सोनभद्र में पहली मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट शुरू: डीएम ने किया उद्घाटन, मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को होगा सीधा लाभ

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में पहली मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट शुरू: डीएम ने किया उद्घाटन, मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को होगा सीधा लाभ

सोनभद्र। जनपद के पन्नगंज क्षेत्र स्थित मझिगावा गांव में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत स्थापित पहली मिलेट्स (मोटा अनाज) प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरी इकाई का बारीकी से निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली को समझा। स्थानीय उद्यमी प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा स्थापित इस नवाचारी यूनिट के लिए बैंक से 13 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया है,

Advertisement

जिस पर योजना के नियमानुसार 35 प्रतिशत का अनुदान भी प्राप्त हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम के सफल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कोदो, सावां और चिरौंजी जैसे स्थानीय उत्पादों का सफल ट्रायल भी प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने कहा कि सोनभद्र जिला प्राकृतिक रूप से मोटे अनाज के उत्पादन के लिए मशहूर है और यह जनपद की पहली ऐसी यूनिट है जिसमें लगभग 92 प्रकार के मोटे अनाजों को प्रोसेस करने की अत्याधुनिक क्षमता है।

Advertisement

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस इकाई के चालू होने से अब स्थानीय किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें फसल का वाजिब दाम मिलेगा और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। इस पहल से न केवल मोटे अनाज के प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा,

बल्कि स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित कई अन्य अधिकारी और प्रबुद्ध उद्यमी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को जिले के कृषि विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें