स्वैच्छिक रक्तदान देश व समाज के लिए बेहद जरूरी: अरुण कुमार मिश्र

HIGHLIGHTS

  • स्वैच्छिक रक्तदान देश व समाज के लिए बेहद जरूरी: अरुण कुमार मिश्र
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं उत्सव ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैक्षिक रक्तदान शिविर संपन्न
  • 9 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में कुल 23 रजिस्ट्रेशन में 19 लोगों ने किया रक्तदान
  • कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन प्रांगण में हुआ आयोजन

सोनभद्र। कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन प्रांगण में शुक्रवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं उत्सव ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 19 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement


कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी अरविंद सिंह के साथ मुख्य अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि महामंत्री अखिलेश कुमार पाण्डेय एडवोकेट, बार के पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री आदि पदाधिकारीयों, सोनभद्र बार एसोसिएशन निर्वाचन सत्र 2026 – 27 के समस्त प्रत्याशियों सहित उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं,

Advertisement

गणमान्य व्यक्तियों के साथ उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा, सह निदेशक कुंदन कुमार सिंह, विशेष दुबे, पंकज कनोडिया, ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक आदि ने सर्व प्रथम सोनभद्र बार एसोसिएशन के प्रांगण में प्रतिष्ठित डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण,

पुष्प अर्पण कर तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट कर सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ता  विजय प्रकाश मालवीय एवं उत्सव ट्रस्ट के सह निदेशक अनिल कुमार शर्मा द्वारा सर्व प्रथम रक्तदान कर किया गया। पहली बार रक्तदान करने वालों में श्रवण कुमार (मक्खन चाय वाले), आयुष केशरी एडवोकेट, किशन मेहता एडवोकेट के साथ अनिल कुमार शर्मा, विजय प्रकाश मालवीय एडवोकेट, विशेष दुबे सह निदेशक उत्सव ट्रस्ट, पंकज कनोडिया एडवोकेट,

Advertisement

द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट, संजय कुमार पाण्डेय एडवोकेट, आसमा रब्बानी एडवोकेट, ललित सक्सेना एडवोकेट, शोभित श्रीवास्तव एडवोकेट, अमन तिवारी एडवोकेट,  राजीव कुमार सिंह गौतम एडवोकेट, धनंजय शुक्ला एडवोकेट, कुशकान्त मौर्य एडवोकेट, कपिल कुमार एडवोकेट, उत्कर्ष दीक्षित एडवोकेट, अम्ब्रिश कुमार पाठक न्यायिक कर्मचारी जनपद न्यायालय सोनभद्र ने रक्तदान किया।

Advertisement

श्याम किशोर मिश्रा एडवोकेट,  राधेश्याम एडवोकेट, शालिनी चतुर्वेदी एडवोकेट एवं बृजेश पाण्डेय एडवोकेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 23 रजिस्ट्रेशन में एक महिला अधिवक्ता आसमा रब्बानी सहित कुल 19 लोगों ने ही रक्तदान किया। 

मुख्य अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने स्वैच्छिक रक्तदान को देश व समाज के लिए बेहद जरूरी कार्य बताते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु उत्सव ट्रस्ट परिवार को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि महामंत्री अखिलेश कुमार पाण्डेय ने रक्तदान को महादान बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को लगातार कराते रहने का संकल्प लिया।

Advertisement

संरक्षक उत्सव ट्रस्ट स्वामी अरविंद सिंह ने रक्तदान से स्वास्थ्य लाभों को बताते हुए 64 वर्ष की उम्र में भी रक्तदान करने एवं ट्रस्टी उत्सव ट्रस्ट आशीष कुमार पाठक एडवोकेट ने रक्तदान को जीवन को सार्थकता प्रदान करने वाला निःस्वार्थ सेवा कार्य बताया।

Advertisement 

रक्तदान शिविर में शुगर, हेमोग्लोबिन, वजन, बी०पी० आदि के जांच की सुविधा के साथ ही उपस्थित जन समुदाय के लिए चाय, काफी, फल, नास्ता आदि की भी व्यवस्था रही।  कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह, रक्तदानियों को प्रमाण पत्र आदि प्रदान कर भारत माता की जय, वंदे मातरम, अधिवक्ता एकता जिंदाबाद एवं रक्तदान महादान के उद्घोष के साथ किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने मे महिला अधिवक्ताओं पूनम सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन, आसमा रब्बानी एडवोकेट, गीता गौर एडवोकेट, सरिता सिंह एडवोकेट, सुशीला वर्मा एडवोकेट, पुष्पा तिग्गा एडवोकेट, शालिनी चतुर्वेदी एडवोकेट के साथ राजेश पाठक एडवोकेट, अतुल कुमार पटेल एडवोकेट, संजय कुमार पाण्डेय एडवोकेट,

Advertisement

पंकज यादव एडवोकेट, धनंजय शुक्ला एडवोकेट, मुनिराज शाह एडवोकेट, पवन केशरी एडवोकेट, राकेश भारती एडवोकेट, रमेश कुमार पाल एडवोकेट, अविनाश त्रिपाठी एडवोकेट, धीरज पाण्डेय एडवोकेट आदि के साथ ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉक्टर शुभम जैश,

Advertisement

स्टाफ नर्स सरोज देवी, डॉक्टर रवींद्र प्रसाद काउंसलर, एलटी अभय कुमार व अखिलेश सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश केशरी व बी०सी०टी०वी० वैन चालक उमेश चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट के रक्तदान विभाग के निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा ने किया।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, SP ने सुनीं जन समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: थाना बीजपुर में पिंक बूथ का शुभारंभ
  • सर्द मौसम में पुलिस की मानवीय पहल, असहाय व्यक्तियों को वितरित किए गए कम्बल
  • एसपी सोनभद्र ने किया थाना बीजपुर का विस्तृत निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। शनिवार को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का व्यापक आयोजन किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना बीजपुर पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया गया।

Advertisement

थाना समाधान दिवस के दौरान आमजन द्वारा भूमि/राजस्व विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, अवैध कब्जा, रास्ते के विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए तथ्यों की जांच करने, दोनों पक्षों को सुनने तथा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा शिकायत की प्रगति से फरियादी को समय-समय पर अवगत कराया जाए।

Advertisement

कम्बल वितरण कार्यक्रम-

इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीजपुर परिसर में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के बुजुर्ग, असहाय एवं जरूरतमंद नागरिकों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल लगभग 500 व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गई तथा पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस पहल की उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराहना की गई।

Advertisement 

थाना बीजपुर का निरीक्षण

कम्बल वितरण कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना बीजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, साफ-सफाई एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार, समयबद्ध निस्तारण एवं जनविश्वास बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

Advertisement

पिंक बूथ का उद्घाटन

शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में स्कूली एवं कॉलेज की छात्राओं द्वारा बीजपुर मार्केट में नव निर्मित पिंक बूथ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से स्थापित इस पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस के समक्ष रख सकेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CM का AI के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई (Artificial Intelligence) तकनीक के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर धार्मिक नारे लगाते हुए प्रसारित करने के मामले में एक 22वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

Advertisement


बतादें कि अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सोशल मीडिया टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुष्प्रचार फैलाने, गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

उक्त क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार को सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई (Artificial Intelligence) तकनीक के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर धार्मिक नारे लगाते हुए प्रसारित करने के सम्बन्ध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 196(1), 353(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त समरेज पुत्र मैनुद्दीन, निवासी ग्राम नरोखर, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।

Advertisement

अभियुक्त का विवरण—

समरेज पुत्र मैनुद्दीन निवासी – ग्राम नरोखर, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र
उम्र – लगभग 22 वर्ष ।

Advertisement

अभियोग का विवरण—

मु0अ0सं0 04/2026 धारा – 196(1), 353(2) बीएनएस
थाना – रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्रगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र
हे0का0 सतेन्द्र सिंह यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र
हे0का0 सतेन्द्र सिंह यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

माघ मेला के लिए चलने वाली 15 स्पेशल ट्रेन हुई निरस्त

Varanasi: प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे की ओर से वाराणसी, बनारस होकर प्रयागराज, झूंसी तक जाने और आने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया था। अब जबकि मेला शुरू हो गया है और यह 24 फरवरी तक लगा रहेगा। ऐसे में रेलवे ने अचानक 15 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके पीछे रेलवे प्रशासन की ओर से कोई वजह तो नहीं बताया गया है लेकिन विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।

माघी पूर्णिमा स्नान के लिए अधिक से अधिक लोग प्रयागराज तक पहुंच सके और वहां से वापस आ सकें। इसके लिए 1 जनवरी से 17 फरवरी तक रेलवे की ओर से कई विशेष ट्रेनें गोरखपुर, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस स्टेशन से होकर चलाई जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट क अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 10 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

इन तिथियों में ये ट्रेनें हुई हैं निरस्त

05107-बढ़नी प्रयागराज रामबाग मेला विशेष ट्रेन 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16,17 फरवरीको निरस्त रहेगी।
05108-प्रयागराज रामबाग-बढ़नी मेला विशेष ट्रेन 20, 21, 22, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4, 17,18 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05109-बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष ट्रेन बनारस से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16 और 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05110-प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष ट्रेन प्रयागराज से 19, 20, 21, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16 और 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05112-झूसी-गोरखपुर मेला विशेष ट्रेन झूसी से 19, 20, 24, 25, 26 जनवरी और 2, 3, 16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05111-गोरखपुर-झूसी मेला विशेष ट्रेन गोरखपुर से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4, 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05113-छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी और 1, 2, 15, 16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05114-प्रयागराज रामबाग-छपरा मेला विशेष ट्रेन प्रयागराज से 13, 15, 16, 18, 19, 23, 24, 25, 26 जनवरी और 1, 2, 15,16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05005- छपरा-झूसी मेला विशेष ट्रेन छपरा से 13, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 30 जनवरी और 1, 13,15 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05006- झूसी-छपरा मेला विशेष ट्रेन झूंसी से 14, 16, 17, 19, 20, 22, 24, 31 जनवरी और 2, 14, 16 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05002-गोरखपुर-झूसी मेला विशेष ट्रेन गोरखपुर से 16, 18, 21, 23, 30 जनवरी और 1, 13, 15 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05001-झूंसी गोरखपुर मेला विशेष ट्रेन झूंसी से 17, 19, 22, 24, 31 जनवरी और 2, 14, 16 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।
05101- झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल मेला विशेष ट्रेन झूसी से 10, 11, 12, 13, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30 जनवरी और 3, 4, 5, 6, 7 और 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 17फरवरी को निरस्त रहेगी।
05104-झूसी-बनारस मेला विशेष ट्रेन झूसी से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4, 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
05103-बनारस-झूसी मेला विशेष ट्रेन बनारस से 20, 21, 25, 26, 27 जनवरी और 3, 4,17 फरवरी, 2026 को निरस्त रहेगी।

मां विंध्यवासिनी दरबार के 27 दान पेटिकाओं से निकले 51 लाख रुपये

उमेश केशरी

Mirzapur: मां विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्रों की गणना तीसरे दिन शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन 27 दानपात्रों से कुल 51 लाख रुपये प्राप्त हुए। अंतिम दिन शुक्रवार को नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण एवं परिक्रमा पथ प्रांगण में एवं इसके अलावा काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिर में लगे 12 दानपात्र खोले गए। श्री पंडा समाज के कार्यालय में सीसीकैमरे और अधिकारियों की निगरानी में धनराशि की गिनती शुरू हुई। 12 दानपात्रों में से 17 लाख 76 हजार 973 रुपये प्राप्त हुए। गिनती के बाद विंध्य विकास परिषद की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक विंध्याचल स्थित खाते में रुपये जमा कराए गए। तीन दिनों में मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजी देवी मंदिर और कालीखोह मंदिर के 27 दानपात्रों से कुल 51 लाख, 70 हजार,131 रुपये प्राप्त हुए। दानपात्रों की गिनती में विंध्य विकास परिषद के लिपिक ईश्वर दत्त त्रिपाठी, संग्रह अमीन सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरिगेंद्र दुबे, प्रदीप दुबे, चंद्रमणि तिवारी, राकेश सोनकर, महेश सोनकर, शमशेर अली, अनिल सोनकर आदि मौजूद रहे

चौड़ीकरण के लिए दालमंडी में बुलडोजर एक्शन शुरू, भारीसंख्या में पुलिस बल मौजूद

वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। शनिवार को भी ध्वस्तीवरण की कार्रवाई की जा रही है। हथौड़े  के बाद अब बुलडोजर से भी मकानों को तोड़ने का काम किया जाएगा। पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी की टीम की मौजूदगी में मौक पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि अब बुलडोजर दालमंडी में प्रवेश करेगा और इससे मकानों को तोड़ने का काम जल्द शुरू होगा। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ अधिकारी शनिवार को दालमंडी में कार्रवाई के लिए पहुंचे। गली में पहले बैरिकेडिंग की गई। इसके बाद मकानों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। वहीं ध्वस्तीकरण के साथ ही मलबा हटाने का काम भी किया जा रहा है दालमंडी में कुल 186 भवनों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ध्वस्तीकरण के अभियान के बाद एसआईआर शुरू हो गया था। इस कारण से कार्रवाई रुकी थी, लेकिन बीचे बुधवार से मकानों पर हथौड़े चलाए गए।

जय ज्वेलर्स पर तीन दिवसीय ज्योतिष शिविर का हुआ शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • जय ज्वेलर्स पर तीन दिवसीय ज्योतिष शिविर का हुआ शुभारम्भ
  • – ब्रह्मांड में ज्योतिष शास्त्र के बिना ग्रह-नक्षत्रों की गणना नहीं की जा सकती- डॉ राम नारायण मिश्र
  • कुंडली और हस्तरेखा देखकर आचार्य जी ने बताया भविष्य और ग्रह दोषों के आधार पर रत्नों का उपयोग करना चाहिए

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रतिष्ठान जय ज्वेलर्स पर रक्षत्रा जेम्स एंड डायमंड्स ज्वेलरी कंपनी द्वारा तीन दिवसीय ज्योतिष शिविर का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य, वास्तुविद, कुंडली विशेषज्ञ आचार्य मोहन जी ने कहा कि ब्रह्मांड में ज्योतिष शास्त्र के बिना ग्रह-नक्षत्रों की गणना नहीं की जा सकती।

Advertisement

ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ही हर व्यक्ति का भाग्य तय होता है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली बनाने में ग्रह-नक्षत्रों का ही सहारा लिया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ही राज्य, देश के विकास के बारे में मंथन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की महिमा निराली है और राजा, महाराजा, देवता भी ज्योतिष की महत्ता को स्वीकार करते थे और आज भी ज्योतिष की महत्ता कायम है।

Advertisement

वहीं जय ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर जय केसरी ने कहा कि हमारे यहां हर प्रकार के सोने- चांदी और हीरे के जेवर उपलब्ध है और गहनों पर 100% वापसी की गारंटी और मेकिंग चार्ज पर आकर्षक छूट उपलब्ध है। आप किसी भी जानकारी के लिए आप हमारे नंबर 9415677407 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

आयोजित शिविर में आचार्य जी द्वारा आए हुए लोगों की जन्म कुंडली उनके हाथ देखकर ग्रह दोषों को बताकर उसके निवारण के लिए समाधान बताया गया तथा ग्रह दोषों के आधार पर विभिन्न प्रकार के रत्नों का उपयोग करने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर रक्षत्रा डायमंड के इवेंट मैनेजर वरुण जोशी, जय केसरी, प्रीति केसरी, सत्यम, विनीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अब 5 हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क में अपनों को कर सकेंगे प्रॉपर्टी ट्रांसफर- मंत्री रविन्द्र जायसवाल

HIGHLIGHTS

  • स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने की प्रेसवार्ता

सोनभद्र। योगी सरकार ने पारिवारिक सदस्यों के बीच व्यावसायिक एवं औद्योगिक संपत्तियों के दान पर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए स्टाम्प शुल्क पांच हजार कर दिया है। इस निर्णय से अब पारिवारिक सदस्यों के बीच व्यावसायिक एवं औद्योगिक संपत्तियों के दान पर भी स्टाम्प शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

अभी तक भारतीय स्टाम्प अधिनियम, 1899 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में दान विलेखों पर संपत्ति के मूल्य के अनुसार हस्तांतरण पत्र (कन्वेयंस डीड) की भांति स्टाम्प शुल्क देय होता है, जबकि रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1908 के प्रावधानों के अनुसार अचल संपत्ति के दान विलेख का पंजीकरण अनिवार्य है। उक्त बातें आज सुबह सोनभद्र दौरे पर सोनभद्र स्थित सर्किट हाउस पहुँचे स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल प्रेसवार्ता में कहीं।

Advertisement 
Advertisement

5,000 तक सीमित है स्टाम्प शुल्क –

उन्होंने बताया कि “स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग-2 की 3 अगस्त 2023 की अधिसूचना के माध्यम से यह व्यवस्था की गई थी कि यदि अचल संपत्ति का दान परिवार के सदस्यों के पक्ष में किया जाता है तो स्टाम्प शुल्क में छूट देते हुए अधिकतम ₹5,000 ही लिया जाएगा।

Advertisement

यह छूट अब तक केवल कृष्य एवं आवासीय संपत्तियों तक सीमित थी। योगी कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव के तहत इस छूट को पारिवारिक सदस्यों के मध्य व्यावसायिक एवं औद्योगिक संपत्तियों के दान पर भी लागू करने का निर्णय लिया गया है। इससे परिवारों के बीच संपत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और कम खर्चीली हो जाएगी।”

Advertisement



शहरी और ग्रामीण सभी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी पर मिलेगी राहत
प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि “2022 से पहले तक परिवार के रिश्ते में यदि कोई प्रॉपर्टी देता था तो पूरे सर्किल रेट के बराबर स्टाम्प शुक्ल देना पड़ता था। 2022 में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में तय हुआ कि पारिवारिक रिश्तों में यदि कोई प्रॉपर्टी दान की जाती है

Advertisement

तो उस पर फिक्स्ड 5 हजार रुपए स्टांप लगेगा लेकिन यह दान केवल आवासीय और कृषि पर लागू था, लेकिन अब यह नियम कॉमर्शियल प्रॉपर्टी पर भी लागू कर दिया गया है। शहर के अंदर अब तक यह 7 प्रतिशत और गांवों में 5 प्रतिशत था, लेकिन अब गांव या शहर कहीं भी आपको केवल 5 हजार रुपए ही भुगतान करना है।”

Advertisement

प्रावधानों में और स्पष्टता –

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि “कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, पूर्व में जारी अधिसूचना में उल्लिखित संबंधियों की परिभाषा एवं अन्य प्रावधानों को भी और अधिक स्पष्ट किया गया है, जिससे नियमों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

यह छूट संबंधित अधिसूचना के राजपत्र (गजट) में प्रकाशित होने की तिथि से तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी। सरकार के इस फैसले को आम जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पारिवारिक संपत्ति के वैधानिक हस्तांतरण को प्रोत्साहन मिलेगा और विवादों में भी कमी आएगी।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आवश्यकता है हिन्दू समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों को पहचाने- अंबरीश

HIGHLIGHTS

  • शक्तिनगर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना पर हुआ मंथन
  • हिंदू संस्कृति हमारी आत्मा है : पं विजय लक्ष्मी शुक्ला
  • भारत माता की पूजन और भव्य महाआरती के लिए उमड़ा हिंदू समाज

शक्तिनगर, सोनभद्र। समस्त हिन्दू समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को माँ दुर्गा पंडाल, अंबेडकर नगर शक्तिनगर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना रहा।

Advertisement

सम्मेलन के मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री अंबरीश जी रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में हिन्दू एकता, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला। हिन्दू समाज की पहचान केवल एक धार्मिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभ्यता, दर्शन, जीवन-पद्धति और मूल्यों का समग्र स्वरूप है।

Advertisement

वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत, गीता, योग, आयुर्वेद, गुरु-शिष्य परंपरा-ये सभी हमारी सांस्कृतिक जड़ों के प्रतीक हैं। आज वैश्वीकरण और भौतिकवाद के दौर में जब हमारी पीढ़ी अपनी जड़ों से कटती जा रही है, तब यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि हम अपने संस्कार, परंपरा और नैतिक मूल्यों को पुनः समझें और आत्मसात करें। इतिहास साक्षी है कि जब भी हिन्दू समाज संगठित हुआ है, उसने राष्ट्र को नई दिशा दी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार सोनकर कहा कि हिन्दू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में विचार, संस्कार और समरसता के संचार का माध्यम है। शिक्षा और संस्कृति के समन्वय से ही समाज आगे बढ़ेगा।

Advertisement

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीएल खड़िया क्षेत्र परियोजना अधिकारी राकेश अवस्थी ने कहा कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। ऐसे आयोजनों से सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग को बल मिलता है।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं भागवत मर्मज्ञ पं. विजय लक्ष्मी शुक्ला (संवेदना दीदी) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति हमारी आत्मा है। जब समाज अपनी परंपराओं से जुड़ता है, तभी उसकी पहचान और अस्मिता सुरक्षित रहती है।

Advertisement 

संस्कृति केवल पर्व-त्योहार, वेश-भूषा या रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह समाज की सोच, व्यवहार, मूल्यबोध और जीवन-दृष्टि का समग्र रूप है। जैसे शरीर बिना आत्मा के निर्जीव होता है, वैसे ही समाज बिना संस्कृति के दिशाहीन हो जाता है।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के रूप में ज्वालामुखी मंदिर मुख्य पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्रा, समाजसेवी विश्वजीत सिंह, नगर संघचालक खुशहाल सिंह और नगर कार्यवाह चंद्रशेखर जी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

Advertisement



सम्मेलन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन रंजीत राय और धन्यवाद ज्ञापन विश्वजीत सिंह ने किया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सत्याप्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह,  प्रमोद तिवारी, यश बंसल, राधेमोहन कुशवाहा, राजू ठाकुर, शशांक अग्रहरि, अमरेश पांडेय, आशीष कुमार, राजेश कुमार, गोपाल तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, शत्रुघन तिवारी, छठु सिंह, हीरा सिंह, संजय गुप्ता, रितेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कलश शोभा यात्रा के साथ अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • कलश शोभा यात्रा के साथ अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

सोनभद्र। रामगढ़ चतरा ब्लॉक के सेहुआं नई बाजार में छठवें वर्ष आयोजित श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन के लिए मंगल कलश शोभा यात्रा 151 कलश के साथ निकली गई।

यज्ञ संचालन करता आचार्य  सौरभ भारद्वाज ने बताता कि महावीर मंदिर से सेहुआं जलाशय जल पूजन के साथ मंडप प्रवेश एकादश वैदिक विद्वानों के मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न किया गया साथ ही जौनपुर उत्तर प्रदेश से पधारे राष्ट्रीय प्रवचन करता पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी के द्वारा शिव सती प्रसंग सुनाया गया मानस की चौपाई

Advertisement 

एक बार त्रेता युग माही। शंभू गए कुंभज ऋषिपाही।। अर्थात् एक बार भगवान शिव भगवती सती के साथ कथा प्रवचन सुनने के लिए कुंभज ऋषि जी के आश्रम में गए दुनिया की सबसे बड़े मालिक विश्वनाथ कथा श्रम वन किये तो हम सभी मनुष्यों को चाहिए कि भगवान की कथा को श्रवण करें क्योंकि मानस में लिखा है  बड़े भाग्य मानुष तन पावा। सूर दुर्लभ सब ग्रंथनि गावा।।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनाश शुक्ला, लालजी मिश्र, अमरेश चंद्र पांडेय, सच्चिदानन्द पाठक, रत्नेश पांडे, प्रभा शंकर पाठक, बृजेश पांडे, विमलेश पांडे, अनूप पांडे, संतोष शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

बतादें कि 15 जनवरी तक प्रतिदिन 9:00 से 2:00 तक यज्ञ कार्यक्रम होगा एवं 3:00 से 6:00 तक श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ कमेटी के द्वारा सभी क्षेत्रवासी श्री राम भक्तों से है की कथा जरूर श्रवण करें निवेदक यज्ञ कमेटी सेहुआं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें