डाला,सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में टीपर-कार टक्कर में उपचार के दौरान बुधवार को एक की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की देर साम का बताया जा रहा है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार अरविन्द कुमार(27) पुत्र दीनानाथ निवासी बैरपान अनपरा बैरपार व दारा सिंह यादव(26) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी बैरपार अनपरा के रहने वाले हैं। दोनो लोग कार में सवार होकर मार्कुण्डी से बैरपान अनपरा अपने घर को जा रहे थे, तभी डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बना कटिंग के पास टीपर के अचानक मार्ग पर चले आने से दोनों गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।
Advertisement (विज्ञापन)
टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखचे उड़ गये।दोनों घायलों को स्थानीय निजी चिकित्सालय ले जाया गया था। जहाँ गंभीर स्थिति को देख सीएचसी चोपन ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने दारा सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। चोपन थाने के एसएसआई त्रिभूवन राय ने बताया कि उपचार के दौरान ही दारा सिंह यादव की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हो रही है।
डाला, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नक्सल विरोधी गतिविधियों की रोकथाम हेतु बुधवार को हाथीनाला थाना अंतर्गत ग्राम बहेरा डोल व ग्राम डाला पीपर के जंगलों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ जंगलों में हाथीनाला थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने मय फोर्स के साथ सघन कांबिंग करते हुए जंगल में मिले चरवाहों आदि से नक्सल गतिविधियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी किया गया।
• म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण हेतु कर रही हैं जागरूक
• अलका गुप्ता नामक एनम की कार्य संस्कृति पर उठी उंगली, जांच की मांग
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
सोनभद्र। जनपद के ब्लाक म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत दुरूह गांवों में आज भी कोविड-19 टीकाकरण से लोग वंचित है, जबकि सरकारी तंत्र द्वारा लगातार गलत रिपोर्ट दी जा रही कि सबका कोविड टीकाकरण हो रहा। वहीं क्षेत्र की प्रमुख समाज सेविका एवं सोर्ड एनजीओ की चेयर पर्सन रीना सिंह क्षेत्र के उन लोगों के बीच जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं पहुंच कर ठंड की परवाह किए बगैर अफवाह के चक्कर मे डर रहे, ऐसे अन गिनत लोगो को समझा कर कोविड-19 का टीकाकरण कराने हेतु जागरूक कर रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
बुधवार को सोर्ड एनजीओ की चेयर पर्सन रीना सिंह द्वारा लोगो को मोटिवेट करके ऐसे तमाम लोगों को जो उन पर विश्वास करते हैं उनका टीकाकरण कराया । उनका मानना है कि आज दो साल हो रहे कोबिड को बावजूद इसके अनगिनत लोगो को म्योरपुर क्षेत्र में पहला टीकाकरण भी नही हुआ। प्रखर समाज सेविका की माने तो सरकार की मुहिम को सरकार द्वारा कार्य मे लगायी गयी एनम कर्मचारी ही झूठी रिपोर्ट भेज कर अधिकारियो को दिग्भ्रमित कर रही है। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के हर एनम की हर रिपोर्ट की जाॅच करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे यह पता चलेगा कि किसने कितनी सही रिपोर्ट दिया है कितना टीकाकरण कार्यक्रम चलाया।
Advertisement (विज्ञापन)
उनकी यह भी शिकायत है कि म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के अनपरा परि क्षेत्र के कहुआ नाला स्कूल के पास की एनम जिन्हें टीकाकरण कार्यक्रम का कार्य एवं जिम्मेदारी दिया गया है, वह न ठीक से टीकाकरण कर रही है ,न ही फोन करने पर फोन ही उठाती है।
Advertisement (विज्ञापन)
अलका गुप्ता नामक एनम का यदि फोन अगर गलती से उठ जाये तो कहती है, सरकार ने फोन उठाने का पैसा नही दिया। समाज सेविका रीना सिंह ने शासन प्रशासन से अपील किया है कि समाज के कार्यो के लिए सरकार से वेतन ले रही और समाज मे गरीब जनता के साथ अमानवीय व्यावहार कर रही एनम के क्रियाकलापों की निगरानी कर समाज मे कार्यरत ऐसे लोगो पर तत्काल कार्रवाही की जाए ताकि सरकार की योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित कराया जा सके।करे।
घोरावल, सोनभद्र। किसी भी ब्यवस्था में जब तक कम्यूनिटी का सहयोग नहीं मिलता तब तक वह सफलता को प्राप्त नहीं कर सकती ,इसी सोच के तहत शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के समस्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया है।विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के दस अभिभावक और चार नामित सदस्यों कोमिलाकर कुल पन्द्रह सदस्यों की एक समिति बनायी गयी है जो विद्यालय की ब्यवस्था को उत्कृष्ट कर पठन पाठन को गुणवत्ता प्रदान करेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
शासन ने हर माह के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का दिन मुकर्रर किया है। उसी क्रम में आज घोरावल विकासखंड के समस्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसका अनुश्रवण खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन व एसआरजी ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक सहयोग ही हर सरकारी ब्यवस्था की रीढ होती है और इसे सबल व सक्षम बनाकर सफलता पायी जा सकती है। विभिन्न विद्यालयों की बैठक में संजय मिश्रा, विनोद कुमार, धर्मराज सिंह,अखिलेश सिंह, मिथिलेश द्विवेदी व अविनाश शुक्ला ने ब्लाक स्तर से नोडल के रूप में प्रतिभाग किया।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। बुधवारको जनपद सोनभद्र मे युवा भारत के राज्य प्रभारी बृजमोहन ने सोनभद्र बार सभागार, सोनभद्र के नियमित योग कक्षा में प्रातः पतंजलि परिवार सोनभद्र के सभी प्रकल्प के सभी पदाधिकारी, योग साधक भाई -बहनों की उपस्थित मे माँ काली मंदिर चोपन के प्रधान पुजारी मनीष तिवारी को युवा भारत सोनभद्र का संरक्षक के पद का दायित्व सौंपा तथा जिले में सब इंस्पेक्टर एल०आई०यू० के पद से सेवानिवृत्त व वर्तमान में भारत स्वाभिमान नगर के संरक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी के विदाई समारोह पर उन्हें अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और उनके स्थान की पूर्ति के लिए शेषमणि तिवारी को भारत स्वाभिमान रॉबर्ट्सगंज का दायित्व दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ पतंजलि परिवार के सभी खबरों को प्रमुखता से प्रचारित-प्रसारित करते रहने के लिए मीडिया कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भारत राज्य प्रभारी बृजमोहन व विशिष्ट अतिथि राज्य संवाद प्रभारी सुरेंद्र नाथ रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजित कार्यक्रम में सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे जी, रमेश राम पाठक, सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, जय माँ काली सेवा समिति के उपाध्यक्ष संजय जैन, पतंजलि परिवार सोनभद्र से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, युवा भारत के जिला प्रभारी आशीष पाठक, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र महिला पतंजलि योग समिति की जिला संगठन मंत्री पूनम, रॉबर्ट्सगंज की प्रमुख योग शिक्षिका अनीता, कमलेश कुमार शुक्ला, रॉबर्ट्सगंज के मुख्य योग शिक्षक ओमप्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, चंद्र बहादुर सिंह, अमरेश चंद्र त्रिपाठी, धनंजय कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार, रामसेवक पाण्डेय, डॉक्टर मनोज चौधरी, रूपनारायण सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम का सफल संचालन पतंजली किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अरुण द्वारा किया गया। पतंजलि परिवार सोनभद्र के कार्यक्रमों की खबरो को प्रकाशित करते रहने के लिए जनपद सोनभद्र के पत्रकार साथियों के प्रति आभार प्रकट कर उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास नगर संरक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी से आग्रह किया गया कि आप सभी लोग अपने हृदय मे जगह बनाए रखें, आप लोग जब भी याद करेंगे हम सदैव आपके साथ हैं और रहेंगे। वही पूनम द्वारा स्वागत व विदाई गीत की प्रस्तुति की गई।
संस्कृति लाइव संवाददाता,सोनभद्र। बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी सोनभद्र को 9 सूत्री ज्ञापन दीया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि वर्तमान में भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण छात्र नौजवान किसान व्यापारी मजदूर आदिवासी सभी लोग परेशान हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस सरसों का तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।आज जनमानस इस भाजपा सरकार में अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।बेरोजगारी व्यापक पैमाने पर है। छात्रों के भविष्य के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है। जनपद सोनभद्र में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि जनपद सोनभद्र के समस्त क्रय केंद्र पर किसानों के धान अभिलंब खरीदा जाए। कलवारी शाहगंज रॉबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग को पुनः राजमार्ग से जिला मार्ग घोषित किया जाए जिससे स्थानीय निवासियों को ध्वस्टिकरण से बचा जा सके। जनपद सोनभद्र में सत्ता के संरक्षण में खान अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से ई टेंडर के माध्यम से धोलो स्टोन की खदानों से व्यापक पैमाने पर अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिस पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कर इस पर रोक लगाई जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
वही पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि खान अधिकारी एवं आरटीओ की मिलीभगत से व्यापक पैमाने पर बिना प्रपत्र यम यम 11 के एवं बिना नंबर प्लेट की ट्रकों से परिवहन किया जा रहा है जिसकी जांच कराकर इस पर तत्काल रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गिट्टी बालू का दाम सस्ता किया जाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी,संजय यादव वअनिल यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल रसोई गैस सरसों का तेल बिजली बिल के बढ़ते हुए दामों पर रोक लगाई जाए। टेट परीक्षार्थियों का शोषण बंद किया जाए एवं जल्द से जल्द निष्पक्ष परीक्षा करा कर उन्हें नौकरी दी जाए। धान क्रय केंद्रों पर अलाव एवं रेन बसेरा की व्यवस्था की जाए। पूरे जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं को गलत तरीके से मनमाने ढंग से बिजली का बिल भेज कर उन्हें नोटिस दी जा रही है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान अनिल प्रधान, रमेश यादव, कामरान खान, लल्लू भारती, शिव नारायण कुशवाहा, रामप्यारे सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, पवन पटेल, जूतेस गौतम, प्रमोद यादव, त्रिपुरारी प्रसाद, नजमुद्दीन, बुद्धि नारायण यादव राजेश पटेल, राज किशोर सिंह, पवन पटेल, उमर अंसारी, राजेश, अजीत सिंह, अंशु अग्रहरी, सत्यम पांडे, विकास केसरी, कृष कुमार, जानू, सुभाष, श्याम नारायण, संजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, बबलू धगर, विपिन कश्यप, सत्येंद्र ओझा, नंदलाल, मनोज सिंह, सूरज चौरसिया, सिराज आलम, सूर्य प्रकाश, सनी सिंह, सनी पटेल, आनंद, संतोष वादी, दीपक यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, दिव्यांशु, मनीष त्रिपाठी, अमरनाथ यादव, अजीत कनौजिया, अंकित राठौर सहित आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ओबरा, सोनभद्र। बुधवार को अग्नि व आपदा से बचाव का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ओबरा इंटर कॉलेज ओबरा सोनभद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर में लगी विविध तरीके की लगी आग को बुझाने के बारे में व्यवहारिक रुप से बताया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर से गर्मी के मौसम में अत्यधिक ताप के कारण विभिन्न कारणों से आग लगने की घटनाएं बड़े पैमाने पर होती है। उनसे हर साल घरों, खेत-खलिहानों और जान-माल की अपार हानि होती है। शहरी इलाकों में गैस लीक होने, बिजली के कनेक्शनों पर अत्यधिक लोड के कारण शार्ट सर्किट के साथ ही दीवाली पर आतिशबाजी से आग लगने की वारदातें होती है।
Advertisement (विज्ञापन)
स्कूलों में प्रयोगशालाओं में असावधानी और जर्जर तारों एवं बिजली कनेक्शनों में कमी के कारण आग लगने की घटनाएँ होती रहती है। आग से बचावके लिए बिजली के स्विच ढीले तारों और गैस लीकेज को तुरंत ठीक कराएँ। अत्यधिक ताप, हवा और ज्वलनशील पदार्थ ही आग लगने के कारण होते हैं। इनमें से किसी एक को रोक दें तो आग भड़क ही नहीं पायेंगी। आग से बचने का सबसे आसान तरीका है। फौरन आग के प्रकोप से बचकर उस जगह से निकल जाना। नाक को गीले कपड़े से ढककर फर्श पर रेंगते हुए सुरक्षित बाहर निकला जा सकता है। आग की स्थिति में आवागमन के लिए सिर्फ सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। स्कूलों में आग से बचाव के लिए आने-जाने के रास्ते को निर्वाध रखना चाहिए। यदि आपके विद्यालय के भीतर रसोई घर बना हुआ है तो उसे बाहर करवा है। नियमानुसार हर स्कूल की प्रत्येक मंजिल पर 10 मीटर दूरी पर एक अग्निशमन यंत्र होना चाहिये।
Advertisement (विज्ञापन)
वस्त्रों में आग लगने पर फौरन जमीन पर लेट कर इस तरह से लोट लगायें कि जलने वाला हिस्सा आपके शरीर के नीचे आ जाए। किसी भी स्थिति में भागिए नहीं भागने से आग तेजी से भड़कती है। भूकंप के लिए साधारण बोलचाल में पृथ्वी की सतह के हिलने को भूकंप कहते हैं। यह पृथ्वी के स्थलमण्डल (फियर) से बहुत सी ऊर्जा के अचानक मुक्त होने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों की वजह से होता है। जब पृथ्वी की सतह पर मौजूद दो बड़े हिस्से अचानक एक-दूसरे से अलग हट जाते हैं या टकरा जाते हैं या फिर टूट-फिसल जाते हैं तब भूकंप आता है। जिस जगह यह हिस्से एक-दूसरे से अलग होते हैं उसे फॉल्ट या फॉन्ट प्लेन कहा जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान रामबलि यादव, मिथिलेश चौबे,फायर सर्विस चोपन सोनभद्र से फायर मैन शनिराज सरोज, शिवनन्द आदि ने विद्यार्थियों को व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के मौके पर प्रधानाचार्य विजय कुमार, संजय कुमार, रविश कुमार, अनिल कुमार, संजय गिरि, अनिल कुमार सचान, मनधारी, धर्मेन्द्र उपाध्याय, राम बचन, राम अवतार, शेख मोहम्मद, अनिल कुमार, अलका सिंह, ज्योति, आरती, रेनू एवं अन्य उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जनपद के मारकुंडी स्थित युवा पत्रकार एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता को जिलाधिकारी टीके शिबू एवं पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा यातायात सुरक्षा माह समापन अवसर पर आयोजित समारोह में सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते चलें कि ओम प्रकाश गुप्ता वाराणसी से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के मारकुंडी संवाददाता के रूप में समाज की सेवा करने के लिए जाने जाते हैं। मारकुंडी घाटी समेत आसपास के सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने के लिए डीएम और एसपी ने उन्हें यातायात सुरक्षा माह समापन अवसर पर डाला में आयोजित समारोह में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया ।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री गुप्ता को उनके सामाजिक सेवा के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने जिले के द्वय आला अधिकारियों को हृदय से बधाई दी है। इस दौरान यातायात प्रभारी समेत डाला, चोपन, ओबरा, हाथीनाला आदि क्षेत्रों की पुलिस, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
डाला, सोनभद्र। मंगलवार को स्थानीय रामलीला मैदान में यातायात जागरूकता समापन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिलाधिकारी टी.के.शिबु व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधिक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि टी.के. शिबू ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा जब कभी घर से बाहर निकलना हो तो सुरक्षा से जुड़ीबातो का जरूर ध्यान रखे।हेलमेट व सीटबेल्ट लगाना कभी न भूले। सावधानी से दुर्घटना को मात दिया जा सकता है। दुर्घटना होने में सेकेन्डो नहीं लगता है।कही भी दुर्घटना होने पर वहा जरूर रूके और घायल की सहयोग कर अस्पताल पहुचाए। सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमो को जरूर अपनाए।
Advertisement (विज्ञापन)
विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यातायात माह के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके बाद भी घटना-दुर्घटना में बढ़ोत्तरी होना चिंता का विषय है। एक वर्ष के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न हिस्सो में हुए दुर्घटनाओं में 230 लोगो की मौत हुइ है। जबकि 210 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है।जो चिंता का बिषय है। यातायात नियमो का पालन कराने के लिए पहले से 35 पुलिस कर्मी लगे थे। लेकिन सरकार के आदेश पर अब 70 पुलिस कर्मी लगे हैं। क्षेत्र में हुए दुर्घटनाओं में लोगो को सही समय पर अस्पताल पहुचाने वाले समाज से जुड़े लोगो को और पुलिस कर्मीयो को चिन्हित किया गया है। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के युनिट हेड़ राहुल सहगल ने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए सावधानी बरते।भारत में दुर्घटनाओं के मिल रहे आकड़ो के अनुसार हर चार मिनट में एक दुर्घटना होती है।साल भर में तीन लाख पैंतिस हजार दुर्घटना से हुई हैं।जिसमें डेढ़ लाख लोगो की मौते हुई है। कार्यक्रम के दौरान गरीब परिवारो से जुड़े 15 छात्राओं में ब्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन व अतिथियो द्वारा साईकिलो का वितरण किया गया।क्षेत्रीय पत्रकारो,समाजसेवियो समेत सैकड़ो लोगो में हेलमेट का वितरण किया गया। यातायात माह के दौरान जागरूकता लाने के लिए जनपद के विभिन्न स्कूलो में आयोजित क्विज, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में चयनित 8 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चो द्वारा नुकड़ नाटक व गीतो द्वारा जागरूक किया गया। किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरसरी द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार, आपरेशन राजीव कुमार सिंह, सीओ राज कुमार त्रिपाठी, पीटीओ विकास स्थाना, यातायात प्रभारी राजेश सिंह, चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर सहित आदि लोग मौजूद रहे।
डाला, सोनभद्र। मंगलवार कोओबरा विधान सभा मे सड़क की समस्या को लेकर अपना दल एस युवा मंच केप्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में दर्जनों लोगों के साथ समाज कल्याण मंत्री संजय कुमार गौड़ के आवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
Advertisement (विज्ञापन)
आनंद पटेल दयालु ने बताया कि डिग्री कॉलेज रोड से होते हुए शारदा मंदिर रोड तक, कड़िया से परसोंई तक 15 किलोमीटर रोड अत्यंत खराब है, पनारी से फफरा कुंड से होते हुए अनपरा वाली रोड 25 किलोमीटर अत्यंत खराब है वहां एंबुलेंस भी नहीं जाना चाहती है और जाति भी नहीं है वहां पर आए दिन घटनाएं होती हैं इतनी ज्यादा रोड खराब है अगर यह सड़क बन जाएगी तो लाखो लोग का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच जनाब शाहिद अली, संतोष कनौजिया, नैयर भाई, दीपक अग्रहरि, राजीव राव सहित आदि लोग मौजूद रहे।