेल

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। ख्यातिलब्ध साहित्यकार व चिंतक पं अजय शेखर से तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव व पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश पति त्रिपाठी ने मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक पहलुओं व वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर गम्भीर चर्चा की।

Advertisement (विज्ञापन)

तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय महासचिव राजेश पति त्रिपाठी रविवार को सोनांचल दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने अपने पिता स्व० लोकपति त्रिपाठी के अभिन्न सहयोगी व परिवार के निकट सम्बन्धी रहे नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व वनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर के अध्यक्ष पं अजय शेखर से रॉबर्ट्सगंज स्थित निज आवास पर मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और विभिन्न राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि बीते दिनों त्रिपाठी परिवार व कांग्रेस आलाकमान के मध्य गहराए असन्तोष के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्वांचल में ब्राह्मण चेहरे के रूप में मजबूत पकड़ रखने वाले के पूर्व विधान परिषद सदस्य पं राजेश पति त्रिपाठी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे उनके पुत्र पूर्व विधायक लिलितेश पति त्रिपाठी टीएमसी में शामिल हुए जिसके बाद से ही इनके द्वारा यूपी में टीएमसी के लिए मजबूत जमीन तलाशने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मुलाकात के बाबत पूछे जाने पर विख्यात कवि व चिन्तक पं अजय शेखर ने बताया कि त्रिपाठी परिवार से मेरा पीढ़ियों का नाता है और राजेश पति त्रिपाठी व ललितेश पति त्रिपाठी मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे हैं। मेरे उनके मध्य यह एक औपचारिक मुलाकात थी जिसमे पारिवारिक चर्चा हुई। लेकिन राजनीतिक हल्के में इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

लावारिस अवस्था में मिली 16 वर्षीय बालिका, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने लिया संज्ञान में

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। रविवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन को सूचना प्राप्त हुई की थाना घोरावल के अंतर्गत मूडिलाडिह मे एक 16 वर्षीय अज्ञात बालिका लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक साधना मिश्रा को निर्देश दिया कि तत्काल संबंधित थाने से संपर्क करते हुए बालिका को अपने संरक्षण में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई करें। जिसके संबंध में साधना मिश्रा द्वारा संबंधित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए बालिका को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत कराते हुए बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालिका को बाल गृह बालिका में आवासीत कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि ब्लॉक बाल संरक्षण समिति व ग्राम स्तर पर गठित ग्राम बाल संरक्षण समिति सशक्त हुई है जिसके द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, लावारिस हाल में पड़े बच्चों आदि की सूचना समय से प्राप्त होती है। मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पांडे, राम गोविंद यादव दरोगा, व महिला कांस्टेबल कामना उपस्थित रही।

पुत्री विवाह अनुदान योजना पर दस हजार‌ रुपए की एक मुश्त : पुनीत टंडन

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने रविवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। जिसमें की पति कि मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं को पेंशन दिया जा रहा है और लाभार्थियों की पुत्री विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 10,000 रुपए की एकमुश्त तथा 35 वर्ष से कम आयु की विधवा पुनर्विवाह करने पर दम्पत्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को 11,000 रुपए की  एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे बताया कि दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता योजना के अंतर्गत दहेज से पीड़ित महिला को जिनका वाद न्यायालय में धारा 498ए आई0पी0सी0 के अंतर्गत विचाराधीन है तथा गरीबी रेखा के आय सीमा के अंतर्गत आती हैं, तो उन्हें 2500 रुपए की एकमुश्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

विधवा पेंशन पा रही लाभार्थी जिनकी पुत्री का विवाह माह अप्रैल 2021 से अब तक हुआ हो वह महिलाएं अपना आवेदन पत्र अपेक्षित प्रमाण पत्रों सहित तथा विधवा पुनर्विवाह के अंतर्गत पात्र व्यक्ति/महिला अपना आवेदन पत्र अपेक्षित प्रमाण पत्रों सहित अपना आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन कार्यालय में नि० शुल्क प्रदान किया जाता है। उक्त योजनाओं के संबंध में विशेष जानकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय सोनभद्र से प्राप्त किया जा सकता है।

पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

चुर्क, सोनभद्र। युवा भारत के जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क सोनभद्र में कराए जा रहे पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में योग गुरु योगी संकट मोचन द्वारा आयुर्वेद से संबंधित जड़ी बूटीयो के बारे में बताया गया तथा बच्चों को संकल्प दिलाया गया कि आज से ही अपने लिए एक घंटे समय निकालकर शरीर को निरोग और स्वस्थ्य बनाने के लिए योग करेंगे और अपने माता पिता को भी योग कराएगे।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित नि० शुल्क योग शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के निदेशक जी० एस० तोमर, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हरीश चंद्र उपाध्याय, द डीन अकादमी के अमोद कुमार तिवारी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर के डा० डीके त्रिपाठी उपस्थिति रही और बच्चो में प्रियांशु कुशवाहा, आयुष पटेल, सुधांशु यादव, मृत्युंजय यादव सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे

रविंद्र गर्ग को भाजपा का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर किया गया सम्मानित

अजीत सिंह

ओबरा सोनभद्र। रविंद्र गर्ग को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ओबरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी व महामंत्री समीर माली द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें