बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के को- आपटेड सदस्य बनाए जाने पर राकेश शरण मिश्र किया गया सम्मानित

• दी सोंनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने आयोजित किया सम्मान समारोह।

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। सँयुक अधिवक्तता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश शरण मिश्रा को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज का को-आप्टेड सदस्य मनोनीत किये जाने पर सोंनभद्र के टैक्स अधिवक्ताओ ने वाणिज्य कर कार्यालय के सभागार में जोरदार स्वागत सम्मान किया। गत रविवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज के कार्यालय कक्ष में श्री मिश्रा को सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश (अनुशासन समिति) के पद पर मनोनयन प्रमाण-पत्र बार कौंसिल के को – चेयरमैन जय नारायण पांडेय जी द्वारा दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री मिश्र की इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता दी सोंनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमापति पांडेय ने किया। बतौर मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अपील लक्ष्मी कांत त्रिपाठी,विशिष्ट अतिथि सोंनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ज्वाइंट कमिश्नर कारपोरेट विवेकानंद शुक्ल,डिप्टी कमिश्नर अभय मिश्र, राकेश सिंह, डी पी सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर संजय सिंह, धनंजय सिंह,शिवकुमार सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी विजय पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्तता जितेन्द्र श्रीवास्तव, एस पी सिंह, उदयराज द्विवेदी, प्रदीप बागड़िया,राजेश देव पांडेय, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप धर, जनार्दन पांडेय ,अखिलेश पांडेय,मकसूद अली,शिवाराम सिंह,सुरेंद्र केशरी, पवन शर्मा,विमल तिवारी,श्री प्रकाश यादव,संजय श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, विकास सिंह कुशवाहा,विजय जायसवाल, राम प्रसाद यादव एवम बार के तमाम अधिवक्ताओ ने श्री मिश्र को अपनी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर अपने सम्मान से अभिभूत बार काउंसिल के नव मनोनीत सदस्य राकेश शरण मिश्र ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि मैं अपने अधिवक्तता साथियो की अपेक्षाओं पर खरा उतरूँ और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सदैव अधिवक्तता हित मे ईमानदारी से करता रहूं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्तता अशोक श्रीवास्तव ने किया।

विश्व धरोहर सप्ताह कार्यक्रम का हुआ समापन

वाराणसी। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी, उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी, संस्कृति विभाग तथा इन्टैक, वाराणसी अध्याय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह का समापन बृहस्पतिवार को संरक्षित स्मारक गुरुधाम मन्दिर परिसर, वाराणसी में किया गया। समापन समारोह में सप्ताहपर्यन्त आयोजन में छायाचित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी, प्ले विद् क्ले हेरिटेज वॉक, फोटो वॉक, ‘काशी की रामलीला विषय पर व्याख्यान, काशी की रामलीला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी, चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता हेरिटेज वालंटियर ट्रेनिंग कार्यशाला, रामायण क्विज आदि विविध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सप्ताहपर्यंत आयोजित कार्यक्रमों में वाराणसी के सभी विद्यालयो, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, स्कूलों के लगभग 700 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे प्रसिद्ध मोटिवेशन स्पीकर एवं क्विज मास्टर निर्मल जोशी ने विविध प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेमोन्टो तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये उनको प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

विश्व धरोहर सप्ताह का समापन सांस्कृतिक संध्या से किया गया। पं० राजन-साजन मिश्र की सुयोग्य शिष्या डॉ० शालिनी का गायन हुआ। डॉ० शालिनी ने गायन की शुरूआत राग भीमपलासी विलम्बित एकताल में अब तो बड़ी बेर भई……. तीन ताल में छोटा ख्याल “जा जा रे अपने मन्दरवा राग मधुकौंस तीनताल में – सब जगत के अन्तर्यामी अन्त में ठुमरी राग मिश्र खमाज में सुरतिया देखे नाहीं चैन.. गाते हुये कार्यक्रम का समापन किया।

अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ० सुभाष चन्द्र यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक कपूर, संयोजन इन्टैक, वाराणसी अध्याय ने किया। इस अवसर पर अदिती गुलाटी, प्रशान्त राय, डॉ० ज्योति सिंह, मनोज कुमार, डॉ० हरेन्द्र नारायण सिंह, पंचबहादुर कुमार आनन्द पाल, श्रीकृष्णा, प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिका, छात्र व छात्रायें उपस्थिति रहें।

Flipkart के ऑफर्स से मचा तहलका! 49 रुपये में ऐसे खरीदें Realme का 4G स्मार्टफोन, जानिए धमाकेदार Deals

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) अपने यूजरस के लिए समय-समय पर कई सारे ऑफर लेकर आता है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से लेकर कपड़ों तक, आपको अपनी जरूरत और पसंद की हर वस्तु पर धमाकेदार छूट मिल जाएगी। आज हम स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की बात कर रहे हैं। स्मार्टफोन डील्स ऐसी हैं कि आप 50 रुपये से भी कम में कुछ स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे

49 रुपये में खरीदें Realme C21
Realme C21 4G सेवाओं वाला एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसकी मार्केट में कीमत 10,999 रुपये है। अगर आप इस 4GB RAM, 64GB के इंटरनल स्टोरेज और ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको यह 9,999 रुपये में मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 500 रुपये की बचत कर सकते हैं और अगर आप इसे अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदते हैं तो आप 9,450 रुपये तक बचा सकते हैं। अगर आपको बैंक और एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो आपको Realme C21 49 रुपये में मिल जाएगा।

Oppo A12 को खरीदें 140 रुपये में
64GB के स्टोरेज, 6.22-इंच के एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले और दमदार बैटरी वाले ओप्पो के इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से 11,990 रुपये में घर लेकर जा सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से इसका पेमेंट करते हैं तो आपको 5% कैशबैक यानी 600 रुपये की छूट और मिल जाएगी। साथ ही, अगर आप इस फोन को अपने पुराने फोन के बदले में खरीदते हैं तो 11,250 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस तरह आपके लिए इस फोन की कीमत केवल 140 रुपये रह जाएगी।

Motorola E7 Power को खरीदें 149 रुपये में
Motorola के इस 4GB RAM और 64GB के स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है लेकिन आप इसे 149 रुपये में घर लेकर जा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे। फ्लिपकार्ट पर आपको इस फोन पर 25% की छूट मिल रही है जिससे आपके लिए इस फोन की कीमत 8,999 रुपये हो गई है। अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 450 रुपये की बचत और कर सकते हैं और एक्सचेंज ऑफर में आपको 8,400 रुपये का फायदा हो सकता है। इस तरह आप इस फोन को 149 रुपये में खरीद सकते हैं।

Infinix Smart 5 को खरीदें 200 रुपये से कम में
इन्फिनिक्स का यह स्मार्टफोन 8,999 रुपये में मार्केट में उपलब्ध है लेकिन फ्लिपकार्ट से आप इसे 16% की छूट के बाद 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डील में मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर से आप 6,950 रुपये तक की बचत कर सकते हैं और अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 375 रुपये का डिस्काउंट और मिल जाएगा जिससे आप इसे 174 रुपये में खरीद पाएंगे।

इस तरह की और भी डील्स के बारे में जानने के लिए फ्लिपकार्ट का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें या फिर इसकी वेबसाइट पर जाएं।

खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय आने पर बच्चों को किया गया सम्मानित



विंढमगंज, सोनभद्र। विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय फुलवार के बालक- बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आज ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राथमिक विद्यालय फुलवार के प्रधानाध्यापक राममूरत बैश्य ने बताया कि अनिल कुमार,पवन कुमार, पंकज कुमार,सूरज, इतिहास, बैभव, अंशु, विक्की ने कबड्डी में सेकेंड स्थान प्राप्त किये हैं और न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 50मीटर व 100 मीटर की दौड़ में प्रतिभा यादव पुत्री संदीप यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के समस्त गुरुजनों ,माता पिता व गाँव का मान बढ़ाया हैं। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने आज विद्यालय प्रांगण में सभी बच्चों को मेडल दे कर उत्साह बढ़ाया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों पर हम सभी को गर्व है।जो अपने माता पिता के साथ साथ गाँव का भी नाम रोशन किया है।

मोटरसाइकिल और कार में हुईटक्कर, दो बच्चों समेत युवक घायल।

शाहगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज-घोरावल सम्पर्क मार्ग पर विकास पेट्रोल पंप के समीप दोपहर में कार व बाईक मे भिडंत हो गई। जिसमें बाईक पर सवार बाईक चालक युवक समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने सेलफोन पर बताया कि कार व बाईक मे टक्कर हो जाने से बाईक सवार युवक सहित दो बच्चे घायल हो गए व कार सडक किनारे गढ्ढे मे चली गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है। कार सवार लोग सुरक्षित बच गए हैं और बाईक व कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आपदा से बचाव के लिए बच्चो को दिया प्रशिक्षण

ओबरा (सोनभद्र): अग्नि व आपदा से बचाव का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओबरा सोनभद्र में गुरुवार को किया गया। इस अवसर विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर में लगी विविध तरीके की आग को बुझाने के बारे में व्यवहारिक रुप से बताया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर से गर्मी के मौसम में अत्यधिक ताप के कारण विभिन्न कारणों से आग लगने की घटनाएं बड़े पैमाने पर होती है। उनसे हर साल घरों, खेत-खलिहानों और जान-माल की अपार हानि होती है। शहरी इलाकों में गैस लीक होने, बिजली के कनेक्शनों पर अत्यधिक लोड के कारण शार्ट सर्किट के साथ ही दीवाली पर आतिशबाजी से आग लगने की वारदातें होती है। स्कूलों में प्रयोगशालाओं में असावधानी और जर्जर तारों एवं बिजली कनेक्शनों में कमी के कारण आग लगने की घटनाएँ होती रहती है।

Advertisement (विज्ञापन)

आग से बचावके लिए बिजली के स्विच ढीले तारों और गैस लीकेज को तुरंत ठीक कराएँ। अत्यधिक ताप, हवा और ज्वलनशील पदार्थ ही आग लगने के कारण होते हैं। इनमें से किसी एक को रोक दें तो आग भड़क ही नहीं पायेंगी। आग से बचने का सबसे आसान तरीका है। फौरन आग के प्रकोप से बचकर उस जगह से निकल जाना। नाक को गीले कपड़े से ढककर फर्श पर रेंगते हुए सुरक्षित बाहर निकला जा सकता है। आग की स्थिति में आवागमन के लिए सिर्फ सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। स्कूलों में आग से बचाव के लिए आने-जाने के रास्ते को निर्वाध रखना चाहिए। यदि आपके विद्यालय के भीतर रसोई घर बना हुआ है तो उसे बाहर करवा है। नियमानुसार हर स्कूल की प्रत्येक मंजिल पर 10 मीटर दूरी पर एक अग्निशमन यंत्र होना चाहिये।
वस्त्रों में आग लगने पर फौरन जमीन पर लेट कर इस तरह से लोट लगायें कि जलने वाला हिस्सा आपके शरीर के नीचे आ जाए। किसी भी स्थिति में भागिए नहीं भागने से आग तेजी से भड़कती है।

Advertisement (विज्ञापन)

भूकंप के लिए साधारण बोलचाल में पृथ्वी की सतह के हिलने को भूकंप कहते हैं। यह पृथ्वी के स्थलमण्डल (फियर) से बहुत सी ऊर्जा के अचानक मुक्त होने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों की वजह से होता है। जब पृथ्वी की सतह पर मौजूद दो बड़े हिस्से अचानक एक-दूसरे से अलग हट जाते हैं या टकरा जाते हैं या फिर टूट-फिसल जाते हैं तब भूकंप आता है। जिस जगह यह हिस्से एक-दूसरे से अलग होते हैं उसे फॉल्ट या फॉन्ट प्लेन कहा जाता है। रामबलि यादव, मिथिलेश चौबे,फायर सर्विस चोपन सोनभद्र से फायर मैन शनिराज सरोज, शिवनन्द आदि ने विद्यार्थियों को व्यवहारिक जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी ने प्रशिक्षण देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

योगी सरकार ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, इन लोगों को दिया 3,301 करोड़ रुपये का तोहफा

• पीएम आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास।
• 25,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से आवंटित की गई भूमि।
• दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चल रहे निर्माण के कारण विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए 3,301 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार को) जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की औपचारिक रूप से आधारशिला रखेंगे।

पुनर्वास के लिए योगी सरकार कर रही मदद
यूपी सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, लगभग 7,224 प्रभावित परिवारों को विस्थापन के कारण उनके पुनर्वास के लिए 403 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लाभार्थियों में रोही के 2,368, दयानतपुर के 2,659, किशोरपुर के 936, रणहेड़ा के 613, परोही के 573 और बनवारीवास के 75 लोग शामिल हैं। वहीं जेवर बांगर क्षेत्र में 3,003 विस्थापित परिवारों को 25,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि आवंटित की गई है।

एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसकी अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये है, राज्य का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। बता दें कि यूपी में पहले से ही 3 इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर में हैं। यूपी सरकार ने अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण में भी तेजी लाई है।

क्यों अहम है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खासकर के उत्तर भारत के लिए एक रसद प्रवेश द्वार होगा। पूरे उत्तर भारत के लोग इस एयरपोर्ट के माध्यम से अपने प्रोडक्ट्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात कर सकेंगे। इसे स्विट्जरलैंड स्थित ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी बनाएगा और संचालित करेगा।

इसके अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रॉनिक सिटी और अपैरल पार्क शामिल हैं।

अल्ट्राटेक द्वारा किया गया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

डाला,सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेन्ट यूनिट डाला के इकाई हेड राहुल सहगल के आदेशानुसार एवं मानव संशाधन विभाग के प्रमुख पंकज पोद्दार के नेतृत्व में कोटा ग्राम पंचायत के पटेहरा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि देवेन्द्र अग्रवाल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जहाँ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन में मोतियाबिंद एवं आँख से सम्बंधित सभी रोगों का ईलाज मोतियाबिंद की समस्या होने पर आपरेशन की निः शुल्क सुविधा अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा किया जायेगा।
नेत्र जांच शिविर में कुल 76 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें 37 लोगों के आंख में मोतिया बिंद निकला। जिसका अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा सफल ऑपरेशन डॉक्टर अमित गुप्ता नेत्र सर्जन से कराया जाएगा। मौके पर अल्ट्राटेक सीएसआर के रमेश पांडे, अनूप पांडे, दिनेश यादव एवं जनप्रतिनिधि मनीष तिवारी मौजूद रहे।

सन्त जेवियर स्कूल के छात्र पर जानलेवा हमला

छात्र की माँ ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की लगाई गुहार

राम अनुज धर द्विवेदी

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज रेलवे फाटक के पास स्कूल से घर जा रहे कक्षा 8 के छात्र पर बाईक सवार युवकों ने मंगलवार शाम हमला कर दिया। कुछ महिलाओं ने जब हमलावरों को दौड़ाया तो वह भाग निकले घायल छात्र का उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। छात्र की माँ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Advertisement (विज्ञापन)

बताया गया कि रावटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुरवा गांव निवासी शुभम सोनी सन्त जेवियर स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता है। मंगलवार को वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। इसी बीच बगैर नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल से तीन लड़को ने उसे घेर लिया ।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी बीच दो और लड़के आ गए और शुभम सोनी को मारना शुरू कर दिए। इसी बीच दो लड़कों ने उसके सर पर पत्थर से हमला कर दिया। पांच लड़को द्वारा एक लड़के की पिटाई होते देख आस पास की महिलाओं ने दौड़ा लिया इस पर वह सभी भाग निकले। इसी बीच वहां बगल के गांव का एक युवक पहुंच गया और उसने शुभम का उपचार एक निजी चिकित्सालय में कराया।
बुधवार को शुभम की माँ ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित की माँ ने पत्र में बताया है कि गांव के कुछ लोग उसी दिन धमकी दिए थे।

एनटीपीसी सिंगरौली,शक्तिनगर द्वारा कुशल कार्मिक हुए सम्मानित

शक्तिनगर, सोनभद्र। कोविड महामारी के दौरान साहसपूर्वक और समर्पण के साथ निरंतर बिजली उत्पादन की समग्र प्रक्रिया में योगदान देने, निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने एवं कोविड के दौरान सर्वोत्तम मानव सेवा का उदाहरण पेश करने वाले कार्मिकों श्री रोहिणी प्रसाद पटेल, श्री अमरदीप राठौर, श्री चंद्रकांत मिश्रा, श्री राजीव पटेल, श्री एससी सिंह, श्री राधे श्याम विश्वकर्मा, डॉ ब्रजलाल, श्रीमति के ए. सरममा, श्री सुधीर राणा, श्री आशुतोष कुमार, श्री नरेश कुमार, श्री कुतार्था साहू को एक विशेष समारोह में श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
 

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, (सिंगरौली) द्वारा सिंगरौली सुपर थर्मल विधयुत गृह को पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) से 15वें वार्षिक ग्लोबल कम्युनिकेशन कानक्लेव में प्राप्त अवार्ड वितरित किए गए। ज्ञात हो कि एनटीपीसी सिंगरौली ने क्राइसिस मैनेजमेंट कम्युनिकेशन में कांस्य पदक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कैंपेन में कांस्य पदक, पर्यावरण जागरूकता पर सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए चाणक्य अवार्ड और कॉरपोरेट फिल्म, डिजिटल न्यूजलेटर और सार्वजनिक क्षेत्र में कोविड प्रबंधन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), एस के खरे महाप्रबंधक (चिकित्सा), के गोपाला कृष्ण, (ऐश हैंडिलिंग ), अपर महाप्रबंधकगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं सभी ने विजेता कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश वरिष्ठ प्रबंधक, राजभाषा (मानव संसाधन) द्वारा किया गया।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें