डाला,सोनभद्र। शुक्रवार सुबह डाला नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमृत कुमार पटेल उर्फ़ अंशु पटेल के द्वारा नोएडा में आयोजित सेकेंड डायनेमो ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विजयी डाला निवासी दो प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
नोएडा में आयोजित इस प्रतियोगिता में डाला निवासी प्रतिभागी मो० आशिक़ पुत्र अफ़ज़ल हुसैन निवासी नई बस्ती, डाला ने सिल्वर पदक व राम लाल पुत्र श्री बाबू लाल निवासी नई बस्ती, डाला ने ब्रॉन्ज पदक हासिल कर नगर,जनपद व पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया। डाला नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने खबर मिलते ही दोनों विजई प्रतिभागियों के घर जाकर मिठाई खिलाई व पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान डाला नवनिर्माण सेना के संरक्षक व छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में बिना किसी खास सुविधा व सहूलियत के नवनिर्मित नगर पंचायत डाला के दो युवाओं के द्वारा सिल्वर व ब्रॉन्ज पदक हासिल करना पूरे नगर के लिए गौरव की बात है और कहा कि बगल की ओबरा नगर पंचायत में भी कई यशश्वी,ऊर्जावान व मेहनती युवाओं ने इस प्रतियोगिता में पदक हासिल किए हैं। नवनिर्माण सेना उन सभी को जीत की ढ़ेर सारी बधाई देती है और जनपद सोनभद्र के सभी विजई खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना करती है। यदि इसी प्रकार से हमारे युवा साथी अपनी मेहनत से अपनी तकदीर लिखते रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं(ओलंपिक्स) में हमारे देश के नाम और भी कई गोल्ड आएंगे। इस दौरान डाला नवनिर्माण सेना के उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडे,अवनीश पांडे,अहमद हुसैन,विक्की गुप्ता,चंदू नियाज़ अहमद,राजू त्रिपाठी,गौतम भारद्वाज,दीपक सिंह,अरविंद भारद्वाज, खुशबू,आदित्य तिवारी,मयंक यादव आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। दलित हेडकांस्टेबल केवला प्रसाद की पिटाई मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दो पुलिसकर्मियों प्रमोद कुमार सिंह एवं विनोद कुमार रॉय के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट में रायपुर एसओ को एफआईआर दर्ज करने एवं दो दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के दरी गांव निवासी सरई गाढ़ चौकी में तैनात हेडकांस्टेबल केवला प्रसाद पुत्र स्व. श्री राम कैलाश ने आरोप लगाया है कि एक सितंबर 2021 को रात्रि 11 बजे मीट बनाया जा रहा था तथा बाहरी लोगों को बुलाया गया था तो इसका विरोध किया, क्योंकि नक्सल क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों प्रमोद कुमार सिंह एवं विनोद कुमार रॉय ने जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया और बेरहमी से पिटाई भी की। अपनी चोटों का मेडिकल जांच कराया और थाना, एसपी और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कि गई। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उपरोक्त आदेश दिया है।
सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दलित महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को घोरावल एसओ को एफआईआर दर्ज करने एवं दो दिन के भीतर न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। यह आदेश घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला के द्वारा अधिवक्ता बबन यादव के जरिए दाखिल धारा 156(3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र पर दिया है।
Advertisement (विज्ञापन)
दिए प्रार्थना पत्र में दलित महिला ने अवगत कराया है कि 6 नवंबर 2021 को रात्रि 10 बजे घोरावल थाना क्षेत्र के पुरना गांव निवासी मनोज पटेल पुत्र मार्कण्डेय पटेल घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी से बताने पर उसे बेटी के साथ जान मारने की धमकी भी दिया। शोरगुल सुनकर जब बेटी आयी तो वह धक्का देकर भाग गया। इसकी सूचना थाने व एसपी को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने उपरोक्त आदेश दिया है।
ओबरा, सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में अंबेडकर स्टेडियम में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन कराया। जिसमें विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत ओबरा में क्रिकेट प्रतियोगिता भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, तत्पश्चात फीता काटकर मैच प्रारंभ कराया साथ ही खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
भाजयुमो के जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तवने कहा कि ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन एवं खेल के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य पूरे उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। पहला मुकाबला ओबरा गांव क्रिकेट क्लब बनाम चोपन के बीच खेला गया टॉस जीतकर ओबरा गांव ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया निर्धारित 10 ओवरों के मुकाबले में चोपन ने 118 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जवाब में उतरी ओबरा गांव की टीम 84 रनों पर सिमट गई चोपन ने यह मुकाबला 32 रनों से अपने नाम कर लिया।
Advertisement (विज्ञापन)
दूसरा मुकाबला ओबरा बनाम रेणुकूट के बीच खेला गया ओबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 8 ओवरों मे ओबरा ने 67 रन बनाए जवाब में उतरी रेणुकूट की टीम 5.4 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया और यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई सांसद खेल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला चोपन बनाम रेणुकूट के बीच खेला गया चोपन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया चोपन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के फाइनल मैच में 89 रन बनाये, जिसमें चोपन के सबसे सफल बल्लेबाज राहुल रहे जिन्होंने 10 गेंदों पर 28 रन बनाए वहीं पवन ने 19 गेंदों पर 26 रन बनाए रेणुकूट की सबसे सफल गेंदबाज अमित कौशल और सचिन रहे जिन्होंने क्रमशः दो दो विकेट लिए जवाब में उतरी रेणुकूट की टीम 80 रन ही बना सकी चोपन ने यह मुकाबला 9 रन से जीत कर यह फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया रेणुकूट के सबसे सफल बल्लेबाज अनिरुद्ध रहे जिन्होंने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए चोपन के सबसे सफल गेंदबाज राहुल रहे जिन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिया।
Advertisement
इस मैच का मैन ऑफ द मैच चोपन के खिलाड़ी राहुल को दिया गया वह इस पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चोपन के राहुल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे, मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, सुनील सिंह कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा, जिला टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव प्रदीप शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, भाजयुमो के मंडल महामंत्री समीर माली, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, सभासद मनीष विश्वकर्मा, अभिषेक सेठ, मंडल मंत्री अनिकेत तिवारी, रिजवान अहमद, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, मंडल सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी, मंडल कार्य समिति सदस्य संदीप अग्रवाल, तरुण गोयल, राजेश निषाद, शक्ति केंद्र प्रमुख सागर महरोलीया, सुनील जायसवाल, जितेंद्र गोंड, आदर्श सिंह, सभासद विकास सिंह, सभासद संजय भारती, पूर्व सभासद अनुज त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, महामंत्री रोहित पटेल, मनोज मिश्रा, समाजसेवी सौरभ अग्रवाल, नगर पंचायत के बड़े बाबू महेंद्र, राजेश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र। शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गयी। पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया, आम जन के नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने आगे कहा कि यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था, इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन् राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी सहित आदि अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। लायन क्लब राबर्ट्सगंज के सौजन्य से श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट द्वारा शुक्रवार को लायन्स भवन राबर्ट्सगंज में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाचार देने तक डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इनमें से जो चश्मा और दवा के मरीज थे। उनको चश्मा वो दवा मुफ्त दिया जा रहा है। और जिन्हें मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना है, उनका चयन हुआ ,उन्हें आज शाम 4:00 बजे संस्था के निजी वाहन द्वारा चित्रकूट भेजा जाएगा
Advertisement (विज्ञापन)
जहां उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा उसके तत्पश्चात 1 दिन बाद मरीजों को जैसे ले जाया जाएगा वैसे ही राबर्ट्सगंज तक वापस गंतव्य तक छोड़ा जाएगा । आने-जाने ऑपरेशन चित्रकूट में रहने का भोजन पानी सारी चीजें मुफ्त व्यवस्था में है। ऑपरेशन होने के 1 माह के बाद उन्हें चश्मा दिया जाएगा। यह कैंप निरंतर अब प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में लगेगा। अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन दया सिंह व पी डी जी हरीश अग्रवाल कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सदगुरू के चित्र पर मालार्पण कर अगरबत्ती दिखाया गया।
घोरावल, सोनभद्र। विकास खण्ड घोरावल के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्य ने वाग्देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर माँ सरस्वती की वंदना की। बीईओ घोरावल अशोक सिंह कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं बैज लगा सम्मानित किया। अतिथियों के सम्मान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुन्धरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन कर उनका अभिवादन किया। तत्पश्चात घोरावल के सभी न्यायपंचायत की टीमों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। विशेष प्रदर्शन में यूपीएस कड़िया के बच्चों ने अपने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कुल ग्यारह न्यापंचायतों के दो सौ इक्यावन स्कूलों के छात्र छात्रायें विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं,दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छात्र विभिन्न विद्यालय में ठहरे हैं जहां उनके रहने खाने की समुचित ब्यवस्था की गयी है।
Advertisement (विज्ञापन)
विधायक अनिल मौर्य द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के ध्वज का आरोहण के साथ ही परम्परानुसार धावक मशाल प्रज्ज्वलित की गई जिसे लेकर धावक ने मैदान परिसर का चक्कर लगाते हुए खेल की शुरुआत की। प्रतियोगिता के दौरान लहास, ओबराडीह, बिसरेखी, मुसहा सहित सभी न्यायपंचायत की टीमों ने प्रथम दिन 50 मी.,100मी. बालक -बालिका दौड ,गोला फेक,उच्च प्राथमिक कबड्डी,उच्च प्राथमिक खो-खो की सेमीफाइनल तक की प्रतियोगिता में भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शक, अभिभावक भी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लेने के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए खेल प्रभारी इंदुप्रकाश सिंह, शिक्षकों, निर्णायकों के साथ साथ एआरपी, एसआरजी टीम भी मुस्तैद रही। “स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है” उक्त पंक्ति के बताते हुए मुख्य अतिथि डॉ अनिल मौर्य ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ हरसम्भव सहयोग देने की बात कही। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ बृहत कार्यक्रम के आयोजन हेतु बेसिक शिक्षा घोरावल की टीम की सराहना भी की।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम का सफल संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बीईओ अशोक सिंह ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, अरुण कुमार “गुरुजी”, अशोक त्रिपाठी, इंदुप्रकाश, सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव, दिवाकर तिवारी, श्रवण द्विवेदी, रविभूषण, अनिल सिंह, संजय मिश्रा, विनोद, अखिलेश सिंह, धर्मराज सिंह, मिथिलेश द्विवेदी, रजनीश श्रीवास्तव, नंदकुमार शुक्ला, लवकुश शुक्ल, शिवशंकर, अवधेश , श्यामनारायण, राजेश सिंह, राजेश बैस, राजीव कुमार, प्रद्युम्न एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ गौरव सिंह, प्रवीन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
डाला, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रधिकारी के पर्यवेक्षण में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक चोपन,एसओजी प्रभारी, स्वाट प्रभारी एवं चौकी प्रभारी डाला तेलगुड़वा चौराहे पर अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बंध में बात चित की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि घसिया बस्ती मोड़ गुरमुरा में कुछ बदमाश हथियार लेकर बड़ी वारदात करने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर पूरी पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही कर मुठभेड़ के दौरान डकैती की तैयारी के लिए इकट्ठा हुए पाँच बदमाशों को कब्जे से नाजायज कट्टा 315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस नाजायज चाकू बरामद करके समय लगभग सवा ग्यारह बजे गिरफ्तार किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में शिव कुमार पुत्र मन्धारी, बबुन्दर पुत्र कल्लू, सोनू पुत्र सुलेन्दर,ओमप्रकाश पुत्र चरकू ये सभी निवासीगण घसिया बस्ती राबर्ट्सगंज व कृष्ण देव पुत्र लोहा सिंह निवासी नौडीहा थाना कोन का बताया जा रहा हैं। गिरफ्तार हुए बदमाशों ने बताया कि हमलोग पूर्व में हत्या सहित डकैती एवं गैंगेस्टर में जेल जा चुके हैं। सड़क के किनारे सुनसान स्थान देखकर हाइवे पर आने जाने वाले ट्रकों को रोककर मारपीट कर डकैती कर पैसा छीन लेते हैं और उस पैसे से मौज मस्ती करते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
गिरफ्तार करने वाले टीम में चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी एसआई अमित कुमार त्रिपाठी, डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, उ०नि० चन्द्रशेखर सिंह, हे०का० रामाश्रय यादव, हे०का० अनिलेश सिंह, हे०का० सुरेन्द प्रताप, हे० का० अतुल सिंह, हे०का० जितेन्द्र यादव, हे०क० विशाल कुमार, हे०का० अमर सिंह, हे०का० चन्द्रभान यादव, का० अर्पित मिश्रा, का० रितेश सिंह, का० हरिकेश यादव मौजूद रहे।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र के सेक्टर बी काली मंदिर तेलगुड़वा रोड पर कार व बाइक की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को लगभग साढ़े नौ बजे ओबरा से महिला टीचर अपने कार से प्राथमिक विद्यालय जा रही थी कि मोड़ पर एकाएक बाइक से टक्कर हो गई जिसमें दयाराम (33) पुत्र शिवराम निवासी तेलगुड़वा गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को परियोजना अस्पताल ओबरा भेजवाकर जांच में जुट गई।
डाला, सोनभद्र। क्रशर ब्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में डाला ब्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने गुरूवार को मीरजापुर में आयोजित मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन में आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व उ.प्र.व्यापारी कल्याण बोर्ड(वाणिज्य कर) के अध्यक्ष रविकान्त गर्ग को पत्रक सौप कर हो रहे उत्पीडनात्मक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की।उन्होने दोनों मंत्रीयों को बताया कि डाला खनन उद्योग जनपद सोनभद्र का लाईफ लाईन है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस खनन उद्योग से ठेला, खोमचा, मोची, साग-सब्जी आदि के ब्यवसाय से जुड़े ब्यापारी खनन ब्यवसाय पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। क्रशर बंद होने से इन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। खनन विभाग के अधिकारी आये दिन कभी ओवर लोड़ के नाम पर तो कभी एमएम-11 के नाम पर क्रशर प्लांटो को रात के अंधेरे में सीज करते हैं। जबकि क्रशर ब्यापारी सबसे अधिक राजस्व देता है।सरकार ब्यापारियों के ब्यवसाय में आ रही तमाम अड़चनों को दूर करने का काम कर रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं दूसरी ओर ऐसे भ्रष्ट अधिकारीयों द्वारा सरकार को बदनाम किया जा रहा है।उन्होने मांग किया कि ऐसा प्रयास हो जिससे ब्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो और ब्यवसाय सुगमता पूर्वक चलता रहे।जिससे सरकार को राजस्व मिलता रहे। इस दौरान राजेश कुमार अग्रहरी,राज कुमार जायसवाल,राहुल चौरसिया,संजय कुमार,मुकेश जायसवाल,जय किसन प्रजापति आदि सामिल रहे।