HIGHLIGHTS
- पांचवे बड़े मंगलवार को सातों शीतला माता मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ

सोनभद्र। ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को सातों शीतला माता मंदिर में सुंदरकांड का पाठ श्री राम जानकी संकट मोचन भजन समिति के तत्वावधान में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मिलकर सोनभद्र नगर के सातों शीतला माता मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु श्री राम और भक्त शिरोमणि हनुमान जी के भजनों तथा जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतला माता और हनुमान जी के पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की सुमधुर लहरियों पर जब भक्तों ने सुंदरकांड की चौपाइयों का गायन किया, तो वहां मौजूद हर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गया।

इस पावन धार्मिक अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनों और सनातन प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यानमेंद्र नाथ पाण्डेय, योगेश्वर नाथ पाण्डेय, कमला शंकर तिवारी, अनुराग पाठक, गोलू, शिवम् शर्मा और अरुण पाठक शामिल हुए, जिन्होंने आरती और पूजन की व्यवस्था संभाली।

इनके साथ ही वीरेंद्र विक्रम सिंह, रूबी गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, देवानंद सोनी, केतन मोदनवाल, हिमांशू श्रीवास्तव, साहिल पाण्डेय, राजीव सिंह, अभिषेक दुबे, विकास, गौरव, मोनू जयसवाल और पीयूष अग्रहरि सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बैठकर प्रभु का आशीर्वाद लिया।

सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के बाद समिति द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और फिर शीतला माता व संकट मोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती उतारी गई। आरती के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच विधि-विधान से तैयार किया गया विशेष प्रसाद वितरित किया गया।






































