बारिश के कारण राजस्थानी गरबा का आयोजन स्थल बदला, अब डीआर ड्रीम्स में होगा भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • बारिश के कारण राजस्थानी गरबा का आयोजन स्थल बदला, अब डीआर ड्रीम्स में होगा भव्य आयोजन
  • भारी बारिश के चलते अरिहंत होटल में कार्यक्रम नहीं होगा
  • डीआर ड्रीम्स में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जिले में लगातार कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते रॉबर्ट्सगंज के अरिहंत होटल में पांच अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की ओर से होने वाला राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम अब डीआर ड्रीम्स में होगा।

Advertisment

डीआर ड्रीम्स में कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला की शाखाध्यक्ष रितु जालान ने दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूर्व में यह कार्यक्रम रानी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की संयुक्त तत्वाधान में अरिहंत होटल में आयोजित किया जा रहा था

Advertisement

लेकिन बारिश को देखते हुए सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच अक्टूबर को ही डीआर ड्रीम्स में राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को डीआर ड्रीम्स जाने में साधन की दिक्कत होगी उनके लिए अरिहंत होटल पर साधन के इंजमाम किए गए।

Advertisement 
Advertisement

मंच की प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल ने कहा कि डीआर ड्रीम्स में डांडिया कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उधर शनिवार को रितु जालान, अंकिता केजरीवाल, अनीता थर्ड, रंजना अग्रवाल, शिला जैन, दीप्ति केडिया समेत अन्य लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यातायात पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों का कटा चालान


सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

बतादें कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं

Advertisement

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात, विनोद यादव के साथ जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
  

Advertisement

इस अभियान के तहत कस्बा रॉबर्ट्सगजं में वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।

Advertisement

इस दौरान विशेष रूप से निम्नलिखित उल्लंघनों पर चालान एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई:
• वाहनों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग
• काली फिल्म लगे चार पहिया वाहन
• मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग
• सीट बेल्ट न पहनना

Advertisment
Advertisement

• बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना
• तीन सवारी बैठाना
• बिना नंबर प्लेट अथवा त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट
• स्टंटबाजी करना एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करना

Advertisement

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था, बल्कि आमजन में यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करना था।

यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर रूप से जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, महिला सम्मान तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बारिश के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, भीगते हुए भक्तों ने मां को दी विदाई

HIGHLIGHTS

  • नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया विसर्जित
  • गाजे-बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
    डीजे के भक्तीमय गाने पर थिरकते रहे लोग

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। शुक्रवार को जिले में हो रही बारिश में ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भीगते हुए भक्तों ने मां को विदाई दी। पूजा पंडालों से जब माता रानी की प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए उठाया गया तो भक्तों में खासा उत्साह रहा। बैंड-बाजे के साथ भक्तगण प्रतिमाओं के साथ बारिश में भीगते नाचते-गाते चले। लेकिन, जब नदी- तालाब में प्रतिमा का विसर्जन करने लगे तो भक्तों की आंखों में नमी आ गई।


जिले भर में 300 से अधिक स्थानों पर सजी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के पंडालो में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन का जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया।



Advertisement

इस दौरान श्रद्धालु डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए विसर्जन के लिए गए। बतादे कि लगभग 150 मूर्तियों का विसर्जन धन्धरौल बांध में किया गया।



Advertisement

बभनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ नम आंखों से तालाब में विसर्जित किया गया।

Advertisment

नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना के बाद विसर्जित करने के लिए मां की प्रतिमा को जैसे ही उठाया गया सभी भक्तों की आंखों में आंसू आ गए। नम आंखों से मां को विदा किया गया।



सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ चौना, चपकी बडहोर, करमघट्टी गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया।

Advertisement

दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को विसर्जन से पहले माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ अन्य डीदेवी-देवताओं की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। उसके बाद शिवाजी तालाब में विसर्जन किया गया।




Advertisement 

बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार न्याय पंचायत जरहा में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। बीजपुर दुदहिया मंदिर,बीजपुर बाजार, एनटीपीसी आवासीय परिसर, सिरसोती शिव मंदिर,कांट्रेक्टर कालोनी, शांतिनगर, नेमना जरहा, सेवकाडाड़, बकरिहवा की प्रतिमा शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जित हुई।


Advertisement

केकराही प्रतिनिधि के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के केकराही बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ नम आंखों से तालाब में विसर्जित किया गया।





Advertisment

करमा प्रतिनिधि के अुनसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करमा बाजार ,पगिया तिराहा ,धौरहरा, करकोली, विसहार आदि गांवों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया गया। देवी-देवताओं की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। उसके बाद शिवाजी तालाब में विसर्जन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारी बारिश को लेकर DM ने जारी किया निर्देश, कल कक्षा 1-8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

HIGHLIGHTS

  • भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह के निर्देशानुसार 4 अक्टूबर 2025 को कक्षा 1-8 तक के संचालित समस्त विद्यालय बन्द रहेंगे

सोनभद्र।  भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह के निर्देशानुसार 4 अक्टूबर 2025 को कक्षा 1-8 तक के संचालित समस्त विद्यालय बन्द रहेंगे। सभी शिक्षक समर्थ भारत समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2025, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, डीबीटी, तथा यू डाइस का कार्य यथावत करते रहेंगे। यह जानकारी बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय ने दिया।

Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सोनभद्र पुलिस ने कराया जुमे की नमाज सकुशल संपन्न

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जुमे की नमाज सकुशल कराया संपन्न

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा शुक्रवार को अदा की जाने वाली जुमे की नमाज के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों में एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता पूर्वक भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

Advertisement 


सभी मस्जिदों व नमाज स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई।

Advertisement

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों द्वारा भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Advertisement
Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बार कौंसिल के चुने हुए सदस्यों को दुबारा चुनाव लड़ने पर लगे रोक- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • बार कौंसिल के चुने हुए सदस्यों को दुबारा चुनाव लड़ने पर लगे रोक–राकेश शरण मिश्र
  • जिले /तहसील की तरह एक कार्यकाल का हो विराम
  • चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 25 वर्ष की वकालत हो अनिवार्य
Advertisement

सोनभद्र। अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन करते हुए बार कौंसिल से संबद्ध बार संघों पर जो नियम लागू होता है वहीं नियम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रक्रिया पर भी लागू होना चाहिए। जिस प्रकार जिला या तहसील के बार संघों में बार कौंसिल द्वारा जारी किया गए मार्डन बाई लाज के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की जाती है और एक बार अध्यक्ष बनने के बाद कम से कम एक कार्यकाल का विराम दिया जाता है

Advertisement 

वही प्रक्रिया बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी अपनानी चाहिए और चुने हुए सदस्यों को एक कार्यकाल का विराम देते हुए लगातार दुबारा चुनाव लड़ने पर रोक लगानी चाहिए। उक्त बाते प्रेस को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बार कौंसिल प्रत्याशी राकेश शरण मिश्र ने कही है।

Advertisment

श्री मिश्र ने जारी प्रेस विज्ञाप्ति में कहा है कि ये बड़ी अजीब बात है कि बार कौंसिल द्वारा जारी मार्डन बाई लाज खुद बार कौंसिल पर बाध्यकारी नहीं है। जब जिले या तहसील के बार संघों के अध्यक्ष पद के लिए कम से कम 25 वर्ष की वकालत अनिवार्य है तो फिर बार कौंसिल के जो 25 सदस्य पूरे प्रदेश से चुने जाते है उनके ऊपर यह नियम लागू क्यों नहीं होता।

Advertisement

उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले बार कौंसिल के सदस्य पद हेतु भी कम से कम 25 वर्ष की वकालत बाध्यकारी होनी चाहिए। बार कौंसिल के चुने हुए सदस्य प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए बार कौंसिल में जाते है तो उनके लिए 25 वर्ष की वकालत का नियम लागू क्यों नहीं किया गया।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि एक बार के कार्यकाल के बाद लगातार दूसरे बार चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए तभी बार कौंसिल के चुनाव की पारदर्शिता कायम रह पाएगी और चुनाव में जो लाखों रुपया पानी की तरह बहाया जाता है उस पर भी रोक लगेगी। साथ ही बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को हर बार 25 नए सदस्य मिलेंगे जो बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के अधिवक्ताओं के हित में कार्य कर सकेंगे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

धंधरौल बंधा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर SP ने किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • धंधरौल बंधा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शुक्रवार को थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत स्थित धंधरौल बंधा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दृष्टिगत तैयार की जा रही व्यवस्थाओं एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो। साथ ही उन्होंने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा ट्रैफिक प्रबंधन की पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए एवं आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इस मौके पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी रामपुर बरकोनिया मौके पर मौजूद रहे ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS सोनभद्र नगर ने धूमधाम से मनाया विजया दशमी पर्व, हुआ शस्त्र पूजन ; निकाली गई पथ संचलन यात्रा

HIGHLIGHTS

  • RSS सोनभद्र नगर ने धूमधाम से मनाया विजया दशमी पर्व, हुआ शस्त्र पूजन निकाली गई; पथ संचलन यात्रा

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर के प्रताप बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में पूर्ण गणवेश में विजयादशमी उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विजयदशमी उत्सव में स्वयंसेवको ने शस्त्र पूजन कर सोनभद्र नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार व परम पूज्य गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्री राम का पूजन किया।

Advertisement

एकल गीत व अमृतबचन से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, नगर संघ चालक संगम व प्रांत सेवा प्रमुख सत्यविजय रहे। बौद्धिक उद्बोधन में काशी प्रांत सेवा प्रमुख सत्यविजय ने बताया कि,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल, 1889 को हुआ था। काफी विचार के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू माना है। सन 1926 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा लगी।

Advertisment

संघ की स्थापना डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने एक छोटे समूह के साथ की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली का मूल आधार दैनिक शाखा को माना जाता है जहां अनुशासन का बड़ा महत्व है।शाखा में तय समय व स्थान पर लोग एकत्र होते हैं जहां शारीरिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास से संबंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कई बार प्रतिबंध लगने के बाद भी आज वह एक विशाल बट वृक्ष बन चुका है। शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 7 विषय को लेकर समाज में जाने की बात बताई है।

Advertisement

विजयादशमी के दिन 100 वा वर्ष के साथ वर्ष भर यह कार्य होने वाला है। संघ प्रार्थना के बाद पूर्व गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवक सोनभद्र नगर में पथ संचलन निकाले, संचलन का प्रारंभ रामलीला मैदान से होते हुए स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडील मैदान, महिला थाना होते हुए नगर भ्रमण करके पथ संचलन का विश्राम रामलीला मैदान में हुआ।विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह दिनेश सिंह ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर सोनभद्र जिला प्रचारक राहुल, विभाग सेवा प्रमुख अवध, सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम लगन,नगर कार्यवाह महेश ,सह नगर कार्यवाह ,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,  जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, विभाग अभिलेख प्रमुख नीरज, जिला सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष सिंह ,जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर, नगर प्रचारक हरेंद्र,

Advertisement 

नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी सिंह, नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह,नगर सेवा प्रमुख अखिलेश, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष शुक्ला, नितेश वर्मा ,ज्ञानेंद्र शरण राय, ललित नारायण सिंह ,

Advertisement

शिवशंकर, प्रमोद गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह,शशांक शेखर कात्यायन, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, अशोक मिश्रा ,अजीत चौबे,कृष्ण मुरारी गुप्ता,धर्मवीर तिवारी, राज नारायण तिवारी, विनय श्रीवास्तव, राजीव सिंह गौतम, विनोद शुक्ला, आशुतोष, सत्यम, चंदन आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मां शीतला धाम चौक पर भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक, 35 सालों बाद फिर से शुरू हुई परंपरा

HIGHLIGHTS

  • रॉबर्ट्सगंज नगर में 35 वर्षों बाद भरत मिलाप का मंचन
  • राम भरत के मिलन से भाव विभोर हुआ नगर, हर तरफ जय श्री राम की गूंज
  • भरत मिलाप की मार्मिक लीला का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान पर श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित लीला मंचन के 12वें दिन रावण वध के बाद देर रात भरत मिलाप लीला का आयोजन किया गया।
बता दे की यह भरत मिलाप की परंपरा मां शीतला धाम चौक पर 35 वर्ष बाद समिति के द्वारा पुन प्रारंभ कराया गया।

ADVERTISEMENT

पारंपरिक रामलीला के तहत संपन्न हुए भरत मिलाप के मार्मिक प्रसंग को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर जुटे रहे। लीला की शुरुआत में दिखाया गया कि विभीषण के राज्याभिषेक के बाद श्री राम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान सहित अन्य पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या के लिए निकले।

ADVERTISEMENT

यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से नगर के मेंन चौक तक निकली। मार्ग में दोनों तरफ श्रद्धालु प्रभु पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। हर कोई उनकी सुंदर मूरत अपनी आंखों में कैद कर रहा था।

ADVERTISEMENT

लीला मंचन के मुताबिक श्रीराम, रावण का वध करने के पश्चात पुष्पक विमान से अयोध्या के लिए आते हैं तो रास्ते में ऋषि भारद्वाज मुनि के यहां विश्राम करते हैं और हनुमान से भरत को अपने आने की सूचना देने को कहते हैं। हनुमान साधु वेश में भरत को प्रभु श्रीराम के आगमन की सूचना देते हैं।

ADVERTISEMENT

सभी अयोध्यावासी भरत के साथ श्रीराम से मिलने चल देते हैं। आश्रम से पूर्व रथ से उतरकर भरत शत्रुघ्न दौड़ते हुए अपने बड़े भाई श्री राम के चरणों में दंडवत करते हैं। श्री राम उन्हें अपने गले लगते हैं। भरत मिलाप के प्रसंग को देखकर उपस्थित राम भक्त भाव विभोर हो जाते हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

लीला मंडली द्वारा भजन के माध्यम से भरत मिलाप प्रस्तुत कर उनके जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया। चारों भाइयों के मिलन पर वहां जय श्रीराम,हर हर महादेव की जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।

ADVERTISEMENT

वहीं रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा 123 साल पुराने रामलीला का इतिहास बताते हुए कहा कि नगर में आयोजित होने वाले इस रामलीला की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज टाउन एरिया के प्रथम चेयरमैन बद्री नारायण केसरवानी ने किया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

जो आज भी निरंतर जारी है। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता ,आनंद मिश्रा, प्रशांत जैन, विनोद कनोडिया, डॉ. धर्मवीर तिवारी ,

ADVERTISEMENT

चन्दन केसरी,कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनिल द्विवेदी, संगम गुप्ता, घनश्याम सिंघल, सुमन केसरी,उमेश केसरी रामजी मोदनवाल, हर्ष केसरी साहित्य सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

असत्य पर हुई सत्य की जीत…, दशानन का वध होते ही गुंजे श्रीराम के जयकारें

HIGHLIGHTS

  • रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया जनपद सोनभद्र
  • जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
  • जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य के जीत का पर्व जनपद में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। रावण का पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। दशहरा मेले पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहें। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में दशहरे पर रावण वध की लीला का मंचन किया गया।

ADVERTISEMENT

रथ पर सवार होकर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की शुरूआत हुई। राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन लगभग एक घंटे चला। राम के बाण छोड़ने पर बुराई रूपी रावण का पुतला धू धू कर जल गया। रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम ने अपने वचन के अनुसार विभीषण को लंका का राज्य सौंप दिया।

ADVERTISEMENT

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, रमेश जायसवाल, प्रशांत जैन, हर्ष केशरी, श्याम उमर  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

वहीं दूसरी ओर‌ नगर के विभिन्न जगहों पर स्थापित दुर्गापूजा पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों के दर्शन पूजन किया।


ADVERTISEMENT

कोन: क्षेत्र में असत्य रुपी रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला देखने के लिए आस-पास के दर्जनों गांवों के बच्चों समेत ग्रामीण कोन रामलीला स्थल पहुंचे। शांति व्यवस्था, सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहीं।



ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रामगढ़: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विजयदशमी पर रावण का पुतला जलाया गया।
रामगढ़, मझटढ़, बेलखुरी व गुरौटी में रावण दहन हुआ। हजारों की संख्या में भीड़ रावण दहन देखने के लिए पहुंची।


ADVERTISEMENT

बभनी: क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुराई के प्रतीक रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रावण का दहन होते ही आतिशबाजी होने लगी। क्षेत्र के बभनी, असनहर, चौना, पोखरा, आसनडीह, भंवर, चपकी, बडहोर, घघरी, मचबंधवा, चकसानी सहित कई गांवों में रावण का पुतला दहन किया गया।



ADVERTISEMENT

विंढमगंज: विजयादशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले राम व रावण के बीच युद्घ की लीला मंचित की गई। इस दौरान पूरा ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

ADVERTISEMENT

चोपन: नगर के चोपन बैरियर रामलीला मैदान में रावण का पुतला जलाया गया। वहीं रामलीला मंचन में भगवान राम व रावण की सेना मे जमकर युद्ध हुआ।

ADVERTISEMENT

अंत में विशालकाय रावण के पुतले में आग लगाई गई पुतला धू धू कर जलने लगा और पूरा वातावरण जयश्री राम के नारें से गुंजायमान हो गया। इसके पूर्व की गई आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें