वाराणसी: संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भजन संध्या का तीसरा दिन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन पर भजन संध्या की श्रृंखला का आयोजन का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजन शैलकुमारी मंदिर, सरैया में कराया गया। आयोजन का प्रारंभ गायक संतोष कुमार मिश्रा एवं तबला वादक उदय शंकर मिश्रा, सितार पर नीरज कुमार मिश्र, पैड पर बृजेश प्रजापति को मंदिर के पुजारी संतो द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के अन्य मुख्य पुजारियों के साथ बड़ी संख्या भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे।

गायक संतोष अपनी प्रस्तुति गणेश वंदना जय गणेश जय गणेश देवा…. से प्रारंभ किया। फिर आगे निमिया के डारी मैया…, श्रीराम जानकी…., जय हो जय बजरंग बली,……..लाली लाली लाल चुनरिया कैसे न मा को भाए………….., आएगा बुलावा मेरे मा के द्वार से…., इहे बा अर्जियां माई……., ….. जैसे भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे। “बम बम बोल रहा है काशी…..”से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।

इस क्रम में दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला माता मंदिर में गायिका श्रद्धा पांडे द्वारा की प्रस्तुति किया गया । भजन गायन का आरम्भ निमिया के डार मैया झुलेली झुलनवा हो कि झूमि झूमि ना.. से प्रारंभ किया। तत्पश्चात दूसरी प्रस्तुति जब भक्त नहीं होंगे तो भगवान कहां होगा से किया। इसके उपरांत मलिनीया ले आओ माई खातिर हार
बघवा नाचता….., सुबह शाम आठो याम महादेव सगरी…, बम बम बोल रहा है काशी…,भोरवौ भोरवौ ना.. आदि गीतों की मनोहारी प्रस्तुति किया गया।
इनके साथ तबला पर अनिल राय, ढोलक पर अशोक कुमार गौड़, पैड पर नन्हे सिंह और बैंजो पर जिया राम वर्मा ने संगत किया।

भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, श्री प्रदीप कुमार आदि के द्वारा संपादित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोता उपस्थित थे।

गीता बनी सपा अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव

राजेश पाठक

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट ने सोनभद्र जिले की महिला अधिवक्ता गीता गौर को सपा अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी सोनभद्र में एडवोकेट गीता गौर के पार्टी के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किए जाने पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट ने सपा अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। साथ ही यह आशा व्यक्त किया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सिद्धांतों, विचारों, नीतियों, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

सपा युवजन सभा के जिला सचिव राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने हर्ष जताते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं एडवोकेट गीता गौर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन पार्टी के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए करूंगी।

ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घा नाला के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया।
पिआरबी 112 न0 पुलिस के अनुसार बाइक सवार आशुतोष पाठक निवासी गजराज नगर ओबरा पुल के नीचे ओबरा के तरफ जा रहे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से धक्का लग गया, जिससे वह घायल हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में ही वह किसी अपने परिचित को मोबाइल द्वारा बुलाया। सूचना मिलते ही घायल के परिचित व्यक्ति घायल को सीएचसी चोपन ले गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया।

बस का टायर फटने से सवार महिला घायल, मौके से बस हुई फरार

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाडी़ ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर लगभग तीन बजे एक रोडवेज बस का टायर फटने से बस पर सवार सीट पर बैठी महिला घायल हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती (20) पत्नी दीपक कुमार बिंद निवासी शिवदासपुर वाराणसी जो कि अपने ससुराल रेणुकूट से रोडवेज बस द्वारा मडुआडीह वाराणसी जा रही थी कि बाड़ी ओवरब्रिज पर एकाएक टायर फट गया। जिससे बस के किसी पार्ट से वह घायल हो गई और बस कन्डेक्टर ने उसे वही उतार कर चलते बना। राहगीरों की मदद से घायल महिला को निजी चिकित्सालय पहुचा दिया गया। जहां उसका उपचार किया गया।
रोड बस की इतनी बड़ी लापरवाही उस घायल महिला को देख लोगों में चर्चा का बना हुआ हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने किसान जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी टी०के० शिबू द्वारा रबी वर्ष 2021-22 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस जागरूकता रथ का उद्देश्य जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जाकर फसल बीमा योजना के प्रति ग्राम वासियों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक इस योजना में किसानों को जोड़ना है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम में कृषकों, बैंक कर्मी, जनसेवा केंद्र व जनपद में कार्य कर रही फसल बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो के प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए जिलाधिकारी व उप कृषि निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक शाहगंज सतीष कुमार विक्रम, एच डी एफ सी एर्गो जिला समन्वयक मयंक कुमार शर्मा, तहसील समन्यवक जुनैद अंसारी, सुशील कुमार उमेश गुप्ता, शिवकुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नगवां, सोनभद्र। बृहस्पतिवार को नगवा में विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरीश पटेल अमरेश पटेल रहे। वही नगवा के शिक्षा खंड अधिकारी अमित कुमार दुबे द्वारा‌ अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित कुमार दुबे ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा भाईचारे की भावना भी बढ़ती है हार जीत तो लगा रहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता में 6 न्याय पंचायतों के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें लंबी कूद ऊंची कूद दौड़ रिले रेस कबड्डी खो-खो गोला फेक तश्तरी फेंक वॉलीबॉल बैडमिंटन अंताक्षरी सुलेख गायन योगासन आदि विविध प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। कलर पार्टी के साथ मार्च पास्ट का संचालन ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में न्याय पंचायत चेरूई के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लॉक की स्काउट शिक्षक नगवा ने बताया कि विकासखंड की उड़न परी कुमारी आरती कंपोजिट विद्यालय पल्हारी की छात्रा बनी जिन्होंने 200 मीटर और 400 मीटर 600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 50 मीटर की दौड़ में और रिले रेस में कुमारी गुंजा, डिस्कस थ्रो में नवलेश कुमार, गोला फेंक में हीरावती ने सफलता प्राप्त की। कंपोजिट विद्यालय पल्हारी की बालिका वर्ग कबड्डी टीम विकासखंड में चैंपियन रही वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी पल्हारी की टीम का बेहतर प्रदर्शन रहा। कोदई की खो खो की टीम के साथ एकल प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन रहा। जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए सुमन सिंह कलावती कृष्ण कुमारी सुमन हीरावती पूनम शांति आरती गुंजा श्रेया रागिनी एवं नवलेश ने अपने मेहनत के बल पर जगह बनाई।‌ यह कंपोजिट विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया संकुल शिक्षक प्रभु नारायण सिंह सहित सभी गुरुजनों ने विजेताओं को बधाई दी और कहां कि हम पहले भी ब्लॉक चैंपियन थे आज भी ब्लॉक चैंपियन हैं। ब्लॉक स्काउट शिक्षक डॉ० बीके सिंह महादेव ने कहा कि जंगल पहाड़ के अभाव ग्रस्त इलाके से संबंध रखने वाला कंपोजिट विद्यालय पल्हारी के बच्चों में असीम उर्जा है बस उन्हें तराशने की और अवसर देने की जरूरत है। कोरोना काल से पहले भी विकासखंड स्तर पर विद्यालय के बच्चों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है।

जिलाधिकारी ने पीजी कॉलेजों के प्राचार्यो के साथ किया समीक्षा बैठक

• टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरण हेतु पीजी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक।

• अनुपस्थित प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु दिया आदेश।

संस्कृति लाइव संवाददाता, सोनभद्र। बुधवार को जिलाधिकारी टी०के० शिबू ने टेबलेट एव स्मार्ट फोन वितरण हेतु पीजी कालेज एवं महाविद्यालयों तथा अन्य संस्थानों द्वारा अब तक किये गए डाटा फिडींग की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट कक्ष में किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन पीजी कालेज एंव महाविद्यालयों और अन्य संस्थानों द्वारा अब तक डाटा फिडींग का कार्य पूर्ण नहीं किया गया वह अति शीघ्र डाटा फिडींग का कार्य कराना सुनिश्चित कर लें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा जिन महाविद्यालों में डाटा फिडींग के बाद अन्तर आ रहा है वह क्रास चेक करते हुए फाइनल डाटा फिडींग सुनिश्चित करें, और अन्तर आने का कारण भी स्पष्ट करें। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान अनुउस्थित रहने वाले प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किये। उन्होंने उपस्थित प्राचार्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह शासन की प्राथमिकता वाली योजना है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

मैजिक व कार में जोरदार टक्कर, तीन घायल

डाला, सोनभद्र। स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के बग्धानाला में ओवर ब्रिज पर बुधवार देर शाम लगभग साढ़े छः बजे एक मैजिक व कार की जोरदार टक्कर हो जानें से तीन लोग घायल हो गए ।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मैजिक कोन से वाराणसी डेड बॉडी लेकर जा रहा था कि ओवर ब्रिज के ऊपर चोपन से आ रही कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सच्चिदानंद पुत्र पप्पू सिंह (40) धुरन सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जैतरी खरौधी, धुरन सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जैतरी खरौंदी एवं अमित मिश्रा 48 निवासी रेनुकूट घायल हो गए। सूचना पर चोपन थाना पुलिस पिआरबी 112 एवं डाला पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया।

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के उपलक्ष्य में भक्तिमय उत्सव से सजने लगा काशी नगरी

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन पर बुधवार को भजन संध्या की श्रृंखला का शुभारम्भ किया गया। प्रथम दिन बड़ा गणेश मंदिर, लोहटिया व चिन्ता हरण गणेश मंदिर, सोनारपुरा में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बड़ा गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी प्रदीप त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। भजन गायन अमलेश कुमार शुक्ला मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजन को गाया गया। गायन उनका साथ बैंजो पर मनोज, पैड पर बाबू, ढोलक पर भोला एवं गीतकार कन्हैया दुबे ने दिया।

इस अवसर पर मंदिर के अन्य मुख्य पुजारी राजेश त्रिपाठी, सुभाष चंद्र त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे। गायक अमलेश शुक्ला अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ख्यात गीतकार कन्हैया दुबे केडी के गीतों से किया। बड़ा गणेश बाबा की महिमा निराली है… से किया। इसके बाद बाबा गणेश ने है बुलाया…, जय-जय अंबे, मां जगदंबे…, दिव्य काशी भव्य काशी, सज रही है अपनी काशी…, हे गणपति पधारो…, तीन लोक से न्यारी काशी, गौरा की ससुराल है काशी…, मिला सबका साथ है, हो रहा है विकास…, बाबा की कृपा छाई है… से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।

इसी श्रृंखला में सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर में भी भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायन जय पांडेय ने अपनी प्रस्तुति से शमा बांध दिया उनके साथ हारमोनियम पर पंकज मिश्रा, तबला पाण्डेय, सह गायन खुशबू गुप्ता ने किया और महंत चल्ला सुब्बाराव ने आगंतुकों का स्वागत किया एवं आयोजन में सहयोग प्रदान किया ।
वही भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव ने डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, अतुल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार कुमार आनंद पाल, पंचबहादुर आदि के सहयोग से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

बिजुलझरिया टोले के बस्ती में चलाया गया जागरूकता अभियान

• बनवासी सेवा आश्रम की स्वास्थ्य टीम प्रभावित मकरा गांव में स्वयंसेवकों के माध्यम से लोगों को कर रही जागरूक

दुद्धी, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत सिन्दूर मकरा के बिजुलझरिया मड़ईया और मकरा के विशेष प्रभावित बस्तियों में बनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र के स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और घरेलू उपचार के नुक्से बताने के साथ शरीर और घर आंगन की सफाई रखने के तरीकों पर चर्चा की।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रशिक्षित स्वंयसेवको का टीम बनाकर गांव के हर परिवार तक पहुंचने की योजना बनाया गया है। आश्रम स्वास्थ्य कार्यकर्ता शकुंतला बहन ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि सभी लोग पूरक पोषण के लिए घरू बगिया के माध्यम से पालक मूली, गाजर व चौराई आदी की बुवाई करे। भोजन में साग सब्जी का होना जरूरी है।

Advertisement (विज्ञापन)

बताया कि गंदगी का सबसे ज्यादा असर बच्चों के स्वास्थ्य और बुजुर्गों पर पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि साबुन से हाथ धोये और साफ पानी पिये। बुखार के दौरान मरीज के खाने में लकड़ा या आँवला की चटनी नियमित दे और जीरा नमक नींबू पानी पिलाये।

Advertisement (विज्ञापन)

गंगा राम और गुलालीडीह केन्द्र प्रभारी रामजतन शुक्ला ने कहा कि ओझाई भूत प्रेत के चक्कर में बिल्कुल न पड़े। बिमार होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जांच करॉए और दवा ले। आगे कहा कि अब चिकित्सक की तैनाती हो गयी है। ऐसे में अस्पताल पर भरोसा करे। मौके पर जगतनारायण विश्वकर्मा, बिहारी लाल, जितेन्द्र समेत अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें