पीएम आवास को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम

नई दिल्ली: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए काम की खबर है। पीएम आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अगर आपको भी प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है तो आप जान लें कि इसमें पांच साल रहना अनिवार्य होगा वरना आपका आवंटन निरस्त हो जाएगा. आपको बता दें कि अभी जिन आवासों का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज कराकर दिया जा रहा है या जो लोग यह एग्रीमेंट भविष्य में कराएंगे वह रजिस्ट्री नहीं है।

पीएम आवास के तहत नियमों में हुआ बदलाव
दरअसल, सरकार पांच साल यह देखेगी कि आपने इन आवासों का इस्तेमाल किया है या नहीं। अगर आप इनमें रह रहे होंगे तभी इस एग्रीमेंट को लीज डीड में तब्दील किया जाएगा। अन्यथा विकास प्राधिकरण आपके साथ किए गए एग्रीमेंट को भी खत्म कर देगा। इसके बाद आपके द्वारा जमा की गई रकम भी वापस नहीं होगी। यानी कुल मिलाकर अब इसमें चलने वाली धांधली बंद हो जाएगी।

कई एग्रीमेंट होने बाकी हैं
कानपुर पहला ऐसा विकास प्राधिकरण है जहां रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज के तहत लोगों को आवास में रहने के अधिकार सौंपे जा रहे हैं। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह की पहल पर लगे कैंप में पहले चरण में 60 लोगों के साथ एग्रीमेंट किया गया है. वहीं, उन्होंने बताया कि अभी 10900 से ज्यादा आवंटियों के साथ इसी आधार पर एग्रीमेंट होना है।

फ्री होल्ड नहीं होंगे फ्लैट
इसके अलावा आपको बता दें कि नियम और शर्तों के मुताबिक कभी भी शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट फ्री होल्ड नहीं होंगे। पांच साल बाद भी लोगों को लीज पर ही रहना होगा। इससे ये फायदा होगा कि जो लोग पीएम आवास योजना के तहत घर लेकर उसे किराये पर देते थे वो अब लगभग बंद हो जाएगा।

क्या कहते हैं नियम?
इसके साथ ही अगर किसी आवंटी की मौत हो जाती है तो नियम के अनुसार, परिवार के सदस्य को ही लीज हस्तांतरित होगी। किसी और परिवार के साथ केडीए कोई एग्रीमेंट नहीं करेगा। इस एग्रीमेंट के तहत आवंटियों को 5 साल तक आवासों का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद आवासों की लीज बहाल की जाएगी।

पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुलाब कुमार निवासी ग्राम हिन्दुआरी को उस समय मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया जब वह उक्त गांजा बेचने जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया

राकेश शरण मिश्र बनें यूपी बार काउंसिल के को -आपटेड सदस्य


• बार काउंसिल कक्ष में पदभार ग्रहण करने पर अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

मिथलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के उपाध्यक्ष राकेश शरण मिश्रा को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज का को-आप्टेड सदस्य मनोनीत किया गया है। रविवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के कार्यालय कक्ष में श्री मिश्रा को मनोनयन प्रमाण-पत्र बार कौंसिल के को – चेयरमैन जय नारायण पांडेय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रयागराज के कर अधिवक्ताओं द्वारा मनोनीत सदस्य राकेश शरण मिश्रा का बार काउंसिल में भव्य तरीके से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के उपाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह भदौरिया , उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के प्रांतीय चेयरमैन विपिन कुमार सिंह , कार्यकारणी सदस्य मनीष श्रीवास्तव , द टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद केशरवानी , डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के के मिश्रा, महामंत्री सरदार त्रिलोचन सिंह, इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल चंद्र जायसवाल, महामंत्री विनोद पांडेय , दिनेश मिश्रा,अमित विश्वास एवं मानस केसरी , विजय पांडेय, अंकित, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
उधर राकेश शरण मिश्र को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल नामित सदस्य मनोनीत किए जाने पर सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए श्री मिश्र को बधाई दी है।

कैनवास पर सजीव हुई विरासत

संस्कृति लाइव संवाददाता, वाराणसी। क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई वाराणसी, इन्टेक वाराणसी अध्याय और क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग उ०प्र० के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत आज रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः काल में अस्सी से निवाला घाट तक फोटो वाक् तथा गुरुधाम मंदिर परिसर में हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। विविध स्कूलों के लगभग 70 से अधिक बच्चों ने वाराणसी के प्रसिद्ध छायाकार विनित शर्मा के निर्देशन में फोटो वाक किया और ऐतिहासिक स्मारकों के छायांकन का गुर सीखा।

इस क्रम में गुरुधाम मंदिर परिसर में हेरिटेज वाक में क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव ने गुरूधाम के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रोचक ढंग से बताया। इसके पश्चात् गुरूधाम मंदिर परिसर में विरासत पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाराणसी के सभी विश्वविद्यालयों, कालेज और स्कूलों के लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी तूलिका से कैनवास पर विरासत को साकार किया।
कार्यक्रम का संयोजन लिटिल फ्लावर हाऊस की उप निदेशक अदिति गुलाटी ने किया। इसके साथ- साथ छायाचित्र प्रदर्शनी और अभिलेख प्रदर्शनी का भी दर्शकों ने सराहा। वही अतिथियों का स्वागत अशोक कपूर, संयोजक, इन्टैक वाराणसी अध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी वाराणसी डॉ सुभाष चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ० गौतम चक्रवर्ती, विनित शर्मा, डॉ स्वतंत्र कुमार सिंह, अनिल केशरी, भावना सिन्हा, आनन्द कुमार पाल, पंचबहादुर, प्रदीप, मनोज कुमार, श्रीकृष्ण सहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

देव दीपावली पर हुआ भव्य सोन आरती

• सोन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

• श्रद्धालुओं ने दीप दान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

चोपन, सोनभद्र। शुक्रवार देव दीपावली के अवसर पर नगर में सोनेश्वर महादेव मंदिर के सोन तट पर जैसे ही गो धुली बेला हुई तो लोगों के उत्साह चर्मोत्कर्ष पर हो गया। सोन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में घाटों को जो दीपों से सजाया गया था देखते ही देखते अलौकिक छटा बिखेरने लगी और लोगों ने सोन नदी में दीपदान कर आभार प्रकट किया। दीपदान करते ही हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रंग बिरंगे झालरों के टिमटिमाते रोशनी से पूरा सोनेश्वर महादेव परिसर अलग ही छटा बिखेर रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

   देव दीपावली को लेकर एक सप्ताह से चल रहे तैयारियों पर हर कही हर छोटे से बड़े कार्यों को बड़े ही समयबद्ध तरीके से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी भी मौजूद रहे। दोनों ने साथ मिलकर सोन आरती किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, ओम प्रकाश, राम सुन्दर निषाद, संजीव त्रिपाठी, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, श्यामाचरण गिरी, महेंद्र केशरी, विजय अग्रहरी , मनीष त्रिपाठी , समेत सैकड़ो लोगबाग उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, इंसपेक्टर के० के० सिंह अपने सहयोगियों के साथ यातायात समेत मौके पर मौजूद रहे। देर रात तक चलते विभिन्न कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश अग्रहरि विकास चौबे ने किया।

प्रोफेशनल सर्किल कार्यक्रम का आयोजन

सिंगरौली, सोनभद्र। सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में प्रोफेशनल सर्किल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारी प्रतिभा का विकास एवं नवीनतम जानकारी के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्लांट प्रचालन को तकनीकी रूप से समृद्ध करना है। प्रतिभा विकास के इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए गहन शोधपरक सार्थक प्रस्तुतीकरण हेतु उनकी सराहना की, साथ ही उपयोगी सुझाव भी दिए ताकि महत्वपूर्ण विचारों का अनुपालन सुनिश्चित कर देश हित में परियोजना प्रचालन को और गति दी जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रोफेशनल सर्किल कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक श्री अशोक कुमार सिंह अपर महाप्रबंधक (ऑपरेशन) श्री एसपी आचार्य, अपर महाप्रबंधक (रसायन), श्री डीके सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एमजीआर) ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए गुणात्मक कार्यप्रणाली अपनाने हेतु सकारात्मक सुझाव दिए। एनटीपीसी सिंगरौली प्रोफेशनल सर्किल में कुल 10 टीमों ने भागीदारी की, जिसमें टीम “खोज” (सी. एण्ड आई/ ऑपरेशन ) प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर टीम “संरक्षण” बीएमडी विभाग एवं तृतीय स्थान पर टीम “प्रोडीजी ” (सी. एण्ड आई) पर रही। टीम अग्नि (ऑपरेशन), टीम उठान (रसायन) को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रोफेशनल सर्किल समापन कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी एवं सभी महाप्रबंधक की उपस्थित में विजयी टीमों को प्रोत्साहन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का संचालन श्री मनीष सोनी , उप महाप्रबंधक , सूचना तकनीकी एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), श्री एस के खरे महाप्रबंधक (चिकित्सा), अपर महाप्रबंधकगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

मालगाड़ी व जेसीबी में हुई जोरदार टक्कर

•जेसीबी पूरी तरह से हुई छतिग्रस्त ड्राइबर बुरी तरह घायल

• मालगाड़ी के इंजन का पहिया उतरा व सात स्पेन का इलेक्ट्रिक वायर हुआ छतिग्रस्त

विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरिया रेलवे स्टेशन से दुद्धी की ओर कनहर पुलिया के पास देवढी ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रेल मार्ग पर स्थित रेलवे गेट नंबर 55 से लगभग 1:00 बजे एक चैनवाली जेसीबी मशीन पार कर ही रही थी कि जेसीबी का चैन बीच ट्रैक में फंस गया। इसी समय विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई जिससे जेसीबी फुटबॉल की तरह बीच ट्रेक से किनारे फेंका गई व मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर कर गिट्टी व रेल लाइन में फंस गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर पास पड़ोस के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहां की टक्कर होने के पूर्व जेसीबी का ड्राइवर धर्मेंद्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष अपनी जांन बचाने के लिए गाड़ी से कूद गया। जिसके कारण उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे तत्काल स्थानीय लोग उपचार हेतु लेकर के गए हैं। टक्कर होने के बाद गेट पर तैनात अभिषेक कुमार सहित रेल कर्मचारी भी मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना की खबर जैसे ही महुआरिया रेलवे स्टेशन के कर्मचारी को हुई मौके की ओर पहुंची ही रहे थे। माल गाड़ी के पायलट ने मीडिया के सवाल का जवाब देने से बचते हुए शिर्फ़ इतना कहा कि गेट खुला था। जिससे दुर्घटना हुआ। बाकी कुछ भी नही बता सकते हैं, ऊपर से मना हैं।

14 क्रशर प्लांटों को किया राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने किया सीज

डाला, सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओबरा एसडीएम समेत खनन अधिकारी की टीम ने 14 क्रेशर प्लांट पर कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया । राजवस्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रात लगभग 8:00 बजे क्रेशर प्लांट पर छापेमारी कर पहले ओवरलोड गिट्टी एवं एम एम 11 ना देने पर कारवाई किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

राजवस्य विभाग की टीम पहुंचते ही सभी क्रेशर प्लांट को ताला बंद कर फरार हो गए वहीं ओबरा एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिना परमिट के गिट्टी, भस्सी का परिवहन अवैध है और पिछले कई दिनों से बिना परमिट के ट्रको से ढुलाई पर कई गाड़ियों को पकड़ कर उस पर कार्रवाई भी किया गया था। वाहन चालकों द्वारा बताया गया था कि जिस क्रशर प्लांटों से गिट्टी बस्सी लोड किया गया है वहीं से प्रपत्र नहीं दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद ट्रक चालकों को निशानदेही पर बिना प्रपत्र के गिट्टी बस्सी लोडिंग का परिवहन करने के मामले में संबंधित क्रशर प्लांटों को नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद 14 क्रेशर प्लांट को सीज किया गया है। बंटी स्टोन, जिंदल क्रेशर, विक्रम सेवा समिति, मनीष स्टोन, भगवंती, बड़बड़िया, वैभव स्टोन, गायत्री स्टोन ,योगी स्टोन, विक्रम स्टोन, बलिया स्टोन ,सिंह स्टोन पर करवाई किया गया है।
इस दौरान ओबरा एसडीएम जैनेंद्र सिंह, ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार, खान अधिकार जनार्दन प्रसाद द्विवेदी,सर्वेयर संतोष पाल डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर कार्रवाई में शामिल रहे।

51000 दीपों से जगमगा उठा रेणुका छठ घाट

सांस्कृतिक लोक संगीत कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र। सामाजिक प्रगति परिषद संस्था द्वारा रेणुका छठ घाट सेक्टर 3 पर शुक्रवार की शाम कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में भव्य देव दीपावली महापर्व का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से 51000 दीपों का दान जनमानस के द्वारा, काशी के आचार्यों द्वारा मां रेणुका की भव्य आरती, सामाजिक गतिविधियों पर आधारित संदेशवाहक रंगोली प्रतियोगिता एवं भोजपुरी गायिका शिल्पी राज व प्रियंका पांडे के द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जागृत करना है ताकि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की जो परंपरा भारतवर्ष में चलती चली आई है, उसे बनाए रखने का प्रयास संस्था कर रही है। पुण्य फल दायिनी मां रेणुका की आरती काशी के आचार्यों द्वारा देखते ही बन रही थी। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की मेला अध्यक्ष प्राणमति देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेलपूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा ने रंगोली प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह रही। मनमोहन झांकी को देखकर लोग झूमे।

कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज राकेश राय फोर्स मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम के संरक्षक मनीष सिंह अध्यक्ष अरविंद सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील मिश्रा संग्राम, विद्यार्थी परिषद प्रदेश महामंत्री विपुल शुक्ला, चंद्र प्रताप सिंह, समीर माली, संतोष सिंह, नीरज भाटिया, भोला कनौजिया रमाशंकर द्विवेदी, सुनीता पांडे, अनमोल सेठ, अभिषेक अग्रहरि, शेखर सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, कुमधज चौधरी, रिजवान अहमद, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, तरुण गोयल, सुनील कुमार, रवि बग्गा, प्रशांत सोनी, अरविंद कुशवाहा, शुभम सिंह, परवेज अहमद, शेषनाथ गुप्ता, संजय सिंह, अनुज गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, विकास पाठक, मनोज मिश्रा, मुकेश पांडे इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मिट्टी के बर्तन व खिलौना निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

संस्कृति लाइव संवाददाता, वाराणसी। क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई वाराणसी, इंटेक वाराणसी अध्याय एवं क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी ( संस्कृति विभाग, उ०प्र) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को गुरुधाम मंदिर परिसर में “प्ले विथ क्ले’ के अंतर्गत मिट्टी के बर्तन और खिलौना निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में लिटिल फ्लावर हाउस, नगवां, करमत्ता, सनबीम भगवानपुर, सनबीम इंदिरानगर, सनबीम वरुणा, सनबीम लहरतारा, सनबीम सनसिटी आदि विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 से अधिक बच्चों ने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाना और सांचे की सहायता व स्वतंत्र रूप से खिलौना बनान सीखा। दिनेश प्रजापति ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के दिए, गुल्लख, गिलास, परई, वृषभ, बनना सिखाया और बच्चों ने भी इसका खूब आनंद उठाया। मछली आदि बनाना इसके साथ ही हमारी विरासत विषयक छायचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी को भी दर्शकों ने सराहा।

अतिथियों का स्वागत अशोक कपूर, संयोजक इंटेक, वाराणसी अध्याय ने व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निर्मल जोशी, डॉ० अवध नारायण त्रिपाठी, डॉ० प्रेमनारायण सिंह, डॉ० विधि नागर, रवि पोद्दार, सौरभ चक्रवर्ती, बलराम यादव, भावना सिन्हा, मनोज कुमार, पंचबहादुर, सोहन लाल मौर्या, प्रदीप कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें