राबर्ट्सगंज पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • राबर्ट्सगंज पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने उरमौरा क्षेत्र से एक युवक को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बारामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की तरफ से उरमौरा क्षेत्र में मादक पदाथों की तस्करी की सूचना पर सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसकै पास से नाजायज हेरोइन बरामद हुई।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुफियान खान निवासी उरमौरा बताया। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया।पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2019 में अभियुक्त के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) व 351 (2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश प्रजापति, हेड कांस्टेबल राम सिंह शामिल रहे

Advertisement

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2019 में अभियुक्त के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

Advertisement

वहीं वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) व 351 (2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश प्रजापति, हेड कांस्टेबल राम सिंह शामिल रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

2026 में भी 4 दफा लगेगा, देशव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत- एडीजे शैलेंद्र यादव

HIGHLIGHTS

  • 2026 में भी 4 दफा लगेगा, “देशव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत” -अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव

  • 14 मार्च 2026 को आयोजित है राष्ट्रीय लोक अदालत

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशानुरूप, राम सुलीन सिंह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, सोनभद्र के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा आगामी वर्ष 2026 हेतु आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथियां नियत कर दी गई हैं।

Advertisement

उक्त आशय और आदेश की जानकारी देते हुए सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष भी राष्ट्र व्यापी लोक अदालत के तहत जनपद सोनभद्र में भी कुल 4 बार लोक अदालत लगाई जाएगी, साल की पहली लोक अदालत 14 मार्च 2026, दूसरी 09 मई 2026 को, तीसरी 12 सितंबर 2026 एवं चौथा 12 दिसम्बर 2026 को।

Advertisement

श्री यादव ने बताया कि उक्त तिथियों पर जनपद न्यायालय सोनभद्र के प्रांगण एवं वाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी तथा ग्रामीण न्यायालय, घोरावल के प्रांगण में एवं राजस्व सम्बन्धी वादों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत सभी राजस्व न्यायालय परिसर में आयोजन किया जायेगा।

     

Advertisement 

सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की आमजन से अपील

सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने आमजनों से अपील किया है कि इस वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आप अपने मामलें को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, आर्बिट्रेशन, एवं (Petty Offences) के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें,

पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, कित एवं जल बिल (excluding non-compoundable), सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बनित एवं सेवानिवृतिक परिलाभों से सम्बन्धि विवाद, राजस्व वाद (केवल माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद),

Advertisement

अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेष, विशिष्ट अनुतोश वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर आप अपने मामलों को निस्तारण करा सकते है।

Advertisement

सचिव ने कहा कि उक्त प्रकार के लम्बित वाद / विवाद / शिकायत को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकरण / फोरम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, जनपद न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र से सम्पर्क कर अपने विवाद को निस्तारित करा सकते हैं।  जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत- रविन्द्र पटेल

HIGHLIGHTS

  • दुद्धी की टीम ने हिंडालको को हराकर मैच अपने नाम किया

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे आयोजित विधायक खेल महाकुंभ  सोलहवें दिन शुक्रवार को  क्रिकेट मैच का  मुकाबला हिंडालको और दुद्धी के बीच विजयगढ़  हुआ। मैच का शुभारंभ शिक्षा की अलख जगाने वाले  रविन्द्र बहादुर पटेल (प्रबंधक) ,के द्वारा टास कराकर  किया गया।

Advertisement

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह खेल युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। इससे सीखने व जूझने की ताकत मिल रही है, दुद्धी की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित,20 ओवर में 10 विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया,दुद्धी की तरफ से अनिकेत  35 बाल पे 52 रन तो

वहीं कप्तान सागर ने  20 बाल पे 39 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम का स्कोर 150 रनों से पार पहुंचाया,हिंडालको की तरफ से सचिन,अभिषेक,अरुण,शिवम,ने दो दो विकेट चटकाए,

Advertisement

जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडालको की टीम 20 ओवर के इस मुकाबले में 19.3 ओवर में,आलआउट होकर मात्र 175 रन ही बना सकी ,हिंडालको की तरफ से कप्तान ने 32 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली,दुद्धी की तरफ से धरमू ने 3 विकेट और अनिकेत, व एहसान ने दो दो विकेट चटकाकर अपनी टीम को 04 रन से जीत दिला कर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली।

Advertisement

दुद्धी की तरह से ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले अनिकेत,52 रन और 02 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को , भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह,भाजपा जिला मंत्री द्ववय संतोष शुक्ला  शंभू नारायण सिंह व डा एच पी सिंह,पूर्व जिला मंत्री  सुनील सिंह चुर्क मंडल के अध्यक्ष  दिलीप चौबे  के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया,

Advertisement

इस अवसर पर, रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ क्रिकेटर  राम सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख  रमेश मिश्रा,नगर महामंत्री  अनूप त्रिपाठी , पूर्व जिला मंत्री  सुनील सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष  विमलेश पटेल ,महेवा ग्राम प्रधान निशांत पटेल पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा  बलराम सोनी,नवल बाजपेई विकास मिश्रा  राजेश चौबे व अन्य सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय हाई स्कूलों के संस्थाप्रधान का पदनाम बदला जाए- डॉ. अशोक

HIGHLIGHTS

  • राजकीय हाई स्कूलों के संस्थाप्रधान का पदनाम बदला जाए- मूल संघ

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेन्द्र देव से प्रदेश के राजकीय हाई स्कूल एवं राजकीय बालिका हाई स्कूलों में सेवारत संस्था-प्रधानों का पदनाम परिवर्तित करने की माॅंग की है।

इस सम्बन्ध उन्होंने ,14 जुलाई- 2025 में निर्गत शासनादेश का उल्लेख किया है जिसमें यह संशोधन किया गया है। इसके अनुसार राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं राजकीय बालिका स्कूल की प्रधानाध्यापिका को प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या नाम से संबोधित किया गया है।

Advertisement

किन्तु विभाग में पत्र-व्यवहार आदि में अभी भी पूर्व की भाॅंति प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिका पदनाम ही प्रयोग किया जा रहा है। इसे व्यवहार में लागू करने की आवश्यकता है। डॉ अवाक का कहना है कि इससे सरकार के ऊपर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत संस्था-प्रधानों को प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था- प्रधानों को भी प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिका के पदनाम से जाना जाता है। अतः राजकीय माध्यमिक विद्यालयों हेतु यह माॅंग पूरी तरह उचित है और शिक्षा निदेशक महोदय को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ: वाराणसी ने 18 रन से जीता मैच

HIGHLIGHTS

  • उमेश की शतकीय पारी भी मुगलसराय को नही दिला सकी जीत

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के पंद्रहवें दिन गुरुवार के क्रिकेट मैच का मुकाबला वाराणसी और मुगलसराय के बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी द्विवेदी कांग्रेश के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी वरिष्ठ अभय भार्गव और हेमंत, के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया, मुगलसराय की टीम टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया,

Advertisement

वाराणसी की टीम टॉस हारकर 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित, 20 ओवर में 04 विकेट खोकर शानदार 208 रनों का स्कोर खड़ा किया, वाराणसी की तरफ से चंचल यादव 41 बाल पे 58 रन तो वहीं प्रांजल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए

Advertisement

26 बाल पे 57 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम का स्कोर 200 रनों से पार पहुंचाया, जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगलसराय की टीम 20 ओवर के इस मुकाबले में 20 ओवर में, 06 विकेट खोकर मात्र 190 रन ही बना सकी अतः वाराणसी की टीम इस मुकाबले को 18 रन से जीत हासिल कर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर लिया।

Advertisement

वही मुगलसराय के कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रन की शतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुगलसराय के कप्तान उमेश यादव ने 118 रनों की पारी खेली जिन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर राजेश यादव व डा एच पी सिंह, विकास मिश्रा के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

इस मौके पर प्रमुख रूप से रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा महेवा ग्राम प्रधान निशांत पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी,

डा ० एचपी सिंह नवल बाजपेई, विकास मिश्रा राजेश चौबे व अन्य सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे,, कल 09.01.2026 का मैच सुबह 11 बजे से हिंडालको और दुद्धी के बीच खेला जाएगा ।।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने की पेट्रोलियम एवं गैस एजेन्सी के विक्रय प्रबन्धको के साथ बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने पेट्रोलियम एवं गैस एजेन्सी के विक्रय प्रबन्धको के साथ की बैठक
  • पेट्रोल पम्पों पर अनाधिकृत तरीके से खड़े वाहन पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही – जिलाधिकारी
  • पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पर अनाधिकृत तरीके से क्रास कटिंगं पाये जाने पर सम्बन्धित पेट्रोल पम्प पर की जायेगी कार्यवाही- जिलाधिकारी

सोनभद्र। जनपद में स्थित पेट्रोल पम्पो पर नो हेलमेट नो फ्यूल कक कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम एवं गैस एजेन्सी के विक्रय प्रबन्धको के साथ बैठक आहूत हुई।

Advertisement

इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित विक्रय प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश में एक माह के लिए सड़क सुरक्षा अभियान प्रारम्भ किया है।

Advertisement

इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु जागरुकता अभियान चलाया जाय। बैठक के दौरान उन्होने कहा है कि पेट्रोल पम्पों पर अनाधिकृत तरीके से वाहन खड़े न होने पाये अनाधिकृत तरीके से वाहन खड़े हुए किसी पेट्रोल पम्प पर पाये जाते है

तो सम्बन्धित पेट्रोल पम्प स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी और पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पर अनाधिकृत तरीके से क्रास कटिंग पायी जाने पर भी सम्बन्धित पेट्रोल पम्प स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान पेट्रोल पम्पों और उसके आस पास सड़क सुरक्षा से बचाव हेतु साइनेज बोर्ड लगाये जाये जिससे कि लोगों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त हो। इसके साथ ही उन्होने कहा कि पेट्रोल पम्पो पर नो हेलमेट नो फ्यूल के नियम का पालन सुनिश्चित कराया जाये।

सड़को एव ढाबो आदि पर अनाधिकृत तरीके से खड़े होने वाले वाहनो के विरुद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। वही अनाधिकृत तरीके से सड़को पर वाहन खड़े होने की स्थिति में कोहरे के दौरान दुर्घटना होने की अधिक सम्भावना बनी होती है इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाये।

Advertisement
Advertisement

बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव कुमार गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एआरओ पृथ्वीराज सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने किया मिनी स्टेडियम कठपुरवा का औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम कठपुरवा का किये औचक निरीक्षण
  • मिनी स्टेडियम कठपुरवा में सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह गुरुवार को सदर ब्लाक अन्तर्गत कठपुरवा गाँव में स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद के ब्लाको में स्थापित मिनी स्टेडियम के सम्बन्ध में जानकारी लिया।

Advertisement 

युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि बभनी, सदर, नगवां व घोरावल सहित जनपद के चार ब्लाको के ग्राम पंचायतो में मिनी स्टेडियम स्थापित किया है, जिसके लिए खेल प्रशिक्षक के नियुक्ति हेतु प्रक्रिया चल रही है, इन सभी चारों स्टेडियम में एक-एक खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति की जायेगी।

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपद आगमन के दौरान कहा था कि जनपद के सभी विकास खण्डों में मिनी स्टेडियम बनाये जाये जिन विकास खण्डो में मिनी स्टेडियम अभी तक नहीं बना है

Advertisement

उन विकास खण्डों में मिनी स्टेडियम हेतु स्थल का चयन करते हुए कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत की जाये यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम में पुरानी बिल्डिंग जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी, जिस पर युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त बिल्डिंग के ध्वस्ती करण हेतु पत्राचार कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आगरा में होगा होम्योपैथिक डाक्टरों के महाकुंभ का आयोजन, सोनभद्र के चिकित्सक भी करेंगे इस राष्ट्रीय मेडिकल सेमिनार में प्रतिभाग

HIGHLIGHTS

  • आगरा में आयोजित होगा होम्योपैथिक डाक्टरों का महाकुंभ
  • आगरा में आयोजित राष्ट्रीय मेडिकल सेमिनार में सोनभद्र जिले होम्योपैथिक चिकित्सक करेंगे प्रतिभाग

सोनभद्र। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आगामी 10 एवं 11 जनवरी 2026 को आचार्य शांति सागर सभागार हरिपर्वत आगरा उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित संगठन के द्वितीय अखिल भारतीय होमियोपैथिक मेडिकल सेमिनार (स्वास्थ्य संगोष्ठी) का आयोजन होना है।

Advertisement

जिसमें देशभर के होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विषय शोधपत्र, कैंसर जैसे असाध्य रोग आदि पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

इस राष्ट्रीय सेमिनार में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रभूषण देव पांडे, डॉ. आनंद नारायण, डॉ. रविशंकर मिश्रा प्रतिभाग कर सोनभद्र जिले का नेतृत्व करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

HIGHLIGHTS

  • सपा विधायक व कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड का निधन, लखनऊ में लंबे समय से चल रहा था इलाज

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की। लंबे समय से बीमार चल रहे विजय सिंह गोंड की दोनों किडनी खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार थे
प्रदेश की 403वीं अंतिम विधान सभा सीट दुद्धी के आदिवासी राजनीति के ‘पितामह’ कहे जाने वाले गोंड के निधन से पूरे सोनभद्र और आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। विजय सिंह गोंड आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार थे

Advertisement

क्रांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव में मिली थी जीत
दुद्धी और ओबरा विधानसभा को अनुसूचित जनजाति सीट घोषित कराने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। वनवासी सेवा आश्रम में मात्र 200 रुपये मासिक मानदेय पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने 1979 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

Advertisement

आठ बार रहे विधानसभा के सदस्य
1989 में अपने राजनीतिक गुरु रामप्यारे पनिका को हराकर उन्होंने आदिवासी राजनीति में नया अध्याय लिख दिया। विभिन्न दलों से होते हुए वे आठ बार विधानसभा के सदस्य रहे और प्रदेश की राजनीति में आदिवासी हितों को नई पहचान दिलाई। गोंड ने सदन में आदिवासी समाज के अधिकारों को मजबूती से उठाया और उन्हें मुख्यधारा में लाने का उल्लेखनीय प्रयास किया। विजय सिंह गोंड के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और आदिवासी समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उनके निधन को अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में कोहरे और शीतलहर का कहर, ओर बढ़ी गलन

HIGHLIGHTS

  • जिले में कोहरे और शीतलहर का कहर, गलन बढ़ी

सोनभद्र। जिले में कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थी, जिससे सुबह लोग गलन से ठिठुरते नजर आए। जिले में सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।

जिले में कोहरे शीतलहर का कहर जारी है। बुधवार को सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलती रही। इससे सुबह के समय तापमान में गिरावट के कारण गलन अधिक रही। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तथा रविवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार की दोपहर 11 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और धुंध रही। सही सर्द हवा के कारण गलन अधिक रही।

Advertisement

इससे सुबह के समय ठंड के कारण लोगों को ठिठुरते देखा गया। दोपहर 12 बजे धूप निकली लेकिन सर्द हवा के कारण धूप भी नाकाफी साबित हो रही थी। शाम को सूरज ढलने के बाद ही सर्द हवा के कारण गलन फिर बढ़ने लगी। गलन बढ़ने के कारण शाम के समय लोग अपने आवश्यक कामकाज निबटाकर अंधेरा होने से पहले ही घरों में पहुंच गए।

Advertisement

सोनांचल में लगातर कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। वहीं अत्यधिक ठंड के कारण लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं।

Advertisement

केकराही करमा ब्लाक स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित कक्षा 09 से 12 तक की शिक्षा ग्रहण करने जा रही स्कूली बालिकाएं इस हाड़कपाती ठंड में रास्ते में अलाव देख अपने को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेती दिखी।

Advertisement

छात्राओं ने बताया कि विगत दो दिनों से अत्यंत गलन महसूस हो रही है। प्री बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण स्कूल जाना अति आवश्यक है। परन्तु कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्री बोर्ड परीक्षा टालने एवं 10 जनवरी तक कक्षा 09 से 12 तक के भी छात्र छात्राओं के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक सूर्य की रोशनी दूर दूर तक नजर नहीं आई।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें