समाधान दिवस सम्भव’ का हुआ आयोजन, 20 शिकायतों का हुआ निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • समाधान दिवस सम्भव’ का हुआ आयोजन, 20 शिकायतों का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में ‘समाधान दिवस सम्भव’ का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement 

इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रुबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन हुआ।



जनसुनवाई में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 5, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिंपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 2 शिकायतें शामिल रहीं।

Advertisement



अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है और इस पर तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement



इस अवसर पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, राकेश कुमार, मनोज चौबे, हीरावती, अजीत सिंह, विमलेश, राजीव कुमार, आकाश कुमार एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें