कम्बल वितरण कर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने उनके संघर्षों को किया याद-
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर कस्बा स्थित पतेरी टोला में बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के आवास परिसर में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड को हज़ारों आदिवासियों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं की उपस्थिति भी काफी रही।
Advertisement
ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि विजय सिंह गोंड आठ बार विधायक रहे और आदिवासियों सहित सर्व समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि उनका निधन एक युग के अंत जैसा है,
Advertisement
लेकिन क्षेत्र के विकास और जल–जंगल–जमीन की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत दिलाई गई।
Advertisement
इस दौरान केदार यादव, सोनाबच्चा अग्रहरी, सूजीत कुमार, शेषनाथ तिवारी, प्रेमचंद्र यादव, मोनू जायसवाल, बबई सिंह मरकाम, राजन सिंह, आर.के., गणेश जायसवाल, मु. वकील, अफजल अंसारी, अशर्फी लाल, संत कुमार गुप्ता आदिवासी समाज के तमाम नेताओं सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। सोनभद्र नगर स्थित सांई मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री साईं सेवा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष के भांती इस वर्ष भी श्री सांई पालकी यात्रा नगर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। यह पालकी यात्रा सांई मंदिर से प्रारंभ हुआ और शीतला मंदिर चौक से होते हुए महिला थाने से होते हुए पूरब माहौल, उत्तर माहौल होते पुनः साईं मंदिर पहुंचा जहां पर भव्य भजन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
Advertisement
इस दौरान यात्रा में सांई भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते सांई बाबा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए तो वहीं महिलाएं अपने सर पर कलश लिए हुए शामिल हुई। बताते चलें कि साईं भक्तों द्वारा 2007 में मंदिर की नींव रखी गई और 14 जनवरी 2014 को शिरडी के प्रधान पुजारी अमित देशमुख के कर कमलों से तीन दिवसीय पूजन अर्चन के साथ मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई।
Advertisement
सांई मंदिर में स्थापित सांईनाथ के मूर्ति के साथ सिध्दि विनायक गणेशजी, राधाकृष्ण, दक्षिणेश्वर हनुमानजी भी स्थापित हुए थें। वही शंकर परिवार में शंकर जी, माँ पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी व नंदी भगवान, माँ दुर्गा के मंदिर का जिर्णोद्धार हुआ था।
Advertisement
श्री साईं सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं को फूलों से सुसज्जित किया गया और उनकी भव्य झांकी सजा कर भक्तों द्वारा दिव्य आरती उतारते हुए पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
Advertisement
जिसमें सांई सेवा संस्था के पदाधिकारी व सदस्य ठाकुर प्रसाद अग्रहरी, विमल अग्रवाल, राजु सोनी,प्रसन्न जायसवाल,संजय जायसवाल, निखिल जायसवाल, अंकित केजरीवाल, विनोद केशरी, गीता जायसवाल,आनन्द जायसवाल, मुकेश जायसवाल, परमेश जैन, सूरज गुप्ता पूरे पालकी यात्रा तक नजर बनाए रखें।
Advertisement
भारी पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कोतवाल माधव सिंह, चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता, प्रतीक मिश्रा, राजन अग्रहरि व शालनी जायसवाल ने श्री साईं नाथ की एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया।
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अपेक्षित सतर्कता के अभाव तथा कार्यप्रणाली में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्होंने चार थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया।
Advertisement
इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप है। एसपी की गई समीक्षा में सामने आया कि संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शिकायतों के निस्तारण तथा नियमित पुलिसिंग में अपेक्षित स्तर की सक्रियता नहीं बरती जा रही थी।
Advertisement
इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज चंद्रशेखर सिंह, बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल एवं शाहगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज को लाइनहाजिर करने का आदेश जारी किया गया।
Advertisement
एसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, उदासीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है
Advertisement
और इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के आपके सपनो विरुद्ध भविष्य में भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई का घर इस प्रशासनिक कदम को पुलिस व्यवस्था में अनुशासन कायम करने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। साथ ही यह संदेश भी स्पष्ट है कि जिम्मेदारी से विमुख अधिकारियों पर कार्रवाई तय है
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में चल रहे संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन में आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अखिलेश मणि शांडिल्य श्री रामचरितमानस की चौपाई भरत चरित्र सुनाया मानस की चौपाई विश्व भरण पोषण कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई।।
Advertisement
अर्थात जो विश्व का भरण पोषण करता है उसका नाम भारत है प्रभु श्री राम जी कहते हैं कि हमारे लिए सबसे प्रिय भाई भारत हैं क्योंकि भारत का त्याग भारत का अनुराग श्री राम प्रभु के प्रति अति सुंदर था इसलिए प्रभु के सुंदर प्रसंग से समाज के लोग जरूर सीखें की दुनिया में सब मिल सकता है परंतु सगा भाई नहीं मिलता।
Advertisement
मिलही न जग में सहोदर भ्राता दुनिया में सब मिल सकता है परंतु भगवान का प्रेम तभी प्राप्त होगा जब परिवार में एकता होगी मजबूती होगी इसलिए हर मनुष्य को चाहिए कि प्रभु श्री राम और भारत के प्रसंग को एक बार जरूर पढ़ें और सुने।
Advertisement
भारद्वाज ने बताया छठवें वर्ष के छढवे में दिन ही श्री राम भक्तों की अपार भीड़ हुई विकास मंच पूजन सदर विधायक श्री भूपेश चौबे जी एवं अविनाश शुक्ला शीतला आचार्य, सुरेंद्र मालवीय, संजीव सिंह, आलोक शुक्ला, राजेश ओझा, रवि प्रकाश पांडे, रत्नेश पांडे, अजय पांडे आदि लोग मौजूद रहे
आगरा में आयोजित राष्ट्रीय मेडिकल सेमिनार में सम्मानित हुए डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव
सोनभद्र। आइडियल होमियोपैथिक वेल्फेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा बीते दिनों आगरा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल सेमिनार में जनपद सोनभद्र का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ होमियोपैथ चिकित्सक डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव को संगठन के अध्यक्ष डॉ. जेएन रघुवंशी और सचिव डॉ पार्थ सारथी ने सम्मानित किया।
Advertisement
बतादें कि इस सेमिनार में देशभर से 250 से भी अधिक होम्योपैथिक विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस सेमिनार में होम्योपैथी में नए शोध, त्वचा रोग, कैंसर, किडनी, ऑटिज्म, एंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव समेत अन्य विषयों पर मंथन किया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा होम्योपैथी से गंभीर रोगों के ठीक होने की केस स्टडी भी प्रस्तुत किया गया। इस राष्ट्रीय सेमिनार में सोनभद्र से प्रतिभाग करने वालों में डॉ. चंद्रभूषण देव पांडे, डॉ. आनंद नारायण, डॉ. रविशंकर मिश्रा, अमित सहाय रहे। वहीं डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव के सम्मानित होने पर जिले के होम्योपैथ चिकित्सको व समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
संगीतमय श्री राम कथा में केवट प्रसंग का हुआ मार्मिक वर्णन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं नई बाजार में छठवें वर्ष हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के संचालन करता आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मध्यान 3:00 बजे से 6:00 तक देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारे क्रांतिकारी कथावाचक अखिलेश मणि शांडिल्य जी के द्वारा केवट चरित्र मानस की चौपाई मांगी नाव न केवट आना। कहहीं तोहार मरम मै जाना।।
Advertisement
अर्थात केवट ने कहा प्रभु हम आपका सारा मरम जानते हैं प्रभु श्री राम मुस्कुराए परंतु लक्ष्मण जी ने कहा जी प्रभु श्री राम के मर्म को जानने के लिए संत महात्मा विद्वान महर्षि लोग तपस्या करते हैं फिर भी नहीं जान पाते लेकिन यह केवट जानता है इसका मतलब प्रभु श्री राम कहते हैं कि लक्ष्मण केवट बहुत विद्वान है श्री रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है केवट राम राजायसु पावा। पानी कठौता भरी लै आवा।।
अर्थात भगवान ने कहा ठीक है आपकी जैसी इच्छा हो कि केवटराज आप कर लीजिए काठ की कठवत पानी लेकर अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रभु राम जी का केवट ने चरण धोए श्री राम कथा में दो ऐसे पात्र हुए विदेह राज जनक जी एवं केवट वह भाग्यशाली है जो अपने आराध्य ईस्ट गुरु माता-पिता के चरण को धोए
Advertisement
गुरुचरण मिलेला बड़ी भाग्य से पूरे श्री राम कथा में भगवान और केवट के इस संवाद प्रसंग को जो सुनता है उसके ऊपर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मां भगवती सीता की कृपा सदा बनी रहती है ऐसे सुंदर प्रसंग को सुनकर श्रोता हो गए मंत्रमुग्ध इस शुभ अवसर पर माननीय सांसद छोटेलाल खरवार, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत जायसवाल, मनु पांडे, अनिल मिश्रा, विनोद मिश्रा, रामगढ़ सहकारी समिति अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडे, शैलेश पांडे, ग्राम प्रधान सेहुआं, अरूणा मिश्रा, जूली मिश्रा, बेबी, मिथिलेश पाठक आदि लोग मौजूद रहे
खनन हादसे में सभी 7 मृतक के परिवारों को सपा प्रतिनिधिमंडल ने दिया एक लाख का चेक
सोनभद्र। सोनभद्र। समाजवादी पार्टी का ग्यारह सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जनपद के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में 15 नवम्बर को हुए खदान हादसे में मारे गए सात मजदूरों के परिजनों के बीच पहुंचा। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को एक एक लाख का चेक दिया।
Advertisement
उक्त अवसर पर चंदौली संसदीय क्षेत्र से सपा सांसद विरेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम सभी लोग बिल्ली मारकुंडी खदान दुर्घटना में मारे गए मजदूरों के गांव में गए थे तथा वाहन पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिले।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हमने भरोसा दिलवाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ रही है। सांसद ने कहा कि ग़रीब परिवारों और कमजोर तबके के लोगों जिनकी आवाज जिला तक नहीं पहुँचती है हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा हम लोहिया के लोग हैं और उनका नारा था कि देश में अगर विकास का पैमाना कहीं से नापा जाएगा तो वह गाँव से नापा जाएगा।
Advertisement
सिंह ने कहा कि इसके पूर्व पीड़ित परिवार लखनऊ सपा कार्यालय पर गए थे तब भी सभी पीड़ितों को 25, 25 हज़ार रुपया की सहायता राशि दी गई थी और मंगलवार को भी सभी पीड़ित परिवारों को एक एक लाख का चेक राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधि मंडल के द्वारा भेजवाया गया जो उन्हें दिया गया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब सभी पीड़ित परिवारों को शासन की तरफ़ से अनुमन्य सहायता दी जाएगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हम सभी एस आई आर प्रक्रिया में लगे हुए थे लेकिन सरकार ने अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया इसी लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हमसब सहायता लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ उनके सुख दुख में खड़ी रहेगी।
सोनभद्र। जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गयी, बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में सड़को के किनारे जो 117 स्थान चिन्हित किये गये है उन स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाये जाये।
Advertisement
साइनेज बोर्ड में के माध्यम से लोगों से तेज रफ्तार मे वाहन न चलाये नशो की हालत में वाहन न चलाये व सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में विवरण साइनेज बोर्ड पर अकिंत किये जाये, स्पीड़ ब्रेकर जहा पर अनावाश्यक रूप से गलत तरीके से बनाये गये है।
उन्हें सुचारू ठंग से बनाने की कार्यवाही की जाये। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के आस पास एम्बुलेन्स खडे किये जाये जिससे की किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल ट्रामा सेन्टर पर पहुचाया जाये समय से ईलाज प्रारम्भ हो सके और घायल व्यक्ति का जीवन बच सके।
Advertisement
उन्होने कहा कि स्कूल के वाहनों के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जाये सलखन से डाला के बीच में सड़क के किनारे कोई स्थान चिन्हित किया जाये जहा पर पकड़े गये वाहनो को खड़ा करने हेतु डम्पिंग ग्राउन्ड बनाया जा सकें।
Advertisement
औड़ी रोड़ से शक्तिनगर मार्ग पर कट स्टोन लगाने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जा सकें। अघोरी से चोपन सड़क मार्ग पर चलने वाले ओवर लोड़िग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। चार पहिया वाहन व ट्रक, हाईवा आदि वाहनों के तेज रफ्तार की निगरानी की जाये।
Advertisement
नशे की हालत में वाहन चलाने वाले गाड़ियों का चालान की कार्यवाही की जाये और उन ड्राइवरों के वाहन लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाये, नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है।
Advertisement
इस मौके पर चारू द्विवेदी सी0ओ0,शैलेश ठाकुर अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड ए0के0 सिंह, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु सोनभद्र पुलिस की प्रतिबद्ध पहल
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद भर में महिला जागरूकता अभियान का व्यापक संचालन
सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Advertisement
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी – मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
Advertisement
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
Advertisement
साथ ही आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन सेवाओं तथा आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
महिलाओं को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने, किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल देने एवं कानून का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
Advertisement
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
112 – आपातकालीन सेवा
1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
Advertisement
सोनभद्र पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी अपराध अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर दें। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।