HIGHLIGHTS
- कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यपाल विकास कार्यों की समीक्षा कर रही
- पुलिस लाइन चुर्क से विकास भवन तक फोर्स तैनात

सोनभद्र। जिले में गुरुवार को दोपहर बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। वे पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर दोपहर करीब 12.15 बजे पहुंची। यहां से राज्यपाल कार से कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी,

जिनमें सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण, वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का उद्घाटन और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण शामिल है।

राज्यपाल कलेक्ट्रेट भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण करने के बाद वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारंभ कि। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही है।

समीक्षा बैठक के उपरांत, राज्यपाल जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर जाएंगी। यहां वे विभिन्न विभागों की योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी और एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेंगी।
अपने दौरे के दौरान, राज्यपाल आदिवासियों को पट्टा वितरण करेंगी। वे आंगनवाड़ी किट और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगी।

पंचायत रिसोर्स सेंटर में एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया हैं, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की 100 छात्राओं को एचपीवी का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। इसी केंद्र पर जिले के क्षय रोगियों को पोषण किट पोटली वितरित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, पांच लोगों को आयुष्मान कार्ड भी दिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। इसके बाद वह शाम करीब 4:30 बजे वापस वाराणसी के लिऐ रवाना हो जाएगी।

बैठक में राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़, विधायक भूपेश चौबे, विधायक अनिल मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश शुक्ला, डीपीआरओ नमिता शरण, डीडीओ हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे।
































